ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को पंडित अनिल पांडे का नमस्कार आज मैं आपको 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 केअश्विनी शुक्ल पक्ष के पंचमी से अश्विनी शुक्ल पक्ष के एकादशी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को बताने जा रहा हूं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। 8 तारीख को 12:38 रात से चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 11 तारीख को 7:23 प्रातः से मकर राशि में गोचर करेगा और 13 तारीख को 11:55 दिन से कुंभ राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य कन्या राशि में और मंगल मिथुन राशि में रहेगा। बुद्ध प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 10 तारीख के 10: 53 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा। गुरु प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 9 अक्टूबर के 8:50 रात से वृष राशि में बक्री हो जाएगा। शुक्र प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे तथा 12 अक्टूबर के 4:02 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।। वक्री शनि पूरे सप्ताह कुंभ राशि में और बक्री राहु पूरे सप्ताह मीन राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग ठीक चलेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सात और 8 अक्टूबर को आपको कुछ अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में प्रगति होगी। धन आने की उम्मीद है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। कार्यालय में भी आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 7 और 8 अक्टूबर को आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क होना चाहिए। 9 और 10 अक्टूबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपका व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सात और 8 अक्टूबर को आपके स्वास्थ्य में थोड़ी तरक्की होगी। 11 और 12 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का तथा माताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका उत्तम सहयोग रहेगा। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 7 और 8 तारीख को आपके संतान को कुछ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। लाभ में कमी आएगी। आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 7 और 8 तारीख को आपके सुख में कमी आ सकती है या आपके माताजी को कष्ट हो सकता है। 11 और 12 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। धन की प्राप्ति होगी। भाग्य साथ देगा। शत्रु शांत रहेंगे। कार्यालय में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 13 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होने का योग है। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य से कोई विशेष प्राप्ति नहीं हो पाएगी। शरीर के निचले अंग में परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 7 और 8 तारीख को आपके प्रयासों से धन प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी। आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन आने का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके सुख में बाधा पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 7 और 8 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। धन आने के अच्छे योग भी बनेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ पहले जैसा ही संबंध रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सात और आठ तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में आपके प्रयास के कारण सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु पराजित होंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सात और आठ तारीख को धन प्राप्त होने का योग बन सकता है। 9 और 10 तारीख को आपको सचेत रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। आपके पराक्रम में कमी आएगी। सुख में भी कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 7 और 8 अक्टूबर को आपको कार्यालय के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। 11 और 12 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में थोड़ी कमी आ सकती है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 7 और 8 तारीख को भाग्य आपका साथ दे सकता है। 13 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments