श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” ज प्रस्तुत है नवीन आलेख की शृंखला – “ परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ आलेख ☆ परदेश – भाग – 22 – ☕ बोस्टन टी पार्टी ☕☆ श्री राकेश कुमार ☆

हमारे देश में तो चाय पार्टी साधारण सी बात है। घर,मित्र मंडली, कार्यालय, हमेशा चाय के नाम पर ही चर्चा/विचार विमर्श करते हैं। एक पुराना फिल्मी गीत” तेरी मम्मी ने चाय पर बुलाया है” वर वधु के वैवाहिक संबंध भी चाय पर ही तय होने की परंपरा विगत कुछ दशक से प्रचलित हैं। चाय तो एक बहाना है, “मित्र को कुछ देर और बैठने का” वैसे “ठंडी चाय” का सेवन करने वालों को किसी बहाने की आवश्यकता ही नहीं होती हैं।

करीब तीन सौ वर्ष पूर्व ईस्ट इंडिया कंपनी चाय को पूरे यूरोप के निवासियों को इसकी लत लगा चुकी थी। अमेरिका भी इंगलैंड का उपनिषद था। उन्होंने अमेरिका में भी चाय का प्रचार/ प्रसार कर लोगों को इसके सेवन की आदत डाल रही थी। चाय पर अतिरिक्त कर लगा कर ईस्ट इंडिया कंपनी अपनी आय को दिन दोगुना रात चौगुना करने की जुगत में थी।

अढ़ाई सौ वर्ष पूर्व बोस्टन के समुद्री किनारे पर तीन जहाज़ ईस्ट इंडिया कंपनी की चाय लेकर पहुंच चुके थे। स्थानीय अमरीकी लोगों ने इसका विरोध करते हुए स्वतंत्रता की मशाल जला दी थी। इंग्लैंड के विरोध में तीनों जहाज़ पर लदी हुई चाय पत्ती को समुद्र में विसर्जित कर दिया गया था। हमारे देश में भी 1857 का विद्रोह स्वतंत्रता प्राप्ति का पहला कदम था। वैसा ही इस देश में भी हुआ और आगे चल कर अमरीका, इंग्लैंड के चंगुल से आज़ाद हो गया।

देश भक्त और पुराने अमरीकी हमेशा चाय के स्थान पर कॉफी को प्राथमिकता देते हैं। ये ही कारण है, कि यहां पर चाय का सेवन, कॉफी से बहुत कम हैं। एशियाई देश के प्रवासी जो अधिकतर चाय के शौकीन होते है, यहां आकर चाय की कमी महसूस करते हैं।

बोस्टन में इसकी याद में उसी स्थान पर “बोस्टन टी पार्टी शिप्स म्यूज़ियम” स्थापित किया  गया है।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments