हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ सकारात्मक सपने – #19 – घरेलू बजट ☆ सुश्री अनुभा श्रीवास्तव

सुश्री अनुभा श्रीवास्तव 

(सुप्रसिद्ध युवा साहित्यकार, विधि विशेषज्ञ, समाज सेविका के अतिरिक्त बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी  सुश्री अनुभा श्रीवास्तव जी  के साप्ताहिक स्तम्भ के अंतर्गत हम उनकी कृति “सकारात्मक सपने” (इस कृति को  म. प्र लेखिका संघ का वर्ष २०१८ का पुरस्कार प्राप्त) को लेखमाला के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। साप्ताहिक स्तम्भ – सकारात्मक सपने के अंतर्गत आज अगली कड़ी में प्रस्तुत है “ घरेलू बजट” ।  इस लेखमाला की कड़ियाँ आप प्रत्येक सोमवार को पढ़ सकेंगे।)  

 

Amazon Link for eBook :  सकारात्मक सपने

 

Kobo Link for eBook        : सकारात्मक सपने

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सकारात्मक सपने  # 19 ☆

 

☆  घरेलू बजट 

 

हिन्दू कलैण्डर के हिसाब से दीपावली से दीपावली तक बही खाता रखा जाता है, प्रायः आय व्यय की नई बही बनाकर, उसकी पूजा करके दूकानदार दीपावली के बाद से नया खाता सुरू करते हैं। अंग्रेजी कैलेण्डर के हिसाब से शासकीय रूप से १ अप्रैल से ३१ मार्च का समय वित्त वर्ष के रूप में माना जाता है। यही कारण है कि राज्य व केंद्र सरकार फरवरी के महीने में सदन में नये वित्तीय वर्ष के लिये बजट प्रस्तुत करती हैं।

बजट का मतलब होता है आमदनी व खर्च का अनुमान.इन दिनो अखबारो, व समाचारो में प्रायः बजट की चर्चा पढ़ने सुनने को मिल जाती है। क्या आपने कभी अपने घर का बजट बनाया है ? आपकी मासिक आमदनी कहां खर्च होती है? क्या आपने कभी इस बात का हिसाब लगाया है कि आपके घरेलू खर्चो पर आपकी आय का कितना हिस्सा खर्च हो रहा है? भविष्य के लिये आप कितनी बचत कर रही हैं? आप ही अपने घर की गृह मंत्री और वित्त मंत्री भी हैं अतः घर के बजट बनाने और उसे क्रियांवित करने की जबाबदारी भी आपकी ही है।

घरेलू बजट बनाने का अर्थ घर के सभी खर्चों का हिसाब लगाने से कहीं बढ़कर है। इसके जरिए आप हिसाब लगा सकती हैं कि आपकी आय में से कितना खर्च होता है और कितना इसमें से बचाया जा सकता है। समय पर बच्चो की फीस, बिजली, पानी, अखबार, दूध किराने के बिलों का भुगतान करना, कर्जों का सही समय पर निपटारा करना और अपने बचत, निवेश लक्ष्यों को हासिल करना भी घरेलू बजट के अंतर्गत आता है।

घर का बजट बनाने का सबसे सही उपाय है कि आप खर्चों के लिए अलग-अलग लिफाफे बनाएं (किराए, बिजली बिल, कार ईएमआई इत्यादि) इसके जरिए आप बिल्कुल सही तरीके से जान पाएंगे कि कि कितना पैसा किस मद पर खर्च हो रहा है। और अगर कुछ बचता है तो आप बची हुई राशि को अगले महीने के लिए बचाकर रख सकते हैं या फिर अपनी बचत के रूप में अलग भी रख सकते हैं।

योजना बनाने से शुरूआत करें

शुरूआत के लिए अपनी छोटी से बड़ी जरूरतों और इच्छाओं की लिस्ट बनाकर देखें। खर्चों को जरूरतों और चाहतों के बीच बांटने से आपको ज्ञात होगा कि जीने के लिए किन चीजों की जरूरत है और कौन-कौन से खर्चे सिर्फ आपकी जीवन-शैली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक हैं।

बजट का एक उपयुक्त फॉर्मेट बनाएं

आपको अपनी मासिक आय के हिसाब से चलना होगा और इसके आधार पर ही लागत निकालनी होगी। तो सारी अंकगणना और हिसाब-किताब इस तरह से करें कि आपके साल भर का बजट तैयार हो जाए। आमदनी के रूप में वेतन, बच्चो को मिलने वाली स्कालरशिप, मकान किराया, अन्य संभावित इनकम, आदि को एक ओर लिखें। दूसरी ओर की लिस्ट बड़ी होगी, घर के सभी सदस्यो के साथ बैठकर नियमित व आकस्मिक खर्चो को सूची बद्ध करें पिछले साल हुये खर्चो को संभावित मंहगाई के कारण थोड़ा बढ़ाकर जोड़ें। इसके बाद देखें कि आपकी सालाना आमदनी में ये फिट हो रहा है या नहीं।

सिर्फ बजट बनाना ही काफी नहीं है, इसे देखें कि आपका बजट केवल कागजों पर ही नहीं बल्कि असली जिंदगी में भी सही चल रहा है या नहीं। एक सही बजट वही है जो देखने में भले ही साधारण हो लेकिन आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल साबित हो।हर थोड़े दिनों बाद बजट का विश्लेषण भी कर सकते हैं।

आकस्मिक खर्चों के लिए तैयार रहें…

कार मरम्मत, चिकित्सा खर्च, शादी और जन्मदिन, घरेलू उपकरणों का रख-रखाव, आकस्मिक यात्राएं ऐसे खर्च हैं जिनके लिए आपके बजट में कुछ स्थान जरूर होना चाहिए।

जिम्मेदारियां बांटे-

अगर आपके परिवार में वयस्क और युवा लोग हैं तो बेहतर होगा कि उन्हें भी इस बात की जानकारी हो कि एक पूरे महीने मासिक आमदनी को कैसे चलाया जाता है। इसके अलावा अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उन्हें भी इसकी जानकारी दें और सिखाएं कि बजट कैसे बनाया जाता है। आप निश्चित ही ये देखकर हैरान होंगे कि आपके बच्चों के पास कितने नए और उपयोगी सुझाव हैं।

लक्ष्य निर्धारित करें

हर महीने कुछ पैसे बचाने का लक्ष्य बनाएं और इसके जरिए कुछ हासिल करने पर खुशी महसूस करें। चाहे वो कोई मोबाइल हो, या छुट्टी पर बाहर जाने का प्रोग्राम हो। इसके लिए एक तरीका है कि आप छोटी-छोटी चीजों के लिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से बचें और ईएमआई पर वस्तुएं खरीदनें से बचें।

बजट बनाने का मतलब ये नहीं है कि आप किसी फंदे में फंस गए हैं। ये आपकी आर्थिक स्वतंत्रता और सहूलियत के लिए होना चाहिए ना कि कोई बंधन। एक अच्छा बजट आपको पैसे पर नियंत्रण के रूप में बड़ी ताकत देता है। इसके जरिए आप अपने खर्चों को अधिक तर्कसंगत बनाते हैं।

आपने सुना होगा कि केंद्र सरकार के खर्चे बढ़ गए हैं। सरकार इन खर्चो को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। इसी तरह आप भी अपने खर्चो को नियंत्रित करें।

प्राथमिकताएं तय करें

सरकार अपने बजट में प्राथमिकता के क्षेत्र तय करती है। वो स्वास्थ्य, शिक्षा आदि को इस क्षेत्र में रखती है। आपको भी अपने खर्चे की प्राथमिकताएं जरूर तय कर लेनी चाहिए। मसलन अगर आपकी प्राथमिकता ये है कि बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले  तो फिर उस पर खर्च करना जरूरी है। अगर आपने कर्ज ले रखा है, तो उसके भुगतान को भी नहीं भूलना चाहिए।

हर साल बजट बनाएं

बजटिंग को आदत में शामिल करें। अगर इसमें कुछ वक्त भी लगे और कुछ झंझट समझ में आए, तो भी इस काम को करें। अगर आपको इसमें कुछ दिक्कत समझ में आती है, तो इसे आसान बनाएं। खर्चो को लिखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप इसके लिए गंभीर नहीं हैं। इसके लिए आप विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं। जब भी आपको बोनस या अतिरिक्त मुनाफा हो, तो बड़े खर्चो के लिए पैसा बचाएं। मसलन छुट्टियां बिताने के लिए या फिर त्यौहारो पर होने वाले खर्चे के लिए पैसा बचाएं। बचत भी आमदनी ही है।

कहावत है कि जितनी चादर हो पैर उतने ही फैलाने चाहिये, बजट बनाने से आपको अपनी चादर का आकार स्पष्ट रूप से मालूम होता है फिर आप यह तय कर सकती हैं कि आपको चादर बड़ी करनी जरूरी है या पैर सिकोड़कर काम चलाया जा सकता है।

 

© अनुभा श्रीवास्तव

 

image_print

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ रंजना जी यांचे साहित्य #-18 – बहीण ☆ – श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

 

(श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे जी हमारी पीढ़ी की वरिष्ठ मराठी साहित्यकार हैं।  सुश्री रंजना  एक अत्यंत संवेदनशील शिक्षिका एवं साहित्यकार हैं।  सुश्री रंजना जी का साहित्य जमीन से  जुड़ा है  एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है।  निश्चित ही उनके साहित्य  की अपनी  एक अलग पहचान है। आप उनकी अतिसुन्दर ज्ञानवर्धक रचनाएँ प्रत्येक सोमवार को पढ़ सकेंगे। आज  प्रस्तुत है  मानवीय रिश्तों पर आधारित  चारोळी विधा में  रचित एक भावप्रवण कविता  – “बहीण । )

 

 ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – रंजना जी यांचे साहित्य #- 18 ☆ 

 

 ☆  बहीण  ☆

 

थोरली बहीण

प्रेमळ सावली।

वैराण जीवनी

भासते माऊली।

 

भावा बहिणीचे नाते

जणू मोहरे वसंत ।

रूक्ष तापल्या मनाची

असे पहिली पसंत ।

 

खट्याळ भाऊराया

काढी बहिणीची खोडी।

लाडीक या भांडणात

वाढे जगण्याची गोडी।

 

अनमोल भासे मज

तुझी चोळी अन्  साडी।

नको मोडूस राजसा बहिणीची आस वेडी।

 

©  रंजना मधुकर लसणे

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

 

image_print

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – षष्ठम अध्याय (34) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

षष्ठम अध्याय

 ( मन के निग्रह का विषय )

 

चञ्चलं हि मनः कृष्ण प्रमाथि बलवद्दृढम्‌।

तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम्‌ ।।34।।

 

मन मथने वाला,बड़ा चंचल औ” बलवान

उसे पकड़ रखना कठिन लगता वायु समान।।34।।

 

भावार्थ :  क्योंकि हे श्रीकृष्ण! यह मन बड़ा चंचल, प्रमथन स्वभाव वाला, बड़ा दृढ़ और बलवान है। इसलिए उसको वश में करना मैं वायु को रोकने की भाँति अत्यन्त दुष्कर मानता हूँ ।।34।।

 

The mind verily is restless, turbulent, strong and unyielding, O Krishna! I deem it as  difficult to control as to control the wind. ।।34।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

 

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

image_print

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार – # 19 – व्यंग्य – व्यवस्था का सवाल ☆ – डॉ कुन्दन सिंह परिहार

डॉ कुन्दन सिंह परिहार

 

(आपसे यह  साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि  वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं.  हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं.  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं. कुछ पात्र तो अक्सर हमारे गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं.  उन पात्रों की वाक्पटुता को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं ,जो कथानकों को सजीव बना देता है. डॉ परिहार जी ने   विवाह के अवसर पर बारातियों के एक विशिष्ट चरित्र के आधार पर न सिर्फ विवाह अपितु साड़ी व्यवस्था के सवाल पर एक सटीक एवं सार्थक व्यंग्य की रचना की है.  ऐसे सार्थक व्यंग्य के लिए डॉ परिहार जी की  कलम को नमन. आज प्रस्तुत है उनका ऐसे ही विषय पर एक व्यंग्य  “व्यवस्था का सवाल  ”.)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # 19 ☆

 

☆ व्यंग्य  – व्यवस्था का सवाल  ☆

 

रज्जू पहलवान के सुपुत्र की बरात दो सौ किलोमीटर दूर एक कस्बे में गयी।लड़की के बाप ने अच्छा इन्तज़ाम किया, वैसे भी सभी लड़कियों के बाप उनकी शादी के वक्त अपनी जान हाज़िर कर देते हैं। उसके बाद भी सारे वक्त उनकी जान हलक़ में अटकी रहती है।

रास्ते में दो जगह लड़की के चाचा-मामा ने बरात के स्वागत का इन्तज़ाम किया। नाश्ता-पानी पेश किया, काजू-किशमिश के पैकेट भेंट किये,पान-मसाला के पाउच हाज़िर किये। समझदार लोगों ने काजू-किशमिश के पैकेट जेब में खोंस लिये कि बरात से लौटकर बाल-बच्चों को देंगे। बरात संतुष्ट होकर आगे बढ़ गयी।

बरात लड़की वाले के घर पहुँची तो वहाँ भी भरपूर स्वागत हुआ। रुकने-टिकने की व्यवस्था माकूल थी, सेवा के लिए सेवक और घर के लोग मुस्तैद थे। धोबी, नाई, पालिश वाला अपनी अपनी जगह डटे थे। मुँह से निकलते ही हुकुम की तामीली होती थी। सब जगह इन्तज़ाम चौकस था। कहीं भी ख़ामी निकालना मुश्किल था।

रात को वरमाला के बाद सब भोजन में लग गये। तभी वधूपक्ष को सूचना मिली कि वरपक्ष के कुछ लोग भोजन के लिए नहीं पधार रहे हैं। शायद नाराज़ हैं।

लड़की के चाचा चिन्तित बरात के डेरे पर पहुँचे तो पाया कि वर के चाचा सिर के नीचे कुहनी धरे लम्बे लेटे हैं और उनके आसपास पाँच छः सज्जन अति-गंभीर मुद्रा धारण किये बैठे हैं।

लड़की के चाचा ने हाथ जोड़कर कहा, ‘भोजन के लिए पधारें। ‘

उनकी बात का किसी ने जवाब नहीं दिया। लड़के के चाचा छत में आँखें गड़ाये रहे और उनकी मंडली मुँह पर दही जमाये बैठी रही।

लड़की के चाचा ने दुहराया, ‘चला जाए। ‘

अब लड़के के चाचा ने कृपा करके अपनी आँखें छत पर से उतारकर उन पर टिकायीं, फिर उन्हें सिकोड़कर बोले, ‘आप मज़ाक करते हैं क्या?’

लड़की के चाचा घबराकर बोले, ‘क्या बात है? क्या हुआ?’

वर के चाचा आँखें तरेरकर बोले, ‘होना क्या है? आपकी कोई व्यवस्था ही नहीं है। ‘

लड़की के चाचा परेशान होकर बोले, ‘कौन सी व्यवस्था? कौन सी व्यवस्था रह गयी?’

लड़के के चाचा की नज़र वापस छत पर चढ़ गयी। वहीं टिकाये हुए बोले, ‘कोई व्यवस्था नहीं है। कोई एक कमी हो तो बतायें।’

उनकी मंडली भी भिनभिनाकर बोली, ‘सब गड़बड़ है। ‘

वधू के चाचा और परेशान होकर बोले, ‘कुछ बतायें तो।’

वर के चाचा फिर उनकी तरफ दृष्टिपात करके बोले, ‘आप तो ऐसे भोले बनते हैं जैसे कुछ समझते ही नहीं। हम घंटे भर से यहाँ लेटे हैं, लेकिन कोई पूछने आया कि हम क्यों लेटे हैं?’

लड़की के चाचा झूठी हँसी हँसकर बोले, ‘हम तो आ गये।’

वर के चाचा हाथ नचाकर बोले, ‘आप के आने से क्या फायदा? जब कोई व्यवस्था ही नहीं है तो क्या मतलब?’

लड़की के चाचा ने विनम्रता से कहा, ‘हमने तो व्यवस्था पूरी की है।’

वर के चाचा व्यंग्य के स्वर में बोले, ‘दरअसल आप खयालों की दुनिया में रहते हैं। आप सोचते हैं कि आपने जो कर दिया उससे बराती खुश हो गये। असलियत यह है कि बरातियों में दस तरह के लोग हैं। किसको क्या चाहिए यह आपको क्या मालूम। जिसे दूध पीना है उसे पानी पिलाएंगे तो कैसे चलेगा?’

मंडली ने सहमति में सिर हिलाया।

लड़की के चाचा परेशान होकर बोले, ‘किसे दूध पीना है? अभी भिजवाता हूँ।’

वर के चाचा खिसियानी हँसी हँसकर बोले, ‘हद हो गयी। हम कोई दूध-पीते बच्चे हैं?आप की समझ में कुछ नहीं आता।’

लड़की के चाचा ने दुखी होकर कहा, ‘हमने तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि बरात को शिकायत का मौका न मिले।’

वर के चाचा विद्रूप से बोले, ‘हमीं बेवकूफ हैं जो शिकायत कर रहे हैं। हमने सैकड़ों बरातें की हैं। कोई पहली बरात थोड़इ है।’

लड़की के चाचा हाथ जोड़कर बोले, ‘तो हुकुम करें। क्या व्यवस्था करूँ?’

वर के चाचा वापस छत पर चढ़ गये, लम्बी साँस छोड़कर बोले, ‘क्या हुकुम करें? जब कोई व्यवस्था ही नहीं है तो हुकुम करके क्या करें?’

मंडली ने ग़मगीन मुद्रा में सिर लटका लिया।

लड़की के चाचा के साथ उनके जीजाजी भी थे। वे समझदार, तपे हुए आदमी थे। अपने साले का हाथ पकड़कर बोले, ‘आप समझ नहीं रहे हैं। इधर आइए।’ फिर लड़के वालों से बोले, ‘आप ठीक कह रहे हैं। व्यवस्था में कुछ खामी रह गयी। हम अभी दुरुस्त कर देते हैं।’

सुनते ही लड़के वाले सीधे बैठ गये, जैसे मुर्दा शरीर में जान आ गयी हो। लड़के के चाचा का तना चेहरा ढीला हो गया।

जीजाजी अपने साले को खींचकर बरामदे में ले गये। वहाँ उन्होंने कुछ फुसफुसाया। साले साहब प्रतिवाद के स्वर में बोले,  ‘लेकिन हम तो दस साल पहले गुरूजी के सामने छोड़ चुके हैं। हमारे तो पूरे परिवार में कोई हाथ नहीं लगा सकता।’

जीजाजी बोले, ‘तुम्हें हाथ लगाने को कौन कहता है? तुम ठहरो, हम इन्तजाम कर देते हैं।’

फिर वे बरातियों के सामने आकर बोले, ‘आप निश्चिंत रहें। अभी व्यवस्था हो जाती है। सब ठीक हो जाएगा।’

उनकी बात सुनते ही उखड़े हुए बराती एकदम सभ्य और विनम्र हो गये। हाथ जोड़कर बोले, ‘कोई बात नहीं। आप व्यवस्था कर लीजिए। कोई जल्दी नहीं है।’

आधे घंटे में व्यवस्था हो गयी और बराती सब शिकायतें भूल कर व्यवस्था का सुख लेने में मशगूल हो गये।

कुछ देर बाद फिर लड़की के चाचा बरातियों के हालचाल लेने उधर आये तो लड़के के चाचा ने कुर्सी से उठकर उन्हें गले से लगा लिया। उन्हें खड़े होने और बोलने में दिक्कत हो रही थी, फिर भी भरे गले से बोले, ‘ईमान से कहता हूँ, भाई साहब, कि इतनी बढ़िया व्यवस्था हमने किसी शादी में नहीं देखी। बेवकूफी में आपकी शान के खिलाफ कुछ बोल गया होऊँ तो माफ कर दीजिएगा। अब तो हमारी आपसे जिन्दगी भर की रिश्तेदारी है।’

उनके आसपास गिलासों में डूबी मंडली में से आवाज़ आयी, ‘बिलकुल ठीक कहते हैं।  ऐसी ए-वन व्यवस्था हमने किसी शादी में नहीं देखी।’

 

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

image_print

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ संजय उवाच – #16 – संजय दिव्यकर्ण है ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से इन्हें पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली   कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच # 16☆

 

☆ संजय दिव्यकर्ण है ☆

एक मणिकर्णिका घाट है जहाँ शवों का अहर्निश दाह है। निरंतर दहकती है चिता। एक माधवी की कोख है जो हर प्रसव के बाद अक्षता है। कोख का हत्यारा एक अश्वत्थामा है जो चिरंजीव होने का शाप ढोता है। एक ययाति है जो चिरयुवा होने की तृष्णा में अपनी ही संतानों के हिस्से का यौवन भी भोगता है।….जन्म अक्षय है, मृत्यु अनादि है। हरियाली का विस्तृत भाल है, सूखा विकराल है। बाढ़ है, पानी है, कभी अतिवृष्टि कभी अनावृष्टि की कहानी है। बंजर पत्थर हैं, उपजाऊ मिट्टी है। जमे रंग, उड़े ढंग हैं। बाल्यावस्था है, यौवनावस्था है, जरावस्था है। हँसना है, रोना है, काटना है, बोना है। मिलन है, विरह है, प्रेम है, घृणा है। मिठास है, कटुता है, मित्रता है, शत्रुता है। आदमी है, आदमियों का मेला है, आदमी अकेला है। चर है, अचर है, चराचर है। अर्जुन का याचक स्वरूप है, योगेश्वर का विराट रूप है। चौरासी की परिक्रमा है, चौरासी का ही फेरा है। सागर यहाँ, गागर यहाँ। अर्पण यहाँ, तर्पण यहाँ। ब्रह्मांड यहीं  दिखता है, हर आँख में एक ‘संजय’ बसता है।

संजय दिव्यकर्ण है, विषादयोग, सांख्ययोग, कर्मयोग, ज्ञानसंन्यासयोग, अठारह योग सुनता है, अठारह अक्षौहिणी की विनाशकथा सुनाता है। संजय दिव्यदृष्टा है, अच्युत के मुख से जन्म पाती सृष्टि को देखता है, अनिरुद्ध के मुख में समाती सृष्टि को दिखाता है। हरेक सुनता है, हरेक देखता है, कोई-कोई ही समझता है, नासमझी से महाभारत घटता है।

सुन सको, देख सको, समझ सको, बात कर सको अपने संजय से तो अवश्य करो। हो सकता है कि युधिष्ठिर न हुआ जा सके पर दुर्योधन होने से अवश्य बचा जा सकता है।

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

(विनम्र सूचना-‘संजय उवाच’ के व्याख्यानों के लिए 9890122603 पर सम्पर्क किया जा सकता है।)

 

image_print

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शरद पूर्णिमा विशेष – कविता – ☆ शरद पूनो संग – शारदीय दोहे ☆ श्रीमति हेमलता मिश्र “मानवी “

शरद पूर्णिमा विशेष 

श्रीमति हेमलता मिश्र “मानवी “

(सुप्रसिद्ध, ओजस्वी,वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती हेमलता मिश्रा “मानवी”  जी  विगत ३७ वर्षों से साहित्य सेवायेँ प्रदान कर रहीं हैं एवं मंच संचालन, काव्य/नाट्य लेखन तथा आकाशवाणी  एवं दूरदर्शन में  सक्रिय हैं। आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय स्तर पर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, कविता कहानी संग्रह निबंध संग्रह नाटक संग्रह प्रकाशित, तीन पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद, दो पुस्तकों और एक ग्रंथ का संशोधन कार्य चल रहा है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आज प्रस्तुत है  श्रीमती  हेमलता मिश्रा जी  की एक सामयिक रचना शरद पूनो संग – शारदीय दोहे.)

 

शरद पूनो संग – शारदीय दोहे ☆

 

शरद पूनम की चंद्रिका, महकी तन मन माँह।

जुग जुग चमके चंद्रिमा, वन चंदन की छाँह।।

 

सोलह रुचि श्रृंगार की, रति सी सजी सजाय।

शरद पूनम की चांदनी, शीतल दाह लगाय।।

 

अमरित रस से है भरी, ऐ चंदा यह रात।

सौगातें सौभाग्य की, चाँदनिया से बात।।

 

शरद पूनम की यह निशा, बन असीस है साथ।

हर सिद्धि गुरुता मिले, चढ़े नहीं पर माथ।।

 

शरद जुन्हाई हे सखि, तन मन प्रीत जगाय।

जब लों घर में पी नहीं, बैरन मोहे न सुहाय।।

 

कान्हा राधा रास रंग, गोपी ग्वाल सुहाय।

शरद पूर्णिमा रात मन, राधाश्याम हो जाय।।

 

© हेमलता मिश्र “मानवी ” 

नागपुर, महाराष्ट्र

image_print

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शरद पूर्णिमा विशेष – कविता – ☆ बिना चाँद के बने न कहानी ☆ – श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

शरद पूर्णिमा विशेष 

श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

 

(आज प्रस्तुत है संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की  शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष कविता  बिना चांद के बने न कहानी.)

 

☆  कविता –  बिना चांद के बने न कहानी ☆

 

सदियों की यह रीत पुरानी।

बिना चांद के बने न कहानी।।

 

हमको छोड़ चली वर्षा रानी।

ठंड ले आई शरद सुहानी।।

 

चांद चमके संग संग चांदनी।

रात पूनम की सुंदर  सुहानी।।

 

पेड़े दूध चावल की खीर।

रात पड़े जब अमृत नीर।।

 

अमृत बन जाए औषधि खीर

खा कर दूर हो सबकी पीर।।

 

करके दूध खीर का सेवन।

स्वस्थ सुखी हो सबका जीवन।।

 

शरद पूर्णिमा की बात निराली।

दूध सी चमके नदिया सारी।।

 

टिमटिम तारे चमके निखरे।

प्रकृति ने नभ में फूल बिखेरे।।

 

श्रंगार रस की सुंदर कल्पना।

प्रेमी मन में जगाती सपना।।

 

चांद चांदनी मिले हैं जैसे।

हमें भी मिले जीवन में वैसे।।

 

हाथ जोड़ मांगे वरदान।

हमें अमर करना भगवान।

 

जब हो जाये चांद के दर्शन।

हर्षित हो जाये सबका मन।।

 

कहे चांद से सुंदर नारी।

चमके सदैव सुहाग हमारी।

 

कन्या की तो बात निराली।

चांद में देखी प्रिय सूरत प्यारी।।

 

ना तरसाओ हमें दूर से ऐसे।

पास आ जाएंगे हम भी उड़ के।।

 

चांद पर घर बनाएंगे अपना।

छोटा सा टुकड़ा हमें दे देना।।

 

नभ में तुम तो ऐसे छाए।

अनेक चांदनी संग तुम भाये।।

 

दादुर मोर पपीहा गाये।

बिना चांद के कुछ न सुहाये।।

 

हर बच्चे की बोली में तुम।

मां से बढ़कर मामा हो तुम।।

 

सदियों की यह रीत पुरानी।

बिना चांद के बने न कहानी।।

 

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

image_print

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ # 4 – विशाखा की नज़र से ☆ गौरैया और बिटिया  ☆ – श्रीमति विशाखा मुलमुले

श्रीमति विशाखा मुलमुले 

 

(हम श्रीमती  विशाखा मुलमुले जी  के  ह्रदय से आभारी हैं  जिन्होंने  ई-अभिव्यक्ति  के लिए  “साप्ताहिक स्तम्भ – विशाखा की नज़र से” लिखने हेतु अपनी सहमति प्रदान की. आप कविताएँ, गीत, लघुकथाएं लिखती हैं। आपकी रचनाएँ कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं/ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती  रहती हैं.  आपकी कविताओं का पंजाबी एवं मराठी में भी अनुवाद हो चुका है।  आज प्रस्तुत है उनकी रचना गौरैया और बिटिया .  अब आप प्रत्येक रविवार को श्रीमती विशाखा मुलमुले जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे. )

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 4  – विशाखा की नज़र से

 

☆  गौरैया और बिटिया  ☆

 

बहुत से बहुत कितना दूर तक देख पाती होगी गौरैया,

प्रयोजन से बिखराये दानों और उसके पीछे

शिकारी की मंशा

क्या देख पाती होगी ?

 

कितनी दूर तक जा पाती होगी चहक,

उस नन्हीं सी गौरैया की

बहुत से बहुत आस – पास के अपने साथी समूह तक

केवल वे ही समझ पाते होंगे

जाल में फँसने पर उसकी फड़फड़ाहट

और पुकार को ।

 

हमारी जात की भी नन्हीं गौरैया,

कहाँ देख पाती है,

पहचाने, अनजाने, रिश्तेदारी शिकारी को

और कुछ लुभावने / डरावने जाल में फंस  जाती है ।

आश्चर्य यह कि,

इंद्रियों से परिपूर्ण हमारी देह

समझ नहीं पाती,

शिकार होने पर सहसा बदली सी उसकी

चहचहाहट , फड़फड़ाहट और मौन प्रश्न को !

 

© विशाखा मुलमुले  

पुणे, महाराष्ट्र

image_print

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ मी_माझी – #23 – ☆ फुलं… ☆ – सुश्री आरूशी दाते

सुश्री आरूशी दाते

 

(प्रस्तुत है  सुश्री आरूशी दाते जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “मी _माझी “ शृंखला की अगली कड़ी  फुलं… .  सुश्री आरूशी जी  के आलेख मानवीय रिश्तों  को भावनात्मक रूप से जोड़ते  हैं.  सुश्री आरुशी के आलेख पढ़ते-पढ़ते उनके पात्रों को  हम अनायास ही अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं से जोड़ने लगते हैं और उनमें खो जाते हैं।  पुष्पों का हमारे जीवन के विभिन्न अवसरों पर सकारात्मक सम्बन्ध हैं. सुश्री आरुशी जी की कविता सहज ही हमें जीवन के प्रातः से संध्या तक घर आंगन से लेकर हमारे ह्रदय विभिन्न भावों में  फूलों की सुगंध का अहसास देती है.  सुश्रीआरुशी जी के संक्षिप्त एवं सार्थकआलेखों  तथा काव्याभिव्यक्ति का कोई सानी नहीं।  उनकी लेखनी को नमन। इस शृंखला की कड़ियाँ आप आगामी प्रत्येक रविवार को पढ़  सकेंगे।)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मी_माझी – #23 ☆

 

☆ फुलं… ☆

 

फुलांना आपल्या आयुष्यात अनन्य साधारण महत्व आहे…
आयुष्यातील प्रत्येक टप्प्यावर ह्यांची साथ मिळत असते, आणि गंमत म्हणजे बऱ्याच वेळा आपल्याला त्याची जाणीवही नसते… गृहीत धरतो की फुलं आहेतच, त्यात वेगळं ते काय… हे जरी असाल तरी फुलं मात्र त्यांचं काम चोखपणे बजावत असतात… उमलण्यातील आनंदाने परिसर गंधित, सुगंधित करतात… सगळ्यांना एकत्र ठेवलं तरी स्वतःचे वेगळेपण असनाती ही फुलं, सकारात्मकतेच रूप आहे असं म्हणायला हवं…

विघनहर्त्याची पट्ट जास्वंद,
लाल चुटुक कुंकवाला आवाहन देणारी,
तर कमळ पवित्रता देऊन जाणारे,
शुभ्रतेतून, पावित्र्य जपणारा अनंत, सोनटक्का, तगर,
आसमंत कायमच सुवासिक करणारे…

श्रुंगारतेला लेऊन फुलणारा मोगरा,
चंद्र चांदण्यांसोबत आसमंत धुंद करणारी रातराणी,
कमसीन हो,नादान हो, नाजूक हो, भोली हो,
अशी ती जाई जुईची मोहकता…

गुलाबी प्रेमाची सुरुवात करणारा गुलाब असला तरी,
प्रेमातील वेडेपणा म्हणजे निशिगंध,
अलवार अबोली मौनातून जवळ जाणारी,
मादकतेची उधळण करणारा सोनचाफा,
सोबतीला साज चढवणारी शेवंती,
तरी हवाहवासा , नाकारता न येणारा चाफा…

समर्पणातील आनंद घेणारा प्राजक्त,
तर नात्यांतील वीण घट्ट करणारी बुचाची फुलं,
उत्साहाने डोलणारी लिलीची फुलं,
अंगणाची शोभा वाढवतात…

 

© आरुशी दाते, पुणे

image_print

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – षष्ठम अध्याय (33) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

षष्ठम अध्याय

 ( मन के निग्रह का विषय )

अर्जुन उवाच

योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन ।

एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात्स्थितिं स्थिराम्।।33।।

 

अर्जुन ने कहा-

मधुसुदन ! जो योग में कहा एकता भाव

मन की चंचलता से मुझे दिखता वहां अभाव।।33।।

 

भावार्थ :  अर्जुन बोले- हे मधुसूदन! जो यह योग आपने समभाव से कहा है, मन के चंचल होने से मैं इसकी नित्य स्थिति को नहीं देखता हूँ।।33।।

 

This Yoga of equanimity taught by Thee, O Krishna, I do not see its steady continuance,  because of restlessness (of the mind)! ।।33।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

 

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

image_print

Please share your Post !

Shares
image_print