श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है सामाजिक विमर्श पर आधारित विचारणीय लघुकथा “फफोले ”।) 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # 199 ☆

🌻लघु कथा फफोले 🌻

त्वचा जब जल जाती है तो उसमें फफोले पड़ जाते हैं। और असहनीय पीड़ा और जलन होती है जिसको सह पाना मुश्किल होता है।

पीड़ा की वजह से ऐसा लगता है कि क्या चीज लगा ले यह जलन शांत हो जाए।

आज की यह कहानी➖ फफोले एक बड़े से रेडीमेड कपड़े की दुकान के सामने सिलाई मशीन रख के कामता अपनी रोजी-रोटी चलाता था। पत्नी सुलोचना घर घर का झाड़ू पोछा बर्तन का काम करती थी।

कहते हैं पाई पाई जोड़कर बच्चों का परवरिश करते चले और जब समय ने करवट बदली। बच्चे पढ़ लिखकर बड़े हुए और थोड़ा समझदार होकर अपने-अपने छोटे-छोटे कामों में कमाने लगे। तब माता-पिता का सिलाई करना और घर में झाड़ू पोछा करना उनको अच्छा नहीं लगता था और हीन भावना से ग्रस्त होते थे।

बेटियां सदा पराई होती है शादी के सपने संजोए जाने कब उनके पंख उड़ने लगते हैं। ठीक ऐसा ही सुलोचना की बेटी ने आज सब कुछ छोड़ अपने साथ काम करने वाले लड़के के साथ शादी के बंधन में बंद गई।

माँ बेचारी रोटी पिटती रही। बेटे का रास्ता देख रही थी कि शायद बेटा शाम को घर आ जाए तो वह उसकी बहन की बात बता  कर कुछ मन हल्का करती या बेटा कुछ कहता।

बेटा दिन ढले शाम दिया बाती करते समय घर आया। साथ में उसके साथ सुंदर सी लड़की थी। दोनों के गले में फूलों की माला थी। सुलोचना आवाक खड़ी थी। दिन की घटना अभी चार घंटे भी नहीं हुए हैं। और बेटा बहू।

जमीन पर बैठ आवाज लगने लगी देख रहे हो… यह दोनों बच्चों ने क्या किया। पति ने दर्द से कहराते हुए कहा… अरे बेवकूफ हमने जो घोंसला बनाया था पंछी के पंख लगाते ही वह उड़ चले हैं। अब समझ ले यह आजाद हो गए हैं। हमारे घोसला पर अब हम आराम से रहेंगे।

तभी बेटे ने तुरंत बात काटते हुए कहा… पिताजी घर में तो अब हम दोनों रहेंगे। आप अपना सोने खाने का सामान उसी दुकान में एक किनारे पर रख लीजिएगा।

जहाँ आप सिलाई करते हैं। अब आपकी यहां जरूरत भी क्या है? तेज बारिश होने लगी थी।

पति पत्नी दोनों को आज सावन की बारिश आज के जलन के फफोले बना रही थीं।

जब बारिश होती थी तो चारों एक कोने में दुबके जगह-जगह ऊपर से टपकती खपरैल छत से झरझर बारिश भी  शांति देती थीं। सूखी रोटी में भी आनंद था।

परंतु आज रिमझिम बारिश की फुहार तन मन दोनों में फफोले बना रही थी। वह दर्द से छुटकारा पाने के लिए सिसकती चली जा रही हैं।

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments