हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : एक लड़ाई क्रांतिज्योति सावित्री की ! ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? संजय दृष्टि – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : एक लड़ाई क्रांतिज्योति सावित्री की ! ??

(यह लेख “नवनीत’ के मार्च 2022 के अंक में ‘क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ है।)

असे गर्जूनी विद्या शिकण्या जागे होऊन झटा।
परंपरेच्या बेड्या तोडूनि शिकण्यासाठी उठा।

(34/काव्यफुले)

‘गर्जना कर सकने वाली विद्या को सीखने के लिए जागो और जुटो। परंपरा की बेड़ियों को तोड़कर शिक्षा प्राप्ति के लिए उठो।’

जागृति के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली क्रांतिज्योति अर्थात सावित्रीबाई जोतिबा फुले। सावित्रीबाई अर्थात महात्मा जोतिबा फुले की सहगामिनी। केवल पत्नी होने के नाते नहीं अपितु जीवन के हर संघर्ष में सावित्रीबाई, ज्योतिबा की सहगामिनी सिद्ध हुईं।

सावित्रीबाई का जन्म 3 जनवरी 1831 को सातारा जिले की खंडाला तहसील के नायगाव में हुआ था। उन दिनों बालविवाह की प्रथा थी। 9 वर्ष की आयु में सावित्री का विवाह 13 वर्षीय जोतिबा से हुआ‌। जोतिबा शिक्षा के प्रति जागरूक थे। रिश्ते में जोतिबा की बुआ लगने वाली सगुणा एक अंग्रेज अधिकारी के यहाँ काम करती थीं। वह अंग्रेजी बोल लेती थीं। उनके प्रभाव से जोतिबा में शिक्षा के प्रति रुचि और गहरी हुई। शिक्षक जोतिबा ने शिक्षा को अपने तक सीमित न रखकर अपनी निरक्षर पत्नी सावित्रीबाई को भी पढ़ाना आरम्भ किया।

परिवार को शिक्षित करने का भाव यहीं तक नहीं ठहरा। पूरे समाज को परिवार मानने वाले फुले दंपति ने लड़कियों के लिए पाठशाला खोलने की ठानी। उन दिनों समाज में लड़कियों के शिक्षा का प्रचलन नहीं था। स्त्रियाँ चूल्हा-चक्की तक सीमित थीं। ऐसे में विद्यार्थी मिलना बड़ी कठिनाई थी। इतनी ही बड़ी कठिनाई शिक्षक ढूँढ़ना भी थी, क्योंकि तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था में परम्परा के विरुद्ध जाकर लड़कियों को पढ़ाने के लिए आगे आना इतना सरल भी नहीं था। कठिनाई से उबरने के लिए सावित्रीबाई ने अध्यापन से संबंधित दो कोर्स किए।

1 जनवरी 1848 को अपने पति जोतिबा के साथ मिलकर सावित्रीबाई ने पुणे के भिड़े वाड़ा में लड़कियों के लिए पाठशाला खोलकर इतिहास रच दिया। सावित्रीबाई यहाँ शिक्षिका और मुख्याध्यापिका भी हुईं। उनके कदम और जिजीविषा यहीं तक नहीं ठहरे। देखते-देखते इस दंपति ने केवल 4 वर्ष में 18 विद्यालय खोल दिए‌। समाज में एक तरह की क्रांति ने जन्म लिया। पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की लड़कियों का पाठशाला जाना रूढ़िवादियों को जरा भी नहीं भाया। पाठशाला में पढ़ाने के लिए जाते समय सावित्री बाई को नाना प्रकार से परेशान किया गया। कभी शाब्दिक अपमान तो कभी मानसिक दबाव। यहाँ तक कि गोबर फेंकने तक की घटना हुईं परंतु सावित्रीबाई अडिग रहीं और विद्यादान का यज्ञ अविराम चलता रहा।

शिक्षा का अर्थ केवल साक्षर होना नहीं होता‌। साक्षरता से दुनिया की दिशा में खिड़कियाँ खुलती हैं। इन खिड़कियों से आती हवा की सहायता से बौद्धिक विकास और एकात्म की यात्रा होती है। एकात्म, समाज की पीड़ा में पीड़ित होने का भाव है। सावित्रीबाई ने समाज की पीड़ा को अनुभव किया। केवल अनुभव ही नहीं किया अपितु इस पीड़ा से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्प लिया। संकल्प सिद्धि के लिए अनेक कदम भी उठाए।

बाल विवाह के चलते उन दिनों छोटी आयु में विधवा होने वाली लड़कियों की संख्या बहुत बड़ी थी। विधवा पुनर्विवाह विशेषकर उच्च वर्ग में पूर्णतया वर्जित था। विधवाओं के बाल कटवा देना जैसी कुरीति समाज में प्रचलित थी। सावित्रीबाई ने इसके विरुद्ध आवाज़ उठाई। नाभिक समाज को इस कुरीति के विरुद्ध जागृत किया। उनके प्रयासों के चलते बहुत हद तक इस पर सामाजिक रोक लगी।

युवा विधवाओं के दैहिक शोषण की विकृति समाज में थी‌। अनेक बार संबंधित महिला गर्भ ठहर जाने पर समाज के भय से आत्महत्या कर लेती थी। कई मामलों में भ्रूण हत्या भी होती थी। सावित्रीबाई का मन इस कुप्रथा के कारण विषाद से भर उठा। ऐसे बच्चों की अकाल मृत्यु रोकने के लिए उन्होंने 1853 में बाल हत्या प्रतिबंधक गृह की स्थापना की। अवैध संबंधों से जन्मे बच्चों का यहाँ लालन-पालन किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि फुले दंपति ने स्वयं भी एक बच्चा गोद लिया। इसका नाम यशवंत रखा गया। आगे चलकर वह डॉक्टर बना।

विधवा पुनर्विवाह के लिए सावित्रीबाई ने अपने पति के साथ मिलकर संघर्ष किया। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप विधवाओं के प्रति समाज के रुक्ष दृष्टिकोण में अंतर आना शुरू हुआ।

उनकी दृष्टि विशाल थी। इस दृष्टि में दिनभर परिश्रम करनेवाले कृषकों और श्रमिकों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करने का स्वप्न भी था। स्वप्न, यथार्थ में ढला और 1855 में कृषकों एवं श्रमिकों के लिए रात्रि पाठशाला आरम्भ की।

अनाथ बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने की सावित्रीबाई की गहरी इच्छा भी रंग लाई। 1864 में निराश्रित बच्चों के लिए आश्रम खोला गया।

1871 अपने साथ अकाल लेकर आया। इसके शिकार गरीबों-वंचितों के लिए स्थान-स्थान पर अन्नदान की व्यवस्था करवाने में उन्होंने महती भूमिका निभाई।

समाजसेवी सावित्रीबाई फुले संवेदनशील कवयित्री थीं। 1854 में उनका पहला कवितासंग्रह ‘काव्य फुले’ प्रकाशित हुआ। 1891 में दूसरा संग्रह ‘बावन्नकशी सुबोध रत्नाकर’ प्रकाशित हुआ। यद्यपि सावित्रीबाई के लेखन, भाषा आदि को लेकर अनुसंधानकर्ता एकमत नहीं है तथापि तार्किक तौर पर देखें समय के साथ क्षेपक आ जाने पर भी मूल का बड़ा हिस्सा बना और बचा रहता है। सावित्रीबाई के प्रथम कवितासंग्रह की रचनाओं के माध्यम से उनकी जिजीविषा और ध्येय के प्रति समर्पण को समझने में सहायता मिलती है। संग्रह में कुल 41 कविताएँ हैं। इन कविताओं में शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान मुख्य स्वर के रूप में उभरता है। सामाजिक विसंगतियाँ, पिछड़े और अति पिछड़ों की अवस्था, प्रकृति प्रेम, भगवान शिव के लिए स्त्रोत और प्रार्थना, अभंग, अँग्रेजी शिक्षा, जोतिबा के प्रति आदर और नेह, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति कृतज्ञता जैसे विषयों पर उनके भाव प्रकट हुए हैं। अनुसंधानकर्ताओं को मोडी लिपि में सावित्रीबाई की हस्तलिखित कुछ कविताएँ और हस्ताक्षर भी मिले हैं। उनके द्वारा महात्मा फुले को लिखे कुछ पत्र भी उपलब्ध हुए हैं।

‘काव्यफुले’ में विद्या को सर्वश्रेष्ठ धन मानते हुए एक स्थान पर सावित्रीबाई लिखती हैं,

विद्या हे धन आहे रे।श्रेष्ठ सा-या धनाहून।
तिचा साठी जयापाशी। ज्ञानी तो मानवी जन।

(26/काव्यफुले)

अर्थात विद्या हर प्रकार के धन की तुलना में श्रेष्ठ धन है। विद्यासम्पन्न व्यक्ति ही ज्ञानी है।

देदीप्यमान ज्ञानरथ के एक चक्र का समय पूरा हुआ। 1890 में महात्मा ज्योतिबा फुले का निधन हो गया। घोर दुख के क्षणों में भी सामाजिक रुढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष में सावित्रीबाई का अदम्य और अविचल व्यक्तित्व देखने को मिला। महात्मा फुले के शव के आगे दत्तक पुत्र डॉ. यशवंतराव को मटकी लेकर चलना था। परिजन और नाते-रिश्तेदार इसके विरुद्ध थे। विवाद बढ़ते देख एक निर्णय लेकर दृढ़ संकल्पी सावित्रीबाई उठीं और मटकी लेकर स्वयं अंतिम यात्रा के आगे चल पड़ीं। उनकी एक ओर दत्तक पुत्र यशवंत और दूसरी ओर परिजनों द्वारा मान्य गजानन थे। 130 वर्ष पूर्व ऐसे किसी दृश्य की कल्पना ही सिहरन पैदा कर देती है। निजी और सार्वजनिक जीवन में अंधेरे के क्षणों में सावित्रीबाई सदा ज्योति सिद्ध हुईं।

इस ज्योति की अगली लड़ाई प्लेग से हुई। प्लेग की महामारी ने बड़ी संख्या में लोगों को लील लिया। महामारी के शिकार बालगृह के बीमार बच्चों को गोद में लेकर सावित्रीबाई अपने दत्तक पुत्र के दवाखाने पर जातीं। अंतत: प्लेग ने उनको भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी रोग के चलते 10 मार्च 1897 को क्रांतीज्योति अनंत ज्योति में विलीन हो गई।

अज्ञान का बोध, ज्ञानमार्ग का पहला सोपान है। जीवन भर ज्ञानदीप बनी रही सावित्रीबाई की अज्ञान को ललकारने वाली यह कविता, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का प्रखर शब्दचित्र है।

एकच शत्रु असे आपला
काढू पिटुन मिळुनि तयाला

त्याच्याशिवाय शत्रूच नाही
शोधूनि काढा मनात पाही

शोधला का?
पाहिला का?

विचार करूनी सांग लेकरा
नाव तयाचे बोल भरभरा

हरलास का?
कबूलच का?

सांगते पहा दृष्ट शत्रुचे
नाव नीट रे ऐक तयाचे

अज्ञान…

धरूनि त्याला पिटायचे
आपल्यामधुनि हुसकायाचे

(40/काव्यफुले)

भावार्थ है कि हम सबका एक ही शत्रु है। हम सबको चाहिए कि उसे निकाल बाहर फेंकें। उसके सिवा अन्य कोई शत्रु नहीं है। मन ही मन विचार करो और उसे ढूँढ़ निकालो। ढूँढ़ा क्या? दिखा क्या? विचारपूर्वक बताओ बच्चो! उसका नाम फटाफट बताओ। …चलो, हार गये न? हार स्वीकार है न? …मैं बताती हूँ नाम शत्रु का, ध्यान से सुनो नाम उसका….अज्ञान ( उसका नाम)… उसे पकड़कर पीटो, अपने बीच से दूर भगाओ।

अज्ञान के शत्रु को भगानेवाली सावित्रीबाई की लड़ाई आज भी दीपस्तम्भ का काम कर रही है।

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆  ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – संस्मरण ☆☆”नया महीना और कलेंडर” ☆☆ श्री राकेश कुमार ☆

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।”

आज प्रस्तुत है एक संस्मरणात्मक आलेख – नया महीना और कलेंडर.)

☆ आलेख ☆ “नया महीना और कलेंडर” ☆ श्री राकेश कुमार ☆

ये नया महीना, हर महीने आ जाता हैं। नया साल आने में तो कई महीने लग जाते हैं, परंतु नया महीना तो ऐसा प्रतीत होता है कि मानो पलक झपकते ही आ धमकता हैं।

बचपन में पिताजी ने इस दिन घर में प्रदर्शित सभी कैलेंडरों के पन्ने पलटने की जिम्मवारी हमको दे दी थी। सुबह आठ बजने से पूर्व ये कार्यवाही पूरी नहीं होने पर कई बार पांचों उंगलियां गालों पर छपवाने की यादें अभी भी जहन में हैं। एक तो उन दिनों में आठ दस कैलेंडर पूरे घर में होते थे। अधिकतर धार्मिक चित्र होते थे।

समय के साथ कुछ बड़े शहरों विशेषकर मुंबई के मरीन ड्राइव के चित्र भी कैलेंडर में आने लगे थे। दवा कंपनियां उन दिनों में महंगे और प्रकृति से संबंधित कैलेंडर डॉक्टर को भेंट देती थी। जीवन बीमा निगम और बैंक के कैलेंडर भी बारह अलग तरह की फ़ोटो वाले कैलेंडर मुफ्त में वितरित किया करते थे। चुंकि कैलेंडर मुफ्त में मिलता था, तो इसकी मांग भी अधिक रहती थी। इमरजेंसी( 1975) में किसी व्यापारी ने इंदिरा गांधी जी के चित्र का कैलेंडर छाप दिया था। ऐसा कहते हैं की उसकी  काला बाजारी होने लगी थी।                 

बाद में “टेबल कैलेंडर”, “पॉकेट कैलेंडर” इसके नए रूप समय और सुविधा के हिसाब से उपलब्ध होने लगे थे। विगत कुछ वर्षों से कैलेंडर प्राय प्राय गायब ही हो गया हैं।

वर्तमान में तो पंचांग के कैलेंडर की ही मांग रह गई है। धन राशि खर्च करके ही इसकी प्राप्ति हो पाती हैं। जबलपुर शहर के पंचांग, प्रसिद्धि की दृष्टि से सर्वोत्तम माने जाते हैं। जब कैलेंडर की बात हो और शिवकाशी का जिक्र भी जरूरी है, अधिकतर कैलेंडर वही पर ही छपा करते थे। धोबी, दूध और ना जाने कितनों के हिसाब कैलेंडर में दर्ज रहते थे।

सरकारी कार्यालयों, बैंक आदि  में सिर्फ तारीख़ का, पीले रंग का ही कैलेंडर लगाया जाता था, जिसमें प्रतिदिन नई तारीख पलट कर लगानी पड़ती थी।  

आज तो मोबाइल में कैलेंडर बीते हुए वर्षो और आने वाले वर्षों की पूरी जानकारी अपने में समा कर रखता हैं।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क –  B  508 शिवज्ञान एनक्लेव,निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 26 ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

प्रत्येक बुधवार और रविवार के सिवा प्रतिदिन श्री संजय भारद्वाज जी के विचारणीय आलेख एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ – उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा   श्रृंखलाबद्ध देने का मानस है। कृपया आत्मसात कीजिये। 

? संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 26 ??

पुस्तक मेला- वाचन संस्कृति के प्रचार में  राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की बड़ी भूमिका है। पाठकों तक स्तरीय पुस्तकें पहुँचाने के लिए न्यास, देश के विभिन्न शहरों में पुस्तक मेला का आयोजन करता है। इन मेलों के माध्यम से लेखक, प्रकाशक और पाठक के बीच एक सेतु बनाता है।

हरेला मेला- उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में हरेला मेला वर्ष में  तीन बार क्रमश: चैत्र, श्रावण एवं अश्विन में लगता है। इनमें श्रावण माह में ‘भीमताल’ नामक स्थान पर लगने वाले  मेले का विशेष महत्व है। इस मेला में सहभागियों द्वारा  पौधारोपण भी किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन में सक्रिय जनसहभागिता का ऐसा उदाहरण शायद ही विश्व के किसी मेले में देखने को मिलता हो।

कृषि मेला- भारत कृषि प्रधान देश है। विशेषकर ग्रामीण अंचलों में कृषि मेला का विशेष महत्व है। इन मेलों का आयोजन प्राय: सरकार द्वारा किया जाता है। किसान को स्थानीय मिट्टी की वैज्ञानिक जानकारी देना, इस तरह की मिट्टी में किस तरह की फसल अधिक हो सकती है, फसल के लिए कौनसे बाजार उपलब्ध हैं, इन सब की जानकारी सामान्यतः इनमें दी जाती है।  किसानों को उनके खेत के लिए मृदाकार्ड या सॉइलकार्ड देना इन मेलों का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है।

पोषण मेला- सरकारी मेला आयोजन के अंतर्गत गाँवों, कस्बों या छोटे शहरों में  समुचित पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागृति के लिए लघु मेलों का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत गर्भवती, धात्री, शिशु व किशोरियों में पोषण के महत्व के प्रति जागृति के लिए पोषण मेला लगाया जाता है।

क्रमश: ….

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच# 128 ☆ स्टैच्यू…(2) ☆ श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆ संजय उवाच # 128 ☆ स्टैच्यू…(2) ?

आलस्य रोदनं वापि भयं कर्मफलोद्भवम्।
त्वयीमानि न शोभन्ते जहि मनोबलैः॥

अर्थात अपनी इच्छाशक्ति की सहायता से आलस्य और रुदन छोड़ो, प्रारब्ध से मत डरो- ये सब तुम्हें शोभा नहीं देते।… इच्छाशक्ति सीधी परमात्मा के पास से आती है। तुम अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जो चाहो, कर सकते हो।

‘स्टैच्यू’ शृंखला में आज इच्छाशक्ति के धनी एक और अनन्य व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे। नाम है, स्टीफन विलियम हॉकिंग, प्रसिद्ध भौतिकी एवं ब्रह्मांड विज्ञानी। इक्कीस वर्ष की आयु में स्टीफन मोटर न्यूरॉन नामक असाध्य बीमारी के शिकार हुए। इस रोग में मनुष्य के सारे अवयव शनै:- शनै: काम करना बंद कर देते हैं। आगे चलकर श्वसन-नलिका भी बंद पड़ जाती है और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। अलबत्ता मस्तिष्क को यह रोग नुकसान नहीं पहुँचा पाता।

स्टीफन के इस रोग से ग्रसित होने के बाद डॉक्टरों के अनुसार उनके पास जीवन के थोड़े ही वर्ष शेष बचे थे। अपार मेधा और अजेय इच्छाशक्ति के धनी स्टीफन बुदबुदाये,” मैं अभी 50 साल और जीऊँगा।”

इक्कीस वर्ष की अवस्था में कहे इस वाक्य को स्टीफन की जिजीविषा ने प्रमाणित कर दिया। उनका देहांत 76 वर्ष की आयु में हुआ।

मोटर न्यूरॉन के चलते उनके शरीर के सभी अवयव निष्क्रिय होने लगे। धीरे-धीरे पक्षाघात ने देह को जकड़ लिया। एक विशेष व्हीलचेयर पर उनका जीवन बीता। अपने सक्रिय मस्तिष्क की सहायता और व्हील चेयर पर लगाए विभिन्न बटनों के माध्यम से उन्होंने न केवल प्रकृति प्रदत्त शारीरिक पंगुता का सामना किया अपितु भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान में अनेक अनुसंधान भी किए। अपनी आवाज़ खोने के बाद उन्होंने हस्तचालित स्विच से चलाये जा सकने वाले स्पीच जेनेरेटिंग डिवाइस के माध्यम से संवाद बनाये रखा। बीमारी के बढ़ते प्रभाव के कारण इस उपकरण को बाद में गाल की माँसपेशी की सहायता से सक्रिय किया गया।

स्टीफन हॉकिंग द्वारा विशेषकर ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिपादित सिद्धांतों को व्यापक स्वीकृति मिली। वैश्विक स्तर पर उन्हें अनेक सम्मान और पुरस्कार मिले। इनमें अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान, ‘प्रेसेडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ भी सम्मिलित है।

स्टीफन के संघर्ष के मूल में थी, उनकी जिजीविषा। स्टैच्यू बनी देह के भीतर बसी इस प्रवहमान जिजीविषा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने जीवन ऐसा जिया कि समीप आकर खड़ी मृत्यु को उनकी देह ग्रसने के लिए 56 वर्ष तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।

शायद ऐसे ही बिरले लोगों के लिए कन्हैयालाल नंदन जी ने लिखा था,

जीवन के साथ थोड़ा बहुत / मृत्यु भी मरती है, इसलिए मृत्यु / जिजीविषा से बहुत डरती है..!

जीवन परमात्मा की देन है। जिजीविषा भी परमात्मा की दी हुई है। अपने जिजीविषा का उपयोग ना करना परमात्मा के प्रति कृतघ्न होना है। वैदिक दर्शन ने जिजीविषा को सर्वोच्च स्थान इसीलिए तो दिया है। आलेख के आरम्भ में उल्लेखित ‘आलस्य रोदनं…’ जैसा उद्घोष इसीके अनुरूप है।

ऐसे ही उद्घोष किसी स्टीफन हॉकिंग को बनाते हैं जो उद्घोष में प्राण संचारित कर शब्दों को जीवित कर देता है। मानवजाति का अनुभव जानता है कि जिसने शब्दों में प्राण फूँककर प्रेरणा को साकार कर लिया हो, उस को किसी तरह का कोई ‘स्टैच्यू’ बांध नहीं सकता।..इति।

© संजय भारद्वाज

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख – आत्मानंद साहित्य #112 ☆ वसंत/मधुमास ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद” ☆

श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – आत्मानंद साहित्य# 112 ☆

☆ ‌आलेख – आत्मानंद साहित्य #112 ☆ ‌वसंत /मधुमास ☆ श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद” ☆

इस धरती पर अनेक सभ्यता अनेक संस्कृति अनेक प्रकार के आहार विहार , तथा रहन सहन देश काल प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार, व्यवहार में प्रयुक्त होते है, कहीं कहीं बारहों मास एक जैसा प्राकृतिक  मौसम रहता है, इसी धरती पर कहीं  बारहों मास बरसात होती है तो कहीं भयानक  ठंड पड़ती है, तो कहीं मरूस्थलीय इलाके बिना बरसात के सूखे रहते हैं , लेकिन एक मात्र भारत वर्ष ही एकमात्र ऐसा देश है जहां  जाड़ा, गर्मी, बरसात, चार चार महीने के तीन मौसम है तो, दो दो महीने की छः ऋतुएं है जिसमें उष्म, ग्रीष्म,  शरद,  शिशिर, हेमंत, वसंत है ,यहां हमारी परिचर्चा का विषय वसंत/मधुमास है इस लिए चर्चा की विषय वस्तु  भी यही है।

हेमंत ऋतु की अवसान बेला के अंत में बसंत ऋतु का आगमन होता है ,उसका धरती पर प्राकट्योत्सव  हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की  शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को, मनाया जाता है, बसंत के आगमन का संदेश खेतों में खिले सरसों के पीले पीले फूल मटर के सफेद गुलाबी फूल तथा अलसी के नीले रंग के फूल देते हैं, वृक्ष में  फूटती हुई कोंपले तथा उनके भीतर से निकले नव पल्लव  प्रकृति के सम्मोहक स्वरूप का दर्शन कराते है और मानव जीवन को नव चेतना तथा उमंग उत्साह से भर देते है। वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि तथा होली बासंती पर्व है,इनका बड़ा ही गहरा नाता प्राकृतिक रूप भारतीय  जीवन पद्धति से जुड़ा है। वहीं पर मधु मास का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम तिथि एकम से आरंभ होता है,इसी पक्ष के प्रथम तिथि से

बासंतिक नवरात्र आरंभ होता है, तथा नवमी तिथि को रामनवमी के दिन  रामजन्म के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। और उसी दिन शारदीय नवरात्र का समापन होता है।

मधुमास के बारे में राम जन्म के प्रसंग में मधुमास का वर्णन करते हुए गोस्वामी तुलसीदास जी लिखते हैं कि—–

नवमी तिथि मधुमास पुनीता।

सुखद पक्ष अभिजित हरि प्रीता।।

मध्यदिवस अति शीत न घामा।

पावन काल लोक विश्रामा।।

(रा०च०मा०बा०का०)

यह बसंत ऋतु के शैशव तथा युवा से प्रौढ़ावस्था में प्रवेश कर मधुमास के आगमन का संकेत देता है। इस समय बहुत तेजी के साथ प्राकृतिक परिवर्तन होता है। खेतों में फसलों की बालियां दानों से लद जाती है। बाग बगीचों अमराई में आम्र मंजरियों  कटहल तथा महुआ के फूलों और मधुमक्खियों के छत्तों से मधुरस टपकने लगता है, बगीचों से होकर गुजरने वाली भोर की ठंडी हवा के झोंको पर सवार  हो मादक सुगंध लेकर  सैर को निकलने वाली हवा मानव मन तथा जीवन को एक

अलग ही मस्ती से भर देती है, रामनवमी तथा बैसाखी का उत्सव मधुमास के त्योहार है , जिसमें पकने वाली फसलें खेत खलिहानों को समृद्ध कर देते हैं बगीचों में आम के टिकोरे, तथा  बगीचों की कर्मचारियों में खिलने वाले  गेंदा बेला गुलाब डहेलिया के पुष्प आकर्षक नजारों के मोह पास में मानव को जकड़ देते हैं ।  तभी तो ऋतु राज वसंत को कामदेव का प्रतिनिधि कहा जाता है ,और काम के प्रहार से नवयुवा मन त्राहि-त्राहि कर उठता है, और बिरहिनि का मन आकुल व्याकुल हो उठता है।

जिसमें संयोग जहां सुखद अनुभूति कराता है वहीं बियोग चैता तथा होली गीतों के सुर के साथ मुखरित हो उठता है।

– सूबेदार  पांडेय “आत्मानंद”

संपर्क – ग्राम जमसार, सिंधोरा बाज़ार, वाराणसी – 221208, मोबा—6387407266

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 25 ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

प्रत्येक बुधवार और रविवार के सिवा प्रतिदिन श्री संजय भारद्वाज जी के विचारणीय आलेख एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ – उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा   श्रृंखलाबद्ध देने का मानस है। कृपया आत्मसात कीजिये। 

? संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 25 ??

गया मेला- श्राद्धकर्म के महत्व पर इस लेख में पहले चर्चा हो चुकी है। गयाश्राद्ध पर वैदिक परंपरा में विशेष श्रद्धा रखती है। तभी तो कहा गया है, ‘श्रद्धया इदं श्राद्धं’ अर्थात जो श्रद्धा से किया जाय,  वही श्राद्ध है। भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक 16 दिन का गया मेला होता है। वैदिक दर्शन दशगात्र और षोडशी संपीड़न तक मृतात्मा को प्रेत की संज्ञा देता है। संपीड़न पश्चात इस आत्मा को पितर के रूप में जाना जाता है।

रामायण मेला-  वैदिक होना अर्थात हर विचार को अभिव्यक्त  होने की स्वतंत्रता देना, हर मत को समाहित करने की उदारता होना, अनेकता से एकात्मता की विराट सदाशयता होना।

ऋग्वेद के प्रथम मंडल के 164वें सूत्र की 46वीं ऋचा का एक अंश कहता है,

‘एकं सत् विप्रा बहुधा वदन्ति।’

सत्य एक है जिसे ज्ञानी भाँति-भाँति प्रकार से कहते हैं।

इस ऋचा की प्रत्यक्ष प्रतीति है चित्रकूट और अयोध्या में लगनेवाला रामायण मेला। सुदूर के संत-महात्मा, धर्माचार्य,  रामकथा मर्मज्ञ इस में सम्मिलित होते हैं। रामलीला होती है, प्रवचन होते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।

रामायण मेला का विचार  1961 में सर्वप्रथम डॉ राम मनोहर लोहिया ने दिया था। 1973 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी ने चित्रकूट से इसका आरंभ किया। बाद में 80 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र ने अयोध्या में भी इसका आरंभ करवाया। डॉ. लोहिया के विचारसूत्र के अनुसार विश्व की सारी रामायण इस मेले में हों। केंद्र में तुलसीकृत रामचरितमानस हो। विभिन्न भाषाओं की रामायण का पाठ और पारायण भी हो। विषय के मर्मज्ञ इस पर चर्चा करें। संस्कृत में  महर्षि वाल्मीकि की रामायण, तमिल की कंबरामायण, असमिया में कथा रामायण, बांग्ला में कृत्तिवास रामायण,  मराठी में भावार्थ रामायण, गुजराती में राम बालकिया, पंजाबी में गोबिन्द रामायण, कश्मीरी में रामावतार चरित, मलयालम में रामचरितम् और ऐसी असंख्य रामायण के एक छत के नीचे होने की कल्पना ही रोमांचित कर देती है।

पनी विशिष्ट दृष्टि के चलते रामायण मेला, देश का अद्भुत मेला है। साथ ही इसमें अनुभव की जाती एकात्मता भी अद्भुत है।

क्रमश: ….

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 24 ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

? त्रिकाल ?

कालजयी होने की लिप्सा में,

बूँद भर अमृत के लिए,

वे लड़ते-मरते रहे,

उधर हलाहल पीकर,

महादेव, त्रिकाल भये! 

हलाहल की आशंका को पचाना, अमृत होने की संभावना को जगाना है। 

आप सभी मित्रों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई। महादेव की अनुकंपा आप सब पर बनी रहे। ? नम: शिवाय!

 – संजय भारद्वाज

 

प्रत्येक बुधवार और रविवार के सिवा प्रतिदिन श्री संजय भारद्वाज जी के विचारणीय आलेख एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ – उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा   श्रृंखलाबद्ध देने का मानस है। कृपया आत्मसात कीजिये। 

? संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 24 ??

श्री हरिगंगा मेला अधिकांश छोटे-बड़े मंदिरों में वार्षिक मेले की प्रथा और परंपरा है। तीर्थ क्षेत्र शूकरक्षेत्र सोरों कासगंज में भगवान का वराह अवतार लिया हुआ था। यहीं श्री हरिगंगा कुंड है। इस कुंड में डाली गई अस्थियाँ तीन दिन में जल में पूर्णत: विलीन हो जाती हैं। इस विषय को लेकर कुछ वैज्ञानिक अनुसंधान भी हुए हैं किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सका है। वराह विग्रह ने अपनी काया भी यहीं तजी थी।

पुष्कर मेला- अजमेर से 11 किलोमीटर दूर स्थित पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा को यह मेला लगता है। मेले में पुष्कर झील में स्नान किया जाता है। श्रीरंग जी और अन्य मंदिरों के दर्शन की परंपरा है। इस अवसर पर लगने वाला पशु मेला विश्व भर में प्रसिद्ध है। इन पशुओं में भी विशेषकर ऊँट मेला खास आकर्षण का केंद्र होता है। इसी क्रम में अन्य अनेक स्थानों पर पशु मेला लगता है। इसी संदर्भ में कार्तिक पूर्णिमा से लगनेवाले पशु मेला उल्लेखनीय है। चीनी यात्री फाहियान ने चौथी सदी में की अपनी भारत यात्रा के संस्मरणों में इसका उल्लेख किया है। इनके अलावा भी देशभर में अनेक पशु मेला लगते हैं।

सूरजकुंड मेला-  समयानुकूल परिवर्तन एवं   मेले का आधुनिक रूप है हरियाणा का ‘सूरजकुंड मेला।’ यहाँ  शिल्पियों की हस्तकला के लिए पंद्रह  दिन हस्तशिल्प मेला लगाया जाता है।  यह मेला पिछले लगभग चार दशक से चल रहा है। हस्तशिल्पी, हथकरघा कारीगरों के लिए यह मेला एक अवसर होता है। विविध अंचलों के हस्तशिल्प, वस्त्रपरंपरा,  लोककला में रुचि रखनेवाले इस मेले में बड़ी संख्या में जुटते हैं।

क्रमश: ….

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – संस्मरण ☆☆”तीसरा विश्वयुद्ध!” ☆☆ श्री राकेश कुमार ☆

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।”

आज प्रस्तुत है समसामयिक विषय पर आधारित आलेख – तीसरा विश्वयुद्ध!.)

☆ आलेख ☆ “तीसरा विश्वयुद्ध!☆ श्री राकेश कुमार ☆

(समसामयिक)

तीसरा विश्वयुद्ध! विगत अनेक वर्षों से इस शब्द को सुनते आ रहे हैं। कब होगा ?

पहला और दूसरा तो इतिहास बन चुके हैं। आने वाले विद्यार्थियों को एक विषय और इसकी तारीखें भी याद रखनी पढ़ेगी। हमारे सोशल मीडिया तो हमेशा से मज़े लेने में अग्रणी रहता ही हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी चौबीसों घंटे रक्षा विशेषज्ञों के मुंह में अपने शब्द डालकर उनको भी अपनी विचार-वार्ता का भाग बनाने में गुरेज़ नही करते। नए नए विश्व के राजनैतिक समीकरण और ना जाने अपनी कल्पना की उड़ान से सामरिक महत्व की बातों से मीडिया प्रतिदिन नई सामग्री परोस का अपनी टीआरपी को बढ़ा कर विज्ञापन की दरों से अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं।

केन्द्रीय सरकार के कुछ मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देश रवाना हो गए हैं। इसी प्रकार अनेक राज्य सरकारों ने भी अपने आला अधिकारियों को दिल्ली और मुंबई में वापिस आए हुए छात्राओं के स्वागत के लिए तैनात कर दिया हैं। संभवतः ……! 

हॉलीवुड और बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को भी एक विषय मिल गया है। उन्होंने भी अपने फिल्मी लेखकों को इस कार्य के लिए बयाना भी दे दिया होगा।सुनने में आया है,कुछ फिल्मों के टाइटल भी इस बाबत रजिस्टर्ड करवा लिए हैं।

हमारे भविष्य वक्ता अपनी पंचांग में छपी हुई भविष्य वाणी सच साबित बता कर अपने पंचांग की वृद्धि करने में लग गए हैं।हर कोई अपनी दुकान / व्यापार में यूक्रेन युद्ध को भंजा रहा हैं। दूसरों के घर में लगी हुई आग पर हर कोई रोटियां सेकने की कोशिश कर रहा हैं। टेंशन और खोफ का वातावरण बनाए जाने के प्रयास चारो दिशाओं में हो रहे हैं।

क्या यह आपदा में अवसर नहीं है?  

© श्री राकेश कुमार

संपर्क –  B  508 शिवज्ञान एनक्लेव,निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 23 ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

प्रत्येक बुधवार और रविवार के सिवा प्रतिदिन श्री संजय भारद्वाज जी के विचारणीय आलेख एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ – उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा   श्रृंखलाबद्ध देने का मानस है। कृपया आत्मसात कीजिये। 

? संजय दृष्टि – एकात्मता के वैदिक अनुबंध : संदर्भ- उत्सव, मेला और तीर्थयात्रा भाग – 23 ??

नौचंदी मेला-  मेरठ में प्रतिवर्ष लगने वाला नौचंदी मेला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। नवचंडी का अपभ्रंश कालांतर में नौचंदी हो गया।  नौचंदी देवी  एवं हजरत बाले मियाँ की दरगाह एक दूसरे के पास हैं। मंदिर में भजन और दरगाह पर कव्वाली का अद्भुत दृश्य इस मेले में देखने को मिलता है। घंटी और शंख के बीच अजान की आवाज़ और मंत्रों के उच्चारण का इंद्रधनुष इस मेले में खिलता है। नौचंदी मेला सामासिकता और एकात्मता का जीता जागता उदाहरण है। यह मेला चैत्र मास की नवरात्रि से एक सप्ताह पहले आरंभ होता है तथा एक माह तक चलता है।

शहीद मेला-  1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय की घटना है। 14 अगस्त 1942 को मैनपुरी के बेवर नामक स्थान पर कुछ छात्रों ने ध्वज यात्रा निकाली। छात्रों और देशप्रेमी जनसमुदाय ने थाने पर कब्जा कर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर इन्हें वहाँ से हटाया गया। अगले दिन 15 अगस्त 1942 को थाने पर भीड़ ने भारत का झंडा फहरा दिया। पुलिस ने गोलियां चलाईं। इस कांड में 14 वर्षीय कृष्ण कुमार, 42 वर्षीय जमुना प्रसाद त्रिपाठी, 40 वर्षीय सीताराम गुप्त  शहीद हो गए।

शहीद अशफाकउल्ला का एक प्रसिद्ध शेर है,

शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

संभवत: ऐसी ही कोई भावना रही होगी कि इस बलिदान की स्मृति में 1972 में स्वर्गीय जगदीश नारायण त्रिपाठी ने ‘शहीद मेला’ आरंभ किया। स्वाधीनता के युद्ध में शहीद हुए लोगों के स्मृति में यह मेला 19 दिनों तक चलता है। यहाँ शहीद मंदिर भी है। शहीदों की फोटो प्रदर्शनी, शहीदों के परिजनों का सम्मान ,स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, रक्तदान , राष्ट्रीय एकता सम्मेलन इसे विशिष्ट बनाते हैं।

क्रमश: ….

©  संजय भारद्वाज

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – विविधा ☆ महिनाअखेरचे पान – 2 ☆ श्री सुहास रघुनाथ पंडित

श्री सुहास रघुनाथ पंडित

? विविधा ?

महिनाअखेरचे पान – 2☆ श्री सुहास रघुनाथ पंडित ☆

महिनाअखेरचे  पान

पौषाचे काही दिवस आणि माघाचे काही दिवस घेऊन येतो फेब्रुवारी महिना. इंग्रजी कालगणनेतील वर्षाचा दुसरा महिना. बारा महिन्यांतील आकाराने सर्वात छोटा महिना. छोटा असला तरी एक मोठ काम त्याच्याकडे दिलं आहे. ते म्हणजे कालगणनेत सुसूत्रता आणण्याचे. दर तीन वर्षांनी येणारे ‘लीप इयर’ या महिन्यामुळेच साजरे होऊ शकते .

तीस आणि एकतीस तारीख बघण्याचे भाग्य फेब्रुवारीला लाभत नाही पण दर तीन वर्षांनी एकोणतीस तारीख या महिन्याला दर्शन देते आणि या दिवशी जन्मलेल्याना आपला खराखुरा वाढदिवस साजरा करण्याचे भाग्य लाभते.

अशा या फेब्रुवारी महिन्यात अनेक थोर व्यक्तींचा जन्म दिवस हा जयंती म्हणून साजरा केला जातो.  याच महिन्यात असते गणेश जयंती. हिंदवी स्वराज्य संस्थापक छ. शिवरायांची जयंती याच महिन्यात असते. तसेच ब्रह्मचैतन्य गोंदवलेकर महाराज, संत रोहिदास, संत गाडगेबाबा, शेगावचे संत गजानन महाराज या सर्वांच्या जयंती समारोहांमुळे त्यांचे विचार, शिकवण यांचा विचार केला जातो. काही चांगले उपक्रम राबवले जातात. संत वाड्मयाचे वाचन होते.

माघ कृष्ण नवमी या दिवशी समर्थ रामदास स्वामी समाधीस्त झाले. हा दिवस दास नवमीचा. याच महिन्यात असते स्वा. सावरकर आणि वासुदेव बळवंत फडके या दोन क्रांतीकारकांची पुण्यतिथी. इतिहासातील क्रांतीकारक घटनांचे त्यानिमीत्ताने स्मरण होते. संतांची शिकवण आणि क्रांतिकारकांचे विचार आपल्या पुढील वाटचालीसाठी उपयुक्त ठरतात.      

माघ शुद्ध सप्तमी हा दिवस  रथसप्तमीचा.  भारतीय परंपरेप्रमाणे हा दिवस सूर्याचा जन्मदिवस मानला जातो. सूर्यनमस्काराचे महत्व लक्षात घेऊन  जागतिक सूर्यनमस्कार दिन याच दिवशी साजरा होतो.  या दिवसाला आरोग्य सप्तमी असेही म्हणतात.   पारंपारिक उत्सवांबरोबर अशा उपक्रमांमुळे आधुनिक, विज्ञानवादी विचारांना  चालना मिळते.

माघ शुक्ल पंचमी म्हणजे वसंत पंचमी. वसंत ऋतूचे आगमन झालेले असते. सृष्टीत वसंताचे वैभव फुलू लागलेले असते. या वसंताचे स्वागत करण्यासाठी वसंत पंचमी किंवा ऋषी पंचमी साजरी होते. या दिवशी सरस्वती देवीचे पूजन करण्याची प्रथा आहे.

मराठीतील ज्येष्ठ कवी, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त,  कविवर्य कुसुमाग्रज यांचा जन्मदिन सत्तावीस फेब्रुवारीला असतो. हा दिवस मराठी भाषा गौरव दिन म्हणून साजरा केला जातो. या निमित्ताने मराठी भाषेचे जतन आणि संवर्धन करण्याच्या चळवळीला अधिक बळ प्राप्त होते.          

जोहान्स गटेनबर्ग या जर्मन लोहव्यावसायिकाने जगाला आधुनिक मुद्रण कलेची देणगी दिली. चोवीस फेब्रुवारी हा त्यांचा जन्मदिवस.  त्यामुळे हा दिवस जागतिक मुद्रण दिन म्हणूनसाजरा केला जातो.

थोर भारतीय भौतिकशास्त्रज्ञ चंद्रशेखर व्यंकटरामन् यांनी 28/02/1928  ला लावलेला शोध ‘रामन इफेक्ट’ या नावाने प्रसिद्ध आहे. समाजात विज्ञानरूची वाढावी व विज्ञानजागृती व्हावी या उद्देशाने हा दिवस राष्ट्रीय विज्ञान दिन म्हणून साजरा केला जातो.

असा हा फेब्रुवारी महिना. धार्मिक, सामाजिक, वैज्ञानिक अशा सर्वच घटनांनी गजबजलेला महिना खूप लवकर संपला असं वाटतं. काळ मात्र पुढे ‘मार्च’करत असतो. येणा-या मार्च महिन्याच्या दिशेने !

© सुहास रघुनाथ पंडित 

सांगली (महाराष्ट्र)

मो – 9421225491

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares