ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 जुलाई से 7 जुलाई 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। आज मैं आपको 1 जुलाई से 7 जुलाई 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा। चंद्रमा 2 जुलाई को 11:52 दिन से वृष राशि में प्रवेश करेगा। इसके उपरांत 4 जुलाई को 4:17 शाम से मिथुन राशि में गोचर करेगा। 6 जुलाई को चंद्रमा 10:53 रात से कर्क राशि का हो जाएगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में रहेगा। इसी प्रकार इस पूरे सप्ताह मंगल मेष राशि में, बुद्ध कर्क राशि में, गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेगा तथा अच्छे जुलाई को 3:36 रात से कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

अब मैं आपको भद्रा के बारे में बताता हूं। भद्रा 1 जुलाई को 10:42 दिन तक रहेगी। इसके उपरांत 3 जुलाई को 5:26 रात अंत से 4 जुलाई को 4:53 शाम तक भद्रा काल रहेगा।

इस सप्ताह 3 जुलाई को विवाह, नामकरण, अन्नप्राशन और व्यापार का मुहूर्त है। इसके अलावा 1 जुलाई को भी नामकरण का मुहूर्त है। मुंडन और उपनयन के कोई भी मुहूर्त इस सप्ताह नहीं है।

इस सप्ताह 1 तारीख को डॉक्टर दिवस और CA दिवस है। 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है।

इस सप्ताह 6 जुलाई से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। 6 जुलाई को 5:03 रात अंत से 8 जुलाई के 6:14 प्रातः तक पुष्य नक्षत्र है। 2 जुलाई को एकादशी है और 3 जुलाई को प्रदोष का व्रत है।

इस सप्ताह 2 जुलाई को 6:07 प्रातः से 5:05 रात अंत तक सर्वार्थ सिद्ध योग है। इसी प्रकार 3 जुलाई को सूर्योदय से रात अंत तक और 7 जुलाई को सूर्योदय से 8 जुलाई के 6:14 प्रातः तक भी सर्वार्थ सिद्ध योग है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। धन प्राप्त करने के लिए इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा। व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपके लिए 1 जुलाई और 7 जुलाई किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने के कई संयोग बनेंगे। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध में खटास आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके शत्रु इस सप्ताह आपसे परेशान रहेंगे। कार्यालय में आपको थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए दो तीन और 4 जुलाई अच्छे हैं। इन तारीखों में आपके सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे। 1 जुलाई को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में उनके सामने बैठकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। धन भी आ सकता है। भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें। कार्यालय में वाद विवाद से बचें। इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 जुलाई उत्तम है। दो-तीन और 4 जुलाई को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य से कोई मदद प्राप्त नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष धन आने का योग नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए एक और 7 जुलाई अनुकूल हैं। दो-तीन और 4 जुलाई को आपके पास कुछ धन आ सकता है। 5 और 6 जुलाई को कोई भी कार्य करने में आपको बहुत सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको व्यापार पर ध्यान देना चाहिए। दो तीन और चार तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे सभी कार्यों में आप सफल होंगे। 7 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपका समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके हर प्रस्ताव को मान्यता मिलेगी। इस सप्ताह भाग्य से आपको सामान्य मदद प्राप्त होगी। धन आने में बाधा है। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। दो-तीन और चार तारीख को आपका भाग्य आपकी मदद कर सकता है। 1 जुलाई को आपको कोई भी कार्य सचेत रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति में खराबी आ सकती है। आपके संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए एक और 7 जुलाई फलदायक हैं। एक और 7 जुलाई को आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। दो-तीन और 4 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। संतान को कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु पराजित होंगे। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। विशेष धन आने की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार तारीख सफलता दायक है। दो, तीन और चार को आपके सभी कार्य सफल होंगे सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा ठीक-ठाक रहेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। सावधान रहें। आपके पेट में कष्ट हो सकता है। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। संतान का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों से आपका टकराव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। धन प्राप्त होने में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपके लिए एक और 7 जुलाई लाभदायक हैं। 5 और 6 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम कर पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। आपके कमर या गरदन में दर्द हो सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शत्रु आपके लिए धर्म और धन प्राप्ति के मार्ग में बाधक होंगे। इस सप्ताह आपके लिए दो-तीन और चार जुलाई शुभ है। इस सप्ताह आपको 7 जुलाई को सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सुख में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। मामूली धन आने का योग है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको भी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान को इस सप्ताह कुछ परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रति-दिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

 

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments