हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #199 ☆ अवध में आये श्री रघुवीर… ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रस्तुत है अवध में आये श्री रघुवीरआप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 199 ☆

☆ अवध में आये श्री रघुवीर.. ☆ श्री संतोष नेमा ☆

अवध  में  आये श्री रघुवीर

दरस बिन आये चैन न धीर

*

हम सदियों से  राह  निहारें

प्रभु चरणन में  प्रेम  जुहारें

मिटी वर्षों  की  संचित  पीर

अवध  में  आये श्री  रघुवीर

*

गली – गली  अरु द्वारे -द्वारे

खूब   सजे   हैँ   वंदन  बारे

द्रवित नयनों से  बरसे  नीर

अवध  में  आये  श्री रघुवीर

*

सीता संग  लक्ष्मण भी आए

भक्त   पवनसुत   हैँ   हर्षाए

बाँटते  हैं  सब  मिसरी  खीर

अवध  में  आये  श्री  रघुवीर

*

द्वार  खड़ा  “संतोष”   पुकारे

लगा  रहा  प्रभु  के  जयकारे

वंदना    करते    सरयू    तीर

अवध  में  आये   श्री  रघुवीर

*

दरश बिन होता हृदय  अधीर

अवध  में  आये  श्री   रघुवीर

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – अजातशत्रु ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – अजातशत्रु ? ?

उगते सूरज को

अर्घ्य देता हूँ;

पश्चिम रुष्ट हो जाता है,

डूबते सूरज को

नमन करता हूँ;

पूरब विरुद्ध हो जाता है,

मैं कितना भी चाहूँ

रखना समभाव,

कोई न कोई

पाल ही लेता है वैरभाव,

तब कालचक्र ने सिखाया,

अनुभव ने समझाया-

प्रथम या मध्यम पुरुष

निर्धारित नहीं कर सकता,

उत्तम पुरुष की आँख में

बसती है अजातशत्रुता!

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ दिन-रात #32 ☆ कविता – “शिकस्त-ए-गुलशन…” ☆ श्री आशिष मुळे ☆

श्री आशिष मुळे

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ दिन-रात # 32 ☆

☆ कविता ☆ “शिकस्त-ए-गुलशन…☆ श्री आशिष मुळे ☆

न जाने क्यों आजकल

हिंमत नहीं होती हैं

हार और जीत में

ग़म या ख़ुशी नहीं होती हैं

 *

चाहत की राह पर

जिंदगी चलती है

मुकाम पर न जानें

हसीं क्यों गायब होती हैं

 *

उम्र उम्र की

कहानी अलग अलग है

न जानें क्यों इस मुकाम पर

किताबों के पन्ने खाली है

 *

सोचू उन खाली पन्नों में

कही छिपे गुल खिलेंगे

वो उन्हें मगर अभी खिलने नहीं देंगे

कफ़न पर मेरे सैकड़ों उछालेंगे

 *

कैसी तेरी दुनियां, कैसी राह-ए-जिंदगी

या इलाही…ये कैसी उम्र शिकस्ती

जब इश्क था तब समझ नहीं

और आज समझ है, तो मोहब्बत नहीं…

© श्री आशिष मुळे

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 192 ☆ गीत – सर्दियाँ अब आ गई हैं  ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 192 ☆

☆ गीत – सर्दियाँ अब आ गई हैं ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ 

धूप पाकर मन खिलेगा,

सर्दियाँ अब आ गई हैं।

याद बचपन की मिली है,

मस्तियाँ – सी छा गई हैं।।

 *

ओढ़ चादर दूधिया – सी

खिलखिलाता आज मौसम।

भोर हल्की बर्फ लेकर

झिलमिलाता आज मौसम।

 *

लौट जाएँ रश्मियाँ जब,

मन लगे बहला गई हैं।।

 *

मौन व्रत की साधना में

ये हवाएँ लवलीन हैं।

प्रियतमा की याद में या,

सच हो रहीं गमगीन हैं।।

 *

प्रकृति सुधामय हो रही,

बुलबुलें कुछ गा गई हैं।।

 *

दिन हैं छोटे , रात लंबी

बढ़ते चलें अपने सफर ।

मौन रातें सरसरातीं

थरथराती है हर डगर।

 *

रंग बदले रोज मौसम

चन्द्र-किरणें भा गई हैं।।

 

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #215 – कविता – ☆ आज के संदर्भ में – षड्यंत्रों का दौर… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  रात  का चौकीदार”   महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय रचना  आज के संदर्भ में – षड्यंत्रों का दौर…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #215 ☆

☆ आज के संदर्भ में – षड्यंत्रों का दौर… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

साँप छछूंदर और नेवले

मिलने लगे गले

षड्यंत्रों का दौर

अकेले घर से न निकलें।

सूरज के तेवर ठंडे

तारों की चहल-पहल

है विषाद में चाँद

चाँदनी सहमी हुई विकल,

चर्चाओं के फेरे

नित जारी है साँझ ढले

षड्यंत्रों का दौर….

 

पत्ते पत्ते पर पसरे हैं

कुटिल हवा के पैर

मिल बैठे हैं आज

रहा जिनसे जीवन भर बैर,

अब न उगलते बने

समस्या है कैसे निगलें

षड्यंत्रों का दौर ….

 

चोले बदले वर्क चढ़ा

पीतल पर सोने का

वशीकरण के मंत्र

समय ये जादू टोने का,

इसके उसके किस्सों के

हैं कई अलाव जले

षड्यंत्रों का दौर…

 

जीत उसी की तो होगी

जिसने संघर्ष किया

श्वांस-श्वांस में अपने

इष्ट-धर्म को सदा जिया

रामयज्ञ की आहुतियों में

तर्क-कुतर्क चले

षड्यंत्रों का दौर….

 

विगत बही-खातों का

अब पूछें हिसाब इनसे

कितने-कितने कब कैसे

गठजोड़ कहाँ किससे,

नासमझी में अब तक

आस्तीन में साँप पले

षड्यंत्रों का दौर….

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # 39 ☆ मौन… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “मौन…” ।

✍ जय प्रकाश के नवगीत # 39 ☆ मौन… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

तुम कुछ कहो

न हम कुछ कहें

हम तुम करें न बात

यूँ ही गुमसुम

रहकर सारी

कट जायेगी रात।

 

साँसों से हो जाये

साँसों का परिचय

धड़कन से जुड़ जाये

धड़कन की हर लय

अधर सहें

अधरों से मिलकर

कोमल से आघात।

 

महक रहा है

रूप चाँदनी से उपवन

चटक रहा है

प्रतिबिंबों से हर दर्पन

मधुरस छलके

आलिंगन में

सिमटे हों जज़्बात ।

 

अलक पलक कोरों से

छलके मधुशाला

बहका बहका फिरे

मीत मन मतवाला

मौन तोड़ती

हर अभिलाषा

माँग रही सौग़ात।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – अनादि ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि – अनादि ? ?

जिज्ञासा घनी है,

प्रश्न गहरा है,

जो ठिठका था,

आकर ठहरा है,

कब चलेगा..?

कब बढ़ेगा..?

जल बहता है,

सूत्र कहता है,

आरम्भ करो

मार्ग दिखेगा,

आदि से अंत

संवाद करेगा..!

© संजय भारद्वाज 

(प्रातः 6:30 बजे, 29.10.2019)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 🕉️ मार्गशीर्ष साधना सम्पन्न हुई। अगली साधना की सूचना हम शीघ्र करेंगे। 🕉️ 💥

नुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – कविता ☆ “दर्द” ☆ सुश्री इन्दिरा किसलय ☆

सुश्री इन्दिरा किसलय

☆ कविता – “दर्द” 📚 सुश्री इन्दिरा किसलय ☆

🏵️

समय पखेरू

अपने महाकार डैनों तले

उड़ा जा रहा है

पसरी हुई पृथ्वी से

अनासक्त

अनथक

अनवरत

यात्रा पथ अनंत !!

*

कहीं तो अवश है वह भी

पीछे मुड़ नहीं सकता

संभवतः शापित

*

लोग उसकी कमी के

स्मारक बनाते हैं

यादें,तस्वीरें, मूर्तियां ,किताब

दे देते हैं

कई कई नाम

अपनी पसंद के!!

*

काश !समय

दो घड़ी ठहरने की कला

जान पाता

सृष्टि का दर्द

इतना गहरा न होता !!

🏵️

©  सुश्री इंदिरा किसलय 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ अभी चुनाव का माहौल है जरा रुकिए… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “अभी चुनाव का माहौल है जरा रुकिए“)

✍ अभी चुनाव का माहौल है जरा रुकिए… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे 

अजीब खेल है इन हाथ की लकीरों का

लिए है हाथ में क़ासा धनी ज़खीरों का

अगर नजर वो इनायत की फेर लेता है

गुलाम होता है राजा यहाँ फ़क़ीरों का

 *

अभी चुनाव का माहौल है जरा रुकिए

वहाँ पे डेरा है तलवार और तीरों का

 *

यहाँ तो फैसले सिक्कों के दम पे होते हैं

नहीं हैं काम गवाहों काऔर नजीरों का

 *

अँधेरी रात भी चमके है पूर्णिमा बनकर

ये पायेबाग ये काशाना है अमीरों का

 *

चढ़े है सूली पे अपना वतन बचाने को

ये देश प्रेम शहीदों के है जमीरों का

 *

जिसे भी देखिए रुसवाईयाँ समेटे है

ये हाल कैसा है इस देश के वज़ीरों का

 *

वफ़ा जो ज़ज़्बा है  गंगा के जैसा पाक अगर

मिलन जरूरी नहीं होता है शरीरों का

 *

कहाँ अब फ़ूक के घर राह कोई दिखलाता

अरुण अजीब सा यह काम है कबीरों का

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # 38 – फूल मेरी किताब में आये… ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकेंगे।  आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण रचना – फूल मेरी किताब में आये।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # 38 – फूल मेरी किताब में आये… ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

लाख चेहरे, हिसाब में आये 

उनके जैसे, न ख्वाब में आये

*

उम्र का, हुस्न पर चढ़ा पानी 

अंग उनके, शबाब में आये

*

उसकी खुशबू से, खूब परिचित हूँ 

चाहे कितने नकाब में आये

*

गुफ्तगू मुझसे, बात दुश्मन की 

ज्यों कि, हड्डी कबाब में आये

*

याद मेरा पता तो है उसको 

कोरे पन्ने, जवाब में आये

*

नाम का जाम पी लिया तेरा 

अब, नशा क्या शराब में आये

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares