हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य # 56 – हम बारिश बन जाएं…. ☆ डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

डॉ  सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(अग्रज  एवं वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी  जीवन से जुड़ी घटनाओं और स्मृतियों को इतनी सहजता से  लिख देते हैं कि ऐसा लगता ही नहीं है कि हम उनका साहित्य पढ़ रहे हैं। अपितु यह लगता है कि सब कुछ चलचित्र की भांति देख सुन रहे हैं।  आप प्रत्येक बुधवार को डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज के साप्ताहिक स्तम्भ  “तन्मय साहित्य ”  में  प्रस्तुत है एक विचारणीय भावप्रवण कविता  हम बारिश बन जाएं….। )

☆  साप्ताहिक स्तम्भ – तन्मय साहित्य  # 56 ☆

☆  हम बारिश बन जाएं…. ☆  

 

आओ!

हम बारिश बन जाएं

धरकर रूप बादलों का

फिर समूचे अंबर में छा जाएं।

 

सूरज से, आशीषें  लेकर

पवन देव से हाथ मिलाएं

मौसम से मनुहार,प्यार से

मैत्री भाव, आश्वस्ति पाएं,

 

जल के स्वामी वरुण देवता

से फिर अपनी  प्रीत बढ़ाएं।

आओ हम बारिश बन जाएं।।

 

बरसें, पहले  जहाँ  प्यास है

जल बिन जनजीवन उदास है

पक्षपात से पीड़ित अब तक

पहुंचें,  उनके आसपास है,

 

जहां पड़ा सूखा अकाल है

वहाँ हवा हमको पहुंचाए।

आओ हम बारिश बन जाएं।।

 

नहीं बाढ़ ना अतिवृष्टि हो

बंटवारे  में  सम दृष्टि हो

नहीं शिकायत रहे किसी को

आनंदित यह सकल सृष्टि हो,

 

वन उपवन फसलें सब सरसे

हरसे  धरा  तृप्त  हो  जाए।

आओ हम बारिश बन जाएं।।

 

© डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

07/06/2020

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश

मो. 9893266014

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 58 – गावाकडची कविता….. ☆ सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

(आज प्रस्तुत है सुश्री प्रभा सोनवणे जी के साप्ताहिक स्तम्भ  “कवितेच्या प्रदेशात” में  उनके ही गांव पर आधारित एक अतिसुन्दर कविता कविता गावाकडची कविता…..। सुश्री प्रभा जी की यह रचना  उनके गांव का सजीव चित्रण है। काश हमारे सभी गांव इसी तरह हरित एवं श्वेत क्रांति के प्रतीक होते तो हमारा देश कितना सुन्दर देश होता ? सुश्री प्रभा जी द्वारा रचित  इस भावप्रवण रचना के लिए उनकी लेखनी को सादर नमन।  

मुझे पूर्ण विश्वास है  कि आप निश्चित ही प्रत्येक बुधवार सुश्री प्रभा जी की रचना की प्रतीक्षा करते होंगे. आप  प्रत्येक बुधवार को सुश्री प्रभा जी  के उत्कृष्ट साहित्य को  साप्ताहिक स्तम्भ  – “कवितेच्या प्रदेशात” पढ़ सकते  हैं।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 58 ☆

☆ गावाकडची कविता….. ☆

(राहू हे आमचं गाव. दौंड तालुक्यातील….)

 

नदीकाठावर वसले आहे  आमचे राहू

मिडीयाला ही दिसले आहे  आमचे राहू

 

असे थोरांचे अन मोरांचे कोण कोणाचे

दलदली मध्ये फसले आहे  आमचे राहू

 

महादेवाचे,शिवशंभोचे ,गाव ऊसाचे

हरितक्रांतीने हसले आहे आमचे राहू

 

धवलक्रांती ही घडते,हे तर क्षेत्र दूधाचे

मनी लोकांच्या ठसले आहे आमचे राहू

 

इथे रानातच सळसळ चाले सर्प-नागांची

कुठे कोणाला डसले आहे आमचे राहू

 

‘प्रभा ‘त्याच्या ही स्वप्नी सजते पीक सोन्याचे

बळीराजाने कसले आहे  आमचे राहू

 

© प्रभा सोनवणे

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- [email protected]

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ गांधी चर्चा # 37 – बापू के संस्मरण-11- निर्दोष प्राणी की बलि से देवी प्रसन्न नहीं होती…… ☆ श्री अरुण कुमार डनायक

श्री अरुण कुमार डनायक

(श्री अरुण कुमार डनायक जी  महात्मा गांधी जी के विचारों केअध्येता हैं. आप का जन्म दमोह जिले के हटा में 15 फरवरी 1958 को हुआ. सागर  विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त वे भारतीय स्टेट बैंक में 1980 में भर्ती हुए. बैंक की सेवा से सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृति पश्चात वे  सामाजिक सरोकारों से जुड़ गए और अनेक रचनात्मक गतिविधियों से संलग्न है. गांधी के विचारों के अध्येता श्री अरुण डनायक वर्तमान में गांधी दर्शन को जन जन तक पहुँचानेके लिए कभी नर्मदा यात्रा पर निकल पड़ते हैं तो कभी विद्यालयों में छात्रों के बीच पहुँच जाते है. 

आदरणीय श्री अरुण डनायक जी  ने  गांधीजी के 150 जन्मोत्सव पर  02.10.2020 तक प्रत्येक सप्ताह गाँधी विचार  एवं दर्शन विषयों से सम्बंधित अपनी रचनाओं को हमारे पाठकों से साझा करने के हमारे आग्रह को स्वीकार कर हमें अनुग्रहित किया है.  लेख में वर्णित विचार  श्री अरुण जी के  व्यक्तिगत विचार हैं।  ई-अभिव्यक्ति  के प्रबुद्ध पाठकों से आग्रह है कि पूज्य बापू के इस गांधी-चर्चा आलेख शृंखला को सकारात्मक  दृष्टिकोण से लें.  हमारा पूर्ण प्रयास है कि- आप उनकी रचनाएँ  प्रत्येक बुधवार  को आत्मसात कर सकें। आज प्रस्तुत है “बापू के संस्मरण –  निर्दोष प्राणी की बलि से देवी प्रसन्न नहीं होती…… ”)

☆ गांधीजी के 150 जन्मोत्सव पर  विशेष ☆

☆ गांधी चर्चा # 37 – बापू के संस्मरण – 11 – निर्दोष प्राणी की बलि से देवी प्रसन्न नहीं होती……

एक दिन बिहार के चम्पारन जिले के एक गांव से होकर लोगों का एक जुलूस देवी के स्थानक की ओर जा रहा था । संयोग से गांधीजी उस दिन उसी गांव में ठहरे हुए थे, जब वह जुलूस गांधीजी के निवास के पास से होकर गुजरा तो उसका शोर सुनकर उनका ध्यान उसकी ओर गया।  पास बैठे हुए एक कार्यकर्ता से उन्होंने पूछा ~यह कैसा जुलूस है? और ये इतना शोर क्यों मचा रहे हैं। ” कार्यकर्ता पता लगाने के लिए बाहर आया ही था कि उत्सुकतावश वह स्वयं भी बाहर आ गये और सीधे जुलूस के पास चले गये ।

उन्होंने देखा कि सबसे आगे एक हट्टा-कट्टा बकरा चला जा रहा है। उसके गले में फूलों की मालाएं पड़ी हुई हैं और माथे पर टीका लगा हुआ है। वह समझ गये कि यह बलि का बकरा है। क्षण-भर में अंधविश्वास में डूबे हुए इन भोले-भाले लोगों का सजीव चित्र उनके मस्तिष्क में उभर आया। हृदय करुणा से भीग गया। थोड़ी देर तक इसी विचार में डूबे वह जुलूस के साथ चलते रहे। लोग अपनी धुन में इतने मस्त थे कि वे यह जान ही नहीं सके कि गांधीजी उनके साथ-साथ चल रहे हैं। जुलूस अपने स्थान पर पहुंचा। बकरे का बलिदान करने के लिए विधिवत् तैयारी होने लगी।

तभी गांधीजी उन लोगों के सामने जा खड़े हुए। कुछ लोग उन्हें पहचानते थे। निलहे गोरों के अत्याचार के विरुद्ध वही तो उनकी सहायता करने आये थे। उन्हें अपने सामने देखकर वे चकित हो उठे । तभी गांधीजी ने उनसे पूछा, “इस बकरे को आप लोग यहां क्यों लाये है?” सहसा किसी को कुछ कहते न बना । क्षण भर बाद एक व्यक्ति ने साहस करके कहा, “देवी को प्रसन्न करने के लिए।” गांधीजी बोले “आप देवी को प्रसन्न करने के लिए बकरे की भेंट चढ़ाना चाहते हैं, लेकिन मनुष्य तो बकरे से भी श्रेष्ठ है।”

वे कुछ समझ न पाये बोल उठे,”जी हां, मनुष्य तो श्रेष्ठ है ही। ” गांधीजी ने कहा,”यदि हम मनुष्य का भोग चढ़ायें तो क्या देवी अधिक अधिक प्रसन्न नहीं होगी?” बड़ा विचित्र प्रश्न था। उन ग्रामीणों ने इस पर कभी विचार नहीं किया था। वे सहसा कोई उत्तर न दे सके। गांधीजी ने ही फिर कहा, “क्या यहां पर कोई ऐसा मनुष्य है, जो देवी को अपना भोग चढ़ाने को तैयार हो? अब भी उनमें से कोई नहीं बोला। थोड़ा रुककर गांधीजी ने कहा, “इसका मतलब है कि आप में से कोई तैयार नहीं है, तब मैं तैयार हूं ।” वे सब लोग अब तो और भी हक्के-बक्के हो उठे। पागल-से एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। उन्हें सूझ नहीं रहा था कि वे क्या कहें? विमूढ़ से खड़े ही रहे। गांधीजी ने अब अत्यंत व्यथित स्वर में कहा, “गूंगे और निर्दोष प्राणी के रक्त से देवी प्रसन्न नहीं होती । अगर यह बात किसी तरह सत्य भी हो तो मनुष्य का रक्त अधिक मूल्यवान है, वही देवी को अर्पण करना चाहिए, परन्तु आप ऐसा नहीं करते। मैं कहता हूं कि निर्दोष प्राणी की बलि चढ़ाना पुण्य नहीं है, पाप है, अधर्म है।”

©  श्री अरुण कुमार डनायक

42, रायल पाम, ग्रीन हाइट्स, त्रिलंगा, भोपाल- 39

(श्री अरुण कुमार डनायक, भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं  एवं  गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित हैं। )

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मीनाक्षी साहित्य – किचनेशा – ☆ सुश्री मीनाक्षी सरदेसाई

सुश्री मीनाक्षी सरदेसाई

(वरिष्ठ मराठी साहित्यकार सुश्री मीनाक्षी सरदेसाई जी मराठी साहित्य की विभिन्न विधाओं की सशक्त हस्ताक्षर हैं। कई पुरस्कारों/अलंकारों से पुरस्कृत/अलंकृत सुश्री मीनाक्षी सरदेसाई जी का जीवन परिचय उनके ही शब्दों में – “नियतकालिके, मासिके यामध्ये कथा, ललित, कविता, बालसाहित्य  प्रकाशित. आकाशवाणीमध्ये कथाकथन, नभोनाट्ये , बालनाट्ये सादर. मराठी प्रकाशित साहित्य – कथा संग्रह — ५, ललित — ७, कादंबरी – २. बालसाहित्य – कथा संग्रह – १६,  नाटिका – २, कादंबरी – ३, कविता संग्रह – २, अनुवाद- हिंदी चार पुस्तकांचे मराठी अनुवाद. पुरस्कार/सन्मान – राज्यपुरस्कारासह एकूण अकरा पुरस्कार.)

अब आप सुश्री मीनाक्षी सरदेसाई जी के साप्ताहिक स्तम्भ – मीनाक्षी साहित्य को प्रत्येक बुधवार आत्मसात कर सकेंगे । आज प्रस्तुत है आपकी एक  मूल एवं विडंबन कविता  किचनेशा .

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मीनाक्षी साहित्य – किचनेशा – ☆

(ही कविता पूर्वींची आहे. तेव्हा कीचनमध्ये गँसची शेगडी नि लाल सिलेंडर म्हणजे महद्भाग्य वाटायचं. आधी गँस मिळवण्यासाठी नंबर नि नंतर तो महिन्याला मिळणे हेही कौतुकाचं.आता मा. पंतप्रधानानी गँस झोपड्यांमध्येही पोचवला, पण त्या काळात ? वाचुया कविता.” किचनेशा “)

विडंबन कविता —किचनेशा—

किती दिवसांनी तुला पाहिले गँसा

प्रिय माझ्या  रे  किचनेशा    ।।

तू गेल्याचा अजुनी आठवे दिवस

लावला हात कर्मास

पाहुणे  घरी  आले होते खास

मज आठवला  विघ्नेश

भोवती स्टोव्ह ते जमले

ते फरफरले, फुरफुरले

तोंडास लागले  काळे

मग रोजच रे असली अग्नि परिक्षा

प्रिय माझ्या      ।।

 

मूळ कविता—-

 

संदेश तुला कितीतरी पाठवले

नाही का ते तुज कळले?

की कोणि तुला मधुनच भुलवुन नेले?

मी येथे तिष्ठत बसले

भाकरी  नीट भाजेना

कुकरची  शिटी  होईना

झाली बघ दैना दैना

का विरहाची दिलीस असली शिक्षा

प्रिय माझ्या   ।।

 

आणि एके दिवशी  —

दूरात तुझा लाल झगा झकमकला

जिव सुपाएव्हढा झाला

मी लगबगले, काही सुचेना बाई

महिन्याने दर्शन  होई

ओटा धुतला, स्वच्छ शेगड्या केल्या

कौतुके तुला मी पुसला

ज्योत तुझी निळसर हसली ,

मुखकलिका माझी खुलली

महिन्याची शिक्षा सरली

मनमुक्त अता फिरेन मी दाहिदिशा

प्रिय माझ्या रे किचनेशा   ।।।।

 

© मीनाक्षी सरदेसाई

‘अनुबंध’, कृष्णा हास्पिटलजवळ, पत्रकार नगर, सांगली.४१६४१६.

मोबाईल  नंबर   9561582372, 8806955070

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कृष्णा साहित्य # 36 ☆ सजल – बैर नहीं पाला जीवन भर…. ☆ श्रीमती कृष्णा राजपूत ‘भूमि

श्रीमती कृष्णा राजपूत ‘भूमि’  

श्रीमती कृष्णा राजपूत ‘भूमि’ जी  एक आदर्श शिक्षिका के साथ ही साहित्य की विभिन्न विधाओं जैसे गीत, नवगीत, कहानी, कविता, बालगीत, बाल कहानियाँ, हायकू,  हास्य-व्यंग्य, बुन्देली गीत कविता, लोक गीत आदि की सशक्त हस्ताक्षर हैं। विभिन्न पुरस्कारों / सम्मानों से पुरस्कृत एवं अलंकृत हैं तथा आपकी रचनाएँ आकाशवाणी जबलपुर से प्रसारित होती रहती हैं। आज प्रस्तुत है  आपकी अतिसुन्दर सजल  बैर नहीं पाला जीवन भर….। 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कृष्णा साहित्य # 36 ☆

☆ सजल – बैर नहीं पाला जीवन भर…. ☆

हो  जाती वाणी  कठोर जब प्रेम न दिल में पलता है।

बैर नहीं पाला जीवन भर अपनी यही सफलता है।

 

नीम-करेला-सी कड़वाहट  बोली का संकेत यही

है मस्तिष्क रुग्ण चिंतन में पली हुई दुर्बलता है।

 

योगेश्वर भगवान सदा ही मेरी रक्षा  करते हैं।

इसका कारण मेरे मन की एक मात्र निश्छलता है।

 

आस लगाए रहतीं हूँ प्रभु चरणों में चातक जैसी

नहीं जानती पूजन-विधि पर भावों में  निर्मलता है।

 

करता है व्यवहार शत्रु-सा क्रूर पड़ोसी राष्ट्र सदा

और सहन करता है भारत यह कैसी दुर्बलता है।

 

© श्रीमती कृष्णा राजपूत  ‘भूमि ‘

अग्रवाल कालोनी, गढ़ा रोड, जबलपुर -482002 मध्यप्रदेश

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 7 – याद ☆ – श्री प्रह्लाद नारायण माथुर

श्री प्रहलाद नारायण माथुर

( श्री प्रह्लाद नारायण माथुर जी  अजमेर राजस्थान के निवासी हैं तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आपकी दो पुस्तकें  सफर रिश्तों का तथा  मृग तृष्णा  काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं तथा दो पुस्तकें शीघ्र प्रकाश्य । आज से प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा  जिसे आप प्रति बुधवार आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता रिश्तों की हवेली

 

Amazon India(paperback and Kindle) Link: >>>  मृग  तृष्णा  

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मृग तृष्णा # 7 – याद ☆

 

माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची अक्सर याद आते हैं,

मायूस ऑंखें मजबूर हो सबको दुनिया से विदा होते देखती रह गयी ||

 

याद कर सबको बरबस आँखों से हर कभी आंसू निकल आते हैं,

दिल में ख्याल आता है सेवा में हमसे बहुत कमी रह गयी थी||

 

थोड़ी सेवा और कर लेते, ना करने की भी कोई मजबूरी ना थी,

काश! इलाज और करा लेते, पैसे की भी कोई कमी ना थी ||

 

मगर ये सब बातें अब अक्सर रोज दिल को कचोटती है,

माफ़ करना ऐसा कुछ ना करने की कोई भावना हमारी नहीं थी ||

 

आप सबसे एक ही विनती, माफ़ी स्वीकार कर लीजिए हमारी,

चाहे जो सजा दे देना पर चरणों में अपने ही हमें जगह देना ||

 

हम अंश आपके बुद्धिहीन नादान, माफ़ी के हरगिज नहीं हकदार,

रह गयी बहुत सेवा में कमी, नादान समझ हमें माफ़ कर देना ||

 

ना जाने सांसरिक जीवन में क्यों ऐसी कमियां रह जाती,

हाथ जोड़ विनती करते,  हम भटकों को सही राह दिखा देना ||

 

©  प्रह्लाद नारायण माथुर 

8949706002

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 44 ☆ वो लड़की ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी  सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । हम आपकी रचनाओं को अपने पाठकों से साझा करते हुए अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में  एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर, पुणे हैं। आपका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है।आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी  एक भावप्रवण रचना “वो लड़की”।  यह कविता आपकी पुस्तक एक शमां हरदम जलती है  से उद्धृत है। )

आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी के यूट्यूब चैनल पर उनकी रचनाओं के संसार से रूबरू हो सकते हैं –

यूट्यूब लिंक >>>>   Neelam Saxena Chandra

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 44 ☆

☆ वो लड़की ☆

 

फाइलों के ढेर के बीच

अचानक याद आ गयी मुझे वो लड़की

जो थी

कुछ शर्मीली सी,

कुछ डरी-डरी सी,

कुछ घबराई हुई;

जिसकी आँखों में

रंग भरे हज़ारों ख्वाब सजते थे

और जो सोचती थी

कि इतनी ऊंची होगी उसकी उड़ान एक दिन

कि वो भूल जायेगी डर और घबराहट…

 

जिसकी आँखों में रौशनी न हो

वो जिस तरह जिंदगी को टटोलता है,

कुछ उसी तरह वो भी

अपने ख़्वाबों को टटोलती-

कहाँ उसके पास कोई दौलत थी

इन ख़्वाबों के अलावा?

 

उड़ान तो बहुत ऊंची नहीं थी,

पर वो लड़की कतरा-कतरा इकठ्ठा करती हुई,

कुछ लड़ती हुई, कुछ जूझती हुई,

एक ऐसे मुकाम पर जरूर पहुँच गयी

जहां नहीं बसते अब

उसकी आँखों में डर और घबराहट!

 

अब जब भी मन हार मानने लगता है

और लगता है दर्द बसेरा बना लेगा मेरे आँगन में,

मैं फिर बन जाती हूँ वही छोटी लड़की

और फिर उड़ने लगती हूँ

ख़्वाबों के सहारे!

 

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिव्यक्ति # 22 ☆ कविता – जीवन – एक रियलिटी शो ☆ हेमन्त बावनकर

हेमन्त बावनकर

(स्वांतःसुखाय लेखन को नियमित स्वरूप देने के प्रयास में इस स्तम्भ के माध्यम से आपसे संवाद भी कर सकूँगा और रचनाएँ भी साझा करने का प्रयास कर सकूँगा।  आज प्रस्तुत है  एक कविता  “जीवन – एक रियलिटी शो”।  यह कविता  रियलिटी शो अमूल स्टार वाइस ऑफ इण्डिया के विजेता स्व. इशमित सिंह की अकाल मृत्यु पर श्रद्धांजलि स्वरुप  2008 में लिखी थी जो आज भी प्रासंगिक लगती है। अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दीजिये और पसंद आये तो मित्रों से शेयर भी कीजियेगा । अच्छा लगेगा ।)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – अभिव्यक्ति # 22

☆ जीवन – एक रियलिटी शो ☆

जीवन

एक रियलिटी शो ही तो है।

 

हम आते हैं

जीवन के मंच पर।

कोशिश करते हैं

जीतने की।

अक्सर,

कुछेक आशावादी

जीत भी जाते हैं

और

ज्यादातर हार जाते हैं।

 

फिर कुछ हो जाते हैं –

निराशावादी

कुछ कर लेते है समझौता

समय से

परिस्थितियों से।

 

विजयी जीत को मान लेता है

परिश्रम का फल

और

शेष मान लेते है

अपनी नियति

अथवा

कर्मों का फल।

 

सब में है प्रतिभा

कुछ प्रदर्शित कर पाते हैं

कुछ नहीं कर पाते।

 

हमारे अपने

सदैव भेजते हैं

प्रार्थना के रूप में एस एम एस

ईश्वर को।

कभी-कभी हमारे अच्छे कर्म

बन जाते है एस एम एस

हमारे लिये।

 

जब कभी देखता हूँ

मंच पर

मंच का रियलिटी शो

तो लगता है कि

कुछ भी तो अन्तर नहीं है

मंच और जीवन में।

 

वैसे ही

जीतने की खुशी

और

खुशी के आँसू।

 

हारने का गम

और

दुख के आँसू।

 

संवेदनशील मंच

गलाकाट प्रतियोगिता।

किन्तु,

ऐसा क्यों होता है?

क्यों होता है

जीवन का रियलिटी शो

इस बिखरी हुई कविता की तरह ?

 

दुख के क्षण

खुशी के क्षणों से

लम्बे क्यों होते है?

अंधकार से पूर्व

प्रकाश क्यो होता है?

और

दीप के बुझने के पूर्व

लौ तेज क्यों हो जाती है?

और

शेष रह जाती हैं

स्मृतियां

बुझे हुए दीप के धुयें की तरह

जो

धीरे-धीरे हो जायेंगी विलीन

समय की गोद में।

 

© हेमन्त बावनकर, पुणे 

28 जुलाई 2008

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 63 ☆ एकता की शक्ति से वैश्विक उम्मीदें ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, अतिरिक्त मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) में कार्यरत हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है।  उनका कार्यालय, जीवन एवं साहित्य में अद्भुत सामंजस्य अनुकरणीय है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी का एक विचारणीय आलेख  “एकता की शक्ति से वैश्विक उम्मीदें। इस अत्यंत सार्थक आलेख के लिए श्री विवेक जी का हार्दिक आभार। )

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 63 ☆

☆ एकता की शक्ति से वैश्विक उम्मीदें ☆

कोरोना के परिदृश्य में स्पष्ट हो चुका है कि केवल सबके बचाव में ही स्वयं का बचाव संभव है. एकता की शक्ति से वैश्विक उम्मीदें हैं. जो देश इस कठिनाई के समय में भी विस्तार की नीति अपना रहे हैं, वहां की सरकारें जनता से छल कर रही हैं. दुनियां के लिये यह समय सामंजस्य और एकता के विस्तार का है.

हमारी युवा शक्ति ही देश की  सबसे बड़ी ताकत है. बुद्धि और विद्वता के स्तर पर हमारे देश के युवाओ ने सारे विश्व में मुकाम स्थापित किया है. हमारे साफ्टवेयर इंजीनियर्स  के बगैर किसी अमेरिकन कंपनी का काम नही चलता. हमारी स्त्री शक्ति सशक्त हुई है. देश के युवाओ से यही कहना है कि  हम किसी से कम नही है और हमारे देश को विश्व में नम्बर वन बनाने की जबाबदारी हमारी पीढ़ी की ही है. हमें नीति शिक्षा की किताबो से चारित्रिक उत्थान के पाठ पढ़ने ही नही उसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. मेरा विश्वास है कि भारतीय लोकतंत्र एक परिपक्व शासन प्रणाली प्रमाणित होगी, इस समय जो कमियां भ्रष्टाचार, जातिगत आरक्षण, क्षेत्रीयता, भाषावाद, वोटो की खरीद फरोक्त को लेकर देश में दिख रही हैं उन्हें दूर करके हम विश्व नेतृत्व और वसुधैव कुटुम्बकम् के प्राचीन भारतीय मंत्र को साकार कर दिखायेंगे. आज जब मानवीय मूल्य समाप्त होते जा रहे हैं, संभवतः रोबोट और मशीनी व्यवस्थायें ही देश से भ्रष्टाचार समाप्त कर सकती है, जैसा कंप्यूटरीकरण के विस्तार से रेल्वे या अन्य विभिन्न क्षेत्रो में हो भी रहा है.

सैक्स के बाद यदि दुनिया में कुछ सबसे अधिक लोकप्रिय विषय है तो संभवतः वह राजनीति ही है. लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली मानी जाती है और सारे विश्व में भारतीय लोकतंत्र न केवल सबसे बड़ा है वरन सबसे  तटस्थ चुनावी प्रणाली के चलते विश्वसनीय भी है. चुनावी उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र में अपनी जो आय  घोषित कर चुके हैं  वह हमसे छिपी नही है,  एक सांसद को जो कुछ आर्थिक सुविधायें हमारा संविधान सुलभ करवाता है, वह इन उम्मीदवारो के लिये ऊँट के मुह में जीरा है. प्रश्न है कि  आखिर क्या है जो लोगो को राजनीति की ओर आकर्षित करता है. क्या सचमुच जनसेवा और देशभक्ति ? क्या सत्ता सुख, अधिकार संपन्नता इसका कारण है ? मेरे तो परिवार जन तक मेरे इतने ब्लाइंड फालोअर नही है, कि कड़ी धूप में वे मेरा घंटों इंतजार करते रहें, पर ऐसा क्या चुंबकीय व्यक्तित्व है,  राजनेताओ का कि हमने देखा लोग कड़ी गर्मी के बाद भी लाखो की तादाद में हेलीकाप्टर से उतरने वाले नेताओ के इंतजार में घंटो खड़े रहे, देश भर में.  जबकि उन्हें पता था कि नेता जी आकर क्या बोलने वाले हैं. इसका अर्थ  यही है कि अवश्य कुछ ऐसा है राजनीति में कि हारने वाले या जीतने वाले या केवल नाम के लिये चुनाव लड़ने वाले सभी किसी ऐसी ताकत के लिये राजनीति में आते हैं जिसे मेरे जैसे मूढ़ बुद्धि शायद समझ नही पा रहे. तमाम राजनैतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार देश के “रामभरोसे” मतदाता की तारीफ करते नही अघाते, देश ही नही दुनिया भर में हमारे रामभरोसे की प्रशंसा होती है, उसकी शक्ति के सम्मुख लोकतंत्र नतमस्तक है. रामभरोस वोटर के फैसले के पूर्वानुमान की रनिंग कमेंट्री कई कई चैनल कई कई तरह से करते रहे हैं. मैं भी अपनी मूढ़ मति से नई सरकार का हृदय से स्वागत करती हूं.पिछले अनुभवों में हर बार बेचारा रामभरोसे वोटर ठगा गया है, कभी गरीबी हटाने के नाम पर तो कभी धार्मिकता के नाम पर, कभी देश की सुरक्षा के नाम पर तो कभी रोजगार के सपनो की खातिर. एक बार और सही. हर बार परिवर्तन को वोट करता है रामभरोसे, कभी यह चुना जाता है कभी वह. पर रामभरोसे का सपना टूट जाता है, वह फिर से राम के भरोसे ही रह जाता है, नेता जी कुछ और मोटे हो जाते हैं. नेता जी के निर्णयो पर प्रश्नचिन्ह लगते हैं, जाँच कमीशन व न्यायालय के फैसलो में वे प्रश्न चिन्ह गुम जाते हैं. रामभरोसे किसी नये को नई उम्मीद से चुन लेता है. चुने जाने वाला रामभरोसे पर राज करता है, वह उसके भाग्य के घोटाले भरे फैसले करता है. मेरी पीढ़ी ने तो कम से कम अब तक यही होते देखा है. प्याज के छिलको की परतो की तरह नेताजी की कई छबिया होती हैं. कभी वे  जनता के लिये श्रमदान करते नजर आते हैं, शासन के प्रकाशन में छपते हैं. कभी पांच सितारा होटल में रात की रंगीनियो में रामभरोसे के भरोसे तोड़ते हुये उन्हें कोई स्पाई कैमरा कैद   कर लेता है. कभी वे संसद में संसदीय मर्यादायें तोड़ डालते हैं, पर उन्हें सारा गुस्सा केवल रामभरोसे के हित चिंतन के कारण ही आता है. कभी कोई तहलका मचा देता है स्कूप स्टोरी करके कि  नेता जी का स्विस एकाउंट भी है. कभी नेता जी विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं रामभरोसे के खर्चे पर, वे जन प्रतिनिधि जो ठहरे. संभवतः सर्वहारा को सर्व शक्तिमान बना सकने की ताकत रखने वाले लोकतंत्र की सफलता के लिये उसकी ये कमियां स्वीकार करनी जरूरी हैं. जो भी हो शायद यही लोकतंत्र है, तभी तो सारी दुनिया इसकी इतनी तारीफ करती है.

भारतीय लोकतात्रिक प्रणाली की वैधानिक व्यवस्थायें अमेरिकन व इंगलैण्ड सहित दुनिया के विभिन्न संविधानो के अध्ययन के उपरांत भीमराव अम्बेडकर जैसे विद्वानो ने निर्धारित की थीं. भारतीय संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार तो विजयी उम्मीदवारों में से सबसे बड़े दल के सांसद, अपना नेता चुनते हैं, जो प्रधानमंत्री पद के लिये राष्ट्रपति के सम्मुख अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करता है, अर्थात जनता अपने वोट से सीधे रूप से प्रधानमंत्री का चुनाव नही करती यद्यपि सत्ता की मूल शक्ति प्रधानमंत्री में ही सन्नहित होती है . जबकि अमेरिकन प्रणाली में राष्ट्रपति सत्ता की शक्ति का केंद्र होता है, और उसका सीधा चुनाव जनता अपने मत से करती है.

अब जन आकांक्षा केवल घोषणायें और शिलान्यास नहीं कुछ सचमुच ठोस चाहती है. सरकार से हमें देश की सीमाओ की सुरक्षा, भय मुक्त नागरिक जीवन, भारतवासी होने का गर्व, और नैसर्गिक न्याय जैसी छोटी छोटी उम्मीदें  हैं . सरकार सबके हितो के लिये काम करे न कि पार्टी विशेष के, पर्दे के सामने या पीछे के नुमाइन्दो से सिफारिश पर, केवल उन लोगो के काम हो जिन के पास वह खास सिफारिश हो. जो उम्मीदें चुनावी भाषणो और रैलियो में जगाई गई हैं, वे बिना भ्रष्टाचार के मूर्त रूप लें .महिलाओ को सुरक्षा मिले, पुरुषो की बराबरी का अधिकार मिले. युवाओ को अच्छी शिक्षा तथा रोजगार मिले. आम आदमी को मंहगाई और भ्रष्टाचार से निजात मिले. अल्पसंख्यको को विश्वास मिले. देश का सर्वांगीण विकास हो सके. राष्ट्र कूटनीतिक रूप से, तकनीकी रूप से, सक्षम हो.  विकास के रथ पर सवार होकर हमारा देश दुनिया के सामने एक विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनाये यह हर भारतीय की आकांक्षा है, और यही  सरकार की चुनौती है.

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते विकास के सारे मापदण्ड छिन्न भिन्न हैं  निश्चित ही सारी जबाबदारी केवल सरकार पर नही डाली जा सकती, हर नागरिक को भी इस महायज्ञ में अपनी भूमिका निभानी ही  होगी. सरकार विकास का वातावरण बना सकती है, सुविधायें जुटा सकती है, पर विकास तो तभी होगा जब प्रत्येक इकाई विकसित होगी, हर नागरिक सुशिक्षित बनेगा. जब देशप्रेम की भावना का अभ्युदय  हर बच्चे में होगा तो स्वहित के साथ साथ देशहित भी हर नागरिक के मन मस्तिष्क का मंथन करेगा. भ्रष्टाचार स्वयमेव नियंत्रित होता जायेगा और देश उत्तरोत्तर विकसित हो सकेगा. अतः नागरिको में सुसंस्कार विकसित करना भी नई सरकार के सम्मुख एक चुनौती है.

 

© विवेक रंजन श्रीवास्तव, जबलपुर

ए १, शिला कुंज, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

मो ७०००३७५७९८

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 57 ☆ नक्षत्रांचे देणे ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

(वरिष्ठ मराठी साहित्यकार श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे जी का अपना  एक काव्य  संसार है । आप  मराठी एवं  हिन्दी दोनों भाषाओं की विभिन्न साहित्यिक विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आज साप्ताहिक स्तम्भ  –अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती  शृंखला  की अगली  कड़ी में प्रस्तुत है एक समसामयिक एवं भावप्रवण कविता  “नक्षत्रांचे देणे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 57 ☆

☆ नक्षत्रांचे देणे ☆

 

ऋतू फळांचा होता, झाड लगडले होते

खडा मारला तरिही, झाड न चिडले होते

 

नवी पालवी फुटली, नटले झाड नव्याने

बघून हिरवा नखरा, खग फडफडले होते

 

नक्षत्रांचे देणे, लतिके तुझ्याच साठी

फुले न या वेलीला, हिरेच जडले होते

 

अमावास्या तरीही, चंद्र कसा हा दिसला

मला पाहुनी बहुधा, तंत्र बिघडले होते

 

युद्ध वादळी होते, सवाल अस्तित्वाचा

अवयव हे झाडाचे, मिळून भिडले होते

 

फळे पक्व ही होता सारी गळून गेली

देठासोबत येथे, मुळही रडले होते

 

पूर्वेच्या किरणांची, वाट मोकळी केली

स्वागतास मी त्यांच्या, दार उघडले होते

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

[email protected]

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

Please share your Post !

Shares