श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

 

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी की लघुकथाएं शृंखला में आज प्रस्तुत हैं उनकी एक अतिसुन्दर  एवं भावुक लघुकथा “राम और राम”। 

 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी की लघुकथाएं # 23 ☆

 

☆ राम और राम ☆

 

‘लक्ष्मी चरण’ दीपावली के दिन पैदा होने के कारण माँ पिताजी ने प्यार से नाम रखा। खेती बाड़ी का काम और अपने छोटे से परिवार को लेकर बहुत खुश रहते थे। आम के बगीचे में घंटों काम करना, जो दादा परदादा लगाकर गए थे। अपनी जिंदगी से बहुत खुश थे।

लक्ष्मी चरण के यहां एक छोटा सा मंदिर श्री राम दरबार था। पूजा पाठ में ज्यादा मन नहीं लगाते थे। उनका अपना परिवार पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र। पुत्र की मोह उन्हें राजा दशरथ जैसे थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम रामकुमार रखा।

नित्य प्रति सभी काम होता रहा। सभी अपने अपने परिवार में खुश थे। अपने बेटे को भगवान राम से भी बड़ा मानते थे। धीरे धीरे समय गुजरता गया। लक्ष्मी चरण भी सयाने हो गए। नाती पोते वाला घर हो गया। किसी चीज की कोई कमी नहीं थी।

अक्सर उनके हमउम्र आकर मंदिर में रामायण का पाठ करते परंतु उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं रहती थी। सभी कहते कुछ तो कर लिया करो भगवान के लिए आखिर समय में काम आएगा। परंतु लक्ष्मी चरण हंस कर टाल जाते थे। बेटे से मोह इतना कि भगवान की प्रतिमा से पहले अपने बेटे का मुंह देखना पसंद करते थे। बेटा भी बहुत ही होनहार हर तरह से पिताजी माताजी का ध्यान रखने वाला।

एक समय रामकुमार शहर से बाहर गया हुआ था। घर में पूजन त्यौहार के समय राम दरबार में भोग लगाते समय सभी ने कहा- कि भगवान को भोग लगा दो। भोग लगाया गया। सभी से प्रेम पूर्वक भोजन करने के लिए कहा गए। परंतु लक्ष्मी चरण भोजन को हाथ नहीं लगाए, कहे आज इस त्यौहार पर मेरे राम को खाना नहीं मिला है मैं भोजन नहीं करूंगा। घर के सभी सदस्यों ने कहा कि भगवान को भोग लगा दिया गया है। परंतु लक्ष्मी चरण नहीं माने। उन्होंने जिद्द ठान ली कि जो बना है सब थाली में मेरे राम के लिए निकाल कर रख दो बाकी सब लोग खाना खा लें। सयानी अवस्था के कारण हाँ कह कर सभी ने भोजन थाली में निकाल कर रख दिए। रात हुई तब तक लक्ष्मी चरण भोजन को हाथ नहीं लगाए।

सुबह भोर होते होते उनका बेटा घर वापस आया। पूछने पर पता चला दिन भर से जिस गांव गया था वहां पर खाने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया। सारा दिन भूखा रहना पड़ा। पिताजी थाली में भोजन निकाल रखे हैं। ऐसा बताया गया। सभी को बहुत आश्चर्य हुआ कि उनका राम अभी तक खाना नहीं खा पाया है। दिन भर का भूखा प्यासा घर आकर सब बातें सुनकर अधीर हो वह रोने लगा। लक्ष्मी चरण कहने लगे मैं कहता था ना कि आज मेरे राम को भोग नहीं लगाया गया है।

ऐसा पुत्र मोह अब देखने सुनने को भी नहीं मिलता है। लक्ष्मी चरण कहते थे यह पत्थर की मूरत खड़े-खड़े क्या करेंगे? जो करेगा मेरा राम करेगा। मेरी गति मुक्ति और मेरा सारा ध्यान मेरा राम ही तो रखता है। बाकी सब तो देखने वाले हैं। धन्य हैं उनका पुत्र मोह और राम पर विश्वास। जय श्री राम।

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments