☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाशको मिलेगा राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान – अभिनंदन ☆

फिरोजाबाद, षष्ठ राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह-2024 में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को “रतन लाल बंसल आलेखश्री अलंकरण-2024” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हिंदी गद्य के क्षेत्र में निबंधात्मक आलेख, शोधपरक आलेख, निबंध संग्रह आदि की श्रेष्ठ चयनित कृति के लिए दिया जाता है। श्री प्रकाश को यह सम्मान उनके आलेख संग्रह “सफलता की बातें” के लिए प्रदान किया जाता है।

यह सम्मान 22-23 फरवरी, 2025 को फिरोजाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदी साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई अन्य साहित्यकारों को भी गरिमामयी राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को यह सम्मान मिलने की घोषणा पर साहित्य जगत में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। उनके इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कई साहित्यकारों, लेखकों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है।

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ के बारे में —–

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ हिंदी साहित्य के एक प्रतिष्ठित लेखक एवम् बाल साहित्यकार हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके लेखन में सामाजिक मुद्दों पर गहराई से चिंतन और विश्लेषण किया जाता है। उन्हें पूर्व में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रीहरिकृष्ण देवसरे, स्वतंत्रता सेनानी ओंकारलाल शास्त्री पुरस्कार, चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट का उपन्यास के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। हाल ही में आपको विश्व रंग के अंतर्गत रबिंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा हिंदी पखवाड़े पर आयोजित प्रतियोगिता में 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ है।

“सफलता की बातें” के बारे में ——

“सफलता की बातें” श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ का एक प्रेरणात्मक आलेख संग्रह है। इस संग्रह में उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने उत्सवर्धक विचारों को प्रकट किया हैं। इस संग्रह में सफलता, असफलता, जीवन के संघर्षों, प्रेरणा और कई अन्य विषयों पर गहराई से लिखा गया है।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को इस विशिष्ट उप्लब्धि के लिए हार्दिक बधाई 💐

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments