हेमन्त बावनकर
☆ “पान…!” (मराठी कविता) – श्री सुजित कदम – एक पत्ता….! (हिन्दी भावानुवाद) ☆ हेमन्त बावनकर ☆
(श्री सुजित कदम जी की मराठी कविता – पान…! का हिंदी भावानुवाद)
आँगन के पेड़ के
एक पत्ते को…
पुस्तक के पन्नों में
सहेज कर…
यदि भविष्य में
बच्चों नें पूछ लिया कि –
वृक्ष यानी क्या ?
तो कम से कम
पेड़ का एक पत्ता तो
दिखा सकूँगा…!
© हेमन्त बावनकर
पुणे
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈