॥ श्री रघुवंशम् ॥

॥ महाकवि कालिदास कृत श्री रघुवंशम् महाकाव्य का हिंदी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग # 1 (46-50) ॥ ☆

 

चलते पथ शुचि वेश में होते थे यों भास

जैसे चित्रा – चन्द्र हों, शुचि निरभ्र आकाश ॥ 46॥

 

दिखलाते पथ में मिले प्रिय को रम्य स्थान

सारा पथ यों कट गया, रहा न नृप को ध्यान ॥ 47॥

 

कीर्तिमान भूपाल तब थके हुये बेहाल

पहुंचे रानी सहित, मुनि – आश्रम सायंकाल ॥ 48॥

 

समिधा कुश फल आदि ले लौटे वन से लोग

देखा ताप सवृंद का अग्नि प्रज्वलन योग ॥ 49॥

 

उरज द्वार को रोककर मुनि पत्नी के पास

बाल मृगों को पुत्रवत चरते कोमल घास ॥ 50॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments