ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (3 फरवरी से 9 फरवरी 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। आप सभी को बसंत पंचमी और की हार्दिक बधाई। मैं पंडित अनिल पांडे आज आपको 3 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा इसी सप्ताह में 6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि समाप्त हो रही है।
इस सप्ताह सूर्य और बुध मकर राशि में, बक्री मंगल मिथुन राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, शुक्र मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि गोचर करेंगे।
मेरा दावा है कि यह साप्ताहिक राशिफल 80% से ऊपर आपको सही भविष्य बताएगा। अगर 80% से ऊपर सही भविष्य आपको इस राशिफल से प्राप्त नहीं होता है तो आप मुझे अपने जन्म का विवरण मेरे मोबाइल क्रमांक 8959594400 पर भेज दें। मैं आपको आपकी लग्न राशि बता दूंगा जिससे आपको सही राशिफल प्राप्त होने लगेगा।
आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
उच्च के शुक्र के कारण इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने का योग बनेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यालय में कार्य करते समय सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 6 और 7 फरवरी को धन आने का योग बन सकता है। 3 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह उच्च का शुक्र लाभ भाव में बैठकर आपको व्यापार और आर्थिक जगत में आगे बढ़ाएगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य आपका विशेष साथ नहीं देगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास कर कार्य करने होंगे। आपको अपने संतान से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। चार और पांच फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
लग्न के वक्री मंगल के कारण आपके स्वास्थ्य में इंप्रूवमेंट होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में वृद्धि होगी परंतु ये खर्चे अच्छे काम के लिए होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 3, 8 और 9 फरवरी मंगल दायक हैं। 6 और 7 फरवरी को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य के मन्त्रों के साथ भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपका आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। द्वादश भाव में बक्री मंगल के कारण आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने का सामान्य योग है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी लाभदायक हैं। 8 और 9 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। 8 और 9 फरवरी को आपको कचहरी के कार्यों से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन सामान्य मात्रा में आएगा। शत्रुओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको जो कुछ भी प्राप्त होगा अपने परिश्रम से ही प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी फल दायक है। 3 फरवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर पर जाकर गरीब लोगों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। उनके विवाह के बड़े अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। उच्च का शुक्र सप्तम भाव में बैठकर प्रेम संबंधों में वृद्धि करेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। 6 और 7 तारीख को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। इस सप्ताह 3, 8 और 9 फरवरी आपके लिए मंगल दायक हैं। चार और पांच फरवरी को आपको सतर्क होकर कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी को कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। इस सप्ताह शत्रु आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी कार्यों को संपन्न करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर में जाकर लाल मूंग की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी कार्यों को संपन्न करने के लिए अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपके पूरे योजना के साथ सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप जमीन या अन्य कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसको भी खरीद पाएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। आपके पेट में विकार हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने परिश्रम से ही लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए फरवरी लाभप्रद हैं। 6 और 7 फरवरी को आपको कार्यों को करने में सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपके अपने भाई बहनों से संबंध ठीक होंगे। धन आने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा। छठे भाव में बैठे बक्री मंगल के कारण अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच फरवरी विभिन्न कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 8 और 9 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। धन भाव में राहु के बैठे होने के कारण यह धन गलत रास्ते से भी आ सकता है। तीसरे भाव पर शनि की नीचदृष्टि की कारण भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी को गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 फरवरी लाभवर्धक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि भी हो सकती है। आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। एकादश भाव में सूर्य की उपस्थिति के कारण धन आने की उम्मीद है। यहां पर सूर्य चूंकी शत्रु राशि में है अतः धन कम मात्रा में आएगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए तीन तथा आठ और 9 फरवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – [email protected]
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈