हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 51 ☆ गजल ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण  “गजल”। हमारे प्रबुद्ध पाठक गण  प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे। ) 

☆ काव्य धारा # 51 ☆ गजल ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध ☆

 

अधिकतर लोग मन की बात औरों से छुपाते है

अधर पर जो न कह पाते, नयन कह साफ जाते है।

 

कभी-कभी एक खुद की बात को भी कम समझते है

मगर जो दिल में रहते हैं वही सपनों में आते है।

 

बुरा भी हो तो भी अपना ही सबके मन को भाता है

इसी से लोग अपनी झोपड़ी को भी सजाते है।

 

बने रिश्तों को सदा ही, प्रेम-जल से सींचते रहिये

कठिन मौकों पै आखिर अपने ही तो काम आते है।

 

भरोसा उन पर करना शायद खुद को धोखा देना है

जो छोटी-छोटी बातों को भी बढ़-चढ़ के बताते है।

 

समझना-सोचना हर काम के पहले जरूरी है

किये करमों का ही तो फल हमेशा लोग पाते है।

 

जमाने की हवा में घुल चुके है रंग अब ऐसे

जो मौसम के बदल के सॅंग बदलते नजर आते है।

 

अचानक रास्ते में छोड़कर जो लौट जाते हैं

सभी वे राह भर सबको हमेशा याद आते है।

 

जो पाता आदमी पाता है मेहनत और मशक्कत से

जो सपने देखते रहते कभी कुछ भी न पाते है।

 

जहाँ अंधियारी रातों का अँधेरा  खत्म होता है

वहीं पै तो सुनहरे दिन के नये रंग झिलमिलाते है।

 

नहीं देखे किसी के दिन कभी भी एक से हमने

बरसते जहाँ मैं आँसू वे घर तो खिल खिलाते है।        

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग # 6 (11 -15)॥ ☆ प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

॥ श्री रघुवंशम् ॥

॥ महाकवि कालिदास कृत श्री रघुवंशम् महाकाव्य का हिंदी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग #6 (11-15) ॥ ☆

तो सब नरेन्द्रों की दृष्टि केन्द्रित हुई उसी के वसन – वंदन पै

हृदय थे जिनके लगे नयन संग शरीर केवल थे आसनों पै ॥ 11॥

 

उस इंदुमति के प्रति चेष्टायें, श्रंगार के भाव नराधिपों के

लगे कि जैसे नवीन किसलय विकसते दिखते है तरूवरों के ॥ 12॥

 

किसी ने लीला कमल को दोनों करों से पकड़े हुये घुमाया

कि जिससे उसमें भ्रमर हो आहत परागकण सिक्त गया बँधाया ॥ 13॥

 

किसी ने खिसकी केयूर में फँस वहमाल दिखती अराल थी जो

घुमा के आनन सुधार करके गले में पहनी सजग सही हो ॥ 14॥

 

कुछेक नृप कर कटाक्ष दृष्टि सिकोड़ पैरों की उँगलियों को

लगे रगड़ने सुवर्ण निर्मित चंरण – सुंखाधार आसंदियो को ॥15॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – स्वार्थ ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि – स्वार्थ ?

 

दूर तक

लिख रहा हूँ

ख़ामोशी..!

सब पढ़ना,

सब गुनना,

अपना-अपना

अर्थ बुनना,

स्वार्थी हूँ,

हरेक का अर्थ

घटित होते

देखना चाहता हूँ,

अपनी कविता को

बहुआयामी

फलित होते

देखना चाहता हूँ..!

 

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 103 ☆ भावना के दोहे –  चाँदनी ☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं   “भावना के दोहे –  चाँदनी। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 103 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे –  चाँदनी ☆

छिटक रही है चाँदनी,   हैं पूनम की रात।

यहाँ वहाँ कहती फिरे, अपने दिल की बात।।

 

सजन गए परदेश को, बीते बारह मास।

तुम बिन मन लगता नहीं, कब आओगे पास।।

 

शरद आगमन हो गया,  खिली चाँदनी रात।

ठंडक दस्तक दे रही,  चली गई बरसात।।

 

शरद पूर्णिमा आज है,  देती है सौगात।

कर लो प्रभु से वंदना,  कह लो अपनी बात।।

 

शीतल आँखों से बहा, है निर्झर सा नीर।

मेरे मन को हो रही, देखो कैसी पीर।।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 92 ☆ लेना है तो देना सीखो  ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.  “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं  एक भावप्रवण कविता लेना है तो देना सीखो । आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 92 ☆

☆ लेना है तो देना सीखो ☆

लेना है तो देना सीखो

साथ सत्य के रहना सीखो

लेना है तो देना सीखो

 

स्वार्थ भरा है रग रग में

खड़ी है लालसा पग पग में

त्याग कभी कुछ करना सीखो

लेना है तो देना सीखो

 

लोभ मोह ने आके घेरा

दिल में है बस तेरा मेरा

दान-धरम भी करना सीखो

लेना है तो देना सीखो

 

दिल में प्रेम बसेरा कर लो

तम को मार सबेरा कर लो

दुख औरों के हरना सीखो

लेना है तो देना सीखो

 

दीन-दुखी की सेवा करिये

मानवता ना कभी बिसरिये

दिल में धीरज धरना सीखो

लेना है तो देना सीखो

 

जीना है तो मरना सीखो

कदम कदम पर लड़ना सीखो

साथ सत्य के चलना सीखो

लेना है तो देना सीखो

 

दिल में गर “सतोष” रहेगा

सुख-शांति का कोष रहेगा

राह धर्म की चलना सीखो

लेना है तो देना सीखो

साथ सत्य के चलना सीखो

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग # 6 (6 -10)॥ ☆ प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

॥ श्री रघुवंशम् ॥

॥ महाकवि कालिदास कृत श्री रघुवंशम् महाकाव्य का हिंदी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग #6 (6-10) ॥ ☆

सजे सॅवारे स्वरूप धारे उन आसनासीन अनेक नृप में

स्वतेज से अज हुये विभासित ज्यों पारिजात हो कल्प द्रुम में ॥ 6 ॥

 

नगर निराली जनों की आँखे सबों को तज आ टिकी थी अज पै

कि जैसे वन में कुसुम विटप तज घिरे हों भौंर प्रमत्त गज पै ॥ 7 ॥

 

तब चारणों द्वारा चंद्र रवि कुल के नृपवरों के विरद कहे पर

कपूर चंदन की गंध के साथ स्फुरित पताका के फिर चुके पर ॥ 8 ॥

 

शुभ मधु बजे मंगल शंख – भेरी के स्वर दिशाओं में गूँज छाये

पले मयूरों ने नाचने को जिन्हें कि सुनकर थे पर उठाये ॥ 9 ॥

 

कहार कंधों पै पालकी में सजी सुशोभित विराज कन्या

सहेलियों संग सभा में आई स्वपति चयन हेतु स्वरूप कन्या ॥ 10॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एलियन ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि – एलियन ?

मुखौटोंवाला झुंड,

निरंतर नोंचता रहा

मेरा चेहरा,

दूसरी-तीसरी-

चौथी परत के भ्रम में-

खींचता रहा माँस-

झिल्ली-दर-झिल्ली,

मैं तड़पता रहा,

चीखता रहा,

दर्द से बिलबिलाता रहा,

झुंड पर किसी तरह

कोई असर नहीं पड़ा,

एकाएक,

उसके चेहरे पर

भय नज़र आने लगा है,

समूह मुझसे

दूर जाने लगा है,

झुंड ने मुझे

घोषित कर दिया है एलियन,

समूह संभवत: परम्परा को

झुठला नहीं पाता,

उसकी मान्यता है-

मुखौटेविहीन चेहरा

धरती पर पाया नहीं जाता।

©  संजय भारद्वाज

(एलियन-दूसरे ग्रह का जीव)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 119 ☆ कविता – लोक साहित्य ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी  द्वारा रचित एक विचारणीय  कविता ‘लोक साहित्य । इस विचारणीय कविता के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 119 ☆

? कविता – लोक साहित्य ?

लोकसहित्य

किताबों में बंधे सफे नहीं

पीढ़ियों की

अनुभव जन्य विरासत है.

 

कपड़ों की क्रीज में फंसे

शिष्ट समाज के संभ्रांत सज्जनो

दे सकते  हो

गालियां तुम किसी को !

उस सहजता से

जिस आत्मीयता से

भरपेट भोजन करवाते हुये

गालियां दे लेती हैं

लोक जीवन में

मोहल्ले की महिलाएं भी

बारातियों को

 

तुम्हें लिपिबद्ध करना है ,

तो तुम लिखते रहो

शोध कर्ताओ

इन लयबद्ध

समवेत स्वरों को

ये अलिखित

लोक गीत

जीवन के,

कापीराइट से

मुक्त हैं

ये 

उन्मुक्त भाव हैं

अंतर्मन के

जो पीढ़ी दर पीढ़ी

परिष्कृत होते हैं

नयी इबारत में

समय और परिवेश 

को स्वयं में समेट कर

मुखरित होते हैं

समवेत स्वरों में

 

खान-पान, पहनावा-ओढ़ावा,

गीत, संगीत

कला-कौशल, भाषा

कुल देवी, देवता

सब अलग-अलग

घर घर, परिवार

कुटुंब में, गांव गांव में

 

यह विविधता ही

लोक संस्कृति है

कितना सुसम्पन्न

कितना सकारात्मक

है लोक का जन

वे दूकान बन्द नहीं करते

बढ़ाते  हैं हर रात

जहाँ घर से जाता व्यक्ति

कहता है आता हूं

 

प्रवृत्तियों का प्रतीक  है

एक एक मुहावरा

और कहावत

लोक साहित्य

अनुभूतिमयी

अभिव्यंजना है

सर्व साधारण की

जीवन शैली की ।

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 81 ☆ मैं हिंदी हूँ ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज प्रस्तुत है  एक भावप्रवण कविता “मैं हिंदी हूँ

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 81 ☆

☆ मैं हिंदी हूँ ☆ 

मैं भारत की प्यारी हिंदी।

जन-जन की उजियारी हिंदी।।

 

मैं तुलसी की सृष्टि बनी।

मैं सूरदास की दृष्टि बनी।।

 

मैं हूँ मीरा की  पथगामी।

मैं हूँ कबीर की सतगामी।।

 

मैं रत्नाकर के छंद बनी।

मैं खुसरो की हूँ बन्द बनी।।

 

मैं घनानंद की प्रवाहिका।

मैं निराला की अनामिका।।

 

मैं बसंत का गीत बनी।

फिल्मों का संगीत बनी।।

 

मैं मोक्षदायिनी गंग बनी।

 मैं सप्तरंग का रंग बनी।।

 

मैं ही जीवन का सत्य अटल।

मैं ही भारत का भाग्य पटल।।

 

मैं हूँ तुलसी का रामचरित।

सुरसरिता-सी महिमामंडित।।

 

 मैं जयशंकर की कामायनी।

मैं शस्य धरा की प्राणदायिनी।।

 

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग # 6 (1 -5)॥ ☆ प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

॥ श्री रघुवंशम् ॥

॥ महाकवि कालिदास कृत श्री रघुवंशम् महाकाव्य का हिंदी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग #6 (1-6) ॥ ☆

लखा वहाँ अज ने आसनों पर सजे विराजे नृपति वरों को

जो मंच शोभी स्वरूप गुण से लुभा रहे थे अमरगणों को ॥ 1 ॥

 

परन्तु उसको विलोक नृपगण निराश से हो उदास मन से

लगे समझने कि इंदु अज की है, प्रीति रति की यथ मदन से ॥ 2 ॥

 

विदर्भपति के दिखाये पथ से कुमार वह पहुँचा मंच पै जो

लगा कि ज्यो कोई सिंहशावक, शिलाओं से गिरिशिखर चढ़ा हो ॥ 3 ॥

 

रँगे गलीचे से अति सुसज्जित, जड़ाऊ आसन पै बैठ के वह

हुआ सुशोभित मयूर की पीठ पै जैसे बैठे हों कार्तिकेय ॥ 4 ॥

 

यथा सघन घन के मध्य दामिनि की कौंध होती है दीप्तिवाली

तथा थी अज की समृद्ध शोभा वहाँ दमकती हुई निराली ॥ 5 ॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares