हिन्दी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 13 ☆ ईज़ाद ☆ – डॉ. मुक्ता

डॉ.  मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं।  साप्ताहिक स्तम्भ  “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक  साहित्य” के माध्यम से आप  प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू हो सकेंगे। आज प्रस्तुत है  डॉ मुक्ता जी की  कविता  “घरौंदा ”।) 

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य – # 13 ☆

 

☆ ईज़ाद ☆

 

वर्षों से गरीबी का दंश झेल रहे

माता-पिता ने विवश होकर कहा

हम नहीं कर पा रहे रोटी का जुगाड़

न ही करवा पा रहे हैं

तुम्हारी बहन का इलाज

 

बालक दौड़ा-दौड़ा

डाक्टर के पास गया

और उनसे किया सवाल

‘ क्या तुमने की है ऐसी दवा ईज़ाद

जो भूख पर पा सके नियंत्रण ‘

 

डॉक्टर साहब का माथा चकराया

आखिर उस मासूम बच्चे के ज़ेहन में

सहसा यह प्रश्न क्यों आया

 

वह बालक बेबाक़ बोला

‘तुमने चांद पर विजय पा ली

मंगल ग्रह पर सृष्टि रचना के स्वप्न संजोते हो

पूरी दुनिया पर आसीन होने का दम भरते हो’

 

ज़रा! हमारी ओर देखो…सोचो

कितने दिन हम जी पाएंगे पेट पकड़

भूख से बिलबिलाते

पेट की क्षुधा को शांत करने को प्रयासरत

शायद हम करेंगे लूटपाट,डकैती

व देंगे हत्या को अंजाम

और पहुंच जाएंगे सीखचों के पीछे

जहां सुविधा से स्वत:प्राप्त होगी

रोटी,कपड़ा और सिर छिपाने को छत

 

साहब! संविधान में संशोधन कराओ

सबको समानता का ह़क दिलवाओ

ताकि भूख से तड़प कर

कर्ज़ के नीचे दबकर

किसी को न करनी पड़े आत्महत्या

और देने पड़ें प्राण।

 

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत।

पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी,  #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com

मो• न•…8588801878

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – परसाई स्मृति अंक – समाजपारावरून साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ पुष्प तेरावे # 13 ☆ नात्यात येणारा दुरावा ☆ – कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

 

(समाज , संस्कृति, साहित्य में  ही नहीं अपितु सोशल मीडिया में गहरी पैठ रखने वाले  कविराज विजय यशवंत सातपुते जी  की  सोशल मीडिया  की  टेगलाइन माणूस वाचतो मी……!!!!” ही काफी है उनके बारे में जानने के लिए। जो साहित्यकार मनुष्य को पढ़ सकता है वह कुछ भी और किसी को भी पढ़ सकने की क्षमता रखता है।आप कई साहित्यिक,  सांस्कृतिक  एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं । आप प्रत्येक शुक्रवार को उनके मानवीय संवेदना के सकारात्मक साहित्य को पढ़ सकेंगे।  )

 

☆ साप्ताहिक स्तंभ –समाज पारावरून – पुष्प तेरावे  # 13 ☆

 

☆ नात्यात येणारा दुरावा ☆

 

आजकाल नाते संबध  ही मानवी भावना राहिली नसून तो एक व्यवहार झाला आहे  असे खेदाने म्हणावेसे वाटते.  .  नाते  विश्वास, स्वभाव दोष,  आकलन  क्षमता  आणि अनुभव यावर सर्वस्वी अवलंबून असते.  नाते ही नैतिक जबाबदारी आहे हे जोपर्यंत मनात रूजत  नाही तोपर्यंत  हे नाते मनापासून निभावले जाऊ शकत नाही. .

मी कसा श्रेष्ठ आणि  विद्वान  हे  सिद्ध करण्यात प्रत्येक जण  इतरांच्या भावनांशी खेळतो आहे.  या स्पर्धेचे युगात पैशाच्या जोरावर नातेसंबंध हवे तसे जोपासले जात आहेत.   भ्रष्टाचार, लाच  या गोष्टी ठराविक समाजात शिष्टाचार बनत चालल्या आहेत. दुरावा होण्याची आणखी  कारणे आहेत  ती म्हणजे संशय आणी  षडरिपू .  रक्ताचे नाते समाज काय म्हणेल या भावनेतून  किंवा क्षुल्लक  स्वार्थ साधण्यासाठी निभावले जाते.  संशयाने मनभेद आणि मतभेद होतात.  मन  एकदा का दुखावले गेले की  आपलेपणा जाऊन परकेपणा निर्माण होतो.

नाते पैशात मोजायचे की शब्दात हे ज्याला समजले तो कुठलेही नाते  छान सांभाळू शकतो.  नातेवाईक  आपल्याला काय देतात , आपण त्यांना काय दिले यापेक्षा मी  आप्तांना काय देऊ शकत नाही ते देण्यासाठी जर निस्वार्थीपणे प्रयत्न केला तर नाते आदर्श निर्माण करू शकते. समाज पारावरून हा  विषय चर्चेला घेताना समाज नाते दृढ करणारी माणसे  आता  अभावानेच आढळतात. हे सत्य डावलून चालणार नाही.

नात्यात हेतू नसावा,  बंधुता  आणि मानवता साधण्यासाठी   आपण स्नेहाच्या दोन शब्दांनी  बांधलेला सेतू नात्यात कधीही नष्ट नाही होणारे स्नेहबंध प्रस्थापित करते.  ही सर्व नाती  टिकून राहण्यासाठी आपण सर्वांशी मिळून मिसळून रहाणे जमले की  नात्यांची नाळ  जुळलीच समजा .

रक्ताची पण नाती मांडव शोभेपुरती हवा तीतका पैसा खर्च करतात.  शब्दाची शस्त्रे नात्याला दूर करतात पण मानसिक भावबंध  माणसाला कायम निराशेच्या  अंधकारातून उजेडाचा मार्ग दाखवतात.माणसाला  क्षणैक  मोहाचे  आकर्षण नातेसंबंधात दरी निर्माण करीत आहे.

नाते भावनेशी,  मनाशी जितकी जवळीक साधते तितके पैलू या पा-याला ,  नातेसंबंधाना सहवासात  आपोआप पडतात. ते कसे जपायचे  याचे कौशल्य  अनुभवाने  अंगवळणी पडते.  सा-या जाणिवा नेणिवा या नात्याला  घडवितात  अन बिघडवतात देखील.  आपण मधल्या मधे  आपल्यातला माणूस जीवंत ठेवला की झालं.

नाते,  विश्वास, माणूसकी ,  आणि स्वभाव दोष विसरून दुसर्‍याला माफ करण्याची क्षमाशीलता

या गोष्टीवर सर्वस्वी  अवलंबून असते.  नात्याला भावनांचे  असलेले रेशमी स्नेहबंध जोपासायला शिकलो की आपोआपच नात्यातला दुरावा कमी होतो.  मुळातच नाते ही संकल्पना माणूस जोडण्यासाठी उपयोगात आणता येते हे जोपर्यंत आपण  मनापासून स्वीकारत नाही तोपर्यंत ते नाते आपण समर्थपणे निभावून नेऊ शकत नाही. माणूस दूर राहूनही  नातेसंबंध  उत्तम जोपासू शकतो.  माणसा माणसात मतभेद  असावेत पण मनभेद होणार नाहीत याची काळजी घेतली की नात्यात कधीही दुरावा येणार नाही.


✒  © विजय यशवंत सातपुते

यशश्री, 100 ब दीपलक्ष्मी सोसायटी,  सहकार नगर नंबर दोन, पुणे 411 009.

मोबाईल  9371319798.

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – परसाई स्मृति अंक – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – पंचम अध्याय (17) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

 

पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

पंचम अध्याय

(सांख्ययोग और कर्मयोग का निर्णय)

 (ज्ञानयोग का विषय)

 

तद्‍बुद्धयस्तदात्मानस्तन्निष्ठास्तत्परायणाः ।

गच्छन्त्यपुनरावृत्तिं ज्ञाननिर्धूतकल्मषाः ।।17।।

 

परम तत्व में आत्मा रमती जिनकी आप

पुनर्जन्म लेते नहीं ऐसे वे निष्पाप।।17।।

 

भावार्थ :  जिनका मन तद्रूप हो रहा है, जिनकी बुद्धि तद्रूप हो रही है और सच्चिदानन्दघन परमात्मा में ही जिनकी निरंतर एकीभाव से स्थिति है, ऐसे तत्परायण पुरुष ज्ञान द्वारा पापरहित होकर अपुनरावृत्ति को अर्थात परमगति को प्राप्त होते हैं।।17।।

 

Their intellect absorbed in That, their self being That; established in That, with That as their supreme goal, they go whence there is no return, their sins dispelled by knowledge. ।।17।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता – मनन चिंतन – ☆ संजय दृष्टि – सोचो जरा….! ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। अब सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकेंगे। ) 

 

?✍ संजय दृष्टि  – सोचो ज़रा..! ✍?

 

सोचने लगा

तो यों ही सोचा,

चाहे तो जला देना

मेरे साथ

मेरा पसंदीदा

कुर्ता-पायजामा,

जीन्स, हाफ कुर्ता,

मेरा चश्मा और..

पसंदीदा की

इससे लम्बी फेहरिस्त

नहीं है मेरी..,

खैर! जो-जो तुम चाहो

कर देना आग के हवाले

पर सुनो,

हाथ मत लगाना

मेरे प्रसूत शब्दों को..,

 

फिर आगे सोचा

तो यों ही सोचा

आखिर क्यों मानोगे

तुम मेरी बात..,

चलो, जला भी दिये मेरे शब्द

सोचो, कागज़ ही जलेगा न!

तुम्हारे ज़ेहन में तो

चाहे-अनचाहे

बसे ही रहेंगे मेरे शब्द,

भला उनको कैसे जलाओगे?

 

फिर आगे सोचा

तो यों ही सोचा

मान लो कर दिया जाये

तुम्हारा ब्रेन वॉश,

जैसा आतंकियों का

किया जाता है,

फिर तुम्हारे ज़ेहन में

नहीं बसेंगे मेरे शब्द,

पर सुनो, तब भी

नष्ट नहीं होंगे मेरे शब्द..!

 

चलो तुम्हारी झुंझलाहट

सुलझा दूँ

इस पहेली का

हल समझा दूँ,

अब मैंने जो सोचा

तो यह सोचा,

जो मैंने लिखा

वह पहला नहीं था

और आखिरी भी नहीं होगा..!

 

मुझसे पहले

हज़ारों, लाखों ने

यही सोचा, लिखा होगा,

मेरे बाद भी

हज़ारों, लाखों

यही सोचेंगे, यही लिखेंगे!

 

सो मेरे मित्रो!

सो मेरे शत्रुओ!

मिट जाता है शरीर

मिट जाते हैं कपड़े,

जूते, चश्मा, परफ्यूम

बेंत आदि-आदि..,

पर अमरपट्टा लिए

बैठे रहते हैं शब्द

जच्चा वॉर्ड से श्मशान तक,

अतीत हो जाते हैं व्यक्ति

व्यतीत नहीं होते विचार,

विश्वास न हो तो

सोच कर देखो बार!

 

तुम सोचोगे तो

तुम भी यही लिखोगे,

सोचने लगा तो

यों ही सोचा,

फिर आगे सोचा तो

वही सोचा

जो तुमने था सोचा,

जो उसने था सोचा,

जो वे सोचेंगे,

सोचो, ज़रा सोचो

सोचो तो सही ज़रा..!

 

आज और सदा अपनी नश्वरता और अपने अमर्त्य होने का भान रहे।

 

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ तन्मय साहित्य – # 11 – करे कोई भरे कोई ☆ – डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

डॉ  सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

 

(अग्रज  एवं वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी  जीवन से जुड़ी घटनाओं और स्मृतियों को इतनी सहजता से  लिख देते हैं कि ऐसा लगता ही नहीं है कि हम उनका साहित्य पढ़ रहे हैं। अपितु यह लगता है कि सब कुछ चलचित्र की भांति देख सुन रहे हैं।  आप प्रत्येक बुधवार को डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज के साप्ताहिक स्तम्भ  “तन्मय साहित्य ”  में  प्रस्तुत है  लघुकथा  “करे कोई भरे कोई। )

 

☆  साप्ताहिक स्तम्भ – तन्मय साहित्य – # 11 ☆

 

☆ करे कोई भरे कोई ☆  

 

यार रमेश, ये अंकल आँटी को क्या हो गया है, आजकल दोनों बच्चों – पिंकी व रिंकू को हम लोगों से दूर-दूर क्यों रखने लगे हैं?

हाँ  शुभम् मैं भी तो इसी बात से हैरान हूँ। मैंने जब रामदीन दद्दा से पूछा तो वे अपना ही रोना ले बैठे, बोले- कुछ दिनों से बहू बेटे, दोनों बच्चों को उनके कमरे में आने से रोकने लगे हैं।

बता रहे थे वे- आजकल सब दूर यही सब चल रहा है।

उनके एक बुजुर्ग मित्र देवीदीन को तो उनके डॉक्टर बेटे बहू ने मुँह पर ही बोल दिया कि, वे बच्चों से दूरी बना कर रखें। उनके कारण पूछने पर उन लोगों ने स्वास्थ्य का हवाला दिया कि, बड़ी उम्र में शरीर में कई अज्ञात रोगाणु छिपे रहते हैं, इसलिए……

यार रमेश क्या सटीक कारण खोजा है, डॉक्टर बहू बेटे ने अपने ही पिता को बच्चों से दूर रखने का।

वैसे शुभम्- असली कारण मुझे कुछ और ही लग रहा है जो अब कुछ कुछ समझ में भी आ रहा है।

दरअसल आये दिन अखबारों और टी.वी. चैनलों पर बाल यौन उत्पीड़न की कुत्सित घटनाओं को देख सुन कर सभी माँ-बाप अपने बच्चों की सुरक्षा को ले कर काफी भयभीत व आशंकित हैं। शायद इसी भय के चलते सब के साथ उनके अपने भी संदेह के घेरे में आने लगे हैं।

रमेश, यह तो सही है कि  ऐसे हालात में सतर्कता और सावधानी रखना जरूरी हो गया है, पर ऐसे में जो साफ़ सुथरे निश्छल मन के स्नेही स्वजन हैं उनके दिलों पर क्या गुजरेगी।

गुजरना तो है शुभम्- गुजर भी रही है, तभी तो हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। क्या करें समाज का ताना बाना ही ऐसा है, सुनी है ना वे सारी कहावतें – कि “एक पापी पूरी नाव को डूबा देता है”,

“दूध का जला छांछ भी फूँक कर पीता है”  या “करे कोई भरे कोई”

 

© डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर, मध्यप्रदेश

मो. 9893266014

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ काव्य कुञ्ज – # 2 – मिट जाएगा …. ☆ – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

(श्री मच्छिंद्र बापू भिसे जी की अभिरुचिअध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ साहित्य वाचन, लेखन एवं समकालीन साहित्यकारों से सुसंवाद करना- कराना है। यह निश्चित ही एक उत्कृष्ट  एवं सर्वप्रिय व्याख्याता तथा एक विशिष्ट साहित्यकार की छवि है। आप विभिन्न विधाओं जैसे कविता, हाइकु, गीत, क्षणिकाएँ, आलेख, एकांकी, कहानी, समीक्षा आदि के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी रचनाएँ प्रसिद्ध पत्र पत्रिकाओं एवं ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।  आप महाराष्ट्र राज्य हिंदी शिक्षक महामंडल द्वारा प्रकाशित ‘हिंदी अध्यापक मित्र’ त्रैमासिक पत्रिका के सहसंपादक हैं। अब आप प्रत्येक बुधवार उनका साप्ताहिक स्तम्भ – काव्य कुञ्ज पढ़ सकेंगे । आज प्रस्तुत है उनकी नवसृजित कविता “मिट जाएगा…. ”

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – काव्य कुञ्ज – # 2 ☆

 

☆ मिट जाएगा….

 

खुशियों के चंद लमहों के लिए,

आस्था-परंपरा को पैरों तले रौंदने वाले,

मृग-मरीचिका के पीछे क्यों कर भागे,

खुद अस्तित्व भूल औरों को जहर पिलाने वाले,

मिट जाएगा क्षण भर में तू,

खुदगर्ज बन औरों की राह मिटाने वाले.

 

अपनों को तोड़कर लोलुपता के पकड़े जो रास्ते,

रोएगा वह फिर बिखरे रिश्ते जोड़ने के वास्ते,

फिर रिश्तों को सी पाया है भला कोई कभी,

ऐ रिश्तों को कच्ची-टुच्ची ड़ोर समझने वाले,

मिट जाएगा…….

 

संसार मोह, भरम का भंडार है यहाँ,

ईमान, सच्चाई, करम से छुटकारा भी कहाँ,

इन्हें छोड़ पथ तू सँवर पाएगा कभी,

द्वेष, दंभ को अपनाकर खुद को नोचने वाले,

मिट जाएगा…….

 

सपने सच होंगे सच्चाई जब साथ हो

स्वार्थ नहीं अब परोपकार  की बात हो,

उनको भला भूल पाया है संसार कभी,

खुद करने भला औरों के सिर काटने वाले,

मिट जाएगा…….

 

खाली हाथ आया था खाली हाथ ही जाएगा,

जो करम तुम्हारा था वही साथ ले जाएगा,

सत्कर्म नहीं झुके हैं जमाने के आगे कभी,

फूल ही बिखेरना औरों के पथ काँटे बिछाने वाले,

मिट जाएगा………

 

वक्त नहीं गुजरा अभी तू सिर को उठाए जा,

मत सोच खुद का पर काज हित बीज बोए जा,

फसल लहलहाएगी जिंदगी की कभी न कभी,

समझदार होकर ना समझी की नौटंकी वाले,

मिट जाएगा……..

-०-

१९ अगस्त २०१९

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 13 – चौथा कमरा ☆ – सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

 

 

(आज प्रस्तुत है सुश्री प्रभा सोनवणे जी के साप्ताहिक स्तम्भ  “कवितेच्या प्रदेशात” में  उनका  संस्मरणीय आलेख चौथा कमरा।  प्रत्येक साहित्यकार को जीवन में कई क्षणों से गुजरना होता है। कुछ कौतूहल के तो कुछ आलोचनाओं के; कभी प्रशंसा तो कभी हिदायतें। सुश्री प्रभा जी ने इन सभी को बड़े सहज तरीके से अपने जीवन में ही नहीं साहित्य में भी जिया है। सुश्री प्रभा जी का साहित्य जैसे जैसे पढ़ने का अवसर मिल रहा है वैसे वैसे मैं निःशब्द होता जा रहा हूँ। हृदय के उद्गार इतना सहज लिखने के लिए निश्चित ही सुश्री प्रभा जी के साहित्य की गूढ़ता को समझना आवश्यक है। यह  गूढ़ता एक सहज पहेली सी प्रतीत होती है। हमारी समवयस्क पीढ़ी में शायद ही कोई साहित्यकार हो जो स्व. अमृता प्रीतम जी के साहित्य से प्रभावित न हुआ हो। संस्मरणीय आलेख में चौथा कमरा निर्मित करने  की परिकल्पना अद्भुत है।  सुश्री प्रभा जी का  पुनः आभार अपने संस्मरण साझा करने के लिए। आप  प्रत्येक बुधवार को सुश्री प्रभा जी  के उत्कृष्ट साहित्य का साप्ताहिक स्तम्भ  – “कवितेच्या प्रदेशात” पढ़ सकते  हैं।)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 13 ☆

 

☆ चौथा कमरा ☆

 

आयुष्य कथा, कविता ,कादंबरी कशातही न मावणारं….कथा लिहिल्या, कविता लिहिल्या….कादंबरी नाही लिहिली अजून….एक खुप जुनी कविता आठवते मी लिहिलेली….

न गीत बन सका, न गजल बनी.

पूरी न हो सकी अधूरी कहानी…

शाळेत असताना रचलेली ही कविता…कविता आयुष्यभर साथ देईल असं तेव्हा वाटलं नव्हतं!

अमृता प्रीतम…एक आवडतं व्यक्तिमत्व, आयुष्य मनःपूत जगलेली स्त्री! “चौथा कमरा” ही अमृता प्रीतम ची संकल्पना आमच्या पिढीतल्या मध्यमवर्गीय स्त्रीला विचार करायला लावणारी,

मी जेव्हा स्वतःचा विचार करते तेव्हा जाणवतं, मी ज्या कौटुंबिक पार्श्वभूमीतून आले आहे, तिथे शक्यच नव्हतं, कविता करणं, कार्यक्रमात भाग घेणं, मैत्रीणींबरोबर कार्यक्रमांसाठी गावोगावी जाणं..  .. ..

पण माझ्याबाबतीत स्वतंत्रवृत्तीची ही बीजं लहानपणीच रूजली होती, वाचनातून, रेडिओ सारख्या प्रसारमाध्यमातून…मी माझ्या जवळच्या अगदी जिवाभावाच्या मैत्रीणीच्या घराशी…एका ख्रिश्चन कुटुंबाशी जोडले गेले होते, ते एक सुखी, प्रेमळ आणि एकमेकांशी आदराने वागणारं कुटुंब होतं!

घरात आईवडिलांचा धाक होता.

विसाव्या वर्षी लग्न ठरलं, सासर जुन्या वळणाचं….

घर संसार हेच इतिकर्तव्य असायला हवं होतं, पण विरोध पत्करून घराबाहेर पडले…संसाराकडे थोडंफार दुर्लक्ष झालंही असेल पण सगळी कर्तव्य पार पाडली…कुचंबणा, अवहेलना, अपमान सहन करावे लागले,

पण थोडंफार मनासारखं जगता आलं  ….

संधी मिळत गेल्या…साधारण १९८८ साली..   एका दिवाळी अंकाचं संपादन करायची जबाबदारी मिळाली पहिल्यावर्षी पाचशे रुपये  मानधन मिळालं ते वाढत वाढत पाच हजारापर्यंत गेलं….

स्वतःचा दिवाळी अंक सुरु केला चार वर्षे चालविला पण आर्थिक गणितं जमेनात मग बंद केला!

फार काही भव्य दिव्य करता आलं नाही पण “चौथा कमरा” निर्माण करता आल्याचे समाधान निश्चितच आहे, पण ही सगळी वाटचाल एकटीची  ….प्रतिकुल परिस्थितीत केलेली… छंद जपता आले…स्वतःचं वेगळेपण जपता आलं हे ही नसे थोडके….. १९८८   सालापासूनची म्हणजे लग्नानंतर दहा वर्षांनी उंबरठा ओलांडल्यानंतरची कारकीर्द समाधानी, तृप्त…!!

 

© प्रभा सोनवणे,  

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पुणे – ४११०११

मोबाईल-9270729503

Please share your Post !

Shares

योग-साधना LifeSkills/जीवन कौशल – The Wheel of Happiness and Well-being – Shri Jagat Singh Bisht

Shri Jagat Singh Bisht

(Master Teacher: Happiness & Well-Being, Laughter Yoga Master Trainer, Author, Blogger, Educator, and Speaker.)

Video Link >>>>>>

 

AN ACTIVITY BASED, MULTI-DIMENSIONAL PROGRAMME

The Wheel of Happiness and Well-Being is an activity-based, multi-dimensional program. It blends the best of modern science with the ancient wisdom of the sages.

The Wheel of Happiness and Well-Being endeavours to provide you the essence of Positive Psychology, Yoga, Meditation, Laughter Yoga, and Spirituality.

The Wheel of Happiness and Well-Being can be conducted in a home, workplace, school, college, community hall, auditorium, park, hospital, prison – practically anywhere.

The Wheel of Happiness and Well-Being is conducted by two experienced facilitators – Radhika Bisht and Jagat Singh Bisht.

LifeSkills is a pathway to authentic happiness, well-being, and meaningful life. It provides you skills that make life happier, meaningful and worth living.

Our mission is to propagate positive life skills to help people flourish. Our guiding spirit is “bhavatu sabba mangalam” which means – May all beings be happy!

Please feel free to call/WhatsApp us at +917389938255 or email [email protected] if you wish to attend our program or would like to arrange one at your end.

Music:
Healing by Kevin MacLeod is licensed under a Creative Commons Attribution license (https://creativecommons.org/licenses/…)
Source: http://incompetech.com/music/royalty-…
Artist: http://incompetech.com/

OUR FUNDAMENTALS:
The Science of Happiness (Positive Psychology), Meditation, Yoga, Spirituality and Laughter Yoga.
We conduct talks, seminars, workshops, retreats, and training.
Email: [email protected]

Seminars, Workshops & Retreats on Happiness, Laughter Yoga & Positive Psychology.
Speak to us on +91 73899 38255
Courtesy – Shri Jagat Singh Bisht, LifeSkills, Indore

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – पंचम अध्याय (16) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

पंचम अध्याय

(सांख्ययोग और कर्मयोग का निर्णय)

 (ज्ञानयोग का विषय)

 

ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितमात्मनः ।

तेषामादित्यवज्ज्ञानं प्रकाशयति तत्परम्‌।।16।।

 

आत्म ज्ञान से नष्ट है जिनका भी अज्ञान

परम तत्व उनका प्रखर होता सूर्य समान।।16।।

 

भावार्थ :  परन्तु जिनका वह अज्ञान परमात्मा के तत्व ज्ञान द्वारा नष्ट कर दिया गया है, उनका वह ज्ञान सूर्य के सदृश उस सच्चिदानन्दघन परमात्मा को प्रकाशित कर देता है।।16।।

 

But, to those whose ignorance is destroyed by knowledge of the Self, like the sun, knowledge reveals the Supreme (Brahman). ।।16।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 5 ☆ छोटी ज़िंदगी ☆ – सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा ☆

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

 

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी  सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । हम आपकी रचनाओं को अपने पाठकों से साझा करते हुए अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में  एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (सिस्टम्स) महामेट्रो, पुणे हैं। आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी  कविता “छोटी ज़िंदगी”। )

 

साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 5   

☆ छोटी ज़िंदगी ☆

 

कभी देखा है ध्यान से तुमने

मस्ताने गुलों को पेड़ों की डालियों पर

मुस्कुराते हुए?

 

शर्माती सी कली

जब एक गुल में परिवर्तित होती है,

उसका चेहरा ही बदल जाता है

और लबों पर उसके लाली छा जाती है!

 

हवाएँ इन इठलाते गुलों को

कभी चूमती हैं,

कभी मुहब्बत से गले लगा लेती हैं;

सूरज इनमें रौशनी भर

इनमें नया जोश पैदा करता है;

तितलियाँ और भँवरे

इनसे इश्क कर बैठते हैं;

पर यह गुल

इन सभी बातों से अनजान,

सिर्फ ख़ुशी से झूलते रहते हैं!

 

कभी-कभी इनको देखकर

बड़ा आश्चर्य होता है…

क्या यह गुल नहीं जानते

कि इनकी ज़िन्दगी इतनी छोटी है?

 

सुनो,

शायद यह बात गुल

अच्छे से जानते हैं,

और शायद यह भी समझते हैं

कि जितनी भी ज़िन्दगी हो

उसमें हर पल का लुत्फ़ लेना चाहिए;

तभी तो यह इतना खुश रहते हैं…

 

आज

अपने बगीचे में

जब एक बार फिर एक शोख गुलाबी गुलाब को

ख़ुशी से सारोबार देखा,

मेरे भी सीने में बसा हुआ डर

कहीं उड़ गया!

 

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।

Please share your Post !

Shares
image_print