श्री एस के कपूर “श्री हंस”

(बहुमुखी प्रतिभा के धनी  श्री एस के कपूर “श्री हंस” जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त अधिकारी हैं। आप कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं में आपका विशेष योगदान हैं। आज प्रस्तुत है आपके द्वारा दीप पर्व पर रचित शुभकामना स्वरुप विशेष रचना ।।हर रंग से भी रंगीन हो, दीपावली आपकी।।)

☆ दीप पर्व विशेष – ।। हर रंग से भी रंगीन हो, दीपावली आपकी ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆ 

 

।। 1।।

हर कदम पर मिले कीर्ति

हर पग पर सम्मान मिले।

हर पल क्षण आपका हो

बरसों तक पहचान मिले।।

सदैव अमिट रहे हर दिल

में याद आपके नाम की।

यही कामना इस दीवाली

आपको यूँ यशोगान मिले।।

 

।। 2 ।।

आइये सबका खुशियों से

दामन सजाते दीवाली को।

किसी भूखे को भी खाना

खिलाते हैं इस दीवाली को।।

हँसी उन जीवन में भी लायें

जो वंचित हर सुखसाधन से।

दुआ की दौलत से झोली

भराते हैं इस दीवाली को।।

 

।। 3 ।।

इस दीवाली कोई प्रेम का

दिया नया सा जल जाये।

प्यार की धारा बहे कि

नफरत किनारे लग जाये।।

अमन चैन सुख शांति की

बन जाये यह दुनिया।

रोशन महोब्बत का दीया

हर दिल में जग जाये।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

03 11 2021

बरेली

ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com

मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments