ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (3 मार्च से 9 मार्च 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
साप्ताहिक राशिफल आपको एक सप्ताह में बरतने योग्य सावधानियों एवं लाभ के बारे में बताता है। जिससे आप सप्ताह को लाभदायक ढंग से व्यतीत कर सकें। इसी श्रृंखला में आज मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको 3 मार्च से 9 मार्च 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।
इस सप्ताह सूर्य और शनि कुंभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, बुध, वक्री शुक्र और बक्री राहु मीन राशि में और गुरु वृष राशि में गोचर करेंगे।
आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का माता-पिता का और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 11 में भाव में बैठे सूर्य के कारण थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। 11 में भाव का सूर्य और तीसरे भाव का मंगल आपके भाई बहनों के बीच में तनाव पैदा कर सकता है। आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है कचहरी के कार्यों में बिल्कुल रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वक्री शुक्र तथा वक्री राहु के कारण गलत रास्ते से धन आने का योग है। नीच भंग राजयोग बना रहा बुध आपके आपके व्यापार में लाभ दिलाएगा। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। आपको भी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु उनके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 5 तारीख के दोपहर के बाद से 6 और 7 के दोपहर तक का समय विभिन्न कार्यों को करने के लिए उचित है। तीन, चार और पांच के दोपहर तक आपको सतर्क होकर के कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर पर जाकर बाहर बैठे हुए भिखारियों के बीच में चावल का दान करें और शुक्रवार को सफेद वस्त्र का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। वक्री शुक्र और नीच के बुध के कारण कार्यालय के कार्यों में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको अपने कार्यालय में सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। कृपया उसका ध्यान रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक हैं। 5, 6 और 7 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का माता जी और पिताजी का तथा आपके सन्तान का सभी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके पास अल्प मात्रा में धन आएगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रु को पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए तीन-चार और 5 तारीख के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए फल दायक है। 7 मार्च को दोपहर के बाद से तथा 8 और 9 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 5 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। आपको चाहिए कि आप अपने सभी पेंडिंग कार्यों को इस अवधि में करने का प्रयास करें। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद प्राप्त हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। कार्यालय में भी आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 7 मार्च के दोपहर के बाद से लेकर 8 और 9 मार्च कार्यों को करने के लिए उचित है। तीन, चार और पांच मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु आपकी संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। व्यापारिक कार्यों में आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए तीन चार और पांच मार्च के दोपहर तक का समय लाभदायक है। 5 के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी और माता जी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। संतान के सहयोग में कमी आएगी। बुध द्वारा बनाए जा रहे नीच भंग राजयोग के कारण संतान के व्यवसाय के उन्नति की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 5 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 तारीख के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। बाकी समय आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 मार्च कार्यों को करने के लिए उचित है। पांच के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का, आपके माता-पिता जी का तथा संतान का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अल्प मात्रा में धन आने का योग है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। आपका अपने भाई बहनों के साथ तनाव संभव है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए तीन, चार और 5 मार्च के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए शुभ है। 7 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 8 और 9 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके चतुर्थ भाव में गजकेसरी योग बन रहा है। यह अत्यंत शुभ योग होता है। इसके कारण आपको प्रतिष्ठा आदि प्राप्त हो सकती है। आपको इस सप्ताह मानसिक कष्ट संभव है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 मार्च के दोपहर के बाद से लेकर 6 और 7 मार्च कार्यों को करने के लिए फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए ठीक-ठाक है। उनके विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। कर्ज लेने से बचें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 , 8 और 9 मार्च शुभ फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – [email protected]
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈