मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 82 – सारे सुखाचे सोबती ☆ श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे

श्रीमती रंजना मधुकरराव लसणे 

? कवितेचा उत्सव ?

☆ रंजना जी यांचे साहित्य # 82 – सारे सुखाचे सोबती ☆

काठी सवे देते राया

हात तुज सावराया।

बेइमान दुनियेत

आज नको बावराया।

 

थकलेले गात्र सारे

भरे कापरे देहाला।

अनवाणी पावलांस

नसे अंत चटक्याला।

 

तनासवे मन लाही

आटलेली जगी ओल।

आर्त घायाळ मनाची

जखमही किती खोल।

 

मारा ऊन वाऱ्याचा रे।

जीर्ण वस्त्राला सोसेना।

 थैलीतल्या संसाराला

जागा हक्काची दिसेना।

 

कृशकाय क्षीण दृष्टी

वणवाच भासे सृष्टी।

निराधार जीवनात

भंगलेली स्वप्नवृष्टी।

 

वेड्या मनास कळेना

धावे मृगजळा पाठी।

सारे सुखाचे सोबती

दुर्लभ त्या भेटीगाठी।

 

©  रंजना मधुकर लसणे

आखाडा बाळापूर, जिल्हा हिंगोली

9960128105

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य # 109 ☆ जीवन का सार ☆ डॉ. मुक्ता

डॉ.  मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं।  साप्ताहिक स्तम्भ  “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक  साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी का  एक अत्यंत विचारणीय आलेख जीवन का सार। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन।  कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें। ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 109 ☆

☆ जीवन का सार ☆

धन, वैभव, सफलता व सार जीवन के मूलभूत उपादान हैं; इनकी जीवन में महत्ता है, आवश्यकता है, क्योंकि ये खुशियाँ प्रदान करते हैं; धन-वैभव व सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं तथा इन्हें पाकर हमारा जीवन उल्लसित हो जाता है। सफलता के जीवन में पदार्पण करते ही धन-सम्पदा की प्राप्ति स्वत: हो जाती है, परंतु प्रेम की शक्ति का अनुमान लगाना कठिन है। प्रेम के साथ तो धन-वैभव व सफलता स्वयंमेव खिंचे चले आते हैं, जिससे मानव को सुख-शांति व सुक़ून प्राप्त होता है; जो अनमोल है। प्रेम जहां स्नेह व सौहार्द-प्रदाता है, वहीं हमारे संबंधों व दोस्ती को प्रगाढ़ता व मज़बूती प्रदान करता है। यदि मैं यह कहूं कि प्रेम जीवन का सार है; इसके बिना सृष्टि शून्य है और सृजन संभव नहीं, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रेम में त्याग है और वहां से स्वार्थ भाव नदारद रहता है। सो! जिस घर में प्रेम है; वहां जन्नत है, स्वर्ग है और जहां प्रेम नहीं है, वह घर मसान है, श्मशान है।

यदि हम आधुनिक संदर्भ में प्रेम को परिभाषित करें, तो यह अजनबीपन का प्रतीक है, क्योंकि जहां राग-द्वेष वहां प्यार व त्याग नहीं है, जो आजकल हर परिवार में व्याप्त है अर्थात् घर-घर की कहानी है। पति-पत्नी में बढ़ता अलगाव, बच्चों में पल्लवित होता एकाकीपन का भाव, रिश्तों में पनपती खटास हमारे अंतर्मन में आत्म-केंद्रिता के भाव को पोषित करती है। इस कारण तलाकों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। बच्चे मोबाइल व टी•वी• में अपना समय व्यतीत करते हैं और ग़लत आदतों का शिकार हो जाते हैं। वे दलदल में फंस जाते हैं, जहां से लौटना नामुमक़िन होता है। ऐसी स्थिति में माता-पिता व बच्चों में फ़ासले इस क़दर बढ़ जाते हैं, जिन्हें पाटना असंभव होता है और वे नदी के दो किनारों की भांति मिल नहीं पाते। शेष संबंधों को भी दीमक चाट जाती है, क्योंकि वहां स्नेह, प्रेम, सौहार्द, त्याग, करुणा व सहानुभुति का लेशमात्र भी स्थान नहीं होता। आजकल रिश्तों की अहमियत रही नहीं और बहुत से रिश्ते अपनी मौत मर रहे हैं, क्योंकि परिवार हम दो, हमारे दो तक सिमट कर रह गये हैं। जहां दादा- दादी व नाना-नानी आदि का स्थान नहीं होता।  मामा, चाचा, बुआ, मौसी आदि संबंध तो अब रहे ही नहीं। वैसे भी कोई रिश्ता पावन नहीं रहा, सब पर कालिख़ पुत रही है। जीवन में प्रेम भाव की अहमियत भी नहीं रही।

मुझे स्मरण हो रही है महात्मा बुद्ध की कथा, जिसमें वे मानव को जीवन की क्षण-भंगुरता व अनासक्ति भाव को स्वीकारने का संदेश देते हैं। आसक्ति वस्तु के प्रति हो या व्यक्ति के प्रति– दोनों मानव के लिए घातक हैं, जिसे वे इस प्रकार व्यक्त करते हैं। यह शाश्वत् सत्य है कि मानव को अपने बेटे से सर्वाधिक प्यार होता है; भाई के बेटे से थोड़ा कम; परिचित पड़ोसी के बेटे से थोड़ा बहुत और अनजान व्यक्ति के बेटे से होता ही नहीं है। अपने बेटे के निधन पर मानव को असहनीय पीड़ा होती है, जो दूसरों की संतान के न रहने पर नहीं होती। इसका मूल कारण है आसक्ति भाव, जिसकी पुष्टि वे इस उदाहरण द्वारा करते हैं। एक बच्चा समुद्र के किनारे मिट्टी का घर बनाता है, जिसे लहरें पल भर में बहा कर ले जाती हैं और वह रोने लगता है। क्या मनुष्य उस स्थिति में आंसू बहाता है? नहीं–वह नहीं रोता, क्योंकि वह इस तथ्य से अवगत होता है कि वह घर लहरों के सम्मुख ठहर नहीं सकेगा। इसी प्रकार यह संसार भी नश्वर है, क्षणभंगुर है; जिसे पानी के बुलबुले के समान पल भर में नष्ट हो जाना है। सो! मानव को अनासक्ति भाव से जीना चाहिए, क्योंकि आसक्ति अर्थात् प्रेम व मोह ही दु:खों का मूल कारण है। मानव को जल में कमलवत् रहने की आदत बनानी चाहिए, क्योंकि संसार में स्थाई कुछ भी नहीं। सुख-दु:ख मेहमान हैं; आते-जाते रहते हैं तथा एक की उपस्थिति में दूसरा दस्तक देने का साहस नहीं जुटाता। इसलिए मानव को हर स्थिति में प्रसन्न रहना चाहिए।

सफलता का संबंध कर्म से होता है। सफल लोग निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। वे भी ग़लतियां करते हैं, लेकिन लक्ष्य के विरुद्ध प्रयास नहीं छोड़ते। कानारार्ड हिल्टन निरंतर परिश्रम करने की सीख देते हैं। संसार में कोई भी वस्तु ऐसी नहीं है, जो सत्कर्म व शुद्ध पुरुषार्थ द्वारा प्राप्त नहीं की जा सकती। योग वशिष्ठ की यह उक्ति सत्कर्म व पुरुषार्थ की महत्ता प्रतिपादित करती है। भगवद्गीता में भी निष्काम कर्म का संदेश दिया गया है। महात्मा बुद्ध के शब्दों में ‘अतीत में मत देखो, भविष्य का सपना मत देखो, वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करो’– यही सर्वोत्तम माध्यम है सफलता प्राप्ति का, जिसके लिए सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण योगदान देती है। जॉर्ज बर्नार्ड शॉ  का यह कथन उक्त तथ्य की पुष्टि करता है कि ‘यदि आप इस प्रतीक्षा में है कि दूसरे लोग आकर आपकी मदद करेंगे आप सदैव प्रतीक्षा करते रह जाएंगे।’ सो! जीवन में प्रतीक्षा मत करो, समीक्षा करो। विषम परिस्थितियों में डटे रहो तथा निरंतर कर्मरत रहो, क्योंकि संघर्ष ही जीवन है। डार्विन ने भी द्वंद्व अथवा दो वस्तुओं के संघर्ष को सृष्टि का मूल स्वीकारा है अर्थात् इससे तीसरी का जन्म होता है। संघर्षशील   मानव को उसके लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होती है। यदि हम आगामी तूफ़ानों के प्रति पहले से सचेत रहते  हैं, तो हम शांत, सुखी व सुरक्षित जीवन जी सकते हैं।

‘प्यार के बिना जीवन फूल या फल के बिना पेड़ है’–खलील ज़िब्रान जीवन में प्रेम की महत्ता दर्शाते हुए प्रेम रहित जीवन को ऐसे पेड़ की संज्ञा देते हैं, जो बिना फूल के होता है। किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है और प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान। प्रेम में अहं का स्थान नहीं है तथा जो कार्य-व्यवहार स्वयं को अच्छा ना लगे, वह दूसरों के साथ न करना ही सर्वप्रिय मार्ग है। यह सिद्धांत चोर व सज्जन दोनों पर लागू होता है। ‘ईश्वर चित्र में नहीं, चरित्र में बसता है। सो! अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ।’ चाणक्य आत्मा की शुद्धता पर बल देते हैं, क्योंकि अहं का त्याग करने से मनुष्य सबका प्रिय हो जाता है; क्रोध छोड़ देने पर सुखी हो जाता है; काम का त्याग कर देने पर धनवान व लोभ छोड़ देने पर सुखी हो जाता है’– युधिष्ठर यहां दुष्ट- प्रवृत्तियों को त्यागने का संदेश देते हैं।

‘यूं ही नहीं आती खूबसूरती रिश्तों में/ अलग-अलग विचारों को एक होना पड़ता है।’ यह एकात्म्य भाव अहं त्याग करने के परिणामस्वरूप आता है। मुझे स्मरण हो रही हैं यह पंक्तियां ‘ऐ! मन सीख ले ख़ुद से बात करने का हुनर/ खत्म हो जाएंगे सारे दु:ख और द्वंद्व’ अर्थात् यदि मानव अआत्मावलोकन करना सीख ले, तो जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। इसलिए कहा जाता है ‘जहां दूसरों को समझना मुश्किल हो, वहां ख़ुद को समझना अधिक बेहतर होता है।’ इंसान की पहचान दो बातों से होती है–प्रथम उसका विचार, दूसरा उसका सब्र, जब उसके पास कुछ ना हो। दूसरा उसका रवैय्या, जब उसके पास सब कुछ हो। अंत में मैं इन शब्दों के साथ अपनी लेखनी को विराम देना चाहूंगी कि ‘मेरी औक़ात से ज़्यादा न देना मेरे मालिक, क्योंकि ज़रूरत से ज़्यादा रोशनी भी मानव को अंधा बना देती है।’ सो! जीवन में सामंजस्यता की आवश्यकता होती है, जो समन्वय का प्रतिरूप है और दूसरों की सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान देने से प्राप्त होता है। वास्तव में यह है जीवन का सार है और जीने की सर्वोत्तम कला।

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

#239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ किसलय की कलम से # 60 ☆ समाज में साहित्यिक शक्ति का होता बिखराव ☆ डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

(डॉ विजय तिवारी ‘ किसलय’ जी संस्कारधानी जबलपुर में साहित्य की बहुआयामी विधाओं में सृजनरत हैं । आपकी छंदबद्ध कवितायें, गजलें, नवगीत, छंदमुक्त कवितायें, क्षणिकाएँ, दोहे, कहानियाँ, लघुकथाएँ, समीक्षायें, आलेख, संस्कृति, कला, पर्यटन, इतिहास विषयक सृजन सामग्री यत्र-तत्र प्रकाशित/प्रसारित होती रहती है। आप साहित्य की लगभग सभी विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी सर्वप्रिय विधा काव्य लेखन है। आप कई विशिष्ट पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं।  आप सर्वोत्कृट साहित्यकार ही नहीं अपितु निःस्वार्थ समाजसेवी भी हैं।आप प्रति शुक्रवार साहित्यिक स्तम्भ – किसलय की कलम से आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक अत्यंत विचारणीय  एवं सार्थक आलेख समाज में साहित्यिक शक्ति का होता बिखराव ।)

☆ किसलय की कलम से # 60 ☆

☆ समाज में साहित्यिक शक्ति का होता बिखराव

जो साहित्यकार हमारे समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निर्वहन करता चला आ रहा था। आज वही अन्य क्षेत्रों की तरह अनगिनत खेमों में बँटता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के शीर्षस्थ नेताओं की तर्ज पर साहित्य के मठाधीश भी अपने-अपने खेमों का वर्चस्व बनाने में अपनी सारी बौद्धिक क्षमता झोंक देते हैं। काश! ये अपना बौद्धिक कौशल सार्थक सृजन में लगाते तो हमारे समाज की तस्वीर कुछ और होती। पद्मश्री और भारत रत्न जैसे अवॉर्डों तक के लिए ये मठाधीश अपनी संकलित शक्ति का उपयोग कर अपना उल्लू सीधा करने में पीछे नहीं हटते। शासकीय सम्मान चयन प्रक्रिया में कितनी भी पारदर्शिता की बात की जाए परंतु पूरे देश में फैले ये स्वार्थी लोग स्वयं अथवा अपने लोगों को सम्मान दिलाने में सफल हो ही जाते हैं। इनका रुतबा इतना होता है कि शीर्ष पर बैठे राजनेता तक इनके फरमानों को टाल नहीं पाते। अपने वक्तव्य अपनी पत्रिकाओं व अपने शागिर्दों की दम पर अपने ही समाज के लोगों की टाँग खींचना भर नहीं, उन्हें नीचा दिखाने से भी ये लोग नहीं चूकते। अपना पूरा नेटवर्क अपने प्रतिस्पर्धी के पीछे लगा देते हैं। वैसे तो आज का अधिकांश सृजन भी कई हिस्सों में ठीक वैसा ही बँट गया है, जिस तरह आज का चिकित्सक वर्ग आँख, दाँत, हड्डी, त्वचा, हृदय, मस्तिष्क आदि में बँटकर वहीं तक सीमित रहता है।

साहित्य लेखन काव्य, कहानी, गीत, ग़ज़ल, नाटक, प्रगतिवाद, छायावाद जैसी सैकड़ों शाखाओं में विभक्त हो गया है। हम अपनी किसी एक विधा में सृजन कर भला समाज के सर्वांगीण विकास की बात कैसे कह पाएँगे। वैसे भी अधिकांश साहित्यकार एक दूसरे की पीठ ठोकने और तालियाँ बजाने के अतिरिक्त और करते ही क्या हैं। आज सृजन के विषय भी समाजिक उत्थान के न चुनकर ऐसे विषयों का चयन किया जाता है जिससे सामाजिक हित के बजाय समाज में फूट की ही ज्यादा संभावना रहती है।

आलेख हों, कविताएँ हों अथवा कहानियाँ। इन विधाओं में भी लोग आज कट्टरवाद, धार्मिक उन्माद, जातिवाद जैसे वैमनस्यता के बीज बोने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इनका उद्देश्य बस सुर्खियों में रहना होता है। इनके लेखन से समाज को क्या मिलेगा, इससे इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। तुलसी, कबीर जैसे मनीषी अब जाने कहाँ खो गए हैं। अर्थ और स्वार्थ के मोहपाश ने इन साहित्यकारों को ऐसा जकड़ लिया है कि ये अपने नैतिक दायित्व भी भूल बैठे हैं।

इन सब प्रपंचों से हटकर अब भी निश्छल साहित्य मनीषी कहीं-कहीं तारागणों के सदृश झिलमिलाते दिख जाते हैं लेकिन इनके प्रकाश पर अज्ञान का तिमिर भारी पड़ता है। वर्तमान में सार्थक और दिशाबोधी साहित्य पढ़ने में लोगों की रुचि ही नहीं रह गई है। अपनी व्यस्तताओं से जूझकर घर लौटे लोग हल्का-फुल्का अथवा कोई तनावहीन मनोरंजक साहित्य ही पढ़ना पसंद करते हैं। आज लोगों को स्वयं के अतिरिक्त समाज और देश की चिंता हो, ऐसा दिखाई नहीं देता। साहित्यकार वर्ग लगातार हिंदी लेखन के चलते भी आज तक कोई विशेष या नियमित पाठक वर्ग बनाने में असफल ही रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग दैनिक अखबार ही पढ़कर स्वयं को नियमित पाठक कहलाना पसंद करते हैं।

हम सभी देखा है कि आज अधिकांश प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं का प्रकाशन बंद हो गया है और जो बची हैं वे भी बंद होने की कगार पर हैं। इसका भी वही कारण है कि हम अमुक विधा के साहित्य को देखना भी पसंद नहीं करेंगे। आज सबसे ज्यादा लिखे जाने वाले पद्य साहित्य को प्रकाशक भी छापने से कतराते लगे हैं। इनका अभिमत है कि पद्य के पाठकों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है, लेकिन मेरा ये अलग नजरिया है कि सौ में से सत्तर साहित्यकार पद्य लिखते हैं, अपनी पुस्तक छपवाते हैं और विजिटिंग कार्ड की तरह बाँटते रहते हैं। अब आप ही सोचिए कि ऐसे में कोई काव्य पुस्तकें दुकानों से भला क्यों खरीदेगा।

इस तरह इन सब बँटे साहित्यकारों को एक साथ एक मंच पर आना होगा। जब गद्य वाले कविता-गीत और गजल से प्यार करेंगे तब ही कवि-शायर गद्योन्मुख होंगे। मेरी मंशा यही है कि अब साहित्यिक गोष्ठियाँ भी मिली-जुली अर्थात गद्य और पद्य की एक साथ होना चाहिए और सभी विधाओं के साहित्यकारों की कम से कम एक जिलास्तरीय ‘एकीकृत संस्था’ भी होना आज की जरूरत है।

आज के क्षरित होते साहित्यिक स्तर से  वरिष्ठ और प्रबुद्ध साहित्यकार चिंतित होने लगे हैं। इन्होंने अपने प्रारंभिक काल में जो साहित्य पढ़ा था और आज जो पढ़ रहे हैं, इनके स्तर में बहुत फर्क आ गया है। उद्देश्य और मानवीय मूल्य बदल गए हैं। यहाँ तक कि लेखकीय दायित्व का भी निर्वहन नहीं किया जाता। यही वे सारी बातें हैं जिनके कारण पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं आज की बदलती जीवनशैली तथा अन्तरजालीय सुविधाओं के चलते आज सहज उपलब्ध साहित्य को पढ़कर वर्तमान पीढ़ी न अपनी संस्कृति जान पा रही है और न ही संस्कारों को अपना रही है। साठ-सत्तर के दशक तक पाठ्यक्रमों में ऐसे विषय निश्चित रूप से समाहित किये जाते थे, जिन्हें पढ़कर विद्यार्थी जीवनोपयोगी बातें सीखते थे और अंगीकृत भी करते थे। उन्हें समाज में रहने का तरीका, आदर, सम्मान और व्यवहारिक बातों की भी जानकारी हो जाती थी। असंख्य ऐसी पत्रिकाओं का प्रकाशन होता था, जो नई पीढ़ी और पाठकों को दिशाबोध कराने के साथ ही सार्थक मनोरंजन सामग्री का भी प्रकाशन होता था। ये सब बातें लुप्तप्राय होती जा रही हैं। बुद्धू-बक्से भी कम होते जा रहे हैं। आज तो एंड्रॉयड और आई-फोन का जमाना है, जो आज के हर इंसान की जेब में मिलेगा, जिससे आभास होता है कि सारी दुनिया उनकी जेब में सिमट आई है।

आज के बदलते समय और परिवेश में भी लिखे साहित्य के महत्त्व और औचित्य को नकारा नहीं जा सकता, इसलिए अभी भी वक्त है कि हम लेखन का तरीका बदलें। आगे आने वाली पीढ़ी को आदर्शोन्मुखी, व्यवहारिक, परोपकारी तथा पर्यावरण प्रेमी बनाएँ।

आज सारे साहित्यकारों पर बहुत बड़ी जवाबदारी आ पड़ी है कि वे समाज में गिरते हुए मानवीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने हेतु आगे आएँ। पश्चिमीकरण, स्वार्थ, असंवेदनशीलता को त्यागकर  सम्मान, मर्यादा और परोपकार जैसे भावों को समाज में पुनः जगाएँ और इसी दिशा में अपने सृजन की धारा बहाएँ। हो सकता है पाठकों को ये बातें हास्यास्पद लगें। वैसे भी सार्थक बातें प्रारंभ में कठिन और अटपटी जरूर लगती हैं लेकिन जब ये आदत और आचरण में आ जाएँ तो फिर आम हो जाती हैं।

अभी भी समय है इस साहित्य समाज के पास कि वह अपने सृजन को सार्थक और व्यापक बनाने हेतु एक साथ आगे आए और सब मिलकर समाज को मानवता के शिखर पर पहुँचाने में सहायक बने। साथ ही सिद्ध कर दे कि साहित्यकारों की कलम और उनके एकीकृत रूप में अतुल्य शक्ति होती है।

© डॉ विजय तिवारी ‘किसलय’

पता : ‘विसुलोक‘ 2429, मधुवन कालोनी, उखरी रोड, विवेकानंद वार्ड, जबलपुर – 482002 मध्यप्रदेश, भारत

संपर्क : 9425325353

ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज # 108 ☆ भावना के दोहे – नशा मुक्ति अभियान☆ डॉ. भावना शुक्ल

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं   “भावना के दोहे  – नशा मुक्ति अभियान । ) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 109 – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – नशा मुक्ति अभियान

नशा रोज जो कर रहा, मिटता है घर द्वार।

 रिश्ते सभी छूट रहे, रोज मचे तकरार।।

 

चरस गांजा भांग सभी, नहीं किसी का मोल।

लत नशे की दूर करो, जीवन  है अनमोल।।

 

जगह जगह पर हो रहा, नशे का बहिष्कार।

समझ सको तो समझ लो, है देश की पुकार।।

 

देश देश में चल रहा, नशा मुक्ति अभियान।

देना होगा सभी को, बस थोड़ा सा ज्ञान।।

 

नशे की लत बहुत बुरी, करो नशे का नाश।

अपने ऊपर खुद तुम्हें, रखना होगा आश ।।

 

प्रचार देश में हो रहा, नशा मुक्ति सरकार।

दूर हो रहा है अभी, सभी का अंधकार।।

 

© डॉ.भावना शुक्ल

सहसंपादक…प्राची

प्रतीक लॉरेल , C 904, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब  9278720311 ईमेल : [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष # 97 ☆ कभी हमसे भी मिला कीजिये ….☆ श्री संतोष नेमा “संतोष”

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं.  “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में प्रस्तुत हैं  एक भावप्रवण रचना  “कभी हमसे भी मिला कीजिये ….। आप श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 97 ☆

☆ कभी हमसे भी मिला कीजिये …. ☆

कभी  हमसे  भी  मिला    कीजिये

किया   जो  वादा  निभा   दीजिये

 

भँवरे   न    हों     दीवाने       तेरे

बन कर कली मत खिला कीजिये

 

कभी  भी न  होना   मायूस  तुम

दिल  से  गिला  सब हटा  दीजिये

 

अपने  दरमियाँ   न   कोई     रहे

बात  ये  दिल में  बसा    लीजिये

 

दिल   में   अँधेरा  बहुत    बाबरी

दीप बन  दिल  में  जला  कीजिये

 

साथ  “संतोष”   का   देना    सदा

शिकवा  अगर  हो  बता   दीजिए

 

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कविता ☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 102 – घरकुल ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? साप्ताहिक स्तम्भ # 102 – विजय साहित्य ?

☆ घरकुल ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

रंगत संगत पायाभरणी,सजले घरकुल छान 

अंतरात या तुला शारदे ,देऊ पहिला मान

 

अनुभव आणि अनुभूतीचा , सडा शिंपला परसात

व्यासंगाची सडा रांगोळी, हळव्या काळीज दारात

भाव फुलांची पखरण आणि, देऊ अक्षर वाण …!

 

किलबिल डोळे नवकवितेचे, कथा छानशी स्वागता

ललित लेख हा दिवाण खाणी, आवड सारी नेणता

पाहुणचारा चारोळ्या, किस्से, शायरी अक्षरांचे दान   ..!

 

पै पाहुणा आला गेला,बघ रंग रंगोटी जोरात

घर शब्दांचे,नांदत आहे, आयुष्याच्या सदनात

कलागुणांना काव्यकलेला सृजनाचे वरदान…!

 

घरकुल माझे साहित्याचे, अवीट नाते जडलेले

राग लोभ नी क्षमायाचना, आनंदाने भरलेले

कादंबरी चे रूप देखणे, या सदनाची शान …!

 

© कविराज विजय यशवंत सातपुते 

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  9371319798.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संवाद # 79 ☆ उसका सच…. ! ☆ डॉ. ऋचा शर्मा

डॉ. ऋचा शर्मा

(डॉ. ऋचा शर्मा जी को लघुकथा रचना की विधा विरासत में  अवश्य मिली है  किन्तु ,उन्होंने इस विधा को पल्लवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उनकी लघुकथाएं और उनके पात्र हमारे आस पास से ही लिए गए होते हैं , जिन्हें वे वास्तविकता के धरातल पर उतार देने की क्षमता रखती हैं। आप ई-अभिव्यक्ति में  प्रत्येक गुरुवार को उनकी उत्कृष्ट रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है ट्रांसजेंडर विमर्श पर आधारित एक विचारणीय लघुकथा ‘उसका सच’. डॉ ऋचा शर्मा जी की लेखनी को इस विचारणीय लघुकथा रचने के लिए सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संवाद  # 79 ☆

☆ लघुकथा – उसका सच…. ! ☆

सूरज की किरणें उसके कमरे की खिडकी से छनकर भीतर आ रही हैं। नया दिन शुरू हो गया पर बातें वही पुरानी होंगी उसने लेटे हुए सोचा। मन ही नहीं किया बिस्तर से उठने का। क्या करे उठकर, कुछ बदलनेवाला थोडे ही है? पता नहीं कब तक ऐसे ही चलेगा यह लुकाछिपी का खेल। बहुत घुटन होती है उसे। घर में वह कैसे समझाए सबको कि जो वह दिख रहा है वह नहीं है, इस पुरुष वेश में कहीं एक स्त्री छिपी बैठी है। वह हर दिन  इस मानसिक अंतर्द्वंद्व को झेलता है। उसके शरीर का सच और घरवालों की आँखों को दिखता सच। दोनों के बीच में वह बुरी तरह पिस रहा है। तब तो अपना सच उसे भी नहीं समझा था, छोटा ही था,  स्कूल में रेस हो रही थी। उसने दौडना शुरू किया ही था कि सुनाई दिया – अरे! महेश को देखो, कैसे लडकी की तरह दौड रहा है। गति पकडे कदमों में जैसे अचानक ब्रेक लग गया हो, वह वहीं खडा हो  गया, बडी मुश्किल से सिर झुकाकर धीरे धीरे चलता हुआ भीड में वापस आ खडा हुआ। क्लास में आने के बाद भी बच्चे उसे बहुत देर तक लडकी – लडकी  कहकर चिढाते रहे। तब से वह कभी दौड ही नहीं सका, चलता तो भी कहीं से आवाज आती ‘लडकी है‘  वह ठिठक जाता।

महेश! उठ कब तक सोता रहेगा?  माँ ने आवाज लगाई।‘ कॉलोनी के सब लडके  क्रिकेट खेल रहे हैं तू क्यों नहीं खेलता उनके साथ ? कितनी बार कहा है लडकों के साथ खेला कर। घर में बैठा रहता है लडकियों की तरह।‘

‘मुझे अच्छा नहीं लगता क्रिकेट खेलना।‘

माँ के ज्यादा कहने पर वह साईकिल लेकर निकल पडा और पैडल पर गुस्सा उतारता रहा। सारा दिन शहर में घूमता रहा बेवजह। पैडल जितनी तेजी से चल रहे थे, विचार भी उतनी तेज उमड रहे थे। बचपन से लेकर बडे होने तक ना जाने कितनी बार लोगों ने उसे ताने मारे। कब तक चलेगा यह सब ? लोगों को दोष किसलिए देना? अपना सच वह जानता है, उसे स्वीकारना है बस सबके सामने। घर नजदीक आ रहा है। बस, अब और नहीं। घर पहुँचकर उसने साईकिल खडी की, कमरे में जाकर अपनी पसंद का शॉल निकाला और उसे दुप्पटे की तरह ओढकर सबके बीच में आकर बैठ गया। सूरज की किरणों ने आकाश पर अधिकार जमा लिया था।

© डॉ. ऋचा शर्मा

अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर.

122/1 अ, सुखकर्ता कॉलोनी, (रेलवे ब्रिज के पास) कायनेटिक चौक, अहमदनगर (महा.) – 414005

e-mail – [email protected]  मोबाईल – 09370288414.

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 128 ☆ व्यंग्य – कंफ्यूजन में ग्लैमर का फ्यूजन ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी  द्वारा लिखित एक विचारणीय व्यंग्य  ‘कंफ्यूजन में ग्लैमर का फ्यूजन’ । इस विचारणीय आलेख के लिए श्री विवेक रंजन जी की लेखनी को नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 128 ☆

?  व्यंग्य – कंफ्यूजन में ग्लैमर का फ्यूजन ?

कंफ्यूजन का मजा ही अलग होता है.  तभी तो लखनऊ में नबाब साहब ने भूल भुलैया बनवाई थी.  आज भी लोग टिकिट लेकर वहां जाते हैं और खुद के गुम होने का लुत्फ उठाते हैं.  हुआ यों था कि लखनऊ में भयंकर अकाल पड़ा, पूरा अवध दाने दाने का मोहताज हो गया.  लोग मदद मांगने नवाब के पास गये.  वजीरो ने सलाह दी कि खजाने में जमा राशि गरीबो में बाँट दी जाये.  मगर नवाब साहब का मानना था की खैरात में धन बांटने से लोगो को हराम का खाने की आदत पड़ जाएगी. इसलिए उन्होंने रोजगार देने के लिए एक इमारत का निर्माण करवाया जिसको बाद में बड़ा इमामबाड़ा नाम दिया गया. इमामबाड़े में असफी मस्जिद, बावड़ी और भूलभुलैया है. दिल्ली में भी भूल भुलैया है, जो लोकप्रिय पर्यटन स्थल है.  कई बाग बगीचों में भी इसी तर्ज पर ऐसी पौध  वीथिकायें बनाई गई हैं जहां गुम होने के लिये प्रेमी जोडे दूर दूर से वहां घूमने चले आते हैं.

दरअसल कंफ्यूजन में मजे लेने का कौशल हम सब बचपन से ही सीख जाते हैं.  कोई भी बाल पत्रिका उठा लें एक सिरे पर बिल्ली और दूसरे सिरे पर चूहे का एक क्विज  मिल ही जायेगा, बीच में खूब लम्बा घुमावदार ऊपर नीचे चक्कर वाला, पूरे पेज पर पसरा हुआ रास्ता होगा.  बिना कलम उठाये बच्चे को बिल्ली के लिये चूहे तक पहुंचने का शार्टेस्ट रास्ता ढ़ूंढ़ना होता है.  खेलने वाला बच्चा कंफ्यूज हो जाता है, किसी ऐसे दो राहे के चक्रव्यू में उलझ जाता है कि चूहे तक पहुंचने से पहले ही डेड एंड आ जाता  है.

कंफ्यूजन में यदि ग्लैमर का फ्यूजन हो जाये, तो क्या कहने.  चिंकी मिन्की, एक से कपड़ो में बिल्कुल एक सी कद काठी,समान आवाज वाली, एक सी सजी संवरी हू बहू दिखने वाली जुड़वा बहने हैं.  यू ट्यूब से लेकर स्टेज शो तक उनके रोचक कंफ्यूजन ने धमाल मचा रखा है.  कौन चिंकि और कौन मिंकी यह शायद वे स्वयं भी भूल जाती हों.  पर उनकी प्रस्तुतियों में मजा बहुत आता है.  कनफ्यूज दर्शक कभी इसको देखता है कभी उसको, उलझ कर रह जाता है, जैसे मिरर इमेज हो.  पुरानी फिल्मो में जिन्होने सीता और गीता या राम और श्याम देखी हो वे जानते है कि हमारे डायरेक्टर डबल रोल से जुडवा भाई बहनो के कंफ्यूजन में रोमांच, हास्य और मनोरंजन सब ढ़ूंढ़ निकालते की क्षमता रखते हैं.

कंफ्यूजन सबको होता है, जब साहित्यकार को कंफ्यूजन होता है तो वे  संदेह अलंकार रच डालते हैं.  जैसे कि “नारी बिच सारी है कि सारी बिच नारी है”.  कवि भूषण को यह कंफ्यूजन तब हुआ था, जब वे भगवान कृष्ण के द्रोपदी की साड़ी अंतहीन कर उनकी लाज बचाने के प्रसंग का वर्णन कर रहे थे.

यूं इस देश में जनता महज कंफ्यूज दर्शक ही तो है.  पक्ष विपक्ष चिंकी मिंकी की तरह सत्ता के ग्लेमर से जनता को कनफ्युजियाय हुये हैं.  हर चुनावी शो में जनता बस डेड एंड तक ही पहुंच पाती है.  इस एंड पर बिल्ली दूध डकार जाती है, उस एंड पर चूहे मजे में देश कुतरते रहते हैं. सत्ता और जनता के बीच का सारा रास्ता बड़ा घुमावदार है.  आम आदमी ता उम्र इन भ्रम के गलियारों में भटकता रह जाता है.  सत्ता का अंतहीन सुख नेता बिना थके खींचते रहते हैं.  जनता साड़ी की तरह खिंचती, लिपटती रह जाती है.  अदालतो में न्याय के लिये भटकता आदमी कानून की किताबों के ककहरे,काले कोट और जज के कटघरे में सालों जीत की आशा में कनफ्यूज्ड बना रहता है.   

चिंकी मिंकी सा कनफ्यूजन देश ही नही दुनियां में सर्वव्याप्त है.  दुनियां भ्रम में है कि पाकिस्तान में सरकार जनता की है या मिलिट्री की.वहां की मिलिट्री इस भ्रम में है कि सरकार उसकी है या चीन की और जमाना भ्रम में है कि कोरोना वायरस चीन ने जानबूझकर फैलाया या यह प्राकृतिक विपदा के रूप में फैल गया.  इस और उस वैक्सीन के समाचारो के कनफ्यूजन में मुंह नाक ढ़ांके हुये लगभग बंद जिंदगी में दिन हफ्ते महीने निकलते जा रहे हैं.  अपनी दुआ है कि अब यह आंख मिचौली बंद हो, वैक्सीन आ जाये जिससे कंफ्यूजन में ग्लैमर का फ्यूजन चिंकी मिंकी शो लाइव देखा जा सके.   

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए २३३, ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी, भोपाल, ४६२०२३

मो ७०००३७५७९८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 96 – लघुकथा – भ्रष्टाचार पर विजय ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय  लघुकथा  “भ्रष्टाचार पर विजय।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # 96 ☆

☆ लघुकथा — भ्रष्टाचार पर विजय ☆ 

मोहन ने कहा,” अपना ठेकेदारी का व्यवसाय है। इसमें दलाली, कमीशन, रिश्वत खोरी के बिना काम नहीं चल सकता है।”

रमन कब पीछे रहने वाला था,” भाई! मुझे आरटीओ के यहां से लाइसेंस बनवाने का काम करवाना पड़ता है। लोग बिना ट्रायल के लाइसेंस बनवाते हैं। यदि पैसा ना दूं तो काम नहीं चल सकता है।”

” वह तो ठीक है,” कमल बोला,” व्यापार अपनी जगह है पर रिश्वतखोरी हो तो बुरी है ना। नेता लोग करोड़ों डकार जाते हैं। बिना रिश्वत के रेल का बर्थ रिजर्व नहीं होता है। डॉक्टर बनने के लिए लाखों करोड़ों की रिश्वत देना पड़ती है। तब बच्चा डॉक्टर बनता है। यह तो गलत है ना।”

” हां हां, हम रिश्वत क्यों दें।” एक साथ कई आवाजें गुंजीं,” हमें अन्ना के आंदोलन का साथ देना चाहिए।”

तब काफी सोचविचार व विमर्श के बाद यह तय हुआ कि कल सभी औरतें अपने हाथों में मोमबत्ती जलाकर रैली निकालेगी और अंत में रिश्वत नहीं देने की शपथ लेगी। सभी ने यह प्रस्ताव पारित किया और अपनी-अपनी पत्नियों को रैली में सम्मिलित कराने हेतु घर की ओर चल दिए।

सभी के चेहरे पर भ्रष्टाचार पर विजय पाने की मुस्कान तैर रही थी।

 

© ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

18-08-2011

पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) म प्र

ईमेल  – [email protected]

मोबाइल – 9424079675

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 86 ☆ बाल कविता – मौजी राजा चूहा ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’

डॉ राकेश ‘ चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक शताधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।  जिनमें 70 के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत।  इनमें प्रमुख हैं ‘बाल साहित्य श्री सम्मान 2018′ (भारत सरकार के दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय द्वारा  डेढ़ लाख के पुरस्कार सहित ) एवं उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘अमृतलाल नागर बालकथा सम्मान 2019’। आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य आत्मसात कर सकेंगे । 

आज प्रस्तुत है  “बाल कविता – मौजी राजा चूहा ”. 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 86 ☆

☆ बाल कविता – मौजी राजा चूहा ☆ 

 एक विदेशी चूहा आया

      सैर सपाटे को करने

नाम था उसका मौजी राजा

     लगा देखने वह झरने।।

 

झरने, जंगल , नदियाँ देखीं

      पर्वत घूमा वह सारा

अद्भुत भारत देश लगे है

      सुंदर- सुंदर है प्यारा।।

 

फूल खिले हैं बाग- बगीचे

      चलती हवा सुखदाई

जीवन में रस घोल रही है

      प्रीत प्रेम में नहाई।।

 

देखे बच्चे एक जगह पर

      चूहा दौड़ा है आया

बोला बच्चो करो दोस्ती

      मैं प्यारा घोड़ा लाया।।

 

 बच्चे सहमे दौड़े भागे

       यह चूहा अद्भुत कैसा

तन है इसका भूरा- भूरा

       नहीं यहाँ के जैसा।।

 

चूहा था मस्ती में अति का

      चढ़ा एक बच्चे के ऊपर

सब बच्चों ने ताली पीटी

       बचपन होता सच में मधुकर।।

 

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares