ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 जुलाई से 14 जुलाई 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

आप सभी को पंडित अनिल पाण्डेय का नमस्कार। आज हम आपको 8 जुलाई से 14 जुलाई 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताएंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में कर्कराशि का रहेगा। 9 तारीख को 7:54 प्रातः से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 11 तारीख को 7:02 रात से कन्या राशि का हो जाएगा। चंद्रमा 14 तारीख को 6:49 प्रातः से तुला राशि में गोचर करने लगेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में, बुद्ध और शुक्र कर्क राशि में, गुरु वृष राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में रहेंगे। मंगल प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 12 तारीख के 5:45 शाम से वृष राशि में गोचर करने लगेगा।

इस सप्ताह 9 जुलाई को 5:59 से सायं काल से 10 तारीख को 6:41 प्रातः तक तथा 13 तारीख को 12:23 दिन से 1:20 रात तक भद्रा रहेगी।

इस सप्ताह 8 जुलाई को प्रारंभ से 6:14 प्रातः तक तथा 9 जुलाई को सूर्योदय से 7:54 प्रातः तक सर्वार्थ सिद्ध योग रहेगा।

इस सप्ताह विवाह का मुहूर्त 9 जुलाई से 14 जुलाई तक लगातार है। 8 जुलाई को मुंडन उपनयन और नामकरण के मुहूर्त हैं। मुंडन का मुहूर्त 8 और 12 जुलाई को है। उपनयन का मुहूर्त 8 और 11 जुलाई को है। अन्नप्राशन का मुहूर्त 12 जुलाई को है तथा व्यापार का मुहूर्त 11 और 12 जुलाई को है।

आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपके गर्दन या कमर में या नसों की कोई पीड़ा है तो वह अब समाप्त हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। धन प्राप्ति में कई बाधाएं आयेंगी। संतान को सुख प्राप्त होगा। आपके सुख में कमी होगी। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई अनुकूल हैं। 12 और 13 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें। शनिवार को शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपकी संतान से आपको सुख मिलेगा। धन आने की उम्मीद है। गलत रास्ते से भी धन आ सकता है। भाई बहनों के साथ संपर्क में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट होगी। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको थोड़ा बहुत समर्थन मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई उत्तम है। 14 जुलाई को आपको सावधान रहकर के ही कोई कार्य करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके हाथ नहीं डालना चाहिए। धन आने की थोड़ी बहुत उम्मीद है। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य से कम मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह गरीब लोगों के बीच में तेल का दान दें। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आपको कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। अगर आप कर्जदार हैं तो कर्ज में कमी आ सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें और शुक्रवार को किसी विद्वान ब्राह्मण को सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन प्राप्त होने का अच्छा योग है। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। भाग्य से आपको लाभ होगा। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई फलदायक हैं। 8 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं होगा। धन लाभ प्राप्त होने की संभावना कम है। आपको संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। 9 10 और 11 जुलाई को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। 8 जुलाई को आपको लाभ या धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं एवं रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके और आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। सामान्य धन प्राप्त होगा‌। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके संतान का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 जुलाई अनुकूल है। 12 और 13 जुलाई को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको धन लाभ हो सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होने वाला है। शत्रुओं को आप आसानी से परास्त कर देंगे। आपको अपने संतान के स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई लाभकारी हैं। 14 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य से थोड़ा बहुत लाभ होगा। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। संतान को लाभ प्राप्त होगा। आपके पेट में कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। 8 जुलाई को आपको कोई भी कार्य सतर्कतापूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

अगर आप अभी तक अविवाहित है तो आपके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। किसी दूर स्थान की आप यात्रा कर सकते हैं। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 तारीख लाभदायक हैं। 9, 10 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें एवं गुरुवार को मंदिर में जाकर विष्णु भगवान या रामचंद्र जी के दर्शन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बच्चों के बीच पुस्तक का दान करें तथा गुरुवार का व्रत करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments