ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (23 सितंबर से 29 सितंबर 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप लोगों के प्यार और समर्थन के कारण समय के गति के साथ साप्ताहिक राशिफल की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। आज मैं पंडित अनिल पाण्डेय आप लोगों के समक्ष 23 सितंबर से 29 सितंबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी से अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के साथ उपस्थित हो रहा हूं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृष राशि का रहेगा। 24 तारीख को 3:44 दिन से मकर राशि में गोचर करेगा। 26 तारीख को 9:34 रात से चंद्रमा का प्रवेश कर्क राशि में होगा और 28 तारीख को 5:49 रात अंत से चंद्रमा सिंह राशि का हो जाएगा।

इस सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। इसके अलावा पूरे सप्ताह मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। वक्री शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में और बक्री राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं। 23 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। धन आने के मार्ग में कुछ परेशानी रहेगी। दुश्मनों की संख्या में कमी आएगी। अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो दुश्मनों को आप पराजित कर सकते हैं। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। दुर्घटनाओं से सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 23 और 24 तारीख को आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। आपकी संतान की उन्नति हो सकती है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में कार्य करने के दौरान सतर्क रहें। गलत रास्ते से धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख के 3:00 बजे तक और 29 तारीख का समय उत्तम है। अपने सभी लंबित कार्यों को 23 और 24 तारीख के 3:00 बजे तक करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

आपके जीवनसाथी और माता जी का का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में वाद विवाद से बचें। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके लिए 24 तारीख के शाम से 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 23 और 24 तारीख के दोपहर तक आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में तिल का दान करें। शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। सुख संबंधी कोई सामग्री आप खरीद सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य से बहुत कम मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 तारीख उत्तम है। 24, 25 और 26 तारीख को कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने के अच्छे संयोग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 की दोपहर तक तथा 29 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 23 और 24 तारीख की दोपहर तक आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 27 और 28 तारीख को आपको किसी भी कार्य को करने में पूरी सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन विष्णुसहस्त्रनाम का जाप करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। भाग्य से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। धन आने की पूरी उम्मीद है। आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24 के सायंकाल से लेकर 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 29 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। भाग्य से सहयोग नहीं मिल पाएगा। कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो सफल होंगे। भाइयों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख लाभदायक हैं। 23 और 24 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की अच्छी उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। सुख में थोड़ी कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 की दोपहर तक तथा 29 तारीख लाभकारी हैं। 23 और 24 की दोपहर तक आपके सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गोपाल सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके व्यापार में उन्नति होगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन आने की उम्मीद है। भाग्य से लाभ हो सकता है। पेट के पीड़ा में थोड़ी कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 24 के सायंकाल से 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छे से साथ देगा। शेयर में और लॉटरी में पैसा लगाने का ही अच्छा समय है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। शत्रु समाप्त हो सकते हैं। परंतु उसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख परिणाम दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। आपके सुख में कमी आ सकती है। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख के दोपहर तक तथा 29 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

व्यापार में उन्नति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके और आपकी माता जी के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको सफलताएं मिल सकती हैं। इस सप्ताह आपके लिए 24 के सायंकाल से 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 29 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments