हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ दिन-रात #20 ☆ कविता – “राह…” ☆ श्री आशिष मुळे ☆

श्री आशिष मुळे

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ दिन-रात # 20 ☆

☆ कविता ☆ “एक दिन…” ☆ श्री आशिष मुळे ☆

ये ना समझो

कि हम भूल गए

ये समझो कि

बस लम्हें ही निकल गए

 

भला पानी को कभी प्यास

भूल सकती है क्या?

या दिन से कभी रात

जुदा हो सकती है क्या?

 

बस दायरे बढ़ गए हैं 

दरारें नहीं

बस वर्तमान सिमट गया है

भूत और भविष्य नहीं

 

शीशे की ये दीवारें

दुनिया ने खड़ी जो की हैं 

इस तरफ भी और उस तरफ भी

इससे बस धूप ही आती है

 

मगर एक दिन

शीशे ये टूटेंगे दिल नहीं

फिर बस प्यार ही खिलेगा

इन लफ्जों की जरूरत नहीं

 

वो दिन आएगा

हम वो लाएंगे

मरते दम तक दीवारों पे

इन लफ्जों के पत्थर मारेंगे

 

© श्री आशिष मुळे

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 180 ☆ बालगीत – झिलमिल – झिलमिल पंख सलोने  ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मान, बाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंत, उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 180 ☆

☆ बालगीत – झिलमिल – झिलमिल पंख सलोने ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ 

 

बालगीत – झिलमिल – झिलमिल पंख सलोने

—————————– 

हम बनकर परी घूमती हैं

     बाग- बगीचे सुंदर वन – वन।

झिलमिल – झिलमिल पंख सलोने

   खिला फूल – सा अपना तन – मन।।

      

 चंदा की ज्योति है शीतल।

        बातें करते उनसे पल – पल।

तारे टिम – टिम चमक रहे हैं,

        हैं सुंदर मोहक  नवल – नवल।

 

सोए धरती के सब प्राणी

       मन रखते अपना मस्त – मगन।

हम बनकर परी घूमती हैं

       बाग- बगीचे सुंदर वन – वन।।

 

हीरे –  पन्ने मोती माणिक

       जन – जन को हम बाँट रही हैं।

निर्धन के भी महल बनाकर

         हर मुश्किल को छाँट रही हैं।

 

सबकी बुद्धि ज्ञान बढ़ाकर

     हम श्रम को करतीं नमन – नमन।

हम बनकर परी घूमती हैं

     बाग  –  बगीचे सुंदर वन –  वन।।

 

संग – साथ हैं कई सहेली,

     सब बच्चों की वे हमजोली।

सबको नए दिखातीं सपने

      रोज बनातीं नई रँगोली।।

 

बढ़िया चीजें उन्हें खिलातीं

  बच्चों को दिखातीं खूब सपन।।

हम बनकर परी घूमतीं हैं

     बाग- बगीचे सुंदर वन- वन।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ एक झोपडे कवितेचे… ☆ सौ.वनिता संभाजी जांगळे ☆

सौ.वनिता संभाजी जांगळे

?  कवितेचा उत्सव ?

एक झोपडे कवितेचे☆ सौ. वनिता संभाजी जांगळे ☆

  रूजून अक्षरं अक्षरे

 शब्द हिरवे व्हावे

 गीत शब्दांचे होऊन

 हिरव्या कुशीत रूळावे

 

 ओल्या मातीच्या स्पृर्शानी

 शब्द गंधाळून जावे

 हिरवा आनंद घेऊन

 थवे पाखरांचे व्हावे

 

 सरींनी धुंद होऊन

 मातीला बिलगावे

 चला करूया पेरण

 रूजवू शब्दाचे बियाणे

 

 काळ्या मायला देऊ

 हे दान शब्दपुष्पांचे

 हिरव्या रानात बांधू

 एक झोपडे कवितेचे

© सौ.वनिता संभाजी जांगळे

जांभुळवाडी-पेठ, ता. – वाळवा, जिल्हा – सांगली

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #203 – कविता – ☆ तीन मुक्तक… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  रात  का चौकीदार”   महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है आपके “तीन मुक्तक…”।)

☆ तन्मय साहित्य  #203 ☆

☆ तीन मुक्तक… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

[1] 

अपेक्षायें…

अपेक्षाएँ ये

दुखों की खान हैं

अपेक्षाएँ

हवाई मिष्ठान्न हैं

बीज इसमें हैं

निराशा के छिपे,

छीन लेती ये

स्वयं का मान हैं।

☆ ☆

[2]

 बँटे हुए हम लोग…

मजहब, धर्म-पंथ,

अगड़े,पिछड़े में बँटे हुए हम लोग

भिन्न-भिन्न जातियाँ,

एक दूजे से कटे हुए हम लोग

वोटों की विषभरी

राजनीति ने सब को अलग किया

कहाँ देश से प्रेम,

कुर्सियों से अब सटे हुए हम लोग।

☆ ☆

[3]

निष्कर्ष 

है कहाँ सिद्धांत नीति, अब कहाँ आदर्श है

चल रहा है झूठ का ही, झूठ से संघर्ष है

ओढ़ सच का आवरण, है ध्येय केवल एक ही

बस हमीं हम ही रहें, यह एक ही निष्कर्ष है।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # 28 ☆ धरती और साँस… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “धरती और साँस…” ।)

✍ जय प्रकाश के नवगीत # 28 ☆ धरती और साँस… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

मुझमें फैला है

सारा आकाश

धरती हर साँस में बसी।

 

छूते हैं विषय मुझे

जब भी मन घिरता है

पानी की लहरें बन

तिनकों सा तिरता है

 

मुझमें पलता है

श्रम का अहसास

धड़कन से ज़िंदगी कसी।

 

बहुत कुछ कहा जाना

अब भी तो बाक़ी है

उजियारी भोर पहन

सूरज बेबाक़ी है

 

उजले पल-छिन में

जीवित मधुमास

होंठों पर थिरकती हँसी।

 

आँख में उदासी के

नित नए सपन जागें

स्वर्णिम इतिहास लिए

यादें बन मृग भागें

 

पोथियों पुराणों में

ठहरा विश्वास

साँसत में जान है फँसी।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – मनोरोग ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

? संजय दृष्टि – मनोरोग ? ?

वह मिला था,

वह मिली थी..,

वह आया था,

वह आई थी..,

वह हँसा था,

वह हँसी थी..,

वह सोया था,

वह सोई थी..,

कर्ता का लिंग बदलने से

नहीं बदलता क्रिया का अर्थ,

व्याकरण तटस्थ होता है..,

कर्ता का लिंग बदलते ही

कर देता है सारे अर्थ वीभत्स,

आदमी मनोरोग से ग्रस्त होता है..!

© संजय भारद्वाज 

(प्रात: 5.01 बजे, 11.12.2019)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 श्राद्ध पक्ष में साधना नहीं होगी। नियमितता की दृष्टि से साधक आत्मपरिष्कार एवं ध्यानसाधना करते रहें तो श्रेष्ठ है। 💥

🕉️ नवरात्र से अगली साधना आरंभ होगी। 🕉️

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ शायरी कोई भी अच्छी बुरी नहीं होती… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “शायरी कोई भी अच्छी बुरी नहीं होती“)

✍ शायरी कोई भी अच्छी बुरी नहीं होती… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे 

क़द्र घर  में न किसी भी बशर की होती है

और की नजरों में कीमत हुनर की होती है

फूल माला न गलीचों से  खैर मक़दम हो

भूमिका खास समझ ले नजर की होती है

चोट खाके भी हमें जो अता समर करता

आदमी की नहीं फ़ितरत शज़र की होती है

सात तालों में वो महफ़ूज रखने बंद करे

जिस किसी के लिए कीमत गुहर की होती है

शायरी कोई भी अच्छी बुरी नहीं होती

बात बस उंसके दिलों  पर असर की होती है

जब भी डूबी है कोई नाँव बीच दरिया में

इसमें साज़िश रची अकसर भँवर की होती है

कौन फैला रहा नफरत पड़ोसियों में अरुण

ये शरारत न इधर की उधर की होती है

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # 24 – बही-खाते सब झूठे हैं… ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकेंगे।  आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण रचना – बही-खाते सब झूठे हैं।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # 24 – बही-खाते सब झूठे हैं… ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

कब मनुष्य समझा इनने

मजदूर किसानों को 

हमने तो अपनी छाती से 

पत्थर तोड़े हैं 

पर अपने बँधुआ पुरखों ने 

खाये कोड़े हैं 

भूल नहीं सकते हैं

बचपन के अपमानों को 

इनके घर में रखे 

बही-खाते सब झूठे हैं 

गिरवी जहाँ बाप-दादों के 

रखे अँगूठे हैं 

हमको जूठन और

दूध देते थे श्वानों को 

दमन नहीं सह सकते 

हमने मन में ठाना है 

दृढ़ निश्चय कर लिये 

जुल्म से अब टकराना है 

मिलकर ध्वस्त करेंगे

आतंकी तहखानों को

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # 101 – पितर-पक्ष में आ गए… ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “पितर-पक्ष में आ गए…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 101 – पितर-पक्ष में आ गए…

पितर-पक्ष में आ गए, पुरखे घर की ओर।

मुंडन होते देखते, नदी जलाशय भोर।।

व्याकुलता उनकी बढ़ी, पितर तुल्य भगवान।

पहन मुखौटा जी रहे, कलयुग के इंसान।

जल तर्पण सब कर रहे, पितृ पक्ष का शोर।

जब भूखे प्यासे रहे,  नहीं दिया कागोर।।

खिड़की से तब झाँकते, रखा न अपने साथ। 

अर्थी पर जब सो गए, पीट रहे थे माथ।।

अब परलोकी हो गए, करते इस्तुति गान।

जीवित रहते कब मिला, हमको यह सम्मान।

स्वर्ग लोक से झाँकते, स्वजनों की यह भीर।

पिंडदान करते फिरें, गया-त्रिवेणी तीर।।

छत पर अब कागा नहीं, आकर करते शोर।

श्राद्ध-पक्ष में निकलती, पर उनकी कागोर ।

गायें अब तो घरों से, सभी गईं हैं भाग।

पंछी सारे उड़ गए, दिखें न कोई काग।।

प्रेम नेह सम्मान के, छूट रहे नित छोर ।

निज स्वार्थों से दूर अब, चलो नेह की ओर।।

सुख-दुख में सब एक हों, मानवता की डोर।

संस्कृति अपनी श्रेष्ठ है, पकड़ें उसका छोर ।।

सत्य सनातन में छिपा, मानव का कल्यान।

जीव प्रकृति जन देश-हित,छिपा हुआ विज्ञान ।।

 ©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – सत्य ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। )

? संजय दृष्टि – सत्य ? ?

पहले ने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

दूसरे ने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

तीसरे ने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

चौथे ने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

इसने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

उसने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

एक-एक ने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

प्रत्येक ने कहा-

सत्य मेरे साथ है,

फिर समय ने

उलट दी सबकी आँखें,

सार्वभौम सत्य

अब विहँस रहा है,

अपना-अपना सत्य

सबको दिख रहा है..!

© संजय भारद्वाज 

(दोपहर 12:59 बजे, 13.01.2020)

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 श्राद्ध पक्ष में साधना नहीं होगी। नियमितता की दृष्टि से साधक आत्मपरिष्कार एवं ध्यानसाधना करते रहें तो श्रेष्ठ है। 💥

🕉️ नवरात्र से अगली साधना आरंभ होगी। 🕉️

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares