हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विशाखा की नज़र से # 18 – महानगर में घर ☆ श्रीमति विशाखा मुलमुले

श्रीमति विशाखा मुलमुले 

 

(श्रीमती  विशाखा मुलमुले जी  हिंदी साहित्य  की कविता, गीत एवं लघुकथा विधा की सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी रचनाएँ कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं/ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती  रहती हैं.  आपकी कविताओं का पंजाबी एवं मराठी में भी अनुवाद हो चुका है। आज प्रस्तुत है महानगरीय जीवन पर आधारित एक  सार्थक  रचना ‘महानगर में घर ‘।  आप प्रत्येक रविवार को श्रीमती विशाखा मुलमुले जी की रचनाएँ  “साप्ताहिक स्तम्भ – विशाखा की नज़र से” में  पढ़ सकेंगे. )

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 18  – विशाखा की नज़र से

☆ महानगर में घर  ☆

 

महानगरीय घरों में ,

बस एक दीवार का पर्दा है

उसके घर के कंपन से

मेरा घर हिलता है …

 

महानगरीय घरों में

बाहर का कोलाहल घर मे बसर करता है

वाहनों का शोर ही जब -तब

गजर का काम करता है ..

 

महानगरीय घरों में

खिड़कीयों ने अपना का कार्य तजा है

मन की तरह उनको भी

मोटे परदों से ढका है …

 

महानगरीय घरों में किसने

सूर्य उदय – अस्त देखा है

पिता का घर से जाना और लौटना ही

दिन – रात का सूचक होता है

 

© विशाखा मुलमुले  

पुणे, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य ☆ कविता ☆ फुले विद्यापीठ  .. . . . ! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

(समाज , संस्कृति, साहित्य में  ही नहीं अपितु सोशल मीडिया में गहरी पैठ रखने वाले  कविराज विजय यशवंत सातपुते जी  की  सोशल मीडिया  की  टेगलाइन माणूस वाचतो मी……!!!!” ही काफी है उनके बारे में जानने के लिए। जो साहित्यकार मनुष्य को पढ़ सकता है वह कुछ भी और किसी को भी पढ़ सकने की क्षमता रखता है।आप कई साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। आज प्रस्तुत है भारत वर्ष में स्त्री शिक्षा में क्रान्ति लाने वाली महान स्त्री शक्ति  सावित्री बाई फुले पर आधारित उनकी काव्यात्मक अभिव्यक्ति फुले विद्यापीठ  .. . . . !  )

 ☆ फुले विद्यापीठ  .. . . . !  ☆

(श्री विजय सातपुते जी की फेसबुक वाल से साभार )

तव्यावर भाकर भाजता भाजता

ज्योतिबाच्या इच्छेखातर,

गिरवाया शिकली  अक्षर

कधी पिठात. .  तर कधी. . धूळपाटिवर. . . !

लिवाय शिकली. . .  वाचाय शिकली,

तवा उमगलं माता सावित्रीला ..

या समाजानं अज्ञानाच्या चुलाण्यावर

रांधलेला रूढी परंपरेचा तवा .. .

तापायला नगं . . .  तळपायला हवा. . . !

बाईवर लादलेली ,  पिढ्या पिढ्यांची . .

वर्तुळाकार बंधन  . . . तिची तिनच मोडाया हवी. !

चूल नी मूल, यात गुतलेली बाई

परीघाच्या बाहेर पडायला हवी.

भाकर थापणारी बाई , साक्षर व्हायला हवी.

अशी सोत्ता साक्षर झालेली साऊ, घरा घरात पोचली.

तिच्या भाषणातून बोलायची ती.. .

”बाई तुझी दोन घर हाईत . .

एक मनातलं… आन् दुसर जनातलं . . . !

जनातल्या घरासाठीच जलमते तू . . .

आन् घरातल्या घरातच मरतेस तू. . . . !

पर बाई , तुझ्या काळजातल्या घराचं काय ?

त्याला बी गरज हाय . . . अन्नाची नाय ज्ञानाची .

गरज हाय आता, घराच घरपण राखायची. . . !

बाई तू फकस्त ‘बाई ‘ नाय ‘बाईमाणूस ‘ हाय.

आता बायांनो, चुलीतला जाळ नाय

मनातला जाळ फुलवायचा. . . !

निस्ती बाई नाय, बाईमाणूस जगवायचा . . . !

आता एकटीने नाय,एक जुटीन संसार रांधायचा. . . !

काळ्या पाटीचा चौकोनी तवा

माणूस वाचत गिरवायचा …!”

घरातल्या बाईला साक्षर करीत

घर जिवंत ठेवणार्‍या, भाकरीच्या पिठात

माता सावित्रीने, ज्ञानाचं पीठ पेरलं.

अडाण्याला ज्ञान दिलं ,विचारांच दान दिलं .

तवापासून बाईमाणसाला , शिक्षण क्षेत्र खुलं झालं.

समाजात प्रगती झाली, शिक्षणात क्रांती झाली.

म्हणूनच विद्येच्या माहेरी, या पुण्यात,

पुणे विद्यापीठाचं , फुले विद्यापीठ झालं .

माता सावित्रीचं ,  ‘फुले विद्यापीठ ‘ झालं. . . . !

 

© विजय यशवंत सातपुते

यशश्री, 100 ब दीपलक्ष्मी सोसायटी,  सहकार नगर नंबर दोन, पुणे 411 009.

मोबाईल  9371319798.

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य ☆ धारावाहिक उपन्यासिका ☆ पगली माई – दमयंती – भाग 7 ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

(आज से प्रत्येक रविवार हम प्रस्तुत कर रहे हैं  श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद” जी द्वारा रचित ग्राम्य परिवेश पर आधारित  एक धारावाहिक उपन्यासिका  “पगली  माई – दमयंती ”।   

इस सन्दर्भ में  प्रस्तुत है लेखकीय निवेदन श्री सूबेदार पाण्डेय जी  के ही शब्दों में  -“पगली माई कहानी है, भारत वर्ष के ग्रामीण अंचल में पैदा हुई एक ऐसी कन्या की, जिसने अपने जीवन में पग-पग पर परिस्थितिजन्य दुख और पीड़ा झेली है।  किन्तु, उसने कभी भी हार नहीं मानी।  हर बार परिस्थितियों से संघर्ष करती रही और अपने अंत समय में उसने क्या किया यह तो आप पढ़ कर ही जान पाएंगे। पगली माई नामक रचना के  माध्यम से लेखक ने समाज के उन बहू बेटियों की पीड़ा का चित्रांकन करने का प्रयास किया है, जिन्होंने अपने जीवन में नशाखोरी का अभिशाप भोगा है। आतंकी हिंसा की पीड़ा सही है, जो आज भी  हमारे इसी समाज का हिस्सा है, जिनकी संख्या असंख्य है। वे दुख और पीड़ा झेलते हुए जीवनयापन तो करती हैं, किन्तु, समाज के  सामने अपनी व्यथा नहीं प्रकट कर पाती। यह कहानी निश्चित ही आपके संवेदनशील हृदय में करूणा जगायेगी और एक बार फिर मुंशी प्रेम चंद के कथा काल का दर्शन करायेगी।”)

☆ धारावाहिक उपन्यासिका – पगली माई – दमयंती –  भाग 7 – नशे का जहर☆

(अब  तक आपने पढ़ा  —- अपने पूर्वाध जीवनवृत्त में किस प्रकार ससुराल में पगली विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए जीवन यापन कर रही थी। उसके दिन फाकाकशी में कट रहे थे। अब आगे पढ़े—–)

ठंडा मौसम, सर्द गहराती रात के साथ शराब के ठेके पर नशे के प्रति दीवानगी का आलम।  पीने पिलाने वालों की बढ़ती संख्या देख ऐसा लगा जैसे शहद के छत्ते में मधु का पान करने हेतु मधुमक्खियों का समूह उमड़ा पड़ रहा हो।  वो बोतलें नहीं सारा ठेका ही पी जाने के चक्कर में हों।

उन्ही लोगों के बीच सबसे अलग थलग बैठे पगली के पति, के हलक में शराब का पहला प्याला उतरा, शराब की तलब थोड़ी कम हुई, तो उसकी सोई आत्मा जाग उठी, उसे पत्नी के  प्रति प्रेम तथा पुत्र की ममता कचोटनें लगी।

उसे बार बार उस बोतल में हताश पगली तथा उदास गौतम का चेहरा नाचता दिखाई देने लगा था, जिसमे उनकी बेबसी तथा पीड़ा झांक रही थी।  जिसे देखते ही उसकी आंखों से चंन्द बूंदें आंसुओं की छलक पड़ीं और उसकी अंतरात्मा उसे धिक्कार उठी थी । उसने आज आखिरी बार शराब पीकर फिर कभी  राब को हाथ न लगाने की कसमें खाई थी।  वह नशे के सैलाब मे डूब कर मर  जाना चाहा था और शायद होनी को यही  मंजूर था।  हुआ भी यही।

उस दिन शराब के नशे में नाचते गाते लोग एकाएक गिरकर तड़पते हाथ पैर पीटते रोते नजर आ रहे थे।  उन्ही लोगों में एक पगली का पति भी था जो मदहोश हो नाचते हुए गिर पड़ था तथा तड़पते हुए मौत को सामने खड़ी देख रोते हुए गिड़गिड़ा उठा था। जान बचाने की गुहार लगा रहा था।  वह अब भी जमीन पर पड़ा हाथ पाँव पीटे जा रहा था।  देखते ही  देखते ठेके पर  भगदड़ मच गई थी।

ठेकेदार ठेका बंद कर भूमिगत हो गया था और शराब के जहरीले होने का सबको पता चल चुका था।

उस दिन  उस जहरीली शराब से सैकडो लोग मरे थे। कुछ लोग अब भी अस्पतालों में पड़े पड़े  अपनी मौत से जिन्दगी की जंग जीतने की चाहत में मौत से संघर्ष कर रहे थे। उनकी आंखों में मौत का खौफ  साफ  देखा जा सकता था सारा प्रशासनिक अमला अपराधियों के  पकड़ने का नाटक कर रहा था।  जगह  जगह छापेमारी। चल रही थी। उन मौत के सौदागरों को  जमीन खा गई अथवा आसमान निगल गया पता नही।

– अगले अंक में7पढ़ें  – पगली माई – दमयंती  – भाग -8 –  अंत्येष्टि

© सुबेदार पांडेय “आत्मानंद”

संपर्क – ग्राम जमसार, सिंधोरा बाज़ार, वाराणसी – 221208

मोबा—6387407266

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य ☆ दीपिका साहित्य # 7 ☆ उड़ता पंछी ☆ सुश्री दीपिका गहलोत “मुस्कान”

सुश्री दीपिका गहलोत “मुस्कान”

( हम आभारीसुश्री दीपिका गहलोत ” मुस्कान “ जी  के जिन्होंने ई- अभिव्यक्ति में अपना” साप्ताहिक स्तम्भ – दीपिका साहित्य” प्रारम्भ करने का हमारा आगरा स्वीकार किया।  आप मानव संसाधन में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। आपने बचपन में ही स्कूली शिक्षा के समय से लिखना प्रारम्भ किया था। आपकी रचनाएँ सकाळ एवं अन्य प्रतिष्ठित समाचार पत्रों / पत्रिकाओं तथा मानव संसाधन की पत्रिकाओं  में  भी समय समय पर प्रकाशित होते रहते हैं। हाल ही में आपकी कविता पुणे के प्रतिष्ठित काव्य संग्रह  “Sahyadri Echoes” में प्रकाशित हुई है। आज प्रस्तुत है आपकी  एक अतिसुन्दर प्रेरणास्पद कविता उड़ता पंछी । आप प्रत्येक रविवार को सुश्री दीपिका जी का साहित्य पढ़ सकेंगे।

☆ दीपिका साहित्य #7 ☆ उड़ता पंछी 

 

मै उड़ता पंछी हूँ आसमान का,

मुझे पिंजरे में ना बांधों,

जीने दो मुझे खुल के,

रिवाज़ो की न दुहाई दो,

जीना है अपने तरीको से,

अपनी सोच की न अगवाई दो,

रहने दो कहना सुनना,

साथ रहने की सच्चाई दो,

जी लिया बहुत सिसक-सिसक के,

अब हंसने की फरमाईश दो,

अपने पर जो रखे थे समेट के,

उन्हें आसमा में फैलाने की बधाई दो,

सिर्फ अपनी परछाई नहीं,

साथ चलने के हक़ की स्वीकृति दो,

ना तुम ना मैं की लड़ाई,

“हम” बने रहने का आगाज़ दो,

मै उड़ता पंछी हूँ आसमान का,

मुझे पिंजरे में ना बांधों  . . .. . .

 

© सुश्री दीपिका गहलोत  “मुस्कान ”  

पुणे, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – नवम अध्याय (27) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

नवम अध्याय

( निष्काम भगवद् भक्ति की महिमा )

 

यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत्‌।

यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम्‌।।27।।

 

जो करता जो जीमता करता तप या दान

कर अर्पण मुझको हवन होकर निराभिमान।।27।।

 

भावार्थ :  हे अर्जुन! तू जो कर्म करता है, जो खाता है, जो हवन करता है, जो दान देता है और जो तप करता है, वह सब मेरे अर्पण कर।।27।।

 

Whatever thou doest, whatever thou eatest, whatever thou offerest in sacrifice, whatever thou givest, whatever thou practiseth as austerity, O Arjuna, do it as an offering unto Me!।।27।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – मौन ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

(We present an English Version of this Hindi Poetry “मौन”  as  ☆ Silence☆  We extend our heartiest thanks to Captain Pravin Raghuvanshi Ji for this beautiful translation. )

 

☆ संजय दृष्टि  – मौन

 

जब कभी

मेरा कहा आँका जाय

कहन के साथ

मेरा मौन भी बाँचा जाय।

 

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आशीष साहित्य # 26 – ज्ञान और दुविधा ☆ श्री आशीष कुमार

श्री आशीष कुमार

(युवा साहित्यकार श्री आशीष कुमार ने जीवन में  साहित्यिक यात्रा के साथ एक लंबी रहस्यमयी यात्रा तय की है। उन्होंने भारतीय दर्शन से परे हिंदू दर्शन, विज्ञान और भौतिक क्षेत्रों से परे सफलता की खोज और उस पर गहन शोध किया है। अब  प्रत्येक शनिवार आप पढ़ सकेंगे  उनके स्थायी स्तम्भ  “आशीष साहित्य”में  उनकी पुस्तक  पूर्ण विनाशक के महत्वपूर्ण अध्याय।  इस कड़ी में आज प्रस्तुत है   “ज्ञान और दुविधा।)

Amazon Link – Purn Vinashak

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ आशीष साहित्य – # 26 ☆

☆ ज्ञान और दुविधा

कर्मिक कारण क्या था कि भीष्म को तीरों के बिस्तर पर पीड़ित होना पड़ा? इस प्रश्न के लिए कि उन्हें इस सजा से क्यों पीड़ित होना पड़ रहा है, भले ही उन्होंने पिछले 72 जन्मों के जीवन में कोई पाप नहीं किया था, भगवान कृष्ण ने उन्हें उत्तर दिया कि उन्होंने अपने पिछले 73 वें जन्म में एक मूर्खता की थी, जब उन्होंने एक कीड़े द्वारा काटे जाने के बाद उस कीड़े के शरीर में सुईया चुभा चुभा कर उसे तड़पा तड़पा कर मारा था। वो कांटे या सुईया अब आपके लिए तीरों के बिस्तर के रूप में वापस आये हैं। 72जन्मों तक आपके पापी कर्म निष्क्रिय रहे क्योंकि इन 72जीवनों में आप एक पवित्र व्यक्ति थे, लेकिन चूंकि अब आप दुर्योधन की ओर से अर्थात अधर्म की ओर से युद्ध का भाग बन गए हैं, तो आपके संचीत कर्म (जो तीन प्रकार के कर्मों में से एक है। यह किसी के पिछले सब जन्मों के कर्मों का जमा खाता होता है जिसमे से कुछ भाग उसे उसके वर्तमान जीवन में उसे भोगना पड़ता है जिन्हें प्रारब्ध कर्म कहते हैं), इस प्रकार 73 वें जीवन में पक गए और उनमे से उस 73 जन्म पहले किये गएपाप को भोगने के लिए जरूरी वातावरण उन्हें मिल गया।

क्या आपको पता है की भीष्म का जन्म भी एक अभिशाप के कारण ही था।

एक बार ‘द्यौ’ नामक वसु ने अन्य साथ सात वसुओं के साथ वशिष्ठ ऋषि की कामधेनु (अर्थ :सर्वश्रेष्ठ खुशी) का हरण कर लिया। इससे वशिष्ठ ऋषि ने द्यौ से कहा कि ऐसा कार्य तो मनुष्य करते हैं इसलिए तुम आठों वसु मनुष्य हो जाओ। यह सुनकर वसुओं ने घबराकर वशिष्ठजी की प्रार्थना की तो उन्होंने कहा कि अन्य वसु तो वर्ष का अंत होने पर मेरे शाप से छुटकारा पा जाएंगे, लेकिन इस ‘द्यौ’ को अपनी करनी का फल भोगने के लिए एक जन्म तक मनुष्य बनकर पीड़ा भोगना होगी।

यह सुनकर वसुओं ने गंगाजी के पास जाकर उन्हें वशिष्ठजी के शाप को विस्तार से बताया और यह प्रार्थना की कि ‘आप मृत्युलोक में अवतार लेकर हमें गर्भ में धारण करें और ज्यों ही हम जन्म लें, हमें पानी में डुबो दें। इस तरह हम सभी जल्दी से मुक्त हो जाएंगे’ गंगा माता ने स्वीकार कर लिया और वे युक्तिपूर्वक शाँतनु राजा की पत्नी बन गईं और शाँतनु से वचन भी ले लिया। शाँतनु से गंगा के गर्भ में पहले जो 7 पुत्र पैदा हुए थे उन्हें उत्पन्न होते ही गंगाजी ने पानी में डुबो दिया जिससे 7 वसु तो मुक्त हो गए लेकिन 8वें में शाँतनु ने गंगा को रोककर इसका कारण जानना चाहा।गंगाजी ने राजा की बात मानकर वसुओं को वशिष्ठ के शाप का सब हाल कह सुनाया। राजा ने उस 8वें पुत्र को डुबोने नहीं दिया और इस वचनभंगता के कारण गंगा 8वें पुत्र को शाँतनु कोसौंपकर अंतर्ध्यान हो गईं। यही बालक ‘द्यौ’ नामक वसु था।

आप लोग जानते हैं कि शरशय्या पर लेटने के बाद भी भीष्म प्राण क्यों नहीं त्यागते हैं, जबकि उनका पूरा शरीर तीर से छलनी हो जाता है फिर भी वे इच्छामृत्यु के कारण मृत्यु को प्राप्त नहीं होते हैं। भीष्म यह भलीभांति जानते थे कि सूर्य के उत्तरायण होने पर प्राण त्यागने पर आत्मा को सद्गति मिलती है और वे पुन: अपने लोक जाकर मुक्त हो जाएंगे इसीलिए वे सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार करते हैं । भीष्म ने बताया कि वे सूर्य के उत्तरायण होने पर ही शरीर छोड़ेंगे, क्योंकि उन्हें अपने पिता शाँतनु से इच्छा मृत्यु का वर प्राप्त था और वे तब तक शरीर नहीं छोड़ सकते जब तक कि वे चाहें, लेकिन 10वें दिन का सूर्य डूब चुका था। बाद में सूर्य के उत्तरायण होने पर युधिष्ठिर आदि सगे-संबंधी, पुरोहित और अन्यान्य लोग भीष्म के पास पहुँते हैं। उन सबसे पितामह ने कहा कि इस शरशय्या पर मुझे 58 दिन हो गए हैं। मेरे भाग्य से माघ महीने का शुक्ल पक्ष आ गया। अब मैं शरीर त्यागना चाहता हूँ । इसके पश्चात उन्होंने सब लोगों से प्रेमपूर्वक विदा माँगकर शरीर त्याग दिया।

 

© आशीष कुमार  

Please share your Post !

Shares

English Literature – Poetry – ☆ Silence ☆ – Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Captain Pravin Raghuvanshi, NM

(We are extremely thankful to Captain Pravin Raghuvanshi Ji for sharing his literary and artworks with e-abhivyakti.  An alumnus of IIM Ahmedabad, Capt. Pravin has served the country at national as well international level in various fronts. Presently, working as Senior Advisor, C-DAC in Artificial Intelligence and HPC Group; and involved in various national-level projects.

We present an English Version of Shri Sanjay Bhardwj’s Hindi Poetry “ मौन ” published in today’s edition as ☆ संजय दृष्टि  – मौन ☆  We extend our heartiest thanks to Captain Pravin Raghuvanshi Ji for this beautiful translation.   )

 

☆ Silence ☆

 

Whenever

My utterances are judged

Along with enunciation

My silence must also be read aloud…

 

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य ☆ कथा-कहानी ☆ लघुकथा – केसर ☆ सुश्री ऋतु गुप्ता

सुश्री ऋतु गुप्ता

 

(प्रस्तुत है सुश्री ऋतु गुप्ता जी की एक ऐसे पहलू को उजागर करती  है जिस से प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप से ठगा जाता है। हम अक्सर टूरिस्ट प्लेस पर बस या ट्रैन से जाते हैं तो वहां की प्रसिद्ध वस्तुएं लेने के मोह से नहीं बच पाते। फिर अक्सर घर आकर ठगे महसूस करते हैं क्योंकि वही वस्तु उनके शहर में आसानी से मिल जाती है। स्थानीय लोगों में कुछ बेईमान लोग ऐसे ठगी करते हैं क्योंकि उन्हें मालूम रहता है कि यह यात्री वापिस शायद ही आएगा। साथ ही उनसे हमारे देश की छवि विदेशी यात्रियों के माध्यम से ख़राब होती है सो अलग। कोई इस पर संज्ञान क्यों नहीं लेता ? एक  विचारणीय लघुकथा।)

 

☆ लघुकथा – केसर ☆

 

“बाबूजी, केसर ले लो! बौनी का टाईम है, बिल्कुल जायज भाव लगाऊंगा”। वह बोले जा रहा था व प्रकाश चुपचाप सुने जा रहा था। प्रकाश अपने परिवार के साथ कुल्लू मनाली घुमने आया था। वह केसर की एक छोटी सी डिबिया 600 रूपये की बताते-बताते 200 रूपये पर आ गया। जितनी बड़ी डिबिया उसके शहर में 500 रूपये से कम की नहीं मिलती वह यहाँ सिर्फ़ 200 रूपये में मिल रही थी। लालच किसको नहीं होता, लेकिन मन में कहीं शक हुआ कि नकली तो नहीं है, केसर बेचने वाले ने झठ से एक डिबिया निकाल थोड़ी सी केसर ले अपने हाथ पर उल्टी तरफ रगड़ी और हाथ सीधा कर सूंघने को बोला हाथ महक रहा था। अब शक की कोई गुंजाइश नहीं थी। प्रकाश की पत्नी तो पीछे ही पड़ गई और 2000 रूपये का केसर ऐसे ही केसर बेचने वाले से 3-4 लोगों ने खरीद लिया।

घर पहुंच कर जब केसर को दूध में डालने के लिए डिबिया खोली तो महक तो खूब थी पर सिर्फ़ आर्टिफिशियल महक थी। यह क्या केसर घुलते ही लाल हो गई। तब उनका माथा ठनका कि केसर तो नकली थी। उनको लगा कि उनके साथ तो ठगी हो गई। हर टूरिस्ट प्लेस पर वहाँ की कोई स्पेशल वस्तु बेचकर या तो नाजायज दामों की वसूली ही करते हैं या फिर नकली चीज ही पेल देते हैं। विदेशी टूरिस्ट के साथ तो उनका रवैया और भी बुरा होता है, मुँह माँगे दाम वसूलते हैं। और यहाँ तो असंख्य की तादाद में बिल्कुल एक तरह की केसर बेचने वाले घूम रहे थे। प्रकाश सोचने पर मजबूर था कि यह लोग पकड़े क्यूँ नहीं जाते? लोग जो घूमकर आते हैं वे इसके खिलाफ बोलते क्यूँ नहीं ? शायद इसलिए कि उनकी रोजी रोटी छीनी जाएगी? पर उन लोगों को भी तो सोचना चाहिए कि महँगे दाम चाहें वसूल ले पर नकली माल तो न बेचें। खाने-पीने की वस्तुएं तो नुकसान भी कर सकती हैं। फिर उसने फैसला कर लिया कि वह आपबीती जरूर किसी न्यूजपेपर में छपवायेगा। हो सकता है, इस बात का उन पर कुछ असर दिखे आइन्दा ऐसा करने से पहले कुछ सोचने पर विवश हो जायें।

 

© ऋतु गुप्ता, दिल्ली

 

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – ☆ साप्ताहिक स्तंभ –केल्याने होत आहे रे # 17 ☆ हुर्डा पार्टी ☆ – श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

(वरिष्ठ  मराठी साहित्यकार श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे जी का धार्मिक एवं आध्यात्मिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने के कारण आपके साहित्य में धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कारों की झलक देखने को मिलती है. इसके अतिरिक्त  ग्राम्य परिवेश में रहते हुए पर्यावरण  उनका एक महत्वपूर्ण अभिरुचि का विषय है. श्रीमती उर्मिला जी के    “साप्ताहिक स्तम्भ – केल्याने होत आहे रे ”  की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  उनकी विनोदपूर्ण  कविता  हुर्डा पार्टी । इस कविता के सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि आप ‘ लोकमान्य हास्य  योग  संघ, दौलतनगर शाखा आनंदनगर पुणे की सदस्य रही हैं। उनके वर्ग की  सदस्याओं द्वारा  एक छोटी  पिकनिक ट्रिप  का आयोजन किया गया। किन्तु, वह ट्रिप कैंसिल हो गई। उन्होंने  काव्यात्मक कल्पना की है कि- यदि ट्रिप  सफलतापूर्वक आयोजित की जाती  तो कितना आनंद आता। मित्रों जीवन में आनंद का अपना महत्व है। आप भी इस काल्पनिक ट्रिप का आनंद लीजिये जिसे श्रीमती उर्मिला जी ने बड़े ही आनंदमय होकर कविता में शब्दबद्ध किया है।)  

☆ साप्ताहिक स्तंभ –केल्याने होतं आहे रे # 17 ☆

☆ हुर्डा पार्टी ☆

लोकमान्य हास्य योग. संघाच्या !

आम्ही साऱ्या निघालो पार्टीला!

अहो ! कसल्या काय विचारता ? अहो…

हुर्डा पार्टीला !!

 

गाडीत गप्पा ठोकीत !

चिमणचारा चाखीत !

हास्य विनोदाला आला ऊत!!

 

सोडून घरादाराची काळजी !

आज आम्ही आमच्या मनमौजी!

 

गाण्यांच्या रंगल्या की हो भेंड्या !

एकमेकीला करतोय कुरघोड्या !!

 

गुळभेंडी ज्वारीच्या शेतात !

खोडून कणसं आणली हातात !!

 

शेण्यांची आगटी पेटवुनी !

घेतली कणसं आम्ही भाजूनी !!!

 

खाया बसलो मांडा ठोकुनी !

हुर्ड्याला दही लसनीची चटनी !

ताव मारतोय त्यावर साऱ्याजनी !!

 

भन्नाटच हुर्डा पार्टी रंगली !

गाडीवाल्याची हाक कानी आली !

चला चला निघायची वेळ झाली !

अहो..चला…!!

 

लागलो एकमेकींना उठवायला !

हुर्डा खाऊन जडपणा आला !!

 

पण. ! मस्त झाली आपली हुर्डा पार्टी !

सख्यांनो..ऽऽऽ..

आत्ता पुढली कुठं रंगणार आपली पार्टी !!

 

©®उर्मिला इंगळे

दिनांक:-९-१-२०२०

9028815585

Please share your Post !

Shares