ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

समय की गणना में ग्रेगॅरियन कैलेंडर जिसे की बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी कैलेंडर कहते हैं का 1 और वर्ष इस साप्ताहिक राशिफल के साथ-साथ समाप्त हो जाएगा और नया वर्ष 2025 का आगमन हो जाएगा। मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको वर्ष 2024 के अंतिम दो दिन और वर्ष 2025 के प्रथम पांच दिवस के सम्मिलित साप्ताहिक राशिफल बताने के लिए उपस्थित हूं।

सबसे पहले आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष की ढेर सारी बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

इस सप्ताह बुध 4 तारीख के 12:34 दिन से वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रह जैसे कि सूर्य धनु राशि में, बक्री मंगल कर्क राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, शुक्र कुंभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि में पूर्ववत गोचर करेंगे। बुध का यह गोचर बड़े विकट प्रभाव दिखाएगा इसके असर के बारे में हम आगे राशिवार चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने के अच्छे योग बनेंगे। भाग्य साथ देगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्य सावधानी पूर्वक करें। इस सप्ताह आपके लिए 1 जनवरी 2 जनवरी और 3 जनवरी की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। रविवार को सांयकाल में कोई नया काम करना उचित नहीं है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाई बहनों से आपके संबंध ठीक रहेंगे। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से आपको लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 3 तारीख की दोपहर से बाद से लेकर 4 और 5 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 30 और 31 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को स्नान की उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर सूर्य मन्त्रों के साथ में जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। कचहरी के कार्य में सावधान रहें। कार्यालय में लड़ाई से बचें। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। एक, दो और तीन तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन किसी भी मंदिर में जाकर बाहर बैठे हुए गरीब लोगों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना पड़ेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन जनवरी के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीब लोगों के बीच में कंबल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे सहयोंग बनेंगे। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। शत्रु अपने आप पराजित होंगे। आपकी संतान आपका सहयोग करेगी। विद्यार्थियों का समय अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 3 जनवरी के दोपहर से लेकर 4 और 5 जनवरी किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए लाभदायक है। एक दो और तीन जनवरी के दोपहर तक का समय सावधान रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको धन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। समाज में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु निश्चित रूप से परास्त हो जाएंगे। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक हैं। 3 जनवरी के दोपहर से लेकर 4 और 5 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य भी आपका अनुकूल रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 1, 2 और 3 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ फलदायक हैं। 5 जनवरी के दोपहर के बाद से आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य का आपके सहयोग प्राप्त होगा। धन आने की अच्छी संभावना है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 3 तारीख के दोपहर के बाद से चार और पांच तारीख किसी भी काम को करने के लिए उपयुक्त हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। पेट के रोगों से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन आने की अच्छी उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सावधानी के साथ सफलता मिल सकती है। आप और आपके जीवन साथी में से एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। इस सप्ताह आपके लिए एक, दो और तीन जनवरी किसी भी काम को करने के लिए उपयुक्त हैं। 30 और 31 दिसंबर को आपको कोई भी कार्य बहुत सतर्कता पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। आप अपने दुश्मनों को परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 3 जनवरी के दोपहर के बाद से लेकर चार और पांच जनवरी मंगलदायक है। एक, दो और तीन जनवरी के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए कम उपयुक्त है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अगर आप ढंग से प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। भाग्य से आपके सहयोग प्राप्त होगा। । भाई बहनों के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 दिसंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 3 जनवरी के बाद से लेकर चार और पांच जनवरी को आपको बड़े सावधानी से कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments