हिन्दी साहित्य- आलेख – ✉ चिट्ठियाँ ✉ – सुश्री ऋतु गुप्ता

सुश्री ऋतु गुप्ता

 

(प्रस्तुत है सुश्री ऋतु गुप्ता जी  का आलेख चिट्ठियाँ हमें एक बीते युग का स्मरण कराती है जिसका महत्व वर्तमान पीढ़ी को नहीं है।  वे उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते कि एक पीढ़ी ने अपने जीवन के वे क्षण कैसे चिट्ठियों की प्रतीक्षा और लेंडलाइन पर कॉल की प्रतीक्षा में व्यतीत किए थे।  सुश्री ऋतु जी का पुनः आभार।)

 

✉ चिट्ठियाँ  ✉

 

जब मैं सोचती हूँ कि मुझे लिखने की आदत कैसे पड़ी तब जेहन में एक ही ख्याल आता है चिट्ठियां लिखने की वजह से। हाँ, यह सच है जब हम स्कूल मैं पढ़ते थे तब चिट्ठी ही तो इक जरिया थी दूर संदेश भेजने का। लैंडलाइन फोन होते थे लेकिन एसटीडी सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं होती थी। हर गाँव में तो लैंडलाइन फोन उपलब्ध भी नहीं होता था। मेरे कॉलेज से निकलने के भी बहुत दिन बाद मोबाइल आया है। उस वक्त पेजर चला था मैसेंजर के तौर पर।

अरे मैं तो बात कर रही थी चिट्ठियों की। दरअसल मेरा परिवार बहुत बड़ा है। मेरी दादी जी के नौ बच्चे और फिर उनके बच्चे देश विदेशों में हर जगह फैले हुए हैं। मेरी दादी जी हमारे पास गाँव में ही रहती थीं। सब जगह घूम फिर तो आती पर मन वापिस आकर गाँव में ही लगता। हम चार बहन-भाइयों में से अकेली मैं अपने माँ-बाप के साथ रह गई और बाकी सब हॉस्टल में चले गए। पापा व्यापार के चक्कर में बाहर रहते। माँ गृहकार्य में व्यस्त रहती। दादी जी को मैं मिलती सब जगह चिट्ठी लिखवाने के लिए, कभी किसी ताऊजी, चाचाजी, बुआजी, मामाजी या किसी अन्य रिश्तेदार को । मैं पारांगत हो गई थी लिखने में। सब कहते बिट्टू (निक नेम) से चिट्ठी लिखवाया करो, सारे समाचार लिखती है। मैं इतना सुनकर ही बस फूली न समाती।

अब जब मेरे खुद के भाई-बहन हॉस्टल में थे तो रूटिन और बढ़ गई। मेरा उनसे इस तरह बात कर एकाकीपन दूर हो जाता। मेरे दोनों भाई अब विदेश में सैटल हो गये हैं, उनको राखी भेजने लगी तो मेरे छोटा भाई जो अमेरिका में है उसकी बात याद आ गई “पहले भी तो इतनी चिट्ठियां लिखती थी, और तू तो वैसे भी लिखती है, कम से कम चार लाइन तो राखी के साथ लिख कर भेज दिया कर”। जो मुझे हर बार ऐसे ही भावुक कर चिट्ठी लिखने को मजबूर कर देता है, मैंने उन दोनों को अपने हाथ से लिख राखी के साथ पोस्ट किया। आँखें भर आई उनको याद कर, सोच रही थी कि क्यों भगवान ने मुझे इतना अंतर्मुखी बना दिया जो उनसे खुल कर फोन पर बात भी नहीं कर सकती। जब चिट्ठी लिखती थी उनको तो हर बात कर लिया करती। फिर मुझे कहीं न कहीं चिट्ठियों के लगभग विलुप्त होते अस्तित्व पर अफसोस सा होता है। मेरी जिंदगी में अब चिट्ठियों की जगह डायरी ने लेना शुरु कर दिया था, लेकिन वह तो सिर्फ अपना दिल हल्का करने का माध्यम भर है। कई दफा वे दिन याद कर व जब बतौर याद रखी कुछ चिट्ठियां उठा पढ़ने लगती हूँ, तब लगता है काश! वह दौर फिर लौट आये।

 

© ऋतु गुप्ता, दिल्ली

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती #12 – पोत माझा ☆ – श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

 

(वरिष्ठ मराठी साहित्यकार श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे जी का अपना  एक काव्य  संसार है । आप  मराठी एवं  हिन्दी दोनों भाषाओं की विभिन्न साहित्यिक विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं।  आज साप्ताहिक स्तम्भ  – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती  शृंखला  की अगली  कड़ी में प्रस्तुत है एक सामयिक एवं सार्थक कविता  “पोत माझा”।)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 12 ☆

? पोत माझा ?

 

फक्त दिसतो मी मवाल्यासारखा

पोत माझा हा फुलांच्यासारखा

 

गंध व्हावे अन् फिरावे वाटता

धुंद वारा हा दिवाण्यासारखा

 

सहज येथे गायिला मल्हार मी

नाचला मग मेघ वेड्यासारखा

 

सागराची गाज माझ्यावर अशी

आणि दिसला तू किनाऱ्यासारखा

 

पेटलेला कोळसाही वागतो

ऊब देते त्या मिठीच्यासारखा

 

मोरपंखी पैठणी तू नेसता

पदर वाटे हा पिसाऱ्यासारखा

 

जीवनाचा सपक वाटे सार हा

जीवनी तू या  मसाल्यासारखा

 

गोड कोठे बोलणे शिकलास हे

गायकीच्या तू घराण्यासारखा

 

तख्त ना हे ताज येथे राहिले

ना अशोका तू नवाबासारखा

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

[email protected]

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – पंचम अध्याय (7) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

पंचम अध्याय

(सांख्ययोग और कर्मयोग का निर्णय)

( सांख्ययोगी और कर्मयोगी के लक्षण और उनकी महिमा )

 

योगयुक्तो विशुद्धात्मा विजितात्मा जितेन्द्रियः ।

सर्वभूतात्मभूतात्मा कुर्वन्नपि न लिप्यते ।।7।।

 

जो योगी रखता स्वयं इंद्रियों पर अधिकार

सब कुछ करते हुये भी कोई न उस पर भार।।7।।

      

भावार्थ :  जिसका मन अपने वश में है, जो जितेन्द्रिय एवं विशुद्ध अन्तःकरण वाला है और सम्पूर्ण प्राणियों का आत्मरूप परमात्मा ही जिसका आत्मा है, ऐसा कर्मयोगी कर्म करता हुआ भी लिप्त नहीं होता।।7।।

 

He who is devoted to the path of action, whose mind is quite pure, who has conquered the self, who has subdued his senses and who has realised his Self as the Self in all beings, though acting, he is not tainted. ।।7।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता – मनन चिंतन – ☆ संजय दृष्टि – तो चलूँ….! ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। अब सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकेंगे। ) 

 

?संजय दृष्टि  – तो चलूँ….! ?

 

जीवन की वाचालता पर

ताला जड़ गया

मृत्यु भी अवाक-सी

सुनती रह गई

बगैर ना-नुकर के

उसके साथ चलने का

मेरा फैसला…,

जाने क्या असर था

दोनों एक साथ पूछ बैठे-

कुछ अधूरा रहा तो

कुछ देर रुकूँ…?

मैंने कागज़ के माथे पर

कलम से तिलक किया

और कहा-

बस आज के हिस्से का लिख लूँ

तो चलूँ…!

 

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

(कविता संग्रह ‘योंही’)

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ जय प्रकाश पाण्डेय का सार्थक साहित्य # 9 – मोर के आँसू ☆ – श्री जय प्रकाश पाण्डेय

श्री जय प्रकाश पाण्डेय

 

(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी   की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके  व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय  एवं  साहित्य में  सँजो रखा है । प्रस्तुत है साप्ताहिक स्तम्भ की  नौवीं  कड़ी में उनकी  एक अद्भुत कविता   “मोर के आँसू ”। आप प्रत्येक सोमवार उनके  साहित्य की विभिन्न विधाओं की रचना पढ़ सकेंगे।)

☆ जय प्रकाश पाण्डेय का सार्थक साहित्य # 9 ☆

 

☆ मोर के आँसू ☆ 

 

जंगल में मोर नाचा …..

किसने देखा?

इसने देखा? उसने देखा?

 

पर अब पता चला कि-

किसी ने भी नहीं देखा।

 

काले-काले  मेघ देखकर,

मोरनी नाचती रहती है,

और

नाम मोर का लगता है।

 

मोरनी जब थक जाती है,

अपने पैर देखकर रोती है।

तब मोर को दया आती है,

और

वह भी आँसू बहा देता है।

 

सारा खेल यहीं हो जाता है,

फिर मोरनी आँसू पी लेती है,

एक जीवन की शुरुआत होती है।

 

© जय प्रकाश पाण्डेय

416 – एच, जय नगर, आई बी एम आफिस के पास जबलपुर – 482002  मोबाइल 9977318765

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ सकारात्मक सपने – #12 – नैतिकता से स्थाई चरित्र निर्माण ☆ – सुश्री अनुभा श्रीवास्तव

सुश्री अनुभा श्रीवास्तव 

(सुप्रसिद्ध युवा साहित्यकार, विधि विशेषज्ञ, समाज सेविका के अतिरिक्त बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी  सुश्री अनुभा श्रीवास्तव जी  के साप्ताहिक स्तम्भ के अंतर्गत हम उनकी कृति “सकारात्मक सपने” (इस कृति को  म. प्र लेखिका संघ का वर्ष २०१८ का पुरस्कार प्राप्त) को लेखमाला के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। साप्ताहिक स्तम्भ – सकारात्मक सपने के अंतर्गत आज   बरहवीं कड़ी में प्रस्तुत है “नैतिकता से स्थाई चरित्र निर्माण”  इस लेखमाला की कड़ियाँ आप प्रत्येक सोमवार को पढ़ सकेंगे।)  

 

Amazon Link for eBook :  सकारात्मक सपने

 

Kobo Link for eBook        : सकारात्मक सपने

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सकारात्मक सपने  # 12 ☆

 

☆ नैतिकता से स्थाई चरित्र निर्माण ☆

 

सदा से कोई भी गलत काम करने से समाज को कौन रोकता रहा है ? या तो राज सत्ता का डर या फिर मरने के बाद ऊपर वाले को मुंह दिखाने की धार्मिकता, या आत्म नियंत्रण अर्थात स्वयं अपना डर ! सही गलत की पहचान ! अर्थात नैतिकता.

वर्तमान में भले ही कानून बहुत बन गये हों किन्तु वर्दी वालों को खरीद सकने की हकीकत तथा विभिन्न श्रेणी की अदालतों की अति लम्बी प्रक्रियाओं के चलते कड़े से कड़े कानून नाकारा साबित हो रहे हैं. राजनैतिक या आर्थिक रूप से सुसंपन्न लोग कानून को जेब में रखते हैं. फिर बलात्कार जैसे अपराध जो स्त्री पुरुष के द्विपक्षीय संबंध हैं, उनके लिये गवाह जुटाना कठिन होता है और अपराधी बच निकलते हैं. इससे अन्य अपराधी वृत्ति के लोग प्रेरित भी होते हैं.

धर्म निरपेक्षता के नाम पर हमने विभिन्न धर्मों की जो अवमानना की है, उसका दुष्परिणाम भी समाज पर पड़ा है. अब लोग भगवान से नहीं डरते. धर्म को हमने व्यक्तिगत उत्थान के साधन की जगह सामूहिक शक्ति प्रदर्शन का साधन बनाकर छोड़ दिया है. धर्म वोट बैंक बनकर रह गया है. अतः आम लोगों में बुरे काम करने से रोकने का धार्मिक डर नहीं रहा. एक बड़ी आबादी जो तमाम अनैतिक प्रलोभनों के बाद भी अपने काम आत्म नियंत्रण से करती थी अब मर्यादाहीन हो चली है.

पाश्चात्य संस्कृति के खुलेपन की सीमाओं व उसके लाभ को समझे बिना नारी मुक्ति आंदोलनो की आड़ में स्त्रियां स्वयं ही स्वेच्छा से फिल्मो व इंटरनेट पर बंधन की सारी सीमायें लांघ रही हैं. पैसे कमाने की चाह में इसे व्यवसाय बनाकर नारी देह को वस्तु बना दिया गया है.

ऐसे विषम समय में नारी शोषण की जो घटनाएँ रिपोर्ट हो रही हैं, उसके लिये मीडिया मात्र धन्यवाद का पात्र है. अभी भी ऐसे ढ़ेरों प्रकरण दबा दिये जाते हैं.

आज समाज नारी सम्मान हेतु जागृत हुआ है. जरूरी है कि आम लोगों का स्थाई चरित्र निर्माण हो. इसके लिये समवेत प्रयास किये जावें. धार्मिक भावना का विकास किया जाए. चरित्र निर्माण में तो एक पीढ़ी के विकास का समय लगेगा तब तक आवश्यक है कि कानूनी प्रक्रिया में असाधारण सुधार किया जाये. त्वरित न्याय हो. तुलसीदास जी ने लिखा है “भय बिन होय न प्रीत”..ऐसी सजा जरूरी लगती है जिससे दुराचार की भावना पर सजा का डर बलवती हो.

 

© अनुभा श्रीवास्तव

Please share your Post !

Shares

सूचना – वर्जिन साहित्यपीठ: लघुकथा मंजूषा – 4 हेतु लघुकथाएं आमंत्रित

वर्जिन साहित्यपीठ: लघुकथा मंजूषा – 4 हेतु लघुकथाएं आमंत्रित

 

(पुस्तक पेपरबैक और ईबुक, दोनों रूपों में प्रकाशित की जाएगी।)

रॉयल्टी: 50% लेखकगण + 30% संपादन मंडल + 20% साहित्यपीठ (पहली 10 प्रति की बिक्री साहित्यपीठ के पास रहेगी)। रॉयल्टी 11वीं प्रति की बिक्री से प्रारंभ होगी।

पारदर्शिता हेतु गूगल, पोथी और अमेज़न की सेल रिपोर्ट यहीं प्रति माह के प्रथम सप्ताह में शेयर की जाएगी।

नमस्कार मित्रों। सार्थक लेखन हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

लघुकथा मंजूषा  – 1, 2 एवं 3 की सफलता के पश्चात वर्जिन साहित्यपीठ लघुकथाकारों  से लघुकथा मंजूषा – 4 हेतु लघुकथाएं आमंत्रित करता है। आप अपनी प्रकाशित/अप्रकाशित 2 बेहतरीन लघुकथाएं [email protected] पर भेज दें।  सब्जेक्ट में “लघुकथा मंजूषा – 4, 2019 हेतु” अवश्य लिखें।

प्लेटफॉर्म: ईबुक अमेज़न, गूगल प्ले स्टोर, और गूगल बुक्स के साथ सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी जबकि पेपरबैक पोथी की वेबसाइट से अथवा हमसे मँगवा सकेंगे।

समय सीमा: लघुकथाएं भेजने की अंतिम तिथि है – 15 अगस्त, 2019।  31 अगस्त, 2019 तक संकलन प्रकाशित कर दिया जाएगा।

पाण्डुलिपि भेजने से पूर्व निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान दें:

  • लघुकथाएं मंगल/यूनिकोड फॉण्ट में भेजें
  • साथ में फोटो और संक्षिप्त परिचय भी अवश्य भेजें
  • भेजने से पूर्व अशुद्धि अवश्य जाँच लें। अधिक अशुद्धियाँ होने पर रचना अस्वीकृत की जा सकती है।
  • ईमेल में इसकी उद्घोषणा करें कि उनकी रचना मौलिक है और किसी भी तरह के कॉपीराइट विवाद के लिए वे जिम्मेवार होंगे।

सूची: चयनित लघुकथाकारों की सूची और अन्य सभी अपडेट 20 अगस्त को साहित्यपीठ के फेसबुक ग्रुप और पेज पर जारी की जाएगी। अतः पेज को फॉलो करें और ग्रुप जॉइन करें।

किसी भी तरह की जिज्ञासा अथवा शंका समाधान हेतु 9971275250 पर सम्पर्क करें।

धन्यवाद

वर्जिन साहित्यपीठ

9971275250

 

(टीप : www.e-abhivyakti.com  में  प्रकाशित उपरोक्त  सूचना  कोई  विज्ञापन नहीं  है। अपितु,  आपको एक  जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास है।)

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कविता ☆ महापूर. . . !☆ – कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

 

(आज प्रस्तुत है कविराज विजय यशवंत सातपुते जी  की पश्चिमी महाराष्ट्र एवं अन्य स्थानों में हो रही सतत वर्षा के कारण प्रलय की जो स्थिति बन पड़ी है उस स्थिति से व्यथित हो कर लिखी गई सामयिक कविता महापूर. . . ! e-abhivyakti परिवार की संवेदनाएं समस्त महापूर से पीड़ित लोगों के साथ है। साथ ही हम उन सभी हाथों के जज्बे को सलाम करते हैं जो उनकी सहायता के लिए बढ़े हैं।)  

 

☆  महापूर. . . ! ☆

 

जीवन म्हणून     लागे हुरहूर

काळजाचा धूर    महापूर.

 

मोसमी वा-याने    आला धुवाधार

करी हाहाकार     महापूर.

 

धन, धान्य,पशू     कुणी ना वाचले

डोळ्यात साचले    दुःख, दैन्य.

 

पश्चिम पट्ट्यात   महाराष्ट्र प्रांती

जाहली का वांती  जीवनाला .

 

नदीच्या पाण्याने    व्यापले जीवन

तन, मन,  धन,      पाणावले.

 

ओल्या दुष्काळाने    झाली वाताहात

मदतीचे हात           पुढे आले.

 

निसर्गाच्या पुढे       वाकला माणूस

नको ना येऊस        अविनाशी.

 

येणे जाणे तुझे        आसवांच्या  सरी

आठवांच्या घरी     महापूर.

 

✒  © विजय यशवंत सातपुते

यशश्री, 100 ब दीपलक्ष्मी सोसायटी,  सहकारनगर नंबर दोन, पुणे 411 009.

मोबाईल  9371319798.

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ? रंजना जी यांचे साहित्य #-11 – सावली ? – श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

 

(श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे जी हमारी पीढ़ी की वरिष्ठ मराठी साहित्यकार हैं।  सुश्री रंजना  एक अत्यंत संवेदनशील शिक्षिका एवं साहित्यकार हैं।  सुश्री रंजना जी का साहित्य जमीन से  जुड़ा है  एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है।  निश्चित ही उनके साहित्य  की अपनी  एक अलग पहचान है। आप उनकी अतिसुन्दर ज्ञानवर्धक रचनाएँ प्रत्येक सोमवार को पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है  उनकी उनके भावप्रवण कविता   सावली।  यह कविता उनकी माँ  के प्रति  उनकी संवेदनाएं  व्यक्त करती है। निश्चित ही  यह कल्पनीय है  कि हम सब के जीवन में माँ  की छवि का क्या महत्व है और वह छवि सम्पूर्ण जीवन पर कैसे छाई रहती है। )

 

? साप्ताहिक स्तम्भ – रंजना जी यांचे साहित्य #- 11 ? 

 

? सावली  ?

 

माय माऊली

माझी सावली।

सुख दुःखात

संगे धावली।

 

बालपणात

लहान झाली।

बोल बोबडे

बोलू लागली।

 

तारूण्यात ही

सखी साजणी।

प्रेम बेडीने

ठेवी बंधनी।

 

माया तोडुनी

धाडे सासरी।

छबी तिची ग

माझ्या अंतरी।

 

तोडली माया

जोडण्या नाती।

सासू सासरे

रूपं भोवती।

 

कधी पाठीशी

कधी सामोरी।

संकटी धीर

देतसे उरी।

 

साथ तुझी ग

पावला धीर।

भेटी साठी ग

मन अधीर ।

 

कालचक्राचे

रूपं भीषण।

लुप्त सावली

सोसेना ऊन।

 

तुटता छत्र

कैसी सावली।

तुझी छबी मी

लाख शोधली।

 

सुटला धीर

खचले पाय।

वाटे संगती

न्यावे तू माय।

 

©  रंजना मधुकर लसणे✍

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

 

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – पंचम अध्याय (6) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

पंचम अध्याय

(सांख्ययोग और कर्मयोग का निर्णय)

 

सन्न्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः ।

योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति ।।6।।

 

कर्मयोग बिन पर सदा है सन्यास असाध्य

कर्म योगी मुनि को सहज ब्रम्ह सुलभ औ” साध्य।।6।।

 

भावार्थ :  परन्तु हे अर्जुन! कर्मयोग के बिना संन्यास अर्थात्‌मन, इन्द्रिय और शरीर द्वारा होने वाले सम्पूर्ण कर्मों में कर्तापन का त्याग प्राप्त होना कठिन है और भगवत्स्वरूप को मनन करने वाला कर्मयोगी परब्रह्म परमात्मा को शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है।।6।।

 

But renunciation,  O  mighty-armed  Arjuna,  is  hard  to  attain  without  Yoga;  the Yoga-harmonised sage proceeds quickly to Brahman!  ।।6।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares
image_print