श्री संजय भारद्वाज
(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही गंभीर लेखन। शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं। हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )
संजय दृष्टि –लेखन
…मृत्यु पर इतना अधिक क्यों लिखते हो?
…मैं मृत्यु पर नहीं लिखता।
…अपना लिखा पढ़कर देखो।
…अच्छा बताओ, जीवन में अटल क्या है?
…मृत्यु।
…जीवन में नित्य क्या है?
… मृत्यु।
…जीवन में शाश्वत क्या है?
…मृत्यु।
… मैं अटल, नित्य और शाश्वत पर लिखता हूँ।
© संजय भारद्वाज
(11.42 बजे, 22.1.2020)
अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स ☆
संजयउवाच@डाटामेल.भारत
जो शाश्वत है वही नित्य है।कवि की कलम शाश्वत से जुड़ी है।
कहते हैं अटल नित्य एवं सत्य को जानने के लिए जीवन का अस्तित्व भी उतना ही सत्य है ..?
रचनाकार ! वास्तव मे मृत्यु शाश्वत , अटल और नित्य है और लेखन प्रतिबिंब है इनका , माँ सरस्वती का वरद हस्त बना हुआ है…..बना रहे…..
जो जन्मता है उसकी मृत्यु अटल है। यही शाश्वत सत्य है।
मृत्यु शाश्वत सत्य है ,रचनाकार का अधिक से अधिक लैखन स्वाभाविक है ।अभिवादन…..