ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

वक़्त की नब्ज़ पे पकड़ रखना,

हाथ में अपने ये हुनर रखना

फ़िक्र करना ज़माने की लेकिन,

यार अपनी भी कुछ ख़बर रखना।

यह हिंदी के मशहूर गजलकार श्री लक्ष्मण गुप्ता जी की गजल है और इसकी अंतिम पंक्ति में उन्होंने कहा है की आपको अपनी खबर भी रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपकी खबर बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके साथ 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल जिसमें मैं आपके स्वास्थ्य आपके अच्छे और बुरे दिनों आदि के बारे में बताऊंगाके साथ उपस्थित हूं।

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध, शुक्र, शनि और वक्री राहु मीन राशि में, तथा गुरु वृष राशि में गमन करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्य में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपकी संतान आपके साथ सहयोग कर सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 तथा 27 अप्रैल कार्यों को करने के लिए उत्तम है 25 और 26 तारीख को आपको कार्य को करने के पहले पूर्ण सावधानी बरतना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन गाय को हरा चारा खिलाएं सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका, आपके माताजी, पिताजी और जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने का अद्भुत योग है। आपको धन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। वगैर प्रयास के आपको धन की प्राप्ति नहीं होगी। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। एक भाई के साथ तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 अप्रैल कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। 27 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का शास्त्र नरम-गरम चलता रहेगा। धन आने की उत्तम संभावना है। कार्यालय के कार्यों में आपको थोड़ी परेशानी और ज्यादा उत्साह मिलेगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं हैं। उनको आपको अपने परिश्रम से दूर करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 अप्रैल कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 21 और 22 अप्रैल को आप कार्यों के प्रति सावधान रहे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता जी और आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। धन आने का सामान्य योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी परंतु आपको परिश्रम भी करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 अप्रैल कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं। 23 और 24 अप्रैल को आपको कार्यों के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास की उपरांत प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपका, आपके माता जी का और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर या रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 अप्रैल कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। अगर आप नौकरी हेतु प्रयास रत हैं तो इस सप्ताह आपको नौकरी मिल सकती है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। आपको अपने संतान से पूर्ण मदद प्राप्त होगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 अप्रैल कार्यों को करने हेतु शुभ हैं। 23 24 और 27 अप्रैल को आपको पूरी सावधानी से ही विभिन्न कार्यों का निपटान करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें। तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

तुला राशि

 यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। उनके क्रोध की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यालय में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। परिश्रम पर आपको ज्यादा विश्वास करना पड़ेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 तथा 27 अप्रैल कार्यों को करने हेतु अच्छे हैं। 25 और 26 अप्रैल को आपको अपने कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

 इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपका कार्य सुचारू रूप से चलेगा। भाग्य से मदद मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको कोई भी कार्य अपने परिश्रम से ही संपन्न करना पड़ेगा। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 अप्रैल परिणाम मूलक है। 27 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

 इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी के स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। आपके संतान को यश लाभ हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। जनता के बीच में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कोई बड़ी वस्तु आप खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 अप्रैल विभिन्न कार्यों हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

 इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनता के बीच में आपके लिए अच्छे विचार उत्पन्न होंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक ही रहेंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है परंतु भाग्य से बहुत ज्यादा मदद की उम्मीद ना करें। आपको अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 अप्रैल तथा 27 अप्रैल कार्यों को करने हेतु उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

 इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी करीब करीब ठीक ही रहेगा। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करने पर सफलता का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 अप्रैल कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है। 21 और 22 अप्रैल को आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

 अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आएगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 अप्रैल कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। 23 और 24 अप्रैल को आपको अपने कार्यों में अधिक परिश्रम लगाना चाहिए अन्यथा काम असफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments