हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एकाकार ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

मकर संक्रांति रविवार 15 जनवरी को है। इस दिन सूर्योपासना अवश्य करें। साथ ही यथासंभव दान भी करें।

💥 माँ सरस्वती साधना 💥

सोमवार 16 जनवरी से माँ सरस्वती साधना आरंभ होगी। इसका बीज मंत्र है,

।। ॐ सरस्वत्यै नम:।।

यह साधना गुरुवार 26 जनवरी तक चलेगी। इस साधना के साथ साधक प्रतिदिन कम से कम एक बार शारदा वंदना भी करें। यह इस प्रकार है,

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

? संजय दृष्टि – एकाकार ??

बार-बार इशारा कर

वह बुलाती रही,

देख समझ कर भी

वह अनदेखा रहा,

एक-दूसरे के प्रति

असीम आकर्षण,

एक-दूसरे के प्रति

अबूझ भय,

धूप-छाँह सी

उनकी प्रीत,

अंधेरे-उजाले सी

उनकी रिपुआई,

वे टालते हैं मिलना

प्राय: सर्वदा

पर जितना टला

मिलन उतना अटल हुआ,

जब भी मिले

एकाकार अस्तित्व चुना,

चैतन्य, पार्थिव जो भी रहा

रहा अद्वैत सदा,

चाहे कितने उदाहरण

दे जग प्रेम-तपस्या के,

जीवन और मृत्यु का नेह

किसीने कब समझा भला!

(कवितासंग्रह ‘क्रौंच’ से)

© संजय भारद्वाज 

(21 जनवरी 2017, प्रात: 6:35 बजे)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 50 ☆ मुक्तक ।।जीतना है तो सीने में अगन और मन में लगन होनी चाहिये।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

(बहुमुखी प्रतिभा के धनी  श्री एस के कपूर “श्री हंस” जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। आप कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं में आपका विशेष योगदान हैं।  आप प्रत्येक शनिवार श्री एस के कपूर जी की रचना आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण मुक्तक ।।जीतना है तो सीने में अगन और मन में लगन होनी चाहिये।।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 50 ☆

☆ मुक्तक  ☆ ।।जीतना है तो सीने में अगन और मन में लगन होनी चाहिये।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆ 

[1]

हालात कितने  खराब हों, पर रोया नहीं  करते।

कभी जोशऔर होश को, यूँ ही खोया नहीं करते।।

ईश्वर भी सहयोग करते हैं, कर्मशील व्यक्ति को।

अवसर दरवाजा खटखटाये, तब सोया नहीं करते।।

[2]

होना सफल तो व्यक्ति में, बस लगन होनी चाहिये।

दिल दिमाग आत्मा भी, काम में मगन होनी चाहिये।।

बढ़ने की आग हो खूब, मन मस्तिष्क में भरी हुई।

चेहरे आँखों में बस जीत, की चमक होनी चाहिये।।

[3]

कामयाबी सफर में मुश्किल, बहुत धूप होती है।

होती नहीं छाँव पर दुश्वारी, बहुत खूब  होती है।।

वो होते सफल जिन्हें बिखरकर, निखारना आता।

हारते नहीं मन तो रुकावट, जीत की दूब होती है।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली

ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com

मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 115 ☆ ग़ज़ल – “खून के रिश्तों में भी अब खून की गर्मी नहीं…” ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक ग़ज़ल – “खून के रिश्तों में भी अब खून की गर्मी नहीं …” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे।) 

☆ काव्य धारा #115 ☆  ग़ज़ल  – “खून के रिश्तों में भी अब खून की गर्मी नहीं…” ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

दूर अपनों से ही अपने हो गये अब इस कदर

सुख-दुखों की उनकी खबरों तक का होता कम असर।

 

दुनिया तो छोटी हुई पर बटीं दिल की दूरियाँ

रिश्तेदारों को बताने के लिये है नाम भर।

 

नहीं रह गई रिश्तेदारों की कोई परवाह अब

अकेले ही चल रहा है हरेक जीवन का सफर।

 

खून के रिश्तों में भी अब खून की गर्मी नहीं

फोन पर भी बात करने की न कोई करता फिकर

 

दरारें दिखती हैं हर परिवार की दीवार में

दूर जाकर बस गये हैं लोग इससे छोड़ घर।

 

अपनी-अपनी राह सब चलने लगे नई उम्र के

बड़े बूढ़ों का न ही आदर रहा न कोई डर।

 

हर एक का आहत है मन संबंधियों की चाल से

सह रहे चुपचाप पर मन मारके करके सबर

 

समय संग है फर्क आया सभी के व्यवहार में

हर जगह चाहे हो कस्बा, गाँव या कोई शहर।

 

जमाने की हवा नें बदला है सबको बेतरह

होके नाखुश भी किसी से कोई नहीं सकता बिफर

 

मानता मन जब नहीं उठती है ममता की लहर

पूंछ लेते दूसरों से अपनों की अच्छी खबर। 

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – सजीव ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

मकर संक्रांति रविवार 15 जनवरी को है। इस दिन सूर्योपासना अवश्य करें। साथ ही यथासंभव दान भी करें।

💥 माँ सरस्वती साधना 💥

सोमवार 16 जनवरी से माँ सरस्वती साधना आरंभ होगी। इसका बीज मंत्र है,

।। ॐ सरस्वत्यै नम:।।

यह साधना गुरुवार 26 जनवरी तक चलेगी। इस साधना के साथ साधक प्रतिदिन कम से कम एक बार शारदा वंदना भी करें। यह इस प्रकार है,

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

? संजय दृष्टि – सजीव ??

मेरे लिखे पर

इतना निहाल मत होना

कि सृजन ही ठहर जाए,

माना कि

तुम्हारा यूँ मुग्ध होना

मुझे अच्छा लगता है

पर प्राण के बिना भला

कौन जी सकता है..?

© संजय भारद्वाज 

रात्रि 8.22 बजे, 23.2.20

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #164 ☆ भावना के दोहे – मकर सक्रांति /लोहड़ी ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत है  “भावना के दोहे – मकर सक्रांति /लोहड़ी।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 164 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – मकर सक्रांति /लोहड़ी ☆

लोहड़ी की धूम मची, नाच रहे है यार।

मिलजुल कर सब झूमते, बांट रहे हैं प्यार।।

ढोल नगाड़े बज रहे, मनता है त्योहार।

पर्व लोहड़ी का मने, हर्षित होते यार।।

गीत पर्व के गा रहे, महफिल चारों ओर।

होम लगाते रेवड़ी, शोभा है घनघोर।।

सुबह सबेरे कर रहे, संक्रांति का स्नान।

हर्षित मन अब हो गया, करते पूजा ध्यान।।

मकर संक्रांति मन रही, मंगलमय त्योहार।

लड्डू बने तिल गुड़ के, पतंग उड़ी हजार ।।

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #151 ☆ एक पूर्णिका – “रिश्तों में अब हो गईं तल्खियाँ…” ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  एक पूर्णिका – “रिश्तों में अब हो गईं तल्खियाँ। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 151 ☆

☆ एक पूर्णिका – रिश्तों में अब हो गईं तल्खियाँ ☆ श्री संतोष नेमा ☆

आदमी अब परेशान बहुत हैं

अंदर उसके अरमान बहुत हैं

डरता है अब यहाँ वो इश्क से

इश्क़ में गम दर्दे-जान बहुत हैं

रिश्तों में अब हो गईं तल्खियाँ

फासले  अब  दरम्यान बहुत हैं

उन  पर  यूँ  तोहमत न लगाइए

हम पर उनके अहसान बहुत हैं

कम कीजिये अब बोझ सफर का

पास  आपके   सामान  बहुत   हैं

खामोशी  से  करें  बात  किसी से

दीवारों  के  यहाँ   कान  बहुत   हैं

“संतोष”  जाने  क्या हुआ  उनको

हम  पर  वो   मेहरवान  बहुत   हैं

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – सापेक्ष ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 भास्कर साधना संपन्न हुई। अगली साधना की सूचना आपको शीघ्र दी जाएगी । 💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

? संजय दृष्टि – सापेक्ष ??

भारी भीड़ के बीच

कर्णहीन नीरव,

घोर नीरव के बीच

कोलाहल मचाती मूक भीड़,

जाने स्थितियाँ आक्षेप उठाती हैं

या परिभाषाएँ सापेक्ष हो जाती हैं,

कुछ भी हो पर हर बार

मन हो जाता है क्वारंटीन,

….क्या कहते हो आइंस्टीन?

(कवितासंग्रह ‘क्रौंच’)

© संजय भारद्वाज 

11:28 बजे, 29.1.2020

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 142 ☆ बाल गीत – धूप गुनगुनी ऊर्जा देती… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक 122 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिया जाना सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ (धनराशि ढाई लाख सहित)।  आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 142 ☆

☆ बाल गीत – धूप गुनगुनी ऊर्जा देती… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

दिन छोटे हैं , सर्दी आई

मौसम हमें सँवारे।

धूप गुनगुनी ऊर्जा देती

शीतल चाँद सितारे।।

 

सूरज जी प्राची में लिखते

स्वर्णिम – स्वर्णिम पाती।

गौरैया , बुलबुल भी मिलकर

मीठे गीत सुनाती।

 

काँव – काँव कौए जी गाएँ

साथी सदा पुकारे।

धूप गुनगुनी ऊर्जा देती

शीतल चाँद सितारे।।

 

सर्दी जी वर्दी – सी पहने

कोहरे की चादर में।

किरणों ने कोहरे को खाया

लगा सिसकने घर में।

 

खेल खेलता मौसम नित ही

दीखें नए नजारे।

धूप गुनगुनी ऊर्जा देती

शीतल चाँद सितारे।।

 

सदा मौसमी फल , सब्जी ही

सेहत रखती अच्छा।

आलस त्यागें, करें योग जो

तन की होती रक्षा।

 

जल्दी जगकर पढ़ें भोर में

वे बच्चे हैं प्यारे।

धूप गुनगुनी ऊर्जा देती

शीतल चाँद सितारे।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #164 – सूरज को हो गया निमोनिया…… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  रात  का चौकीदार”  महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज नव वर्ष पर प्रस्तुत हैं आपकी एक अतिसुन्दर, भावप्रवण एवं विचारणीय कविता  “सूरज को हो गया निमोनिया…”। )

☆  तन्मय साहित्य  #164 ☆

सूरज को हो गया निमोनिया…

सूरज को हो गया निमोनिया

जाड़े की बढ़ गई तपन

शीत से सिहरते साये

धूप पर चढ़ी है ठिठुरन।

 

शीत लहर का छाया है कहर

सन्नाटे में खोया है शहर

अंबर के अश्रु ओस बूँद बने

बहक रहे शब्द और लय बहर,

 

थकी थकी रक्त शिराएँ बेकल

पोर-पोर मची है चुभन

धूप पर चढ़ी है ठिठुरन।

 

सिकुड़े-सिमटे तुलसी के पत्ते

अलसाये मधुमक्खी के छत्ते

हाड़ कँपाऊ ठंडी के डर से

पहन लिए ऊनी कपड़े-लत्ते,

 

कौन कब हवाओं को रोके सका

चाहे कितने करें जतन

धूप पर चढ़ी है ठिठुरन।

 

अहंकार बढ़ गया अंधेरे का

मंद तापमान सूर्य घेरे का

दुबके हैं देर तक रजाई में

नहीं रहा मान शुभ-सबेरे का,

 

मौसम के मन्सूबों को समझें

दिखा रहा तेवर अगहन

धूप पर चढ़ी है ठिठुरन।

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिंदी साहित्य – कविता ☆ विश्व हिंदी दिवस विशेष ☆ हिंदी-व्यथा ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

☆ कविता ☆ विश्व हिंदी दिवस विशेष ☆ हिंदी-व्यथा ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

कल रात हिंदी मेरे सपने में आई,

सुनाने  अपनी  व्यथा चली आई।

 

ब्राह्मी पाली प्राकृत के साथ खेली,

मुझे गोद लिए संस्कृत चली आई।  

 

द्रविड़ भाईयों  को पर मैं नहीं भाई,

कहते हैं आर्य परिवार से तुम आई।

 

गुरमुखी  गुजराती  मराठी बंगाली,

कई  मुँहबोली  बहन निकल आई।

 

अवधि बृज बुंदेली मैथिल भोजपुरी,

सभी सहेलियाँ इठलाती चली आई।

 

देव नागरी उर्दू  अरबी फ़ारसी रोमन,

जिसमें चाहो लिखो हिंदी ही कहलाई।

 

मुझे कहते हो भारत माता की बिंदी,

भरी सभा में द्रोपदी सी घसीटी लाई। 

 

बनने वाली थी  मैं कौशल महारानी,

कैकई कृपा  से वनवास चली आई।

 

मैं खिल रही थी  हिंद की बाहों में,

अंग्रेज़ी सौतन  बीच में चली आई।

 

राष्ट्रभाषा, राजभाषा बनते-बनते मैं,

कामवाली सम्पर्क  भाषा बन आई।

 

कल रात  हिंदी मेरे सपने में आई,

सुनाने वह अपनी व्यथा चली आई।

© श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’

भोपाल, मध्य प्रदेश

≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares