श्री एस के कपूर “श्री हंस”

(बहुमुखी प्रतिभा के धनी  श्री एस के कपूर “श्री हंस” जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। आप कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं में आपका विशेष योगदान हैं।  आप प्रत्येक शनिवार श्री एस के कपूर जी की रचना आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपका स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एक भावप्रवण मुक्तक ।।हमें फहराना है माँ भारती का जयगान तिरंगा।। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 29 ☆

☆ मुक्तक ☆ ।।हमें फहराना है माँ भारती का जयगान तिरंगा 🇮🇳।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆ 

[1]

वन्देमातरम केआवाह्न का  तिरंगा।

जय हिंद के    पैगाम   का  तिरंगा।।

विश्व विजयी    तिरंगा  फहराना है।

वृहतम लोकतंत्र सम्मान का तिरंगा।।

[2]

अमृत महोत्सव की वो  शान तिरंगा।

75 वर्षआज़ादी का गुणगान तिरंगा।।

घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा लहराये।

भारत उच्च मस्तकआलीशान तिरंगा।।

[3]

तेरा मेरा सबका ही अभिमान  तिरंगा।

जिसे सब करते वह    सलाम  तिरंगा।।

आज़ादी उत्सव मनाना तिरंगा हाथ में।

राष्ट्र अस्मिता प्रतीक  पहचान   तिरंगा।।

[4]

अमृत महोत्सव का   अभियान तिरंगा।

हम सबकी ही आन बान शान  तिरंगा।।

मातृ भूमि के हर कोने फहराना हमको।

माँ भारती का वन्दन जय गान   तिरंगा।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली

ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com

मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈
image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments