☆ मुक्तक ☆ ।। धरती से चांद तक भारत ने बना दिया इतिहास है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
श्री एस के कपूर “श्री हंस”
[1]
चांद पर भारत ने परचम लहराया है।
छूकर दक्षिण ध्रुव नया नाम कमाया है।।
पहला देश बना इस छोर पर जाने वाला।
दूर के चंदा मामा का गजब टूर लगाया है।।
[2]
चंद्रयान 3 ने भारत की नई पहचान बनवा दी है।
दुनिया जहान को विश्व गुरु कहानी सुना दी है।।
विक्रम प्रज्ञान अब लग गए हैं खोजी काम पर।
आन बान हिंदुस्तान की आसमान बना दी है।।
[3]
विज्ञान की जीत भारत की कामयाबी बन गई है।
दूर चंदा मामा की सफ़लता नयाबी बन गई है।।
शानदार जानदार अभूतपूर्व अद्भुत रहा अंजाम।
सारी दुनिया के सवालों की लिए जवाबी बन गई।।
[4]
सोमनाथ ओ उनकी टीम ने रच दिया इतिहास है।
चौथा देश बना भारत ये अवसर बहुत खास है।।
तिरंगा फहराया दिया है चंद्रमा की मिट्टी पर।
हम मंगल शुक्र भी जीत लेंगे ऐसा विश्वास है।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली
मोब – 9897071046, 8218685464