☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ “काव्योत्सव”, नवी मुंबई  की 169 वीं काव्यगोष्ठी सम्पन्न ☆

विहंगावलोकन…

नवी मुम्बई की ख्याति प्राप्त संस्था “काव्योत्सव” की 169 वीं काव्यगोष्ठी, दिनांक 02 मार्च 2025 को शाम 5.45 बजे, सीनियर सिटीजन हॉल, नागा गना पाटिल र्गाडऩ, सेक्टर १५, मकडोन्लड की गली, सी.बी.डी. में बड़े ही गरिमामय और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।

सुप्रसिद्ध कहानी-लघु कथा लेखिका और अनुवादिका परम आदरणीया सौ. उज्जवला केलकर जी विशेष अतिथि के रूप विराजमान रहीं, साथ ही अध्यक्ष श्री करनानी जी, संरक्षक श्री विजय भटनागर जी एवं आदरणीय श्री सेवा सदन प्रसाद जी सहित संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। लगभग 15 प्रबुद्ध रचनाकार मनीषि कवि-कवियित्री उपस्थित रहे। श्री प्रसाद जी के उद्बबोधन से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वन्दना के रूप मे मां सरस्वती के चरणों में शब्द पुष्प अर्पित किए गये। उसके बाद श्री भारतभूषण शारदा जी की अगुवाई में सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान किया। तत्पश्चात संस्था की तरफ से संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शाल और उपहार देकर मुख्य अतिथि जी का विशेष सम्मान किया गया।तदुपरांत कार्यक्रम प्रबंधन का दायित्व सुश्री वन्दना श्रीवास्तव जी को सौंप दिया गया।

उपस्थित कवि- कवियित्रियों ने एक से बढ़ कर एक उच्च कोटि का काव्यपाठ करके जो रंग बिखेरा… क्या कहें। आदरणीय उज्जवला केलकर जी ने अपनी लोकप्रिय लघुकथा का वाचन किया और अपनी लेखन यात्रा के बारे में बताया। उनके रचना वैभव का परिचय पाकर सभी बहुत उत्साहित थे। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने आदरणीय ठक्कर दम्पति के द्वारा प्रायोजित सुस्वादु स्वल्पाहार का आनन्द लिया। एक सुंदर काव्य मयी संध्या नि: संदेह सभी के अंतस में संचित रहेगी

☆ ☆ ☆ ☆

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest


0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments