ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 सितंबर से 15 सितंबर 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। साप्ताहिक राशिफल की श्रृंखला में आज मैं आपको 9 सितंबर से 15 सितंबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी से भाजपा शुक्ल पक्ष की द्वादशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। उसके उपरांत 9 तारीख को 8:10 दिन से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 11 सितंबर को 5:12 शाम से धनु राशि का हो जाएगा और 13 सितंबर को 11:41 रात से मकर राशि में गोचर करने लगेगा। इसके उपरांत 15 तारीख को 4:30 रात अंत से वह कुंभ राशि में भ्रमण करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुद्ध सिंह राशि में रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में और शुक्र कन्या राशि में भ्रमण करेगा। वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में पूरे सप्ताह गोचर करेंगे।

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। साप्ताहिक राशिफल की श्रृंखला में आज मैं आपको 9 सितंबर से 15 सितंबर 2024 साप्ताहिक राशिफल की चर्चा करते हैं।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके परिवार जनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। धन की कमी बनी रहेगी। भाग्य सामान्य रूप से साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 सितंबर उत्तम है। 9, 10 और 11 सितंबर को अगर आप रोगी हैं तो आपके रोग में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान करें तथा शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके सुख और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आपके पेट की तकलीफ है तो वह बनी रहेगी। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर आप विश्वास करें। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका अपने भाइयों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। खर्चे में वृद्धि हो सकती है। कार्यालय में आपको बाद विवाद से बचना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी रह सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 सितंबर किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। 9, 10 और 11 सितंबर को आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में लाभ होगा। भाग्य से आपको विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 सितंबर शुभ है। 12 और 13 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। धन आने का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान से आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव पंचाक्षर मंत्र का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास में विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए शुभ है। 9, 10 और 11 तारीख को आपके भाई और बहनों को लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में लाभ होगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 9, 10 और 11 को धन के मामले में सावधान रहें अन्यथा धनहानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में मसूर की दाल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी उन्नति हो सकती है। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। धन लाभ में कमी आएगी। व्यापार उत्तम चलेगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। 9, 10 और 11 सितंबर को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। कार्यालय में आपको सचेत रहना चाहिए। भाई बहनों से कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए फलदायक है। 9, 10 और 11 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रह सकता है। लंबी यात्रा का योग है। आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। 9, 10 और 11 तारीख को धन हानि हो सकती है। 12 और 13 तारीख को आप कोई भी कार्य सतर्कता पूर्वक करना चाहिए। 14 और 15 तारीख को आप कोई भी कार्य सफलतापूर्वक कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कोई बड़ा कार्य प्लान कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। 9, 10 और 11 तारीख को आपको कार्यालय में बहुत सतर्कतापूर्वक कार्य करना चाहिए। 14 और 15 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी से करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तिल के तेल का दान करें। शनिवार के दिन आपको दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको 9, 10 और 11 तारीख को भाग्य से कुछ प्राप्त हो सकता है। 12 और 13 तारीख आपके लिए फलदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है और व्यक्तिगत राशिफल पर सटीक प्रभाव जानने के लिए कुंडली का विश्लेषण करना जरूरी है।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments