हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा – भाग-१७ ☆ श्री सुरेश पटवा ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। आज से प्रत्यक शनिवार प्रस्तुत है  यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा)

? यात्रा संस्मरण – हम्पी-किष्किंधा यात्रा – भाग-१७ ☆ श्री सुरेश पटवा ?

हम लोग हम्पी भ्रमण करके शाम को सात बजे होटल वापस पहुंचने वाले थे। तभी राजेश जी ने बस में ही सभी को हनुमान महोत्सव और शोधपत्र वाचन हेतु होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आठ बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए। सभी हल्का आराम कर स्नान आदि करके नियत स्थान पर पहुंच मुख्य अतिथि कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी. डी. परमशिवमूर्ति का इंतज़ार करने लगे। मुख्य अतिथि साढ़े आठ बजे पहुँचे।

इस प्रकार हनुमान महोत्सव का मुख्य आयोजन 29 सितंबर को कन्नड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी. डी. परमशिवमूर्ति के मुख्य आतिथ्य और डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आरम्भ हुआ। इस अवसर पर रामायण केन्द्र की पत्रिका उर्वशी के हनुमान विशेषांक सहित अन्य पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। हम्पी विश्वविद्यालय के अनेक प्रोफेसर और यात्रा के साथियों ने हनुमान प्रसंग पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। हमने भी “सर्वकालिक प्रबंधन गुरु हनुमान” शोध पत्र निम्नानुसार प्रस्तुत किया।

☆ शोध पत्र – सर्वकालिक प्रबंधन गुरु हनुमान ☆

इस समय, जब भारतीय अर्थ व्यवस्था उड़ान भरने (टेक ऑफ़ स्टेज) को तैयार है। प्रबंधन सूत्रों के पौराणिक आधार खोजना हमारी आवश्यकता है कि किस तरह अत्याधुनिक प्रबंधकीय सिद्धांत सनातन वांग्मय साहित्य में समाविष्ट रहे हैं।

हमने स्टेट बैंक में 37 वर्ष सेवा की है, जिसमें से 32 वर्ष प्रशासन-प्रबंधन के विभिन्न उच्चतम पदों पर कार्य निष्पादन किया है। 05 वर्ष बैंक के प्रशिक्षण केंद्र में बैंक प्रबंधकों को प्रबंधकीय प्रशिक्षण दिया है। मध्यभारत ग्रामीण बैंक में तीन वर्ष महाप्रबंधक (प्रशासन) पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन पर अनेक पुस्तकों का अध्ययन किया था। उनमें स्टीफन रिचर्ड कोवे (Stephen Richard Covey) द्वारा लिखित पुस्तक “सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाईली इफेक्टिव पीपल” एक अद्भुत किताब है। जिसमें व्यवस्थित कार्य निष्पादन द्वारा वांछित परिणाम प्राप्ति हेतु 07 ऐंसी आदतों का उल्लेख किया गया है, जो जीवन में लक्ष्य हासिल करने हेतु आवश्यक होती हैं। यह पुस्तक जीवन प्रबंधन की गीता कही जा सकती है।

यह एक अद्भुत संयोग है कि बाईसवीं सदी में उद्भूत प्रबंधन सिद्धांत त्रेता युग में हनुमान जी द्वारा प्रयोग किए जा रहे थे। इसीलिए पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुस्लिम होकर भी हनुमान जी की छोटी सी धातु प्रतिमा अपने साथ रखते थे। यहाँ सनातन दर्शन की सर्वकालिक महानता परिलक्षित होती है। हम इन सात आदतों का विश्लेषण हनुमान जी के जीवन वृत्त से करेंगे।

हम जानते हैं कि एक उम्र के बाद आदमी आदतों का पुंज होता है। लेकिन ये आदतें जिन पर हम बातें करेंगे कुछ अलग क़िस्म की हैं। इन्हें होशोहवास में सीखना और ग्रहण करना पड़ता है। इन आदतों से मानसिक तनाव के बग़ैर उभरती प्रभावशीलता (इफेक्टिवनेस) से वांछनीय परिणाम प्राप्त करके उन परिणामों की सम्भाल की जा सकती है। इनके पालन से तनाव प्रबंधन स्वमेव होता चलता है।

प्रबंधकीय क्षमता का आधार नैतिक आचरण और व्यक्ति में निहित मूल्य होते हैं। लेखक नैतिकता के साथ मूल्यों को संयुक्त करके सार्वभौमिक कालातीत सिद्धांत विकसित करने की बात करता है। ऐसा करने के लिए सिद्धांतों और मूल्यों को अलग करना पड़ता है। लेखक सिद्धांतों को अंतर्वैयक्तिक संबंधों के प्रभावी नियमों के रूप में देखता है, जिसके दर्शन हमें हनुमान जी के व्यक्तित्व में होते हैं। जबकि व्यक्तिपरक आंतरिक मूल्य उनके व्यक्तित्व के अविभाज्य अंग हैं। मूल्य लोगों के व्यवहार को नियंत्रित करते हैं, जबकि सिद्धांत अंततः परिणाम निर्धारित करते हैं। हनुमान के जीवन वृत्त में कर्तव्य परायणता मूल्य और स्वामीभक्ति सिद्धांत दृष्टिगोचर होते हैं। पुस्तक में सात आदतों को एक श्रृंखला में प्रस्तुत किया गया है, जो निर्भरता से आत्म निर्भरता तदुपरांत परस्पर निर्भरता से सुखद कार्यप्रणाली द्वारा जीवन की राह आसान बनाते हैं।

दो लोग एक ही चीज़ को दो अलग दृष्टिकोण से देख सकते हैं। उन्हें एक बिंदु पर आकर परिपक्वता स्थापित करना होता है। परिपक्वता के तीन क्रमिक चरण हैं: निर्भरता, आत्मनिर्भरता और अन्योन्याश्रय। जन्म के समय, हर कोई निर्भर होता है, और निर्भरता के लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं; फिर वह परिवार और मित्रों के सहयोग से आत्मनिर्भर होना आरम्भ करता है। यह परिपक्वता की पहली अवस्था है। इस अवस्था में तीन आदतें जीवन प्रबंधन की नींव रखती हैं।

*

पहली तीन आदतों में से प्रत्येक का उद्देश्य  व्यक्ति को आत्म निर्भरता प्राप्त करने में मदद करना है। हम देखते हैं कि हनुमान जी जन्म से ही आत्मनिर्भर हैं। पहली तीन आदतों के बाद की तीन आदतों का उद्देश्य परस्पर निर्भरता प्राप्त करने में मदद करना है, और सातवीं आदत का उद्देश्य इन उपलब्धियों को बनाए रखने हेतु सतत तैयारी में निहित  है। हनुमान के व्यक्तित्व में इन सात आदतों का विस्मयी समावेश देखने को मिलता है। इसका अर्थ यह हुआ कि हिंदुओं के दर्शन में प्रबंधन के गुणों का समावेश रहा है। जिन्हें कल्पनाशीलता से पुराणों में उतारा गया था। इन्हें जानने और समझने की ज़रूरत है।

पहली तीन आदतों का लक्ष्य शिशुवत पराधीनता से आत्म निर्भरता द्वार आत्म-निपुणता का विकास करना है।

पहली आदत : “सतत सक्रियता” (Proactive)

सक्रियता पहली आदत है, जो हनुमान जी को निरंतर परिणाम प्राप्ति में सहायक होती है। इससे हनुमान जी की सक्रियता का पता चलता है। वे जन्मते ही सूर्य के पास पहुँच जाते हैं। पूरे जीवन निष्क्रिय परिलक्षित नहीं होते हैं।  

सक्रियता का अर्थ है अपने ज्ञान और अनुभवों को सृजनात्मक विश्लेषण बुद्धि द्वारा श्रेष्ठ कार्यों में सतत लगाए रखना। बाहरी प्रतिक्रिया की जिम्मेदारी लेना, सकारात्मक प्रतिक्रिया देने और स्थिति को सुधारने के लिए पहल करना। जब उपलब्धि का वातावरण बनने लगता है तब विरोधी आपको उत्तेजित करने की कोशिश करते हैं। जैसे लंका जाते समय हनुमान जी को सुरसा उन्हें रोकने की कोशिश करती है। तब हनुमान बुद्धिमत्ता से उसका वचन पूरा करके निकल जाते हैं। “उत्तेजना और प्रतिक्रिया के बीच यह चुनने का अधिकार आपका है कि कैसे प्रतिक्रिया करनी है”, और आपकी सहमति के बिना कोई भी आपकी भावना को चोट नहीं पहुंचा सकता है। लेखक किसी की प्रतिक्रियाओं पर और उसके प्रभाव के केंद्र पर ध्यान केंद्रित करने पर चर्चा करते हैं।

आदत 2: “परिणाम को ध्यान में रखकर शुरुआत करना” (Begin with the end in mind)

लेखक इस बात पर जोर देता है कि आपका ध्यान अंतिम परिणाम पर केंद्रित होना चाहिए अर्थात् जीवन का “एक व्यक्तिगत मिशन” निर्धारित कर उस दिशा में काम करें। आपको संकल्पना करना है कि आपको भविष्य में कैसे याद किया जाना चाहिए? प्रभावी होने के लिए आपको उसी दिशा में सिद्धांतों के आधार पर कार्य करने और अपने मिशन की लगातार समीक्षा करने की आवश्यकता है।

हनुमान जी का मिशन पहले सुग्रीव की सेवा उसके बाद श्रीराम की सेवा में जीवन अर्पण करना था। आज भी उन्हें इसी रूप में स्मरण किया जाता है। आपकी सक्रियता मिशन की दिशा में होनी चाहिए। आपको यह निश्चित करना आवश्यक है कि संसार जीवन की संध्या में आपको किस रूप में जाने- एक प्रबुद्ध आदमी, धनवान व्यक्ति, त्यागी पुरुष या भले दयालु दानी इंसान या लालची दुश्चरित्र व्यक्ति। तदनुसार संकल्पित छवि के अनुसार मिशन आपके जीवन निर्वाह का तरीक़ा हो।

आदत 3: “प्राथमिकता तय करते रहें” (Put first thing first)

आपको अपनी प्राथमिकताओं को अत्यावश्यक (Urgent) और महत्वपूर्ण Important) में बाँट कर कार्य निष्पादन करना चाहिए। इस पद्धति से कार्य निष्पादन के चार युग्म बनते हैं।

1. अत्यावश्यक (Urgent) और महत्वपूर्ण Important)।

कौन सा काम अत्यावश्यक है और कौन सा महत्वपूर्ण है, अत्यावश्यक कार्य का निपटान पहले हो चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। जैसे लंका जाकर सीता माता का पता लगाना और रावण के दरबारियों व निवासियों को आतंकित करना है। जब लक्ष्मण को शक्ति लगती है तब जड़ी-बूटी लाना अत्यावश्यक हो गया था। तब हनुमान भरोसे पर खरा उतरते हैं। यदि आपको यात्रा पर जाना है तो समय पर आरक्षण करवाना अत्यावश्यक है, उसे निपटायें।

2. अत्यावश्यक नहीं लेकिन महत्वपूर्ण

कार्य सूची में अत्यावश्यक कार्य लंबित न हो तब महत्वपूर्ण कार्यों को हाथ में लें, इन्हें पूरा करने की योजना बनाएँ। निठल्ले ना बैठ जाएँ। लंका से लौटकर हनुमान वहाँ की स्थितियों के अनुसार सैनिकों को तैयार करते हैं। आपको यात्रा पर जाना है। आरक्षण हो गया है तो यात्रा का बैग तैयार करके रख लें। अंतिम समय की प्रतीक्षा में तनाव पैदा होता है, ख़ाली समय का सदुपयोग उत्तम नीति है।

3. अत्यावश्यक लेकिन अमहत्वपूर्ण

कोई कार्य अत्यावश्यक है लेकिन महत्वपूर्ण नहीं लगता फिर भी उसे निरंतर करते रहना है, जैसे नियमित व्यायाम, निरंतर अध्ययन और आपसी संबंधों को मज़बूत करना। हनुमान व्यायाम द्वारा तंदुरुस्त रहते हैं और सेना की तैयारी में निरंतर रत रहते हैं।

4. अनावश्यक और अमहत्वपूर्ण।

यह देखा गया है कि लोग अक्सर दूसरों या जिन चीजों पर उनका कोई प्रभाव या अधिकार नहीं होता है, उन फ़िज़ूल कार्यों पर अनावश्यक समय और ऊर्जा खर्च करते रहते हैं। इस तरह के तुच्छ ध्यान भटकाने वाली चीजों पर ध्यान ना देकर आप सार्थक योजना बनाने में संलग्न होते रह सकते हैं। हनुमान कभी निठल्ले नहीं बैठते।

लेखक का मत है कि लोगों को अपना अधिकांश समय पद्धति I और II पर खर्च करना चाहिए, लेकिन कई लोग पद्धति IV में बहुत अधिक समय बिताते हैं। पद्धति तीन निरंतर करने वाले कार्य हैं।

हनुमान के जीवन से सीख मिलती है कि वे ज़रूरत होने कर अत्यावश्यक कार्यों हेतु उपलब्ध होते हैं। अनावश्यक कार्यों में ऊर्जा और समय नष्ट नहीं करते।

ये पहली तीन आदतें ख़ुद के आंतरिक प्रबंधन से संबंधित हैं।

क्रमशः…

© श्री सुरेश पटवा 

भोपाल, मध्य प्रदेश

*≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 151 ☆ गीत – ।मानवता को महका दे भारत का गर्व होली है।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # 151 ☆

☆ गीत – ।मानवता को महका दे भारत का गर्व होली है।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

दिलों को जो प्रेम से रंगा दे वह त्यौहार होली है।

नफरत को मिटा दे और मीठी हो जाती बोली है।।

*

लोग छूटे भूले बिसरे भी मिल जाते हैं होली में।

पत्थर में भी प्रेम के फूल खिल जाते हैं होली में।।

छोटे बड़े का भेद मिटा दे   वह त्यौहार होली है।

दिलों को जो प्रेम से रंगा दे वह त्यौहार होली है।।

*

रंगारंग रंगोली के रंग   गिरते हैं सबकी झोली में।

काले नीले पीले सब चलते हैं मिल कर टोली में।।

भांग ठंडाई जो दुनिया भुला दे वो त्यौहार होली है।

दिलों को जो प्रेम से रंगा दे वह त्यौहार होली है।।

*

होलिका दहन में भस्म हो जातें हैं सब ही राग द्वेष।

बन जाती सब की एक बोली और एक जैसा भेष।।

दूरियों की दीवारों कोआग लगा दे वो त्यौहार होली है।

दिलों को जो प्रेम से रंगा दे वह त्यौहार होली है।।

*

गले से गले दिल से दिल मिलाने का पर्व होली है।

सदियों से चला आ रहा भारत का गर्व होली है।।

जो सारी मानवता को महका दे वो त्यौहार होली है।

दिलों को जो प्रेम से रंगा दे वह त्यौहार होली है।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा #218 ☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – कविता – अपना भारत… ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित – “कविता  – अपना भारत। हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।) 

☆ काव्य धारा # 218

☆ शिक्षाप्रद बाल गीत – अपना भारत…  ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

अपना भारत है सबसे पुराना

दुनिया का एक अद्भुत खजाना

*

पेड़, पर्वत, नदी और नाले,

खेत, खलिहान वन सब निराले

यहीं गंगा है औ’ वह हिमालय

जिसको दुनिया ने बेजोड़ माना ॥

*

इसकी धरती उगलती है सोना

कला हाथों का मानो खिलौना

आज नई रोशनी में भी दिखता

इसका इतिहास सदियों पुराना ॥

*

जो विदेशों से भी यहाँ आये,

वे भी बस गये, रहे न पराये

 लोगों में है मोहब्बत कुछ ऐसी

जानते सबको अपना बनाना ॥

*

गाँवों में आज भी है सरलता,

 नगरों में तो है नव युग मचलता ।

बढ़ते – विज्ञान को भी हमें ही

प्रेम का रास्ता है दिखाना

*

 सेनानियों ने था देखा जैसा सपना,

 बनाना वैसा भारत है अपना ।

 हमें मिल जुल के बढ़ना है आगे,

देखकर के बदलता जमाना ॥

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 235 ☆ फागुन मास सुहावन लागे… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “फागुन मास सुहावन लागे। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 235 ☆ फागुन मास सुहावन लागे

रंगों की बौछार में भींगते हुए लोग सकारात्मकता के साथ श्यामल हो जाना चाहते हैं। बरसाना, नंद गाँव, वृंदावन की बात ही क्या, यहाँ फगुआ गाते हुए भक्त लठ्ठमार होली का आनन्द भी उठाते हैं। रंगभरी ग्यारस से जो गुलाल उड़ना शुरू होता है, वो रंग पंचमी पर जाकर पूर्ण होता है …

ग्वालवाले झूम जाते, मास फागुन रंग में।

कृष्ण राधामय हुए अब, होलिका हुड़दंग  में।।

 धड़कनों को  थाम रखते, ले  गुलालन  हाथ में।

रूप वृन्दावन सुहावन, गोप ग्वाले साथ में।।

संस्कारों को जीवित रखने का प्रबल माध्यम हमारे त्यौहार होते हैं जो न केवल मिलजुलकर रहना सिखाते वरन एक दूसरे का सम्मान, बड़ों का आदर, छोटों को स्नेह करना सिखाते हैं। प्राकृतिक रंगों के साथ जुड़कर अपने घरों में हरी धनिया, बथुआ,पालक, चुकंदर, गाजर, टेसू के फूल के द्वारा रंग बनाइए और उससे खेलें। आजकल तो व्यवस्थित कालोनियों में एक साथ मिलकर ,तय समय में ऐसे ही रंगो का प्रयोग हो रहा है। घर के बनें पकवान विशेषकर गुझिया, दही बड़ा, काँजी बड़ा, शक्कर पारा, सलोनी , पापड़ी, खाजा व कचौड़ियों का स्वाद  इसमें चार चाँद लगा देता है।

आप सभी को होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगोत्सव में सारे भेदभाव मिटाकर एक दूसरे के अपना बनाइए तभी सच्चे मायनों में वसुधैव कुटुंबकम सार्थक होगा।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 341 ☆ आलेख – “मुगल भारत में इसलिए स्थाई हुए क्योंकि उन्होंने भारतीय पर्वों की परवाह की…” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 341 ☆

?  आलेख – मुगल भारत में इसलिए स्थाई हुए क्योंकि उन्होंने भारतीय पर्वों की परवाह की…  ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

विवेक रंजन श्रीवास्तव
भोपाल
होली रंगों का त्योहार है। रंग खुशी के प्रतीक होते हैं। दुखद है कि आज गंगा जमनी तहजीब की बात तो होती है पर जो लोग अपने हित साधन के लिए यह बात करते हैं वे ही उस पर अमल नहीं करते। इतिहास के पन्नों में देखें तो भारत में मुसलमान केवल इसलिए यहां के निवासी बन सके क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की संस्कृति को अपनाया । मुगल बादशाहों के समय में होली के त्योहार का खूब जिक्र मिलता है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि मुगल शासन में बादशाहों को रंग से कोई परहेज नहीं था । मुगल शासन काल में मवेशी के सींगो के खोल में रंग भरकर पिचकारी के रूप में इस्तेमाल कर रंग फेंका जाता था। बादशाह जहांगीर के समय में बांस की पिचकारी बनाकर उसमें रंग भरकर वह अपने महल के दरबारी और राज्यों के साथ होली खेलते थे। यह उल्लेख साहित्य में वर्णित है। बादशाह मोहम्मद शाह के होली खेलने का जिक्र इतिहास में दर्ज है। जहांगीर काल में जहांगीर द्वारा होली खेलने की कई पेंटिंग्स आज भी मौजूद हैं। प्लास्टिक का आविष्कार मुगल शासन काल में तो नहीं हुआ था। तब बांस की पिचकारी बनाकर , या धातु की पिचकारी का उपयोग किया जाता था। ग़ुलाल और वनस्पतियों, खास कर टेसू के फूलों के रंगों को पानी में घोलकर पिचकारी में भरा जाता था। जिससे होली खेली जाती थी। यह प्रथा भारत की संस्कृति का हिस्सा है।आज भी कई ऐसे मुस्लिम परिवार हैं जो होली का त्योहार गर्व से खेलते हैं। होली को ईद e गुलाबी कहा जाता था । अकबर का जोधाबाई के साथ और जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलने का वर्णन है. पत्थर के बड़े हौद में रंग बनाया जाता था। अतः आज रंग का विरोध परम्परा या सांस्कृतिक न होकर राजनैतिक अधिक दिखता है।

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 242 ☆ बाल कविता – होली का त्योहार… ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मानबाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंतउत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 242 ☆ 

☆ बाल कविता – होली का त्योहार…  ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ 

 होली का त्योहार

बने हैं चाट पकौड़ी

आलू टिक्की, पापड़, सेमें

स्वाद मूँग मंगौड़ी।।

 *

गरम – गरम आलू हैं छोले

बढ़िया उर्द कचौड़ी

बेसन के भी सेव खा रहे

मौड़ा सब ही मौड़ी।।

 *

रंग गुलाल उड़े हैं केसर

मस्ती ही मस्ती है

जमकर खेलें, हुरियारे सब

रँगी गली बस्ती है।।

 *

जमकर खाएँ चाट पकौड़ी

सी – सी कर हुरियारे

खूब मना त्योहार होलिका

जोकर से मुँह कारे।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 43 – सरकारी मेहरबानी ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं। आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना सरकारी मेहरबानी)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 43 – सरकारी मेहरबानी ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ 

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

घाव करे गंभीर – सरकारी मेहरबानी

सरकारी कार्यालयों की हालत किसी पुराने खंडहर जैसी होती है—देखो तो लगता है अभी भरभराकर गिर पड़ेगी, लेकिन गिरती नहीं। अंदर जाओ तो पता चलता है कि ये खंडहर सरकारी कर्मियों की इच्छाशक्ति और जनता की मजबूरी से टिका हुआ है। हमारे मोहल्ले में एक आदमी था—रामसेवक मिश्रा। नाम से लगता था कि जनता की सेवा के लिए ही जन्मा हो, मगर असल में वो सरकारी अफसरों के चरणों की सेवा का प्रबल समर्थक था। उसने अपनी पूरी जवानी एक ही काम में लगा दी—‘साहब, मेरा काम हो जाएगा न?’ और साहब हर बार मुस्कुराकर कहते, ‘देखो मिश्रा जी, सिस्टम में टाइम लगता है, अब सिस्टम को तोड़ा तो हम भ्रष्टाचार करेंगे और अगर नहीं तोड़ा तो आप विलंब का रोना रोएंगे। आप ही बताइए, हम क्या करें?’ मिश्रा जी इस दार्शनिकता को समझ नहीं पाते और फिर चाय-नाश्ते की थाली बढ़ा देते।

मिश्रा जी का काम आखिरकार बीस साल में पूरा हुआ। बीस साल लग गए एक छोटे से मकान की नकल निकलवाने में। जब फाइल निकली तो उसमें से ऐसी खुशबू आई कि पूरा दफ्तर भावुक हो गया। बाबू बोला, ‘अरे! ये फाइल तो हमारे पूर्वजों की धरोहर निकली! इसे म्यूजियम में रखना चाहिए।’ मिश्रा जी की आंखों में आंसू थे—खुशी के नहीं, बल्कि अपने जीवन के बीस साल सरकारी गलियारों में गवां देने के। सोच रहे थे कि कहीं स्वर्ग में भी ‘कृपया प्रतीक्षा करें’ की पर्ची न काटनी पड़े।

बात वहीं खत्म नहीं हुई। सरकारी योजना आई—‘सबको आवास, मकान के साथ’। मिश्रा जी खुश हुए कि चलो अब सरकार सुधर गई, लेकिन जैसे ही आवेदन किया, बाबू ने फाइल को ऐसे देखा जैसे वो ससुराल से आई संदिग्ध मिठाई हो। बोले, ‘अरे मिश्रा जी, इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं आप। इसमें उन्हीं को घर मिलेगा जिनके पास पहले से कोई घर नहीं है।’ मिश्रा जी बोले, ‘मगर मेरे पास भी तो कुछ नहीं है!’ बाबू ने चश्मा ठीक करते हुए कहा, ‘अरे नहीं, आपके पास सरकारी फाइलों में दर्ज आपका पुराना मकान है। सरकार फाइलों की मानती है, आपकी नहीं।’ मिश्रा जी सिर पकड़कर बैठ गए।

इसी बीच मोहल्ले में एक और आदमी था—पंडित हरिहर शरण। वो सरकारी योजनाओं के गुरु थे। उनकी जानकारी ऐसी थी कि सरकारी बाबू भी उनसे राय लेते थे। उन्होंने मिश्रा जी को सलाह दी, ‘देखिए, आपको बेघर बनना होगा, तभी घर मिलेगा।’ मिश्रा जी घबरा गए, ‘मतलब?’ पंडित जी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मतलब ये कि अपनी जमीन दान कर दीजिए, फिर कागजों में बेघर हो जाइए, तब योजना में आपका नाम आएगा।’ मिश्रा जी बोले, ‘ये तो वही बात हो गई कि खाना मिले इसके लिए पहले भूख से मरना पड़े!’ पंडित जी बोले, ‘सरकार की योजना ऐसे ही चलती है। जो वास्तव में गरीब होता है, उसके पास इतनी जानकारी होती ही नहीं कि योजना तक पहुंच सके।’

अब मिश्रा जी ने सरकारी तंत्र के साथ खेलने की सोची। उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘रामसहाय बेघर’ रख लिया और आवेदन कर दिया। फाइल सीधे मंत्रालय तक पहुंची। मंत्री जी ने खुद साइन किए और कहा, ‘ये देखिए, हमारी सरकार ने बेघरों के लिए कितनी संवेदनशीलता दिखाई है।’ मगर जब मकान आवंटित हुआ तो उसके साथ एक शर्त आई—‘आप इसे अगले बीस साल तक बेच नहीं सकते, किराए पर नहीं उठा सकते और अगर इसमें कोई परिवार रखेंगे तो उनकी भी पात्रता जांची जाएगी।’ मिश्रा जी हंसते-हंसते रो पड़े। बोले, ‘सरकार ऐसे घर दे रही है जैसे शादी में हलवाई लड्डू दे और कहे कि इसे न खाओ, न बांटो, बस तस्वीर खिंचवाकर रख लो।’

सरकारी नीतियां जनता को ऐसे उलझाती हैं जैसे नाई बच्चे को बहलाने के लिए कैंची चलाने से पहले गुब्बारा पकड़ाता है। अब मिश्रा जी के घर के बाहर एक सरकारी बोर्ड टंग गया—‘यह मकान सरकार द्वारा दिया गया है, इसे बेचना गैरकानूनी है।’ मोहल्ले वालों ने देखा तो बोले, ‘वाह मिश्रा जी, आपको सरकार ने मकान दिया!’ मिश्रा जी बोले, ‘हाँ, मगर मैं इसमें रह नहीं सकता, इसे किराए पर नहीं उठा सकता और बेच भी नहीं सकता। ऐसा मकान मुझे मेरी ससुराल से भी मिल सकता था, सरकार से लेने की क्या जरूरत थी!’

इस पूरे किस्से से एक बात तो साबित हो गई कि सरकारी योजनाएं आम आदमी के लिए नहीं, बल्कि आंकड़ों के लिए बनाई जाती हैं। रिपोर्ट में लिखा जाएगा—‘हमने 10 लाख मकान दिए’, मगर उसमें एक लाइन नहीं लिखी जाएगी—‘इनमें से कोई भी रहने लायक नहीं।’ मिश्रा जी ने सोचा, ‘काश! मैं भी कोई नेता होता, तब शायद मुझे बिना मांगे ही सबकुछ मिल जाता। लेकिन आम आदमी होने की सजा यही है कि सरकार रोटियां पकाती है, मगर परोसती नहीं। भूख बढ़ाने का काम हमारा, खाना देने का काम उनकी फाइलों का।’

कहानी का अंत भी कम दिलचस्प नहीं था। एक दिन सरकार ने फिर से एक योजना निकाली—‘पुरानी योजनाओं का पुनर्विलोकन’। इसका अर्थ था कि जिन योजनाओं से जनता का फायदा नहीं हुआ, उन्हें दोबारा लागू किया जाए और फिर से फाइलें खोली जाएं। मिश्रा जी को लगा कि अब तो उनका सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन जब नए सिरे से जांच हुई तो पाया गया कि उनका आवेदन नियमों के खिलाफ था। सरकारी बाबू ने कहा, ‘मिश्रा जी, आपको ये मकान गलती से मिल गया था, अब इसे सरकार वापस लेगी।’ मिश्रा जी ने सिर पर हाथ मारा और बोले, ‘वाह रे सरकार! पहले दिया, फिर रोका, फिर दोबारा मौका दिया, फिर वापस लिया! लगता है मैं सरकारी योजना नहीं, किसी टीवी सीरियल का पात्र हूं, जिसे कभी अमीर, कभी गरीब, कभी आशावादी, कभी हताश बना दिया जाता है!’

सरकार ने मकान वापस ले लिया। अब मिश्रा जी के पास न घर था, न जमीन। वो फिर वहीं आ गए, जहां से चले थे—सरकारी दफ्तर की लंबी कतार में। फर्क बस इतना था कि इस बार उनके हाथ में एक और आवेदन था—‘बेघर व्यक्ति के पुनर्वास हेतु सहायता।’ बाबू ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मिश्रा जी, सिस्टम में टाइम लगता है…।’

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य #204 – आलेख – हाइकु में व्यक्त भावों की अभिव्यक्ति के मूल स्वर– ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय एवं ज्ञानवर्धक आलेख हाइकु में व्यक्त भावों की अभिव्यक्ति के मूल स्वर)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 204 ☆

☆ आलेख – हाइकु में व्यक्त भावों की अभिव्यक्ति के मूल स्वर ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ 

हाइकु जापानी काव्य की एक संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली विधा है, जो प्रकृति, मानवीय भावनाओं और जीवन के क्षणिक अनुभवों को 5-7-5 की वर्ण-संरचना में समेटती है। भारतीय साहित्य में हिंदी हाइकु ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जहाँ यह जापानी शैली से प्रेरित होकर भी भारतीय संस्कृति, संवेदनाओं और जीवन के रंगों से सरोबार है। प्रस्तुत संग्रह में विभिन्न हाइकुकारों ने अपनी रचनात्मकता और भावनात्मक गहराई से जीवन के विविध आयामों को उकेरा है। यहां हम इन सभी हाइकुओं की समीक्षा करते हुए, इनके भाव, शिल्प और संदेश को प्रस्तुत करेंगे।

हमने हाइकु का समीक्षात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए कोशिश की है कि इसमें प्रत्येक हाइकु को शामिल किया जाए। इसमें हाइकु की संक्षिप्तता और गहनता को ध्यान में रखते हुए, इनके भाव, शिल्प और संदेश को संतुलित रूप से विश्लेषित किया गया है। यह समीक्षा प्रेम, प्रकृति, जीवन, दर्शन, और सामाजिक संदर्भों के विविध पहलुओं को उजागर करती है।

 

~ प्रेम और व्यक्तिगत संवेदना

  1. अनिता वर्मा ‘अन्नु’: दिल में बसी/ अब होती हैं बातें/ यादों से तेरी।

यह हाइकु प्रेम की स्मृति और उसकी शाश्वतता को दर्शाता है। प्रिय की अनुपस्थिति में यादें संवाद का आधार बनती हैं, जो एक मार्मिक उदासी को व्यक्त करता है।

  1. अनुपमा प्रधान: वो मेरा प्यार/ न बन पाया मेरा/ रूठी किस्मत।

प्रेम की असफलता और भाग्य की विडंबना यहाँ प्रमुख है। “रूठी किस्मत” एक सशक्त प्रतीक है जो मानव की असहायता को रेखांकित करता है।

  1. उषा पाण्डेय कनक‘: ‘आँखों ने रोपे/ बीज, प्रेम भाव के/ दिल मुस्काये।

प्रेम की उत्पत्ति और उसका विकास इस हाइकु में बीज और मुस्कान के रूपक से सुंदरता से चित्रित हुआ है। यह प्रेम की सकारात्मक शक्ति को दर्शाता है।

  1. निशा नंदिनी भारतीय: तुम्हीं रोशनी/ तुमसे है जीवन/ हो अर्धांगिनी।

यह हाइकु दांपत्य प्रेम और जीवनसाथी के महत्व को उजागर करता है। “रोशनी” और “अर्धांगिनी” भारतीय संस्कृति में नारी की केंद्रीय भूमिका को प्रतिबिंबित करते हैं।

  1. तपेश भौमिक: तन्हाई पर/ याद आई उसकी/ वो हरजाई!

एकाकीपन में प्रेम की स्मृति और विश्वासघात का दर्द इस हाइकु में स्पष्ट है। “हरजाई” शब्द भावनात्मक तीव्रता को बढ़ाता है।

 

~ प्रकृति और ऋतु चित्रण

  1. आशा पांडेय: जाड़े की रात/ गुलजार अलाव/ कहानी झरे।

सर्द रात में अलाव की गर्माहट और कहानियों का प्रवाह इस हाइकु में ग्रामीण जीवन की सादगी को जीवंत करता है। “कहानी झरे” एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति है।

  1. आशीष कुमार मीणा: नाच उठा है/ देखो मन मयूर/ भीग वर्षा में।

वर्षा में मन का आनंद और स्वतंत्रता का चित्रण इस हाइकु की विशेषता है। “मन मयूर” एक सुंदर रूपक है जो प्रकृति और भाव का संनाद दर्शाता है।

  1. अलंकार आच्छा: बरसे घन/ नहाके ताज़ा हुए/ उँघते वन।

वर्षा के बाद जंगल की शांति और ताजगी यहाँ प्रभावशाली है। “उँघते वन” प्रकृति की विश्रामावस्था को सूक्ष्मता से व्यक्त करता है।

  1. उपमा शर्मा: बर्फीली हवा/ गिर गया है पारा/ काँपता तन।

ठंड का यथार्थवादी चित्रण इस हाइकु में है। “काँपता तन” मानव की प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को उजागर करता है।

  1. कमल कपूर: बाँटे महक/ सुबह की सहेली/ नर्म चमेली।

सुबह की ताजगी और चमेली की सुगंध का संयोजन इस हाइकु में प्रकृति की सौम्यता को दर्शाता है। “सुबह की सहेली” एक रमणीय उपमा है।

  1. चेतना भाटी: कली चटखी/ स्वागतम वसंत/ मन महका।

वसंत का आगमन और मन की प्रसन्नता इस हाइकु में जीवंत है। “कली चटखी” प्रकृति के नवीकरण का प्रतीक है।

  1. जितेन्द्र निर्मोही: तितली गई/ लेकर मकरंद/ फैलती गंध।

प्रकृति की गतिशीलता और सुगंध का प्रसार इस हाइकु में है। “फैलती गंध” सूक्ष्म संवेदना को प्रभावी ढंग से व्यक्त करता है।

  1. प्रदीप कुमार दाश “दीपक”: बसंत आया/ फूल खिलने लगे/ गाये विहग।

वसंत की जीवंतता और पक्षियों का गान इस हाइकु में प्रकृति के उत्सव को चित्रित करता है।

  1. मंजु शर्मा जांगिड़ “मनी”: फागुन आया/ गुलाल रंग लाया/ नभ में छाया।

फागुन की रंगीनी और उत्साह का चित्रण यहाँ है। “नभ में छाया” उत्सव की व्यापकता को दर्शाता है।

  1. डॉ. सीमा उपाध्ये: पतझड़ में/ रेत सी उड़ती है/ जिंदगी यहाँ।

पतझड़ के माध्यम से जीवन की नश्वरता का चित्रण इस हाइकु में गहन है। “रेत सी उड़ती” एक मार्मिक रूपक है।

 

~ पारिवारिक और सामाजिक भाव

  1. डॉ. इन्दु गुप्ता: माँ तू है सूर्य/ मुझमें तेरा रूप/ मैं मीठी धूप।

माँ के प्रति श्रद्धा और संतान में उसकी छाया का भाव इस हाइकु में सुंदर है। “मीठी धूप” मातृत्व की कोमलता को व्यक्त करता है।

  1. कल्पना भट्ट: घर आँगन/ महकाती प्यार से/ मेरी बिटिया।

बेटी के प्रति स्नेह और घर की खुशहाली यहाँ प्रमुख है। “महकाती प्यार से” मासूमियत का प्रतीक है।

  1. गंगा पांडेय “भावुक”: उदास पिता/ अतिथि के आते ही/ खुल के हँसा।

पिता की उदासी का अतिथि के आगमन से हँसी में बदलना भारतीय आतिथ्य और भावनात्मक संतुलन को दर्शाता है।

  1. डॉ. नितीन उपाध्ये: आई घर से/ मिर्ची-हल्दी से सनी/ अम्मा की चिट्ठी।

माँ की चिट्ठी में घर की स्मृति और उसका स्पर्श इस हाइकु में जीवंत है। “मिर्ची-हल्दी” ग्रामीण जीवन की सुगंध को उकेरता है।

  1. डॉ. नीना छिब्बर: पढ़ चिठ्ठियाँ/ अधखुली पुरानी/ मिले जवाब।

पुरानी चिट्ठियों में छिपे भाव और उत्तरों का चित्रण इस हाइकु में नॉस्टैल्जिया को जागृत करता है।

  1. सतीश राठी: संस्कार मिले/ बनता प्रतिबिम्ब/ पुत्र पिता का।

पिता से पुत्र में संस्कारों का संचरण इस हाइकु में है। “प्रतिबिम्ब” पारिवारिक विरासत को दर्शाता है।

 

~ जीवन, दर्शन और सामाजिक टिप्पणी

  1. प्रकाश कांबले: युद्ध चाहिए?/ शांति का संदेश है/ बुद्ध चाहिए।

शांति और अहिंसा का संदेश इस हाइकु में प्रभावशाली है। “बुद्ध चाहिए” समकालीन युद्ध की विभीषिका के बीच प्रासंगिक है।

  1. डॉ मंजु गुप्ता: जिस वृक्ष की/ छाँह में नर बैठे/ उसी को काटे।

पर्यावरण विनाश और मानव की कृतघ्नता का यह हाइकु सशक्त टिप्पणी है। यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को उजागर करता है।

  1. डॉ. रीना सागर: यंत्रों में बंधा,/ मन की आज़ादी,/ विलुप्त हुई।

तकनीक के प्रभाव से मानसिक स्वतंत्रता के ह्रास का चित्रण यहाँ है। यह आधुनिक जीवन की विडंबना को व्यक्त करता है।

  1. डॉ. पूर्वा शर्मा: उम्मीद-माँझा/ ख्वाहिशों की पतंग/ जीवन यही।

जीवन को पतंग और उम्मीद को माँझे के रूप में चित्रित करना इस हाइकु की मौलिकता है। यह आकांक्षाओं और संतुलन को दर्शाता है।

  1. गिरीश चंद्र ओझा इन्द्र: जीव है आया/ जगत भरमाया/ भव-जलधि।

जीवन की माया और संसार के भ्रम को यह हाइकु दार्शनिक रूप से व्यक्त करता है। “भव-जलधि” गहन चिंतन को प्रेरित करता है।

  1. डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा: निकली रात/ संसार को सुलाने/ दर्द भूलाने।

रात की शांति और दर्द से मुक्ति का भाव इस हाइकु में है। यह जीवन की क्षणभंगुरता को सूचित करता है।

  1. प्रगति त्रिपाठी: महत्वाकांक्षा/ भर लूं मुट्ठी में ये/ पूरा संसार।

महत्वाकांक्षा की अतिशयता और उसकी सीमा यहाँ व्यक्त हुई है। “मुट्ठी में संसार” एक प्रभावशाली रूपक है।

  1. राम सिंह साद‘: ‘भूला है वन्दा/ अपने को स्वयं ही/ विडंम्वना है।

आत्म-विस्मृति और उसकी विडंबना इस हाइकु में गहन दर्शन के साथ प्रस्तुत हुई है।

  1. डॉ लता अग्रवाल: त्रिवेणी तट/ होगा पवित्र स्नान/ जीव उध्दार।

आध्यात्मिकता और पवित्रता का भाव इस हाइकु में है। “जीव उध्दार” मुक्ति की आकांक्षा को दर्शाता है।

  1. श्याम मठपाल: पेड़ सूख रहे।/ धरती तप रही।/ आदमी मौन।

पर्यावरण संकट और मानव की उदासीनता का यह हाइकु सशक्त चेतावनी है। “आदमी मौन” गहरी टिप्पणी है।

 

~ नैतिकता, संस्कार और संदेश

  1. तारकेश्वर सुधि‘: ‘कड़वे बोल/ बनते तलवार/ पहले तोल।

वाणी की शक्ति और संयम का संदेश इस हाइकु में है। “पहले तोल” नैतिकता की शिक्षा देता है।

  1. एस के कपूर “श्री हंस”: दिल हो साफ/ रिश्ते टिकते तभी/ गलती माफ।

रिश्तों में ईमानदारी और क्षमा का महत्व यहाँ व्यक्त हुआ है। यह हाइकु सामाजिक मूल्यों को रेखांकित करता है।

  1. सत्य नारायण: माता-पिता का/ आदर करना ही/ है ये संस्कार।

माता-पिता के प्रति सम्मान और संस्कारों का यह हाइकु भारतीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है।

  1. (आचार्य) संजीव वर्मा सलिल‘: ‘नहीं बिगड़ा/ नदी का कुछ कभी/ घाट के कोसे।

नदी की निर्मलता और मानव की आलोचना के बीच यह हाइकु प्रकृति की उदारता को दर्शाता है।

  1. प्रदीप कुमार शर्मा: धीरज धर/ मिलेगी कामयाबी/ कोशिश कर।

धैर्य और परिश्रम का संदेश इस हाइकु में सरल किंतु प्रभावी ढंग से व्यक्त हुआ है।

 

~ विविध भाव और चित्र

  1. कृष्णलता यादव: पाण्डुलिपियाँ/ अनुभव-लड़ियाँ/ झुर्रियों मध्य।

अनुभव और वृद्धावस्था का यह हाइकु गहन है। “झुर्रियों मध्य” जीवन के संचित अनुभवों को दर्शाता है।

  1. नमिता राकेश: झरना फूटे/ जो हंसे लड़कियां/ गीली मिट्टी सी।

लड़कियों की मासूम हँसी और प्रकृति का संयोजन इस हाइकु में रमणीय है। “गीली मिट्टी” ताजगी का प्रतीक है।

  1. प्रतिभा जोशी: कृष्ण मगन/ करें गोपियाँ रास/ भक्ति स्वरूप।

भक्ति और रास का यह हाइकु आध्यात्मिकता को व्यक्त करता है। “कृष्ण मगन” भक्ति की पराकाष्ठा को दर्शाता है।

  1. प्रणाली श्रीवास्तव: खूब उत्साह/ सोने-चांदी-पीतल/ क्रय की प्रथा।

भौतिकता और उत्साह का यह हाइकु सामाजिक रीति पर टिप्पणी करता है।

  1. प्रवीण शर्मा: प्रीत की झील/ खूब भर बदरा।/ प्यासे बसेरा।

प्रेम की गहराई और उसकी तृप्ति यहाँ चित्रित हुई है। “प्यासे बसेरा” भावनात्मक संतुष्टि को दर्शाता है।

  1. डॉ. प्रमोद सागर: शुद्ध सलिला/ पाप हरे सबका,/ शिव आँचल।

आध्यात्मिक शुद्धता और शिव की कृपा इस हाइकु में है। “शुद्ध सलिला” पवित्रता का प्रतीक है।

  1. बसन्ती पंवार: जीवन जैसे/ सांप छछूंदर है/ छोड़ता नहीं।

जीवन की जटिलता और उससे मुक्ति की असंभवता यहाँ व्यक्त हुई है। यह एक रोचक रूपक है।

  1. राजपाल सिंह गुलिया: पेड़ रो रहे/ धुआँ पीकर ही ये/ बड़े हो रहे।

प्रदूषण और पर्यावरण की पीड़ा का यह हाइकु मार्मिक है। “पेड़ रो रहे” संवेदनशील चित्रण है।

  1. लाडो कटारिया: एहतियात/ है कोरोना अभी भी/ चौकस रहें।

महामारी के प्रति सतर्कता का यह हाइकु समकालीन संदर्भ में प्रासंगिक है।

  1. विभा रानी श्रीवास्तव: पक्षी का गीत/ वो मेरे होंठो पर/ ऊँगली रखे।

प्रकृति और मौन का यह हाइकु सूक्ष्म संवेदना को व्यक्त करता है।

  1. विमला नागला: उर मूरत/ सांवली है सूरत/ कष्ट हरता।

प्रिय या ईश्वर की छवि और उसकी कृपा यहाँ व्यक्त हुई है।

  1. शेख़ शहज़ाद उस्मानी: सुस्वागतम/ आइये व जाइये/ रोका किसने?’

जीवन की स्वतंत्रता और उसकी क्षणभंगुरता का यह हाइकु हल्के व्यंग्य के साथ प्रस्तुत हुआ है।

  1. डा. सरोज गुप्ता: आज मौसम/ बड़ा खुशगवार/ हो जाए मस्ती।

मौसम की खुशी और जीवन का आनंद यहाँ सरलता से व्यक्त हुआ है।

~ निष्कर्ष

यह हाइकु संग्रह हिंदी साहित्य में हाइकु की व्यापकता और गहराई को प्रदर्शित करता है। प्रेम, प्रकृति, परिवार, दर्शन, और सामाजिकता के विविध रंग इन रचनाओं में संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली ढंग से उभरे हैं। प्रत्येक हाइकु अपने आप में एक संपूर्ण भाव-चित्र है, जो पाठक को सोचने और अनुभव करने के लिए प्रेरित करता है। ये रचनाएँ हाइकु की उस शक्ति को प्रमाणित करती हैं, जो कम शब्दों में गहन अर्थ समेट लेती है।

——-

© श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

16-07-2024

संपर्क – 14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने, सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़, जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) पिनकोड-458226

ईमेल  – [email protected] मोबाइल – 9424079675 /8827985775

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ एकटी…! ☆ श्री सुजित कदम ☆

श्री सुजित कदम

 

? कवितेचा उत्सव ?

☆ एकटी…! 

☆ 

आली बघ चिऊताई आज माझ्या परसात

दाणे टिपुनिया नेई पिल्लांसाठी घरट्यात…!

*

पिल्लासाठी घरट्यात सदा तिचे येणे जाणे

घास मायेचा भरवी चोचीतून मोती दाणे…!

*

चोचीतून मोतीदाणे पिल्ले रोज टिपायची

झाली लहानाची मोठी आस आता उडण्याची…!

*

आस आता उडण्याची आकाशात फिरण्याची

झाले गगन ठेंगणे पिल्ले उडाली आकाशी…!

*

पिल्ले उडाली आकाशी नवे जग शोधायला

एकटीच जगे चिऊ घरपण जपायला…!

© श्री सुजित कदम

मो.7276282626

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #271 – कविता – ☆ होली की हुडदंग, मेरे देश में… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष—  सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी होली पर्व पर एक भावप्रवण कविता होली की हुडदंग, मेरे देश में…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #271 ☆

☆ होली की हुडदंग, मेरे देश में… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

(अभिव्यक्ति परिवार के सभी भाई बहनों को रंगपर्व होली की शुभकामनाओं के साथ प्रस्तुत एक गीत)

बड़ी जोर से मची हुई है, होली की हुड़दंग

 मेरे देश में ।

 वैमनस्य, अलगाव, मज़हबी, राजनीति के रंग

 मेरे देश में।।

 

कोरोना के कहर से ज्यादा

राजनीति जहरीली

कुर्सी के कीड़े ने कर दी

सबकी पतलुन ढीली,

कभी इधर औ’ कभी उधर से

फूट रहे गुब्बारे

गुमसुम जनता मन ही मन में

हो रही काली-पीली

आवक-जावक खेल सियासी

खा कर भ्रम की भंङ्ग

मेरे देश में।।

 

 विविध रंग परिधानों में

 देखो प्रगति की बातें

 आश्वासनी पुलावों की है

 जनता को सौगातें,

 भाषण औ’आश्वासन सुन कर

 दूर करो गम अपने

 अलग अलग सुर में सब

 अपनी अपनी राग सुनाते,

 लोकतंत्र या शोकतंत्र के, कैसे-कैसे ढंग

 मेरे देश में

 भूख गरीबी वैमनस्य के भ्रष्टाचारी रंग

 मेरे देश में।

 

 रक्तचाप बढ़ गए,

 धरोहर मौन मीनारों के

 सिमट गई पावन गंगा,

 अपने ही किनारों से,

 झाँक रहे शिवलिंग,

 बिल्व फल फूल नहीं मिलते

 झुलस रहा आकाश

 फरेबी झूठे नारों से,

 बैठ कुर्सियों पर अगुआ, लड़ रहे परस्पर जंग

 मेरे देश में

 भूख गरीबी, वैमनस्य के भ्रष्टाचारी रंग

 मेरे देश में।

 

 ये भी वही और वे भी वही

 किस पर विश्वास करें

 होली पर कैसे, किससे

 क्योंकर परिहास करें,

 कहने को जनसेवक

 लेकिन मालिक ये बन बैठे

 इन सफेदपोशों पर

 कैसे हम विश्वास करें,

 मुँह खोलें या पर बंद रखें, पर पेट रहेगा तंग

 मेरे देश में

 भूख गरीबी वैमनस्य के भ्रष्टाचारी रंग

 मेरे देश में।।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares