हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कविता – अब वक़्त को बदलना होगा – भाग -6 ☆ सुश्री दीपा लाभ ☆

सुश्री दीपा लाभ 

(सुश्री दीपा लाभ जी, बर्लिन (जर्मनी) में एक स्वतंत्र पत्रकार हैं। हिंदी से खास लगाव है और भारतीय संस्कृति की अध्येता हैं। वे पिछले 14 वर्षों से शैक्षणिक कार्यों से जुड़ी हैं और लेखन में सक्रिय हैं।  आपकी कविताओं की एक श्रृंखला “अब वक़्त  को बदलना होगा” को हम श्रृंखलाबद्ध प्रकाशित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज प्रस्तुत है इस श्रृंखला की अगली कड़ी।) 

☆ कविता ☆ अब वक़्त  को बदलना होगा – भाग – 6 सुश्री दीपा लाभ  ☆ 

[6]

नेताओं की क्या बात करें

वे अन्य जगत के प्राणी हैं

हर नियम आम जनता के लिए

इन्हें करनी अपनी मनमानी है

ये मुफ्तखोरी से पलते हैं

अपनी बातों से मुकरते हैं

सेवा के नाम पर आए दिन

राजनीति की रोटियाँ सेकते हैं

इनकी सच्चाई सामने है

फिर भी जैसे आज़ाद ये हैं

ना जूं रेंगती कानों में

ना लाज बची है आँखों में

अब पानी सर से ऊपर है

तो इनको भी सुनना होगा

बहुत छल लिया गड़ेरिया बन

अब इन्हें भेड़ बनना होगा

अब वक़्त को बदलना होगा

© सुश्री दीपा लाभ 

बर्लिन, जर्मनी 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 90 ☆ मुक्तक ☆ ।। हर रात के बाद सूरज डूब कर फिर निकलता है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

☆ “श्री हंस” साहित्य # 90 ☆

☆ मुक्तक ☆ ।। हर रात के बाद सूरज डूब कर फिर निकलता है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆ 

[1]

हार में भी जीत में भी मजा  लीजिए।

नफरत मे खुद को मत सजा दिजिए।।

एक हार नहीं जीवन का  आदि अंत।

हर स्तिथि से खुद की रजा   कीजिए।।

[2]

क्षमताऔर ज्ञान का मत करना गरुर।

नहीं तो नशे सा चढ़ जाता   है सरूर।।

खूबी और खामी होती हर   इंसान मे।

अच्छी बातें तुम देखना पहले   जरूर।।

[3]

शुरू होकर कहानी खत्म हो  जाती है।

अच्छे क़िरदार की याद रंग  लाती   है।।

वो हारा नहीं जो गिर कर भी संभलता।

हर रात के हर सुबह भी रोशनी पाती है।।

[4]

मंहगी घड़ी मुश्किल घड़ी  दोनों निभाएं।

करके कुछ काम अलग ही आप दिखाएं।।

बड़े भाग्य से मिलता आदमी का लिबास।

सफलता को रोज नया सीखें नया बताएं।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेली

ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com

मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 154 ☆ “राम का नित ध्यान है” ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण रचना  – “राम का नित ध्यान है। हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे।) 

☆ “राम का नित ध्यान है” ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

पुण्य सलिला सरयू तट पर बसी शांति प्रदायानी

जन्म नगरी राम की है अयोध्या अति पावनी

स्वप्न पावन तीर्थ पुरियों में प्रथम जो मान्य है

सकल भारतवर्ष की है प्रिय सतत सन्मानिनी

सहन की जिसने उपेक्षा विधर्मी प्रतिकार की

सहेजे चुप रही मन में भावना उद्धार की

न्याय सदियों बाद पा रही नूतन सृजन

मन में आकाँक्षा सजाए राम के दरबार की

एक लंबी प्रतीक्षा के बाद आई है अब वह घड़ी

राम भक्तों के मन में भी मची है दर्शनों को हड़बड़ी

चाहते सब पूर्ण हो अब राम मंदिर का सृजन

जहां कर दर्शन प्रभु का पाए मन शांति बड़ी

राम हैं आदर्श जग के अपने सद व्यवहार से

सबके प्रिय औ’ पूज्य भी हैं सहज पावन प्यार से

विश्व को अनुराग उन पर उनके नित आदर्श पर

सभी मानव जाति को उनका सतत आधार है

सभी को सुख शांति दाई राम जी भगवान हैं

जिनको हर धर्मावलंबी व्यक्ति एक समान है

भेद छोटे बड़े का कोई दृष्टि में उनकी नहीं

हर एक की जीवन दशा पर सदा उनका ध्यान है

सदा सबका हो भला कोई ना कहीं विकार हो

दीन दुखियों का सदा कल्याण हो उद्धार हो

जगत में सुख शांति सद्भावना विश्वास से

प्राणियों के मनों में शुभकामना हो प्यार हो

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 177 – कुटुंब ☆ श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे ☆

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

? कवितेचा उत्सव ?

☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 177 – कुटुंब ☆ श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे ☆

विश्वात्मक

कुटुंबाचा।

वारसा हा

भारताचा।

 

जीवसृष्टी

हो साकार

जगण्याचा

अधिकार ।

 

स्वार्थ सोडा

मैत्री करा ।

प्रेमाची हो

खात्री स्मरा।

 

एकमेका

देऊ साथ।

मदतीला

लाखो हात।

 

छोट्यासवे

होऊ सान।

थोरांनाही

देऊ मान।

 

सान थोर

संगतीला।

अंत नसे

प्रगतीला।

 

रुसवा नि

राग थोडा।

सोडुनिया

मने जोडा।

 

चूक भूल

द्यावी घ्यावी

आनंदाचे

गीत व्हावी।

 

चार दिस

जगायचे

कुढत का

बसायचे।

 

उगा नको

कुरवाळू।

मत्सराचा

द्रोह टाळू

 

धुंदीमधे

नको राहू।

नात्याचा तू

अंत पाहू।

 

हाताची ती

सारी बोटे।

कुणी मोठे

कुणी छोटे।

 

साऱ्यांनाच

एक माप ।

लावती ना

मायबाप।

 

आंतराची

भाषा घ्यावी।

शहाण्याने

समजावी।

 

आज जरी

इहलोकी।

उद्या असे

परलोकी।

 

वाहूनिया

श्रद्धांजली।

शांती मना

का लाभली।

 

विश्वासाचे

जपू धागे।

खेद खंत

नको मागे।

 

©  रंजना मधुकर लसणे

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #207 ☆ अनुभव और निर्णय ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं।  साप्ताहिक स्तम्भ  “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का  मानवीय जीवन पर आधारित एक अत्यंत विचारणीय आलेख अनुभव और निर्णय। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 207 ☆

☆ अनुभव और निर्णय ☆

अगर आप सही अनुभव नहीं करते, तो निश्चित् है कि आप ग़लत निर्णय लेंगे–हेज़लिट की यह उक्ति अपने भीतर गहन अर्थ समेटे है। अनुभव व निर्णय का अन्योन्याश्रित संबंध है। यदि विषम परिस्थितियों में हमारा अनुभव अच्छा नहीं है, तो हम उसे शाश्वत् सत्य स्वीकार उसी के अनुकूल निर्णय लेते रहेंगे। उस स्थिति में हमारे हृदय में एक ही भाव होता है कि हम आँखिन देखी पर विश्वास रखते हैं और यह हमारा व्यक्तिगत अनुभव है–सो! यह ग़लत कैसे हो सकता है? निर्णय लेते हुए न हम चिन्तन-मनन करना चाहते हैं; ना ही पुनरावलोकन, क्योंकि हम आत्मानुभव को नहीं नकार सकते हैं?

मानव मस्तिष्क ठीक एक पैराशूट की भांति है, जब तक खुला रहता है, कार्यशील रहता है–लार्ड डेवन का यह कथन मस्तिष्क की क्रियाशीलता पर प्रकाश डालता है और उसके अधिकाधिक प्रयोग करने का संदेश देता है। कबीरदास जी भी ‘दान देत धन न घटै, कह गये भक्त कबीर’ संदेश प्रेषित करते हैं कि दान देते ने से धन घटता नहीं और विद्या रूपी धन बाँटने से सदैव बढ़ता है। महात्मा बुद्ध भी जो हम देते हैं; उसका कई गुणा लौटकर हमारे पास आता है–संदेश प्रेषित करते हैं। भगवान महाबीर भी त्याग करने का संदेश देते हैं और प्रकृति का भी यही चिरंतन व शाश्वत् सत्य है।

मनुष्य तभी तक सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्तम, सर्वगुण-सम्पन्न व सर्वपूज्य बना रहता है, जब तक वह दूसरों से याचना नहीं करता–ब्रह्मपुराण का भाव, कबीर की वाणी में इस प्रकार अभिव्यक्त हुआ है ‘मांगन मरण एक समान।’ मानव को उसके सम्मुख हाथ पसारने चाहिए, जो सृष्टि-नियंता व जगपालक है और दान देते हुए उसकी नज़रें सदैव झुकी रहनी चाहिए, क्योंकि देने वाला तो कोई और…वह तो केवल मात्र माध्यम है। संसार में अपना कुछ भी नहीं है। यह नश्वर मानव देह भी पंचतत्वों से निर्मित है और अंतकाल उसे उनमें विलीन हो जाना है। मेरी स्वरचित पंक्तियाँ उक्त भाव को व्यक्त करती हैं…’यह किराये का मकान है/ जाने कौन कब तक ठहरेगा/ खाली हाथ तू आया है बंदे/ खाली हाथ तू जाएगा’ और ‘प्रभु नाम तू जप ले रे बंदे!/ वही तेरे साथ जाएगा’ यही है जीवन का शाश्वत् सत्य।

मानव अहंनिष्ठता के कारण निर्णय लेने से पूर्व औचित्य- अनौचित्य व लाभ-हानि पर सोच-विचार नहीं करता और उसके पश्चात् उसे पत्थर की लकीर मान बैठता है, जबकि  उसके विभिन्न पहलुओं पर दृष्टिपात करना आवश्यक होता है। अंततः यह उसके जीवन की त्रासदी बन जाती है। अक्सर निर्णय हमारी मन:स्थिति से प्रभावित होते है, क्योंकि प्रसन्नता में हमें ओस की बूंदें मोतियों सम भासती हैं और अवसाद में आँसुओं सम प्रतिभासित होती हैं। सौंदर्य वस्तु में नहीं, दृष्टा के नेत्रों में होता है। इसलिए कहा जाता है ‘जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि।’ सो! चेहरे पर हमारे मनोभाव प्रकट होते हैं। इसलिए ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ गीत की पंक्तियाँ आज भी सार्थक हैं।

दोषारोपण करना मानव का स्वभाव है, क्योंकि हम स्वयं को बुद्धिमान व दूसरों को मूर्ख समझते हैं। परिणामत: हम सत्यान्वेषण नहीं कर पाते। ‘बहुत कमियाँ निकालते हैं/ हम दूसरों में अक्सर/ आओ! एक मुलाकात/ ज़रा आईने से भी कर लें।’ परंतु मानव अपने अंतर्मन में झाँकना ही नहीं चाहता, क्योंकि वह आश्वस्त होता है कि वह गुणों की खान है और कोई ग़लती कर ही नहीं सकता। परंतु अपने ही अपने बनकर अपनों को प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं, ‘ज़िन्दगी कहाँ रुलाती है/ रुलाते तो वे लोग हैं/ जिन्हें हम अपनी ज़िन्दगी समझ बैठते हैं’ और हमारे सबसे प्रिय लोग ही सर्वाधिक कष्ट देते हैं। ढूंढो तो सुक़ून ख़ुद में है/ दूसरों में तो बस उलझनें मिलेंगी। आनंद तो हमारे मन में है। यदि वह मन में नहीं है, तो दुनिया में कहीं नहीं है, क्योंकि दूसरों से अपेक्षा करने से तो उलझनें प्राप्त होती हैं। सो! ‘उलझनें बहुत हैं, सुलझा लीजिए/ बेवजह ही न किसी से ग़िला कीजिए’ स्वरचित गीत की पंक्तियाँ उलझनों को शीघ्र सुलझाने व शिक़ायत न करने की सीख देती हैं।

उत्तम काम के दो सूत्र हैं…जो मुझे आता है कर लूंगा/ जो मुझे नहीं आता सीख लूंगा। यह है स्वीकार्यता भाव, जो सत्य है और यथार्थ है उसे स्वीकार लेना। जो व्यक्ति अपनी ग़लती को स्वीकार लेता है, उसके जीवन पथ में कोई अवरोध नहीं आता और वह निरंतर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता जाता है। ‘दो पल की है ज़िन्दगी/ इसे जीने के दो उसूल बनाओ/ महको तो फूलों की तरह/ बिखरो तो सुगंध की तरह ‘ मानव को सिद्धांतवादी होने के साथ-साथ हर स्थिति में खुशी से जीना बेहतर विकल्प व सर्वोत्तम उपाय  है।

बहुत क़रीब से अंजान बनके निकला है/ जो कभी दूर से पहचान लिया करता था–गुलज़ार का यह कथन जीवन की त्रासदी को इंगित करता है। इस संसार म़े हर व्यक्ति स्वार्थी है और उसकी फ़ितरत को समझना अत्यंत कठिन है। ज़िन्दगी समझ में आ गयी तो अकेले में मेला/ न समझ में आयी तो भीड़ में अकेला…यही जीवन का शाश्वत्  सत्य व सार है। हम अपनी मनस्थिति के अनुकूल ही व्यथित होते हैं और यथासमय भरपूर सुक़ून पाते हैं।

तराशिए ख़ुद को इस क़दर जहान में/ पाने वालों को नाज़ व खोने वाले को अफ़सोस रहे। वजूद ऐसा बनाएं कि कोई तुम्हें छोड़ तो सके, पर भुला न सके। परंतु यह तभी संभव है, जब आप इस तथ्य से अवगत हों कि रिश्ते एक-दूसरे का ख्याल रखने के लिए होते हैं, इस्तेमाल करने के लिए नहीं। हमें त्याग व समर्पण भाव से इनका निर्वहन करना चाहिए। सो! श्रेष्ठ वही है, जिसमें दृढ़ता हो; ज़िद्द नहीं, दया हो; कमज़ोरी नहीं, ज्ञान हो; अहंकार नहीं। जिसमें इन गुणों का समुच्चय होता है, सर्वश्रेष्ठ कहलाता है। समय और समझ दोनों एक साथ किस्मत वालों को मिलती है, क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल जाता है। प्राय: जिनमें समझ होती है, वे अहंनिष्ठता के कारण दूसरों को हेय समझते हैं और उनके अस्तित्व को नकार देते हैं। उन्हें किसी का साथ ग़वारा नहीं होता और एक अंतराल के पश्चात् वे स्वयं को कटघरे में खड़ा पाते हैं। न कोई उनके साथ रहना पसंद करता है और न ही किसी को उनकी दरक़ार होती है।

वैसे दो तरह से चीज़ें नज़र आती हैं, एक दूर से; दूसरा ग़ुरूर से। ग़ुरूर से दूरियां बढ़ती जाती हैं, जिन्हें पाटना असंभव हो जाता है। दुनिया में तीन प्रकार के लोग होते हैं–प्रथम दूसरों के अनुभव से सीखते हैं, द्वितीय अपने अनुभव से और तृतीय अपने ग़ुरूर के कारण सीखते ही नहीं और यह सिलसिला अनवरत चलता रहता है। बुद्धिमान लोगो में जन्मजात प्रतिभा होती है, कुछ लोग शास्त्राध्ययन से तथा अन्य अभ्यास अर्थात् अपने अनुभव से सीखते हैं। ‘करत- करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान’ कबीरदास जी भी इस तथ्य को स्वीकारते हैं कि हमारा अनुभव ही हमारा निर्णय होता है। इनका चोली-दामन का साथ है और ये अन्योन्याश्रित है।

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #207 ☆ भावना के दोहे … ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं  भावना के दोहे … चाँद)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 207 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे …  डॉ भावना शुक्ल ☆

☆ झील ☆

आँखें नीली झील हैं, दिखता इनमें प्यार।

नैन तरसते रात-दिन, अपना लो तुम यार।।

☆ माली ☆

उजड़ी बगिया देखकर, माली हुआ उदास।

मन भावों की खाद से, बगिया हुई उजास।।

☆ माया ☆

माया जिसके पास है, डाले प्यारा जाल।

फंसा जो इस चाल में, उधड़ी उसकी खाल।।

☆ संयम ☆

संयम जिसने रख लिया, पाई मंजिल पास।

डिगा नहीं कर्तव्य से, जीवन बना उजास।।

☆ प्रसाद ☆

प्रभु के दर्शन कर लिए, मिलता नयन प्रसाद।

मोहन मन को मोहते, मिले नेह का स्वाद।।

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #190 ☆ संतोष के दोहे ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है संतोष के दोहेआप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 190 ☆

☆ संतोष के दोहे – धर्म ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆ तितली ☆

तितली की फितरत अलग, निखरें रंग हज़ार

जब भी थामा प्यार से, करे रंग बौछार

☆ जंगल ☆

अपराधी निशिदिन बढ़ें, उन पर नहीं लगाम

लगता जंगल राज सा, सरकारी अब काम

☆ बारूद ☆

हथियारों की होड़ में, बारूदों के ढेर

दुनिया में सब कह रहे, मैं दुनिया का शेर

☆ श्राप ☆

अजब परीक्षण चीन का, आज बना है श्राप

कोरोना सिर चढ़ गया, देकर सबको थाप

☆ धूप ☆

पूस माह में धूप की, सबको होती चाह

तन कांपे मन डोलता, मुँह से निकले आह

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य #197 ☆ एकादशी महात्म्य…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 197 – विजय साहित्य ?

☆ एकादशी महात्म्य…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते  ☆

कार्तिकी एकादशी

शैव वैष्णवांची भेट

हरीहर थेट

एकत्रित .. . . ! १

 

मातला असूर

दिले सांबाने अभय

मृत्युचेच भय

अव्हेरीले . . ! २

 

मृदुमान्य दैत्य

ग्रासे देवांना अपार

अत्याचारी वार

पदोपदी. . . . ! ३

 

देवादिक सारे

घेती गुहेचा निवास

घडे उपवास

देवांप्रती. . . . ! ४

 

हरी श्वासातून

जन्मा आली शक्ती

तीच रूपवती

एकादशी. . . . ! ५

 

मृदुमान्य वध

होई पर्जन्य वर्षाव

असा आनंदोत्सव

प्रबोधिनी. . . . ! ६

 

सरे योगनिद्रा

पुन्हा सृष्टीचे पालन

पापांचे क्षालन

हरीहर. . . . ! ७

 

बेल विष्णूसाठी

आणि शंकरा तुळस

अध्यात्म कळस

अंतरात . . . ! ८

 

प्रबोधिनी एकादशी

शैव वैष्णवांची दाटी

धनारोग्य पाठी

यशोकिर्ती. . . ! ९

 

कार्तिकाची एकादशी

संपे आज चातुर्मास

सौख्यदायी सहवास

प्रासादिक…! १०

 

कन्यादान पुण्यप्राप्ती

पर्व तुलसी विवाहाचे

मोक्षदायी प्रवासाचे

पंचदिन…! ११

 

एकादशी व्रत

देई सुख समाधान

कैवल्य निधान

हरीहर…! १२

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

हकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – इंद्रधनुष्य ☆ श्रीमद्‌भगवद्‌गीता — अध्याय पहिला — भाग दुसरा – ( श्लोक ४१ ते ५० ) – मराठी भावानुवाद ☆ डाॅ. निशिकांत श्रोत्री ☆

डाॅ. निशिकांत श्रोत्री 

? इंद्रधनुष्य ?

☆ श्रीमद्‌भगवद्‌गीता — अध्याय पहिला — भाग दुसरा – ( श्लोक ४१ ते ५० ) – मराठी भावानुवाद ☆ डाॅ. निशिकांत श्रोत्री ☆

संस्कृत श्लोक… 

व्यवसायात्मिका बुद्धिरेकेह कुरुनन्दन । 

बहुशाखा ह्यनन्ताश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्‌ ॥ ४१ ॥ 

निश्चयात्मक एकच प्रज्ञा स्थिर कर्मयोग्याची

अस्थिर अनिश्चयी बुद्धी मोही अविचारी त्याची ॥४१॥

यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चितः । 

वेदवादरताः पार्थ नान्यदस्तीति वादिनः ॥ ४२ ॥ 

कामात्मानः स्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम्‌ । 

क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति ॥ ४३ ॥ 

भोगैश्वर्यप्रसक्तानां तयापहृतचेतसाम्‌ । 

व्यवसायात्मिका बुद्धिः समाधौ न विधीयते ॥ ४४ ॥ 

दुर्लक्षून वेदार्था गहन  कर्म करीत मूर्ख

उपभोगे विषयात मानिती जे सर्वस्वी सुख

स्वर्गप्राप्ती हे ध्येय भोगात कर्मफलात रमले 

स्वर्गप्राप्ती ही केवळ श्रेष्ठ मोहातच गुंगले 

भोग आणि ऐश्वैर्य यातच राहतात गुंतून

बुद्धी स्थिर ना कर्तव्याप्रती चंचल अंतःकरण ॥४२, ४३, ४४॥

त्रैगुण्यविषया वेदा निस्त्रैगुण्यो भवार्जुन । 

निर्द्वन्द्वो नित्यसत्त्वस्थो निर्योगक्षेम आत्मवान्‌ ॥ ४५ ॥ 

त्रिगुण विचेचन करती वेद भोग आणि साधन

नकोस राखू त्यांच्या ठायी आसक्ती अर्जुन 

सुखदुःखातीत शाश्वत परमात्म्याला तू जाण

निर्विकारी निरासक्त हो होऊनी स्थितप्रज्ञ ॥४५॥

यावानर्थे उदपाने सर्वतः सम्प्लुतोदके । 

तावान्सर्वेषु वेदेषु ब्राह्मणस्य विजानतः ॥ ४६ ॥ 

प्राप्ति होता जलाशयाची कूपा नाही स्थान 

ब्रह्मज्ञाला तसेच नसते वेदशास्त्र प्रयोजन ॥४६॥

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन । 

मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि ॥ ४७ ॥ 

फलप्राप्ती ना अधिकार तुझा आचरणे निज कर्म

फलाठायी तुज नको वासना त्यागी ना तव कर्म  ॥४७॥

योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय । 

सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते ॥ ४८ ॥ 

स्थित होउनिया योगमध्ये पार्था त्यागि वासना

सिद्धी असिद्धी समान बुद्धी जाणुन स्थितप्रज्ञा

समत्वासि रे योग जाणुनी होई कर्मबद्ध  

जाणुनी निज कर्तव्या पार्था होई कर्मसिद्ध ॥४८॥

दूरेण ह्यवरं कर्म बुद्धियोगाद्धनञ्जय । 

बुद्धौ शरणमन्विच्छ कृपणाः फलहेतवः ॥ ४९ ॥ 

समत्व बुद्धीयोग श्रेष्ठ नीच कर्म सकाम

जाणी फलहेतूसि कनिष्ठ कर्म करी निष्काम ॥४९॥

बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते । 

तस्माद्योगाय युज्यस्व योगः कर्मसु कौशलम्‌ ॥ ५० ॥ 

सत्कर्म दुष्कर्म त्यागितो सांप्रत जन्मी प्रज्ञावान

समत्वरूप योग कुशल ध्वंसाया कर्माचे बंधन ॥५०॥

– क्रमशः भाग दूसरा 

अनुवादक : © डॉ. निशिकान्त श्रोत्री

एम.डी., डी.जी.ओ.

मो ९८९०११७७५४

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य से सीखें और सिखाएँ # 171 ☆ सोता हुआ सागर जगा… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना सोता हुआ सागर जगा। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं # 171 ☆

सोता हुआ सागर जगा… ☆

जिस परिवेश में हम रहते हैं उसका प्रभाव हमारे व्यक्तित्व में पड़ना स्वाभाविक है। जब मन क्रोध के वशीभूत हो उस समय कोई निर्णय न करके मन शांत होने का इंतजार करें इससे किसी भी प्रकार के विवाद की संभावना से बचा जा सकता है। हम जो सोचते हैं वही शब्दों के रूप में हमारी वाणी से व्यक्त होता है। जिसे धोखे से कह दिया या जबान फिसल गयी का नाम दे दिया जाता है।

जो विष को धारण करना जानता है वही शिवत्व को प्राप्त करता है, कंठ में विष रखकर भी लोक कल्याण का भाव कैसे रखें ये तो भोलेनाथ से सीखा जा सकता है। स्वयं भले हलाहल के साथ रहें परन्तु सबको अमृत दें। कहते हैं जो देंगे वही मिलेगा, सकारात्मक भाव के साथ अच्छा चिंतन शुभफलदायी होता है। सनातन धर्म के सारे पर्वों का उद्देश्य यही है।विश्व कल्याण की भावना के साथ असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने हेतु हर वर्ष रावण का दहन किया जाता है, ताकि जनमानस तक ये संदेश जाए कि बुराई का अंत समय- समय पर करते रहना चाहिए जिससे उसकी जड़ें न फैलने पाएँ। जब – जब पाप बढ़ा है तब- तब सत्य रूपी राम ने उसका वध किया है। वैचारिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग न करते हुए सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव रखकर अपने कार्यों को करें। कभी मंदिरों में जाकर देखिए आरती के बाद धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि के स्वर गुंजित होते हैं।

तो आइए हम सब भी अपने अंदर की बुराइयों को पहचान कर उन्हें दूर करें तभी इन त्योहारों को सच्चे अर्थ में जीवन से जोड़ा जा सकेगा और समस्त जगत एक सूत्र में बांधकर मानवता को गौरवान्वित करेगा।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares