आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – षष्ठम अध्याय (34) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

षष्ठम अध्याय

 ( मन के निग्रह का विषय )

 

चञ्चलं हि मनः कृष्ण प्रमाथि बलवद्दृढम्‌।

तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम्‌ ।।34।।

 

मन मथने वाला,बड़ा चंचल औ” बलवान

उसे पकड़ रखना कठिन लगता वायु समान।।34।।

 

भावार्थ :  क्योंकि हे श्रीकृष्ण! यह मन बड़ा चंचल, प्रमथन स्वभाव वाला, बड़ा दृढ़ और बलवान है। इसलिए उसको वश में करना मैं वायु को रोकने की भाँति अत्यन्त दुष्कर मानता हूँ ।।34।।

 

The mind verily is restless, turbulent, strong and unyielding, O Krishna! I deem it as  difficult to control as to control the wind. ।।34।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

 

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार – # 19 – व्यंग्य – व्यवस्था का सवाल ☆ – डॉ कुन्दन सिंह परिहार

डॉ कुन्दन सिंह परिहार

 

(आपसे यह  साझा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि  वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं.  हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं.  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं. कुछ पात्र तो अक्सर हमारे गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं.  उन पात्रों की वाक्पटुता को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं ,जो कथानकों को सजीव बना देता है. डॉ परिहार जी ने   विवाह के अवसर पर बारातियों के एक विशिष्ट चरित्र के आधार पर न सिर्फ विवाह अपितु साड़ी व्यवस्था के सवाल पर एक सटीक एवं सार्थक व्यंग्य की रचना की है.  ऐसे सार्थक व्यंग्य के लिए डॉ परिहार जी की  कलम को नमन. आज प्रस्तुत है उनका ऐसे ही विषय पर एक व्यंग्य  “व्यवस्था का सवाल  ”.)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # 19 ☆

 

☆ व्यंग्य  – व्यवस्था का सवाल  ☆

 

रज्जू पहलवान के सुपुत्र की बरात दो सौ किलोमीटर दूर एक कस्बे में गयी।लड़की के बाप ने अच्छा इन्तज़ाम किया, वैसे भी सभी लड़कियों के बाप उनकी शादी के वक्त अपनी जान हाज़िर कर देते हैं। उसके बाद भी सारे वक्त उनकी जान हलक़ में अटकी रहती है।

रास्ते में दो जगह लड़की के चाचा-मामा ने बरात के स्वागत का इन्तज़ाम किया। नाश्ता-पानी पेश किया, काजू-किशमिश के पैकेट भेंट किये,पान-मसाला के पाउच हाज़िर किये। समझदार लोगों ने काजू-किशमिश के पैकेट जेब में खोंस लिये कि बरात से लौटकर बाल-बच्चों को देंगे। बरात संतुष्ट होकर आगे बढ़ गयी।

बरात लड़की वाले के घर पहुँची तो वहाँ भी भरपूर स्वागत हुआ। रुकने-टिकने की व्यवस्था माकूल थी, सेवा के लिए सेवक और घर के लोग मुस्तैद थे। धोबी, नाई, पालिश वाला अपनी अपनी जगह डटे थे। मुँह से निकलते ही हुकुम की तामीली होती थी। सब जगह इन्तज़ाम चौकस था। कहीं भी ख़ामी निकालना मुश्किल था।

रात को वरमाला के बाद सब भोजन में लग गये। तभी वधूपक्ष को सूचना मिली कि वरपक्ष के कुछ लोग भोजन के लिए नहीं पधार रहे हैं। शायद नाराज़ हैं।

लड़की के चाचा चिन्तित बरात के डेरे पर पहुँचे तो पाया कि वर के चाचा सिर के नीचे कुहनी धरे लम्बे लेटे हैं और उनके आसपास पाँच छः सज्जन अति-गंभीर मुद्रा धारण किये बैठे हैं।

लड़की के चाचा ने हाथ जोड़कर कहा, ‘भोजन के लिए पधारें। ‘

उनकी बात का किसी ने जवाब नहीं दिया। लड़के के चाचा छत में आँखें गड़ाये रहे और उनकी मंडली मुँह पर दही जमाये बैठी रही।

लड़की के चाचा ने दुहराया, ‘चला जाए। ‘

अब लड़के के चाचा ने कृपा करके अपनी आँखें छत पर से उतारकर उन पर टिकायीं, फिर उन्हें सिकोड़कर बोले, ‘आप मज़ाक करते हैं क्या?’

लड़की के चाचा घबराकर बोले, ‘क्या बात है? क्या हुआ?’

वर के चाचा आँखें तरेरकर बोले, ‘होना क्या है? आपकी कोई व्यवस्था ही नहीं है। ‘

लड़की के चाचा परेशान होकर बोले, ‘कौन सी व्यवस्था? कौन सी व्यवस्था रह गयी?’

लड़के के चाचा की नज़र वापस छत पर चढ़ गयी। वहीं टिकाये हुए बोले, ‘कोई व्यवस्था नहीं है। कोई एक कमी हो तो बतायें।’

उनकी मंडली भी भिनभिनाकर बोली, ‘सब गड़बड़ है। ‘

वधू के चाचा और परेशान होकर बोले, ‘कुछ बतायें तो।’

वर के चाचा फिर उनकी तरफ दृष्टिपात करके बोले, ‘आप तो ऐसे भोले बनते हैं जैसे कुछ समझते ही नहीं। हम घंटे भर से यहाँ लेटे हैं, लेकिन कोई पूछने आया कि हम क्यों लेटे हैं?’

लड़की के चाचा झूठी हँसी हँसकर बोले, ‘हम तो आ गये।’

वर के चाचा हाथ नचाकर बोले, ‘आप के आने से क्या फायदा? जब कोई व्यवस्था ही नहीं है तो क्या मतलब?’

लड़की के चाचा ने विनम्रता से कहा, ‘हमने तो व्यवस्था पूरी की है।’

वर के चाचा व्यंग्य के स्वर में बोले, ‘दरअसल आप खयालों की दुनिया में रहते हैं। आप सोचते हैं कि आपने जो कर दिया उससे बराती खुश हो गये। असलियत यह है कि बरातियों में दस तरह के लोग हैं। किसको क्या चाहिए यह आपको क्या मालूम। जिसे दूध पीना है उसे पानी पिलाएंगे तो कैसे चलेगा?’

मंडली ने सहमति में सिर हिलाया।

लड़की के चाचा परेशान होकर बोले, ‘किसे दूध पीना है? अभी भिजवाता हूँ।’

वर के चाचा खिसियानी हँसी हँसकर बोले, ‘हद हो गयी। हम कोई दूध-पीते बच्चे हैं?आप की समझ में कुछ नहीं आता।’

लड़की के चाचा ने दुखी होकर कहा, ‘हमने तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि बरात को शिकायत का मौका न मिले।’

वर के चाचा विद्रूप से बोले, ‘हमीं बेवकूफ हैं जो शिकायत कर रहे हैं। हमने सैकड़ों बरातें की हैं। कोई पहली बरात थोड़इ है।’

लड़की के चाचा हाथ जोड़कर बोले, ‘तो हुकुम करें। क्या व्यवस्था करूँ?’

वर के चाचा वापस छत पर चढ़ गये, लम्बी साँस छोड़कर बोले, ‘क्या हुकुम करें? जब कोई व्यवस्था ही नहीं है तो हुकुम करके क्या करें?’

मंडली ने ग़मगीन मुद्रा में सिर लटका लिया।

लड़की के चाचा के साथ उनके जीजाजी भी थे। वे समझदार, तपे हुए आदमी थे। अपने साले का हाथ पकड़कर बोले, ‘आप समझ नहीं रहे हैं। इधर आइए।’ फिर लड़के वालों से बोले, ‘आप ठीक कह रहे हैं। व्यवस्था में कुछ खामी रह गयी। हम अभी दुरुस्त कर देते हैं।’

सुनते ही लड़के वाले सीधे बैठ गये, जैसे मुर्दा शरीर में जान आ गयी हो। लड़के के चाचा का तना चेहरा ढीला हो गया।

जीजाजी अपने साले को खींचकर बरामदे में ले गये। वहाँ उन्होंने कुछ फुसफुसाया। साले साहब प्रतिवाद के स्वर में बोले,  ‘लेकिन हम तो दस साल पहले गुरूजी के सामने छोड़ चुके हैं। हमारे तो पूरे परिवार में कोई हाथ नहीं लगा सकता।’

जीजाजी बोले, ‘तुम्हें हाथ लगाने को कौन कहता है? तुम ठहरो, हम इन्तजाम कर देते हैं।’

फिर वे बरातियों के सामने आकर बोले, ‘आप निश्चिंत रहें। अभी व्यवस्था हो जाती है। सब ठीक हो जाएगा।’

उनकी बात सुनते ही उखड़े हुए बराती एकदम सभ्य और विनम्र हो गये। हाथ जोड़कर बोले, ‘कोई बात नहीं। आप व्यवस्था कर लीजिए। कोई जल्दी नहीं है।’

आधे घंटे में व्यवस्था हो गयी और बराती सब शिकायतें भूल कर व्यवस्था का सुख लेने में मशगूल हो गये।

कुछ देर बाद फिर लड़की के चाचा बरातियों के हालचाल लेने उधर आये तो लड़के के चाचा ने कुर्सी से उठकर उन्हें गले से लगा लिया। उन्हें खड़े होने और बोलने में दिक्कत हो रही थी, फिर भी भरे गले से बोले, ‘ईमान से कहता हूँ, भाई साहब, कि इतनी बढ़िया व्यवस्था हमने किसी शादी में नहीं देखी। बेवकूफी में आपकी शान के खिलाफ कुछ बोल गया होऊँ तो माफ कर दीजिएगा। अब तो हमारी आपसे जिन्दगी भर की रिश्तेदारी है।’

उनके आसपास गिलासों में डूबी मंडली में से आवाज़ आयी, ‘बिलकुल ठीक कहते हैं।  ऐसी ए-वन व्यवस्था हमने किसी शादी में नहीं देखी।’

 

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ संजय उवाच – #16 – संजय दिव्यकर्ण है ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।

श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से इन्हें पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली   कड़ी । ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच # 16☆

 

☆ संजय दिव्यकर्ण है ☆

एक मणिकर्णिका घाट है जहाँ शवों का अहर्निश दाह है। निरंतर दहकती है चिता। एक माधवी की कोख है जो हर प्रसव के बाद अक्षता है। कोख का हत्यारा एक अश्वत्थामा है जो चिरंजीव होने का शाप ढोता है। एक ययाति है जो चिरयुवा होने की तृष्णा में अपनी ही संतानों के हिस्से का यौवन भी भोगता है।….जन्म अक्षय है, मृत्यु अनादि है। हरियाली का विस्तृत भाल है, सूखा विकराल है। बाढ़ है, पानी है, कभी अतिवृष्टि कभी अनावृष्टि की कहानी है। बंजर पत्थर हैं, उपजाऊ मिट्टी है। जमे रंग, उड़े ढंग हैं। बाल्यावस्था है, यौवनावस्था है, जरावस्था है। हँसना है, रोना है, काटना है, बोना है। मिलन है, विरह है, प्रेम है, घृणा है। मिठास है, कटुता है, मित्रता है, शत्रुता है। आदमी है, आदमियों का मेला है, आदमी अकेला है। चर है, अचर है, चराचर है। अर्जुन का याचक स्वरूप है, योगेश्वर का विराट रूप है। चौरासी की परिक्रमा है, चौरासी का ही फेरा है। सागर यहाँ, गागर यहाँ। अर्पण यहाँ, तर्पण यहाँ। ब्रह्मांड यहीं  दिखता है, हर आँख में एक ‘संजय’ बसता है।

संजय दिव्यकर्ण है, विषादयोग, सांख्ययोग, कर्मयोग, ज्ञानसंन्यासयोग, अठारह योग सुनता है, अठारह अक्षौहिणी की विनाशकथा सुनाता है। संजय दिव्यदृष्टा है, अच्युत के मुख से जन्म पाती सृष्टि को देखता है, अनिरुद्ध के मुख में समाती सृष्टि को दिखाता है। हरेक सुनता है, हरेक देखता है, कोई-कोई ही समझता है, नासमझी से महाभारत घटता है।

सुन सको, देख सको, समझ सको, बात कर सको अपने संजय से तो अवश्य करो। हो सकता है कि युधिष्ठिर न हुआ जा सके पर दुर्योधन होने से अवश्य बचा जा सकता है।

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

(विनम्र सूचना-‘संजय उवाच’ के व्याख्यानों के लिए 9890122603 पर सम्पर्क किया जा सकता है।)

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शरद पूर्णिमा विशेष – कविता – ☆ शरद पूनो संग – शारदीय दोहे ☆ श्रीमति हेमलता मिश्र “मानवी “

शरद पूर्णिमा विशेष 

श्रीमति हेमलता मिश्र “मानवी “

(सुप्रसिद्ध, ओजस्वी,वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती हेमलता मिश्रा “मानवी”  जी  विगत ३७ वर्षों से साहित्य सेवायेँ प्रदान कर रहीं हैं एवं मंच संचालन, काव्य/नाट्य लेखन तथा आकाशवाणी  एवं दूरदर्शन में  सक्रिय हैं। आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय स्तर पर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, कविता कहानी संग्रह निबंध संग्रह नाटक संग्रह प्रकाशित, तीन पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद, दो पुस्तकों और एक ग्रंथ का संशोधन कार्य चल रहा है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आज प्रस्तुत है  श्रीमती  हेमलता मिश्रा जी  की एक सामयिक रचना शरद पूनो संग – शारदीय दोहे.)

 

शरद पूनो संग – शारदीय दोहे ☆

 

शरद पूनम की चंद्रिका, महकी तन मन माँह।

जुग जुग चमके चंद्रिमा, वन चंदन की छाँह।।

 

सोलह रुचि श्रृंगार की, रति सी सजी सजाय।

शरद पूनम की चांदनी, शीतल दाह लगाय।।

 

अमरित रस से है भरी, ऐ चंदा यह रात।

सौगातें सौभाग्य की, चाँदनिया से बात।।

 

शरद पूनम की यह निशा, बन असीस है साथ।

हर सिद्धि गुरुता मिले, चढ़े नहीं पर माथ।।

 

शरद जुन्हाई हे सखि, तन मन प्रीत जगाय।

जब लों घर में पी नहीं, बैरन मोहे न सुहाय।।

 

कान्हा राधा रास रंग, गोपी ग्वाल सुहाय।

शरद पूर्णिमा रात मन, राधाश्याम हो जाय।।

 

© हेमलता मिश्र “मानवी ” 

नागपुर, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शरद पूर्णिमा विशेष – कविता – ☆ बिना चाँद के बने न कहानी ☆ – श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

शरद पूर्णिमा विशेष 

श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

 

(आज प्रस्तुत है संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की  शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष कविता  बिना चांद के बने न कहानी.)

 

☆  कविता –  बिना चांद के बने न कहानी ☆

 

सदियों की यह रीत पुरानी।

बिना चांद के बने न कहानी।।

 

हमको छोड़ चली वर्षा रानी।

ठंड ले आई शरद सुहानी।।

 

चांद चमके संग संग चांदनी।

रात पूनम की सुंदर  सुहानी।।

 

पेड़े दूध चावल की खीर।

रात पड़े जब अमृत नीर।।

 

अमृत बन जाए औषधि खीर

खा कर दूर हो सबकी पीर।।

 

करके दूध खीर का सेवन।

स्वस्थ सुखी हो सबका जीवन।।

 

शरद पूर्णिमा की बात निराली।

दूध सी चमके नदिया सारी।।

 

टिमटिम तारे चमके निखरे।

प्रकृति ने नभ में फूल बिखेरे।।

 

श्रंगार रस की सुंदर कल्पना।

प्रेमी मन में जगाती सपना।।

 

चांद चांदनी मिले हैं जैसे।

हमें भी मिले जीवन में वैसे।।

 

हाथ जोड़ मांगे वरदान।

हमें अमर करना भगवान।

 

जब हो जाये चांद के दर्शन।

हर्षित हो जाये सबका मन।।

 

कहे चांद से सुंदर नारी।

चमके सदैव सुहाग हमारी।

 

कन्या की तो बात निराली।

चांद में देखी प्रिय सूरत प्यारी।।

 

ना तरसाओ हमें दूर से ऐसे।

पास आ जाएंगे हम भी उड़ के।।

 

चांद पर घर बनाएंगे अपना।

छोटा सा टुकड़ा हमें दे देना।।

 

नभ में तुम तो ऐसे छाए।

अनेक चांदनी संग तुम भाये।।

 

दादुर मोर पपीहा गाये।

बिना चांद के कुछ न सुहाये।।

 

हर बच्चे की बोली में तुम।

मां से बढ़कर मामा हो तुम।।

 

सदियों की यह रीत पुरानी।

बिना चांद के बने न कहानी।।

 

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ # 4 – विशाखा की नज़र से ☆ गौरैया और बिटिया  ☆ – श्रीमति विशाखा मुलमुले

श्रीमति विशाखा मुलमुले 

 

(हम श्रीमती  विशाखा मुलमुले जी  के  ह्रदय से आभारी हैं  जिन्होंने  ई-अभिव्यक्ति  के लिए  “साप्ताहिक स्तम्भ – विशाखा की नज़र से” लिखने हेतु अपनी सहमति प्रदान की. आप कविताएँ, गीत, लघुकथाएं लिखती हैं। आपकी रचनाएँ कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं/ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती  रहती हैं.  आपकी कविताओं का पंजाबी एवं मराठी में भी अनुवाद हो चुका है।  आज प्रस्तुत है उनकी रचना गौरैया और बिटिया .  अब आप प्रत्येक रविवार को श्रीमती विशाखा मुलमुले जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे. )

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 4  – विशाखा की नज़र से

 

☆  गौरैया और बिटिया  ☆

 

बहुत से बहुत कितना दूर तक देख पाती होगी गौरैया,

प्रयोजन से बिखराये दानों और उसके पीछे

शिकारी की मंशा

क्या देख पाती होगी ?

 

कितनी दूर तक जा पाती होगी चहक,

उस नन्हीं सी गौरैया की

बहुत से बहुत आस – पास के अपने साथी समूह तक

केवल वे ही समझ पाते होंगे

जाल में फँसने पर उसकी फड़फड़ाहट

और पुकार को ।

 

हमारी जात की भी नन्हीं गौरैया,

कहाँ देख पाती है,

पहचाने, अनजाने, रिश्तेदारी शिकारी को

और कुछ लुभावने / डरावने जाल में फंस  जाती है ।

आश्चर्य यह कि,

इंद्रियों से परिपूर्ण हमारी देह

समझ नहीं पाती,

शिकार होने पर सहसा बदली सी उसकी

चहचहाहट , फड़फड़ाहट और मौन प्रश्न को !

 

© विशाखा मुलमुले  

पुणे, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ मी_माझी – #23 – ☆ फुलं… ☆ – सुश्री आरूशी दाते

सुश्री आरूशी दाते

 

(प्रस्तुत है  सुश्री आरूशी दाते जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “मी _माझी “ शृंखला की अगली कड़ी  फुलं… .  सुश्री आरूशी जी  के आलेख मानवीय रिश्तों  को भावनात्मक रूप से जोड़ते  हैं.  सुश्री आरुशी के आलेख पढ़ते-पढ़ते उनके पात्रों को  हम अनायास ही अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं से जोड़ने लगते हैं और उनमें खो जाते हैं।  पुष्पों का हमारे जीवन के विभिन्न अवसरों पर सकारात्मक सम्बन्ध हैं. सुश्री आरुशी जी की कविता सहज ही हमें जीवन के प्रातः से संध्या तक घर आंगन से लेकर हमारे ह्रदय विभिन्न भावों में  फूलों की सुगंध का अहसास देती है.  सुश्रीआरुशी जी के संक्षिप्त एवं सार्थकआलेखों  तथा काव्याभिव्यक्ति का कोई सानी नहीं।  उनकी लेखनी को नमन। इस शृंखला की कड़ियाँ आप आगामी प्रत्येक रविवार को पढ़  सकेंगे।)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – मी_माझी – #23 ☆

 

☆ फुलं… ☆

 

फुलांना आपल्या आयुष्यात अनन्य साधारण महत्व आहे…
आयुष्यातील प्रत्येक टप्प्यावर ह्यांची साथ मिळत असते, आणि गंमत म्हणजे बऱ्याच वेळा आपल्याला त्याची जाणीवही नसते… गृहीत धरतो की फुलं आहेतच, त्यात वेगळं ते काय… हे जरी असाल तरी फुलं मात्र त्यांचं काम चोखपणे बजावत असतात… उमलण्यातील आनंदाने परिसर गंधित, सुगंधित करतात… सगळ्यांना एकत्र ठेवलं तरी स्वतःचे वेगळेपण असनाती ही फुलं, सकारात्मकतेच रूप आहे असं म्हणायला हवं…

विघनहर्त्याची पट्ट जास्वंद,
लाल चुटुक कुंकवाला आवाहन देणारी,
तर कमळ पवित्रता देऊन जाणारे,
शुभ्रतेतून, पावित्र्य जपणारा अनंत, सोनटक्का, तगर,
आसमंत कायमच सुवासिक करणारे…

श्रुंगारतेला लेऊन फुलणारा मोगरा,
चंद्र चांदण्यांसोबत आसमंत धुंद करणारी रातराणी,
कमसीन हो,नादान हो, नाजूक हो, भोली हो,
अशी ती जाई जुईची मोहकता…

गुलाबी प्रेमाची सुरुवात करणारा गुलाब असला तरी,
प्रेमातील वेडेपणा म्हणजे निशिगंध,
अलवार अबोली मौनातून जवळ जाणारी,
मादकतेची उधळण करणारा सोनचाफा,
सोबतीला साज चढवणारी शेवंती,
तरी हवाहवासा , नाकारता न येणारा चाफा…

समर्पणातील आनंद घेणारा प्राजक्त,
तर नात्यांतील वीण घट्ट करणारी बुचाची फुलं,
उत्साहाने डोलणारी लिलीची फुलं,
अंगणाची शोभा वाढवतात…

 

© आरुशी दाते, पुणे

Please share your Post !

Shares

आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – षष्ठम अध्याय (33) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

षष्ठम अध्याय

 ( मन के निग्रह का विषय )

अर्जुन उवाच

योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन ।

एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात्स्थितिं स्थिराम्।।33।।

 

अर्जुन ने कहा-

मधुसुदन ! जो योग में कहा एकता भाव

मन की चंचलता से मुझे दिखता वहां अभाव।।33।।

 

भावार्थ :  अर्जुन बोले- हे मधुसूदन! जो यह योग आपने समभाव से कहा है, मन के चंचल होने से मैं इसकी नित्य स्थिति को नहीं देखता हूँ।।33।।

 

This Yoga of equanimity taught by Thee, O Krishna, I do not see its steady continuance,  because of restlessness (of the mind)! ।।33।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

 

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – आलेख ☆ विश्वास बनाम बर्दाश्त ☆ – डॉ. मुक्ता

डॉ.  मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं  माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं. आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी  का रिश्तों को लेकर एक बेहद संवेदनात्मक एवं शिक्षाप्रद आलेख “विश्वास बनाम बर्दाश्त”.  रिश्तों की बुनियाद ही विश्वास पर टिकी होती है.  रिश्तों में एक बार भी शक की दीमक लग गई तो रिश्तों की दीवार ढहने में कोई समय नहीं लगता.   कहते हैं कि – शक की बीमारी का इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं था।  डॉ मुक्ता जी  ने वर्तमान समय में  रिश्तों की अहमियत, उन्हें निभाने की कला एवं रिश्तों में कड़वाहट आने से टूटने तक की प्रक्रिया की बेहद बेबाक एवं बारीकी से  विवेचना की  है.  इस बेहद संवेदनशील आलेख के लिए उनकी कलम को नमन. )

 

☆ आलेख –  विश्वास बनाम बर्दाश्त ☆

 

‘रिश्ते बनते तो विश्वास से हैं, परंतु चलते बर्दाश्त से हैं‘ इस वाक्य में इतनी बड़ी सीख छिपी है… जैसे सीप में अनमोल मोती। विश्वास ज़िन्दगी की अनमोल दौलत है। विश्वास द्वारा आप किसी का हृदय ही नहीं जीत सकते, उसमें स्थायी बसेरा भी स्थापित कर सकते हैं। विश्वास से बड़े-बड़े देशों में संधि हो सकती है, युद्ध-विराम की कसौटी पर भी  विश्वास सदा खरा उतरता है। विश्वास द्वारा आप गिरते को थाम कर, उसमें धैर्य, साहस व उत्साह का संचार कर सकते हैं, जिसे जीवन में धारण कर वह कठिन से कठिन आपदाओं का सामना कर सकता है। हिमालय पर्वत की चोटी पर परचम लहरा सकता है, सागर के अथाह जल में थाह पा सकता है…यह है विश्वास की महिमा।

‘रिश्ते विश्वास से बनते हैं’और जब तक विश्वास कायम रहता है, रिश्ते मज़बूत रहते हैं, पनपते हैं, विकसित होते हैं…परंतु जब हृदय रूपी आकाश पर संदेह रूपी बादल मंडराने लगते हैं, शक़ हदय में स्थान बना लेता है…तब थम जाता है यह दोस्ती का सिलसिला और एक-दूसरे को बर्दाश्त करना कठिन हो जाता है।  ह्रदय का स्वभाव बन जाता है… हर पल दोषारोपण करने का, कमियां ढूंढने का, अवगुणों को उजागर करने का, अहं-प्रदर्शन करने का और ज़िन्दगी उस पड़ाव पर आकर थम जाती है, जहां वह स्वयं को एकांत से जूझता हुआ अनुभव करता है। लाख चाहने पर भी वह शंका रूपी व्यूह से मुक्त नहीं हो पाता

शायद! इसीलिए हमारे ऋषि मुनि सहनशीलता का संदेश बखानते हैं, क्योंकि यह वह संजीवनी है जो बड़े-बड़े दिग्गजों के हौंसले पस्त कर देती है। दूसरे शब्दों में  ‘सहना है, कहना नहीं ‘ इसी का प्रतिरूप है, मानो ये सिक्के के दो पहलू हैं। नारी को  बचपन से ही मौन रहने व ऊंचा न बोलने की हिदायत दी जाती है और बचपन में ही यह अहसास दिला दिया जाता है कि उसे दूसरे घर में जाना है।सो! उसे मौन रूपी गुणों को आत्मसात् कर प्रत्युत्तर नहीं देना है। यही दो घरों की इज़्ज़त बचाने का मात्र साधन है,उपादान है, कुंजी है। इसी के आधार पर ही वह दो कुलों की मान-मर्यादा की रक्षा कर सकती है।

परंतु आजकल इससे उलट होता है। संसार का कोई भी प्राणी किसी के अंकुश में नहीं रहना चाहता। हर इंसान अहर्निश अहं में डूबा रहता है, स्वयं को सर्वश्रेष्ठ व सर्वोत्तम स्वीकारता है जिसके सम्मुख दूसरों का अस्तित्व नगण्य होता है। वास्तव में रिश्ते बर्दाश्त से चलते हैं अर्थात् उनका निर्वाह दूसरे को उसकी कमियों के साथ स्वीकारने से होता है। जैसा कि सर्वविदित है कि इंसान गलतियों का पुतला है, अवगुणों की खान है, स्व-पर व राग-द्वेष की ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ इंसान मोह-माया के जंजाल से मुक्त नहीं हो पाता। संसार के आकर्षण उसे हर पल आकर्षित कर पथ-भ्रष्ट करते हैं और वह स्वार्थ के आधीन होकर,अपने जीवन के मूल लक्ष्य से भटक जाता है

रिश्ते बनाना बहुत आसान है। मानव पल भर में रूप-सौंदर्य व वस्तुओं-संसाधनों की ओर आकर्षित हो जाता है, जो देखने में सुंदर-मनभावन होते हैं। परंतु कुछ समय बाद उसका भ्रम टूट जाता है और विश्वास के स्थान पर जन्म लेता है…अविश्वास, संदेह,  भ्रम व आशंका, जिसके कारण संबंध अनायास टूट जाते हैं।

सत्य ही तो है, ‘आजकल संबंध व स्वप्न ऐसे टूट जाते हैं, जैसे भुने हुए पापड़।’  एक-दूसरे को बर्दाश्त न करने के कारण संबंध-विच्छेद होने में पल भर भी नहीं लगता। उसके पश्चात् मानव ‘तू नहीं, और सही’ की राह पर चल निकलता है और ‘लिव इन’ में रहना पसंद करता है… जहां कोई बंधन नहीं, सरोकार नहीं, दायित्व नहीं…. और एक दिन यह उन्मुक्तता जी का जंजाल बन जाती है, जिसके परिणाम- स्वरूप वह रह जाता है, नितांत अकेला, खुद से बेखबर, अपनों की भीड़ में अपनों को तलाशता, सुक़ून पाने को लालायित, इत-उत झांकता,परिवार- जनों से ग़ुहार लगाता… परंतु सब निष्फल।

ऐसी विसंगतियों से उपजे रिश्ते कभी स्थायी नहीं होते। आजकल तो रिश्तों को ग्रहण लग गया है।कोई भी रिश्ता पाक़-साफ़ नहीं रहा। गुरु-शिष्य व पिता- पुत्री का संबंध, जिसे सबसे अधिक पावन स्वीकारा जाता था, उस पर भी कालिख पुत गई है। अन्य संबंधों  की चर्चा करना तो व्यर्थ है। आजकल बहन- बेटी का रिश्ता भी अस्तित्वहीन हो गया है और शेष बचा है, एक ही रिश्ता… औरत का, जिसे वासना पूर्ति का मात्र साधन समझा जाता है। समाज में गिरते मूल्यों के कारण चंद दिनों की मासूम कन्या हो या नब्बे वर्ष की वृद्धा…दबंग लोग उससे दुष्कर्म करने में भी संकोच नहीं करते क्योंकि उन्हें तो पल भर में अपनी हवस को शांत करना होता है। उस स्थिति में वे जाति-पाति व उम्र के बंधनों से ऊपर उठ जाते हैं।

रिश्तों की दास्तान बड़ी अजब है। खून आजकल पानी होता जा रहा है और इंसान मानवता के नाम पर कलंक है, जिसका उदाहरण है…गली-गली,चप्पे- चप्पे पर दुर्योधन और दु:शासन का द्रौपदी का चीर- हरण कर, मर्यादा की सीमाओं को लांघ जाना… जिसके उदाहरण हर शहर में निर्भया, आसिफ़ा व अन्य पीड़िता के रूप में मिल जाते हैं, जो लंबे समय तक ज़िन्दगी व मौत के झूले में झूलती संघर्षरत देखी जा सकती हैं। उन्हें हरपल सामाजिक अवमानना, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ती है। तनिक स्वयं को उसके स्थान पर रख कर देखिए …क्या मन:स्थिति होगी उन मासूम बालिकाओं की, जिन्होंने इतने दंश झेले होंगे। आजकल तो सबूत मिटा डालने के लिए, निर्मम हत्या कर डालने का प्रचलन बदस्तूर जारी है।

यह है समाज का घिनौना सत्य….यहां ऐसिड अटैक का ज़िक्र करना आवश्यक है। एकतरफ़ा प्यार या प्रेम का प्रतिदान न मिलने की स्थिति में सरे-आम तेज़ाब डालकर उस मासूम को जला डालने को सामान्य-सी घटना समझा जाता है। क्या कहेंगे आप इसे… अहंनिष्ठता, विकृत मानसिकता या दबंग प्रवृत्ति, जिसके वश में हो कर इंसान ऐसे कुकृत्य को अंजाम देता है, जिसका मूल कारण है… संस्कार- हीनता, जीवन-मूल्यों का विघटन व समाज में बढ़ गई संवेदनशून्यता, जिसके कारण रिश्ते रेत होते जा रहे हैं।

संदेह, शक़ व अविश्वास के वातावरण में व्यक्ति एकांत की त्रासदी झेलने को विवश है और मानव स्वयं को इन रिश्तों के बोझ तले दबा हुआ असहाय-सा पाता है और उन्हें निर्भयता से तोड़ कर स्वतंत्रता-पूर्वक अपना जीवन-यापन करना चाहता है। संबंधों को गले में लिपटे हुए मृत्त सर्प की भांति अनुभव करता है, जिनसे वह शीघ्रता से मुक्ति प्राप्त कर लेना चाहता है। इसलिए रिश्तों में ताज़गी,माधुर्य व संजीदगी के न रहने के कारण, वह उसे बंधन समझ कुलबुलाता है और ठीक-गलत में भेद नहीं कर पाता। आजकल मानव रिश्तों को ढोने में विश्वास नहीं करता और उन्हें सांप की केंचुली की भांति उतार फेंकने के पश्चात् ही सुकून पाता है… जिसका मुख्य कारण है, सहनशीलता का अभाव। मानव अपनी मनोनुकूल स्थिति में  जीना चाहता है। ‘खाओ पीओ, मौज उड़ाओ’ और ‘जो गुज़र गया, उसे भूल जाओ’ तथा स्मृतियों में व उसके साथ ज़िन्दगी मत बसर करो और जो तुम्हारे गले की फांस बन जाए, उसे अनुपयोगी समझ अपनी ज़िन्दगी से बेदखल कर, नये जीवन साथी की तलाश करो।’यही ज़िन्दगी का सार है और आज की संस्कारहीन युवा पीढ़ी इन सिद्धांतों में विश्वास रखती है, जो ज़िन्दगी को नरक बना कर रख देते हैं। ऐसे लोग, जिनमें सहनशीलता का अभाव होता है..जो दूसरों पर विश्वास नहीं करते, कभी भी उस भटकन से मुक्ति नहीं प्राप्त कर सकते। सो! सहनशीलता मानव का सर्वश्रेष्ठ, सर्वोच्च व सर्वोत्तम आभूषण है।

 

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत।

पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी,  #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com

मो• न•…8588801878

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता – मनन चिंतन – ☆ संजय दृष्टि – अक्स – ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। अब सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकेंगे। ) 

 

☆ संजय दृष्टि  – अक्स

कैसे चलती है कलम

कैसे रच लेते हो रोज?

खुद से अनजान हूँ

पता पूछता हूँ रोज,

भीतर खुदको हेरता हूँ

दर्पण देखता हूँ रोज,

बस अपने ही अक्स

यों ही लिखता हूँ रोज।

 

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

Please share your Post !

Shares
image_print