ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

किसी ने कहा है की जो समय का ध्यान रखता है समय उसका मान रखता है। समय का ध्यान रखने के लिए यह आवश्यक है की आपको मालूम हो कि आने वाला समय कैसा है। आपकी इसी समस्या को हल करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आपको 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर उपस्थित हुआ हूं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृष राशि का रहेगा। 21 अक्टूबर के 11:31 रात से वह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 23 तारीख को 5:08 रात अंत से कर्क राशि का हो जाएगा और 26 अक्टूबर को 1:08 दिन से सिंह राशि में गोचर करने लगेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध तुला राशि में, मंगल कर्क राशि में, शुक्र वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे। आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग बन रहा है परंतु आपके सुख में थोड़ी कमी आ सकती है। यह सप्ताह आपकी व्यापार के लिए उत्तम रहेगा आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख की दोपहर तक का समय शुभ है। 24, 25 और 26 तारीख को आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सूर्य देव को प्रातः काल स्नान की उपरांत जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो नए रिश्ते आ सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका तनाव बढ़ सकता है। कार्यालय में आपकी परेशानी का समय लगातार चल रहा है। इस सप्ताह आपके लिए 21 अक्टूबर और 26 के दोपहर के बाद से तथा 27 तारीख अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके खर्चे में कमी आएगी। कार्यालय में आपका वाद विवाद जारी रहेगा। प्रयास करने के बाद भी धन कम मात्रा में आएगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 22 और 23 तारीख को धन आने की भी संभावना है। 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके माता जी का स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आपके संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन आने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 22 और 23 तारीख को आपको सावधान रहकर के कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपके माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 26 तारीख के दोपहर के बाद का समय भी ठीक-ठाक है। 24, 25 और 26 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार ठीक चलेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। व्यापार में लाभ की मात्रा भी कम रहेगी। 22, और 23 तारीख को आपको धन लाभ हो सकता है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 26 और 27 तारीख को आपको कोई कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। 21 तारीख को भाग्य से आपको कुछ मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। कार्यालय में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 21 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं तथा विवाह तय भी हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 तारीख हित वर्धक है। 26 तारीख के दोपहर के बाद का समय भी ठीक-ठाक है। 22 और 23 तारीख को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। 21 और 27 तारीख को आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय के कार्यों में आप आप सफल रहेंगे। भाग्य आपकी मदद करेगा। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार आपका उत्तम चलेगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब लोगों के बीच में तिल का दान करें। और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में उत्तम गति रहेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। शत्रुओं को आप परास्त कर सकेंगे। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा ठीक हो सकता है। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 27 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है। 26 तारीख के दोपहर के बाद का समय भी उत्तम है। 24, 25 और 26 के दोपहर तक आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय के कार्यों में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 26 तारीख के दोपहर के बाद से एवं 27 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments