महाकवि कालीदास कृत मेघदूतम का श्लोकशः हिन्दी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “मेघदूतम्” श्लोकशः हिन्दी पद्यानुवाद # मेघदूत …. उत्तरमेघः ॥२.१३॥ ☆

 

वासश चित्रं मधु नयनयोर विभ्रमादेशदक्षं

पुष्पोद्भेदं सह किसलयैर भूषणानां विकल्पम

लाक्षारागं चरणकमलन्यासयोग्यं च यस्याम

एकः सूते सकलम अबलामण्डनं कल्पवृक्षः॥२.१३॥

 

आराधना में निरत या मेरी भाँति

विरहिणी व्यथा भावना में दिखाती

या पूंछती बंदिनी सारिका से

” प्रिये क्या कभी स्वामि की याद आती ? “

मधुर भाषिणी लाड़ली तुम बहुत हो

उन्हें क्या कभी जा सकोगी भुलाई ?

यों भाव भीनी दशा में तुम्हें मेघ

आलोक में वह पड़ेगी दिखाई .

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments