हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ तन्मय साहित्य # 16 – तोल मोल कर बोल जमूरे ☆ – डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

डॉ  सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

 

(अग्रज  एवं वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ. सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी  जीवन से जुड़ी घटनाओं और स्मृतियों को इतनी सहजता से  लिख देते हैं कि ऐसा लगता ही नहीं है कि हम उनका साहित्य पढ़ रहे हैं। अपितु यह लगता है कि सब कुछ चलचित्र की भांति देख सुन रहे हैं।  आप प्रत्येक बुधवार को डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’जी की रचनाएँ पढ़ सकेंगे। आज के साप्ताहिक स्तम्भ  “तन्मय साहित्य ”  में  प्रस्तुत है  एक अतिसुन्दर रचना  “तोल मोल कर बोल जमूरे। )

 

☆  साप्ताहिक स्तम्भ – तन्मय साहित्य – # 16 ☆

 

☆ तोल मोल कर बोल जमूरे ☆  

 

किसमें कितनी पोल जमूरे

तोल  मोल कर बोल  जमूरे।

 

कर ले बन्द बाहरी आँखें

अन्तर्चक्षु   खोल    जमूरे।

 

प्यास बुझाना है पनघट से

पकड़ो रस्सी – डोल जमूरे।

 

अंतरिक्ष  में   वे    पहुंचे

तू बांच रहा भूगोल जमूरे।

 

पेट पकड़कर अभिनय कर ले

मत कर टाल मटोल जमूरे।

 

टूटे हुए  आदमी से  मत

करना कभी मख़ौल जमूरे।

 

संस्कृति गंगा जमुनी में विष

नहीं वोट का, घोल  जमूरे।

 

कोयल तो गुमसुम बैठी है

कौवे करे,  मख़ौल  जमूरे।

 

है तैयार, सभी बिकने को

सब के अपने मोल, जमूरे।

 

फिर से वापस वहीं वहीं पर

यह दुनिया है  गोल  जमूरे।

 

© डॉ सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर, मध्यप्रदेश

मो. 9893266014




हिन्दी साहित्य – कविता – मनन चिंतन – ☆ संजय दृष्टि – सिक्का – ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। अब सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकेंगे। ) 

 

☆ संजय दृष्टि  – सिक्का ☆

मेरा शून्य
मेरा संतृप्त
समांतर चलते हैं,
शून्य संभावनाओं को
खंगालता है..,
संतृप्त आशंकाओं को
नकारता है..,
सिक्के की विपरीत सतहें
किसने निर्धारित की ?
संभावना और आशंका
किसने परिभाषित की?
शिकारी की संभावना
शिकार के लिए आशंका है,
संतृप्त की आशंका
शून्य के लिए संभावना है,
जीवन परिस्थिति सापेक्ष होता है
बस काल है जो निरपेक्ष होता है!

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

[email protected]




हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ काव्य कुञ्ज – # 7 – खुशियों का सावन मनभावन  ☆ – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

(श्री मच्छिंद्र बापू भिसे जी की अभिरुचिअध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ साहित्य वाचन, लेखन एवं समकालीन साहित्यकारों से सुसंवाद करना- कराना है। यह निश्चित ही एक उत्कृष्ट  एवं सर्वप्रिय व्याख्याता तथा एक विशिष्ट साहित्यकार की छवि है। आप विभिन्न विधाओं जैसे कविता, हाइकु, गीत, क्षणिकाएँ, आलेख, एकांकी, कहानी, समीक्षा आदि के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं। आपकी रचनाएँ प्रसिद्ध पत्र पत्रिकाओं एवं ई-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।  आप महाराष्ट्र राज्य हिंदी शिक्षक महामंडल द्वारा प्रकाशित ‘हिंदी अध्यापक मित्र’ त्रैमासिक पत्रिका के सहसंपादक हैं। अब आप प्रत्येक बुधवार उनका साप्ताहिक स्तम्भ – काव्य कुञ्ज पढ़ सकेंगे । आज प्रस्तुत है उनकी नवसृजित कविता “खुशियों का सावन मनभावन ”

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – काव्य कुञ्ज – # 7  ☆

 

☆ खुशियों का सावन मनभावन

 

गुरू का संग हमें लगे क्षणै-क्षणै सुहावन,

बारंबार खिले खुशियों का सावन मनभावन।

 

बचपन की बेला तोतले बोल मैं बोला,

पकड़ ऊँगली आसमान छूने जो चला,

कभी लोरी तो कभी कंधे देखा है मेला,

गुरू बन मात-पिता ने दिया नया उजाला,

हृदयतल में निवास करे जीवन हो पावन,

बारंबार खिले खुशियों का सावन मनभावन।

 

हाथों में हाथ लेकर श्रीगणेशा जब लिखा,

कौन था वह हाथ आज तक न दिखा,

जो भी हो गुरूजन आप थे बचपन के सखा,

की होगी शरारत पर सिखाना न कभी रूका,

हाथ कभी न छूटे अपना रिश्ता बने सुहावन,

बारंबार खिले खुशियों का सावन मनभावन।

 

ना समझ से समझदार जब हम बने,

गुरूजनों के आशीर्वचन हमने थे चुने,

बढ़ाकर विश्वास दिखाए खुली आँखों में सपने,

जो थे कभी बेगाने अब लगते हैं अपने,

गुरूजी आप बिन कल्पना से नीर बहाएँ नयन

बारंबार खिले खुशियों का सावन मनभावन।

 

अनुभव जैसा गुरू नहीं भाई बात समझ में आई,

गिरकर उठना उठकर चलना कसम आज है खाई,

हार-जीत तो बनी रहेगी अपनी क्षणिक परछाई,

न हो क्लेश न अहंकार सीख अमूल्य सिखाई,

सिखावन गुरू आपकी निज करता रहूँ वहन,

बारंबार खिले खुशियों का सावन मनभावन।

 

© मच्छिंद्र बापू भिसे

भिराडाचीवाडी, डाक भुईंज, तहसील वाई, जिला सातारा – ४१५ ५१५ (महाराष्ट्र)

मोबाईल नं.:9730491952 / 9545840063

ई-मेल[email protected] , [email protected]




हिन्दी साहित्य – लघुकथा – ☆ रोटियां सेंकने जाना था ☆ – श्री कपिल साहेबराव इंदवे

श्री कपिल साहेबराव इंदवे 

 

(युवा एवं उत्कृष्ठ  मराठी कथाकार, कवि, लेखक श्री कपिल साहेबराव इंदवे जी का एक अपना अलग स्थान है. आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशनधीन है. एक युवा लेखक  के रुप  में आप विविध सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अतिरिक्त समय समय पर सामाजिक समस्याओं पर भी अपने स्वतंत्र मत रखने से पीछे नहीं हटते. हम भविष्य में श्री कपिल जी की और उत्कृष्ट रचनाओं को आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

आज प्रस्तुत है   ई-अभिव्यक्ति  पहली हिंदी लघुकथा “रोटियां सेंकने जाना था.” )

 

☆ लघुकथा –  रोटियां सेंकने जाना था ☆

 

दिन भर कि थकान से हरीश घर वापिस लौटा । आते ही वह बेड पर लेट गया। थकान से चूर होने कि वजह से उसकी कब आँख लग गई पता ही नही चला। उसके बेटे ने उसे जगाया कहा- “पापा उठिए मम्मी खाने पर बुला रही है।” तब जा कर वह जागा लेकिन बेटे के इन शब्दो ने उसे उसके अतीत में ले जा कर छोड़ दिया। जब वह छोटा था तब माँ भी उसे ऐसे  ही खाना खाने और भी अन्य काम करवाने  के लिए जगा दिया करती थी।

उस दिन भी हरीश ऐसे ही सोया था। उसकी माँ ने उसे जगाया और कहा- “हरीश, बेटे बनिया की दुकान से कूछ सामान ला दे। तब तक मैं रोटियाँ सेंक लेती हूँ। तूझे भी भूख लगी होगी। जा जल्दी”। माँ की बात सुन छोटा हरीश बोला ” माँ मुझे भी सिखा दो ना रोटियां सेंकना। जब आप दीदी के घर जाओगी तो मै खुद भी बना कर खा सकता हूँ। जब आप जाते तब खाना देते समय बगल वाली आंटी का मुँह फूला हुआ रहता है”।   छोटे हरीश की बात सुन माँ हल्के से मुस्कुरायी और उसे हाँ कहकर बनिया की दुकान पर भेजा। बिल्डिंग के नीचे उतरकर हरीश रास्ता पार कर दुकान पर पहुंचा। जेब से पैसे निकाल कर बनिये के हाथ मे देने ही वाला था कि पीछे से  जोर से कुछ फटने की आवाज आयी। उसने पीछे मुड़ कर देखा तो उसी के बिल्डिंग की ओर कूछ लोग भागते हुए जा रहे थे और कह रहे थे कि सिलिंडर फट गया है । हरीश  पैसे जेब मे रख बिल्डिंग की ओर भागा। जा कर उसने देखा कि उसकी माँ कब से गतप्राण हो चुकी थी। सिलिंडर फटने की वजह से जल भी चुकी थी। वह अपनी माँ को उस अवस्था मे देखता ही रह गया।

उसकी माँ के साथ रोटियाँ सेंकने की ख्वाहिश आज भी अधूरी रह गई। माँ की वे बातें उसके जहन मे आज भी जिंदा थी। उन बातों को याद कर उसने आँखे पोंछी और खाना खाने निकल गया।

 

© कपिल साहेबराव इंदवे

मा. मोहीदा त श ता. शहादा, जि. नंदुरबार

मो  9168471113

 




मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कवितेच्या प्रदेशात # 18 – स्त्री पर्व ☆ – सुश्री प्रभा सोनवणे

सुश्री प्रभा सोनवणे

 

(आज प्रस्तुत है सुश्री प्रभा सोनवणे जी के साप्ताहिक स्तम्भ  “कवितेच्या प्रदेशात” में  पुनः  स्त्री पर  एक कविता  “स्त्री पर्व ”.

सर्वप्रथम क्षमा चाहूँगा – कविता सामयिक होते हुए भी सामयिकता को अनुशासनात्मक स्वरूप न दे पाया। वैसे तो  समय पूर्व कविता मिलने के बावजूद इन पंक्तियों के लिखे जाते तक स्त्री पर्व सतत जारी है….  स्त्री पर्व का अंत असंभव है जहां इस पर्व के अंत की परिकल्पना करते हैं वही नव स्त्री पर्व का प्रारम्भ है। यह सत्य है कि हमारी कविता हमारे जीवन से संवेदनात्मक दृष्टि से जुड़ी हुई है, एक व्यक्तिगत फोटो एल्बम की तरह। जैसे एल्बम के चित्रों में समय के साथ झलकती परिपक्वता के साथ ही कविता परिपक्व होती प्रतीत होती है, वैसे ही हमारी भावनाएं, संघर्ष, संवेदनाएं, वेदनाएं, मानसिकता आदि का आईना होती जाती हैं हमारी कवितायें। फिर एक वह क्षण भी आता है जब लगता है कि संवेदनाएं शेष नहीं रहीं फिर उसी क्षण से अंकुरित होती है नई कविता एक नव स्त्री पर्व की तरह। सुश्री प्रभा जी की कवितायें इतनी हृदयस्पर्शी होती हैं कि- कलम उनकी सम्माननीय रचनाओं पर या तो लिखे बिना बढ़ नहीं पाती अथवा निःशब्द हो जाती हैं। सुश्री प्रभा जी की कलम को पुनः नमन।

मुझे पूर्ण विश्वास है  कि  आप निश्चित ही प्रत्येक बुधवार सुश्री प्रभा जी की रचना की प्रतीक्षा करते होंगे. आप  प्रत्येक बुधवार को सुश्री प्रभा जी  के उत्कृष्ट साहित्य का साप्ताहिक स्तम्भ  – “कवितेच्या प्रदेशात” पढ़ सकते  हैं।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – कवितेच्या प्रदेशात # 18 ☆

 

☆ स्त्री पर्व ☆

 

आज कवितेच्या वह्या चाळताना  जाणवले ,

दिवसेंदिवस खूप बदलते आहे माझी कविता

जुन्या फोटोंचे अल्बम बघताना जसे दिसतात ,

रंग रुप ,व्यक्तिमत्वात होत गेलेले बदल

काळानुरूप …………

तसेच कवितेतही  उतरले आहेत पडसाद ,

त्या त्या काळातील भावनांचे, मानसिकतेचे ,

जाणिवांचे, संघर्षाचे !!

जुन्या वहीतल्या अश्रूंच्या कविता —

काळजातल्या कल्लोळाच्या, वेदनेच्या !!

त्या नंतरच्या बंडखोरीच्या ….मुक्ततेच्या ,

आणि परिणामाच्याही ……..

आजपर्यंतच्या प्रवासाच्या पाऊलखुणा —-

माझ्यातली मी —कुठून कुठवर आलेली …..

 

…..आजकाल पावसाने झोडपल्याच्या ,

उन्हाने करपविल्याच्या खुणाही, टिपत नाही लेखणी !!

 

जणू लढाई संपली आहे  !

 

ही असेल कदाचित …….युद्धानंतरची शांतता ……

 

की लढून मिळविलेल्या ,

 

——नव्या स्त्रीपर्वाची सुरुवात??

 

 

© प्रभा सोनवणे,  

“सोनवणे हाऊस”, ३४८ सोमवार पेठ, पंधरा ऑगस्ट चौक, विश्वेश्वर बँकेसमोर, पुणे 411011

मोबाईल-९२७०७२९५०३,  email- [email protected]




मराठी साहित्य – कविता – ☆ 150वीं गांधी जयंती विशेष-2 ☆ माकडं   ☆ – श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

ई-अभिव्यक्ति -गांधी स्मृति विशेषांक-2

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

गांधी स्मृति

(वरिष्ठ मराठी साहित्यकार श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे जी का अपना  एक काव्य  संसार है । आप  मराठी एवं  हिन्दी दोनों भाषाओं की विभिन्न साहित्यिक विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं।  इस अवसर पर श्री अशोक जी की इस कविता के लिए हार्दिक आभार. ) 

माकडं  

बापुजी,

तुमच्या त्या तीन माकडांच्या वंशावळीने

शहरात अगदी उच्छाद मांडलाय.

आता त्यांची संख्या प्रचंड प्रमाणात वाढली आहे.

काही वाईट ऐकायला नको म्हणून

तुमचं माकड कानावर हात ठेवायचं

आता ही माकडं कानांवर हात नाही ठेवत

तर ती वाकमनची दोन निपल्स

कानांत घालून बसतात

आणि मग कुणाचं काहीच ऐकत नाहीत.

 

कुणाला काही वाईट बोलायचं नाही म्हणून

तुमचं माकड तोंडावर हात ठेवायचं

पण हल्ली मात्र ही माकडं

तोंडात गुटका किंवा तंबाखुचा बार भरून ठेवतात

रस्ताभर पिचकार्‍यांच्या रांगोळ्या काढत फिरतात

पिचकारी मारल्यावर जर कुणी काही बोललंच

तर त्यांचं तोंड कसं बंद करायचं

हे त्यांना चांगलंच ठावूक असतं.

 

आता हे तुमचं तिसरं घमेंडखोर माकड

भर चौकात लाल दिवा दिसत असताना

डोळ्यावर मगरुरीची पट्टी बांधून

स्वतःच्या किंवा दुसर्‍याच्या जिवाची चिंता न करता

भूर्रकण निघून जातंय.

 

तुमची ती माकडं कशी शांत

आणि एका ओळीत बसलेली असायची

आता मात्र ओळ आणि शिस्त पार बिघडू गेलेली.

बापुजी तुम्ही परत एकदा याल का माझ्या शहरात?

ती तुमची तीन माकडं घेऊन…

 

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

 




आध्यात्म/Spiritual – श्रीमद् भगवत गीता – पद्यानुवाद – षष्ठम अध्याय (29) प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

श्रीमद् भगवत गीता

हिंदी पद्यानुवाद – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

षष्ठम अध्याय

( विस्तार से ध्यान योग का विषय )

 

सर्वभूतस्थमात्मानं सर्वभूतानि चात्मनि ।

ईक्षते योगयुक्तात्मा सर्वत्र समदर्शनः ।।29।।

 

योगी लखता,भेद बिन सबको एक समान

खुद को लख सब प्राणि में, जग को खुद सा जान।।29।।

 

भावार्थ :  सर्वव्यापी अनंत चेतन में एकीभाव से स्थिति रूप योग से युक्त आत्मा वाला तथा सब में समभाव से देखने वाला योगी आत्मा को सम्पूर्ण भूतों में स्थित और सम्पूर्ण भूतों को आत्मा में कल्पित देखता है।।29।।

 

With the mind harmonised by Yoga he sees the Self abiding in all beings and all beings  in the Self; he sees the same everywhere.।।29।।

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

 

(हम प्रतिदिन इस ग्रंथ से एक मूल श्लोक के साथ श्लोक का हिन्दी अनुवाद जो कृति का मूल है के साथ ही गद्य में अर्थ व अंग्रेजी भाष्य भी प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।)




हिन्दी साहित्य – विजयादशमी पर्व विशेष – ☆ भारतीय संस्कृति के पोषक: श्रीराम ☆ – डॉ ज्योत्सना सिंह राजावत

विजयादशमी पर्व विशेष

डॉ ज्योत्सना सिंह राजावत

 

(विजयादशमी पर्व के अवसर पर आज प्रस्तुत है डॉ. ज्योत्सना सिंह रजावत जी का विशेष आलेख “भारतीय संस्कृति के पोषक: श्रीराम.)

 

☆ भारतीय संस्कृति के पोषक: श्रीराम ☆

 

प्रेम दया करुणा के सिन्धु प्रभु श्री राम वाल्मीकि रामायण के आधार,भारतीय संस्कृति के पोषक ,अत्यंत गम्भीर, उच्चतम विचार एवं संयमित आचरण वाले राम के चरित्र को जानना समझना सहज नहीं है,लेकिन उनका सहृदयी स्वभाव,जन जन के हृदय में है। विपत्तिकाल में भी संयम और साहस की सीख श्री राम का चरित्र स्वयं में एक प्रमाण है ऋषि-मुनियों का मान,मात-पिता, गुरुओं का सम्मान, भाइयों के प्रति समर्पण, पशु-पक्षियों की सुध, जन-जन का चिन्तन ही उन्हें  राम बनाता है।

महर्षि वाल्मीकि की अनुपम निधि रामायण एवं अन्य धार्मिक ग्रंथ राम के आदर्शों को आज भी बनाए हुए हैं महर्षि वाल्मीकि ने लगभग 24000 श्लोकों में आदि रामायण लिखी है जिसमें उन्होंने श्रीराम के चरित्र को आदर्श पुरुष के रूप में अंकित किया है प्रथम ग्रन्थ रामायण दूसरा अध्यात्म रामायण और तीसरा रामचरितमानस है। रामकथा के जीवन मूल्य आज भी सर्वथा प्रासंगिक हैं राम एक आदर्श पुत्र आदर्श पति एवं आदर्श राजा के रूप में हमारे मानस पटल पर अंकित हैं,और रामकथा के अन्य सभी पात्र किसी न किसी आदर्श को प्रस्तुत करते हैं।

पुरार्जितानि पापानि नाशमायन्ति यस्य वै। रामायणे महाप्रीति तस्य वै भवति धुव्रम्।।

रामायणस्यापि नित्यं भवति यद्गृहे। तद्गृहे तीर्थ रूपं हि दुष्टानां पाप नाशनम्।।

 जिस घर में प्रतिदिन रामायण की कथा होती है वह तीर्थ रूप हो जाता है। वहां दुष्टों के पाप का नाश होता है। कितनी अनूठी महिमा है राम नाम की। राम नाम को जपने वाला साधक राम की भक्ति और मोक्ष दोनों को प्राप्त कर लेता है, निर्गुण  उपासकों के राम घट-घट वासी हैं।

कस्तूरी कुंडल बसे, मृग ढूंढ़े वन माहिं।

ऐसे घट-घट राम हैं, दुनियां देखे नाहिं।।

संत कबीर कहते हैं।

निर्गुण राम जपहु रे भाई,

अविगत की गत लखी न जाई।।

घट-घट वासी राम की व्यापकता को स्वीकारते हुए संत कवि तुलसीदास जी कहते हैं –

सियाराम मय सब जग जानी।

करहुं प्रणाम जोर जुग पानी।।

रामचरित मानस जन जन के जीवन की अमूल्य निधि है। जीवन जीने की अद्भुत सीख दी गई है गोस्वामी जी कहते है कि जीवन मरुस्थल हैऔर रामचरित मानस ही इस मृगमय जीवन के लिए चिन्मय प्रकाश ज्योति है।

जिन्ह एहिं बार न मानस धोऐ।ते कायर कलिकाल बिगोए।

तृषित निरखि रवि कर भव बारी।फिरहहि मृग जिमि जीव दुखारी।।

संस्कृत भाषा में एवं अन्य भाषाओं में अनेको ग्रन्थं राम कथा पर लिखे गए लेकिन राम का स्वरूप स्वभाव सब ग्रन्थों में समान ही है भगवान शंकर स्वयं  राम नाम के उपासक हैं

रकारादीनि नामानि श्रृण्वतो मम पार्वति।

चेतःप्रसन्नतां याति रामनामाभिशंड़्कया।।

गोस्वामी तुलसीदास लिखते है कि घोर कलियुग मेंश्री राम नाम ही सनातनरूप से कल्याण का निवास है मनोरथों को पूर्ण करने वाले हैं आनंद के भण्डार श्री राम जिनका अनोखा रंग रूप सौन्दर्य जो भी देखता है ठगा सा रह जाता है। इतना ही नही उनका कल्याण करने का स्वभाव जन हित की भावना के सभी उपासक है…..”राम नाम को कलपतरु कलि कल्यान निवासु”

प्रेम के उदधि से पूर्ण हृदय वाले राम काम क्रोध आदि विकारों पर विजय प्राप्त कर शान्त चित्त से, धर्य से, विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप आप को संयमित रखते हैं। स्नेह दया प्रेम से सबके हृदय में स्थित रहकर,अपने हृदय मे समाहित कर दया की धारा निरन्तर निर्झरित होकर वहती रहती है यह अद्भुत शक्ति आह्लादित आनन्दित कर असीम सुख की अनुभूति प्रदान करती है दया एक दैवीय गुण है। इसका आचरण करके मनुष्य देवत्व को प्राप्त कर लेता है, दयालु हृदय में परमात्मा का प्रकाश सदैव प्रस्फुटित होता है। दया का निधान दया का सागर ईश्वर स्वयं है।.समस्त धरातल के प्राणियों में दया उस परम शक्ति से ही प्राप्त होती है। लेकिन मनुष्य अज्ञानता के वशीभूत होकर दया को समाप्त कर राक्षस के समान आचरण करने लगता है।

महर्षि व्यास ने लिखा है ‘सर्वप्राणियों के प्रति दया का भाव रखना ही ईश्वर तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग बताया है।’

दया,कोमल स्पर्श का भाव है, कष्ट,पीड़ा से व्यथित व्यक्ति के मन को सुखकारी लेप सा सुकून देता है। दया,करुणा, रहम,संम्वेदना, सहानुभूति समानार्थी शब्दों का भाव एक ही है। यह मानवीय गुण हैं सभी में निहित है, लेकिन प्रभु श्री राम दया के, प्रेम के, अगाध भण्डार हैं  ,तुलसी कृत रामचरित मानस के अरण्यकाण्ड में जब गृध्रराज जटायु को जीवन और मृत्यु के मध्य संघर्ष करते देखा उनका मन दया से भर गया उन्होंने बड़ी आत्मीयता से अपने हाथों से जटायु के सिर का स्पर्श किया राम का सुखद स्नेह पाकर  जटायु ने पीड़ा से भरी अपनी आँखें खोल दी दया के सागर प्रभु श्री राम को देखकर उसकी सारी पीड़ा स्वतः दूर हो गई। जटायु ने अपने वचन और सीता मैंया की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिये कृतज्ञता सम्मान और स्नेह की भावना से ओतप्रोत प्रभु श्री राम ने गृध्रराज जटायु को पितृतुल्य सम्मान देते हुए बिधि बिधान से दाह संस्कार करते हैं गोदावरी की पवित्र धारा में जलांजलि समर्पित करते हैं। श्री राम का अपने भक्तों सेवकों पर सदैव अनुपम स्नेह रहा। राम का स्नेह ,राम की कृपा अनन्त साधना, और वर्षों की तपस्या से भी सुलभ नहीं हो पाती है।लेकिन छल से रहित निर्मल मन वाले जन के हृदय में सदैव प्रभु बसते हैं एक स्मरण मात्र से दौड़े चले आते हैं

सरसिज लोचन बाहु बिसाला। जटा मुकुट सिर उर बनमाला॥

स्याम गौर सुंदर दोउ भाई। सबरी परी चरन लपटाई।

प्रेम मगन मुख बचन न आवा। पुनि पुनि पद सरोज सिर नावा॥

सादर जल लै चरन पखारे। पुनि सुंदर आसन बैठारे॥

कमल सदृश नेत्र और विशाल भुजाओं वाले, सिर पर जटाओं का मुकुट और हृदय पर वनमाला धारण किए हुए सुंदर, साँवले और गोरे दोनों भाइयों के चरणों में शबरीजी लिपट पड़ीं प्रेम में अत्यंत मग्न हो गईं, मुख से कोई भी वचन नहीं निकले।पैर पखारकर सुंदर आसनों पर बैठाया और मीठे मीठे स्वादिष्ट कन्द, मूल फल लाकर दिए। राम ने अत्यंत प्रेमभाव से बार-बार प्रशंसा करके उन फलों को बड़े आनंद और स्नेह से खाया। पौराणिक संकेतों में लिखा है कि शबरी शबर नामक म्लेच्छ जातिबिशेष के लोग दक्षिणापथवासिनः शाप के कारण मलेच्छ बन गए थे उनका समाज अलग स्थान था लेकिन राम दया और करुणा के अनन्त भण्डार हैं शबरी की सेवा समर्पण भक्तिभाव से राममय हो गई और राम ने शबरी को ऋषि मुनियों को प्राप्त होने वाला स्थान दिया।  प्रभु की सेवा में समर्पित, नौका यापन में कर्मरत निर्मल मन वाला केवट राम की अनमोल भक्ति पाकर राममय हो गया।

राम पर गढ़ा साहित्य और राम दोनों ही भारतीय संस्कृति के पोषक हैं। राम का आचरण,कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता हैं मानवीय मूल्यों का संवर्धन करता हैं ।भारतीय संस्कृति में सत्य अहिंसा धैर्य क्षमा अनासक्ति इंद्रियनिग्रह सुचिता निष्कपटता त्याग उदारता दया करुणा आदि तत्वों समाहित है। इन सब का समाहार रामकथा में बड़ी सहजता से सर्वत्र दिखाई देता है राम कथा का गुणगान वाल्मीक रामायण में,तुलसीकृत रामचरितमानस में, संस्कृत के विभिन्न ग्रंथों में ,भवभूति के उत्तररामचरित में ,मैथिलीशरण गुप्त कृत साकेत में ,शशिधर पटेरिया के बुंदेली रामायण गीत काव्य में , विभिन्न भाषाओं के अनेकानेक ग्रंथों में राम के चरित्र का गुणगान पढ़ने को मिलता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के उच्च मानवीय आदर्शों का अनुकरण कर ही भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है इसको सुरक्षित रखना ही हम सब का कर्तव्य हो।आने वाली पीढ़ी विलासिता की चकाचौंध में कहीं अपने राम के आदर्शों को न विसरा दे।आज मानव विकारों के आधीन हैं, काम क्रोध,लोभ मोह,मद,मात्सर्य का दास है समाज दिशाहीन है,दिग्भ्रमित है अपने अन्दर के रावण को पोषित कर बाहर रावण ढ़ूढ़ रहा है।  राम ने अपने विकारों पर सदैव नियंत्रित कर स्वामित्व जमाया।

इस विकट परिस्थिती में राम के आदर्श ही पीढ़ी को संस्कारित करने में समर्थ होगें।

 

डॉ ज्योत्स्ना सिंह राजावत

सहायक प्राध्यापक, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर मध्य प्रदेश

सी 111 गोविन्दपुरी ग्वालियर, मध्यप्रदेश

९४२५३३९११६,




हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 11 ☆ खासियत ☆ – सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा

 

(सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी  सुप्रसिद्ध हिन्दी एवं अङ्ग्रेज़ी की  साहित्यकार हैं। आप अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय /प्रादेशिक स्तर  के कई पुरस्कारों /अलंकरणों से पुरस्कृत /अलंकृत हैं । हम आपकी रचनाओं को अपने पाठकों से साझा करते हुए अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार शीर्षक से प्रत्येक मंगलवार को हम उनकी एक कविता आपसे साझा करने का प्रयास करेंगे। आप वर्तमान में  एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (सिस्टम्स) महामेट्रो, पुणे हैं। आपकी प्रिय विधा कवितायें हैं। आज प्रस्तुत है आपकी  कविता “खासियत”। )

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सुश्री नीलम सक्सेना चंद्रा जी का काव्य संसार # 11 ☆

 

☆ खासियत

उसकी रंगत ऐसी हो

कि उसे देखते ही

आँखें बेजुबाँ हो जाएँ

और उसे निहारती ही रहें…

 

उसकी ताज़गी ऐसी हो

जैसे गुलनार

अभी-अभी खिला हो

और कायनात को महका रहा हो…

 

उसकी खुश्बू ऐसी हो

कि अपने आप लोग

उसके पीछे खिंचे चले आयें

जैसे कोई परवाना

शमा को देखकर आ जाता है…

 

उसका ज़ायका ऐसा हो

कि गले को यूँ सुकूं मिले

कि उसकी कोई ख्वाहिश

बाकी न रह जाए…

 

चाय,

महज़ चाय नहीं होती

वो तो साथियों को बाँधने वाली

एक अनमोल कड़ी है,

और वो

ख़ास तो होनी ही चाहिए!

 

© नीलम सक्सेना चंद्रा

आपकी सभी रचनाएँ सर्वाधिकार सुरक्षित हैं एवं बिनाअनुमति  के किसी भी माध्यम में प्रकाशन वर्जित है।




हिन्दी साहित्य – ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा – # 8 ☆ उपन्यास  – एकता और शक्ति  ☆ – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

 

(हम प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के आभारी हैं जिन्होने  साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक की पुस्तक चर्चा”  शीर्षक से यह स्तम्भ लिखने का आग्रह स्वीकारा। इस स्तम्भ के अंतर्गत हम उनके द्वारा की गई पुस्तक समीक्षाएं/पुस्तक चर्चा आप तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  अब आप प्रत्येक मंगलवार को श्री विवेक जी के द्वारा लिखी गई पुस्तक समीक्षाएं पढ़ सकेंगे। आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी  की पुस्तक चर्चा  “उपन्यास  – एकता और शक्ति  (सरदार पटेल के जीवन पर आधारित उपन्यास)। 

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक की पुस्तक चर्चा – # 8 ☆ 

☆ पुस्तक – उपन्यास  – एकता और शक्ति  (सरदार पटेल के जीवन पर आधारित उपन्यास) 

 

पुस्तक चर्चा

पुस्तक – उपन्यास  – एकता और शक्ति  (सरदार पटेल के जीवन पर आधारित उपन्यास)

लेखक –  अमरेन्द्र नारायण

प्रकाशक –   राधाकृष्ण प्रकाशन ,राजकरल प्रकाशन समूह , 7/31 अंसारी रोड दरयागंज, नई दिल्ली

www.radhakrishnaprakashan.com, E-mail: [email protected]

 

☆ पुस्तक  – उपन्यास  – एकता और शक्ति – चर्चाकार…विवेक रंजन श्रीवास्तव ☆

☆ उपन्यास  – एकता और शक्ति  (सरदार पटेल के जीवन पर आधारित उपन्यास)☆

 

एकता और शक्ति उपन्यास स्वतंत्र भारत के शिल्पकार  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अप्रतिम योगदान पर आधारित कृति है. इस उपन्यास की रचना  गुजरात के रास ग्राम के एक सामान्य कृषक परिवार को केन्द्र में रख कर की गयी है. श्री वल्लभभाई पटेल के महान  व्यक्तित्व से प्रभावित होकर हजारो लोग खेड़ा सत्याग्रह के दिनों से ही उनके अनुगामी हो गए थे और उनकी संघर्ष यात्रा के सहयोगी बने थे.  पुस्तक में सरदार पटेल के व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण पक्षों को और उनके अद्वितीय योगदान का प्रामाणिक रूप से वर्णन किया गया है.

महान स्वतंत्रता सेनानी… कर्मठ देशभक्त…  दूरदर्शी नेता… कुशल प्रशासक…! सरदार वललभभाई पटेल के सन्दर्भ में ये शब्द विशेषण नहीं हैं. ये दरअसल उनके व्यक्तित्व की वास्तविक छबि है.   स्वतंत्रता प्राप्ति के तुरन्त बाद अनेक समस्याओं से जूझते हुए भारतवर्ष को संगठित करने, उसे सुदृढ़ बनाने और नवनिर्माण के पथ पर अग्रसर कराने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही है. ‘एकता और शक्ति’ स्वतंत्र भारत के इस महान शिल्पी को लेखक की विनम्र श्रद्धांजली  है. यह उपनयास एक सामान्य कृषक परिवार  के किरदार से सरदार की कार्य -कुशलता, उनके प्रभावशाली नेतृत्व और अनुपम योगदान का का ताना-बाना बुनता है ।उपन्यास सरदार श्री के जीवन से सबंधित कई अल्पज्ञात या लगभग अनजान पहलुओं को भी नये सिरे और नये नजरिये से छूता है.

यह उपन्यास सरदार वल्लभभाई पटेल के अप्रतिम जीवन से  नयी पीढ़ी में राष्ट्रनिर्माण की अलख जगाने का कार्य कर सकता है . आज की पीढ़ी को सरदार के जीवन के संघर्ष से परिचित करवाना आवश्यक है, जिसमें यह उपन्यास अपनी महती भूमिका निभाता नजर आता है.

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का भारत में त्वरित विलय कराने, स्वाधीन देश में उपयुक्त प्रशासनिक व्यवस्था बनाने और कई कठिनाइयों से जूझते हुए देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कराने में, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अप्रतिम रहा है. वे लाखों लोगों के लिए अक्षय प्रेरणा-स्रोत हैं. एकता और शक्ति, सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान पर आधारित एक ऐसा उपन्यास है जिसमें एक सामान्य कृषक परिवार की कथा के माध्यम से, सरदार श्री के प्रभावशाली कृशल नेतृत्व का एवं तत्कालीन घटनाओं का वर्णन किया गया है. साथ ही, एक सम्पन्न एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु उनके प्रेरक दिशा-निर्देशों पर भी प्रकाश डाला गया है.

अमेरन्द्र नारायण एशिया एवं प्रशान्त क्षेत्र के अन्तरराष्ट्रीय दूर संचाार संगठन एशिया पैसिफिक टेली कॉम्युनिटी के भूतपूर्व महासचिव एवं भारतीय दूर संचार सेवा के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने स्वर्ण पदक से और संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष एजेंसी अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संगठन ने टेली कॉम्युनिटी को स्वर्ण पदक से और उन्हें व्यक्तिगत रजत पदक से सम्मानित किया.

श्री नारायण के अंग्रेजी उपन्यास—फ्रैगरेंस बियॉन्ड बॉर्डर्स  का उर्दू अनुवाद खुशबू सरहदों के पास नाम से प्रकाशित हो चुका है. भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति महामहिम अब्दुल कलाम साहब, भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस पुस्तक की सराहना की है. महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह और फिजी के प्रवासी भारतीयों की स्थिति पर आधारित उनका संघर्ष नामक उपन्यास काफी लोकप्रिय हुआ है. उनकी पाँच काव्य पुस्तकें—सिर्फ एक लालटेन जलती है, अनुभूति, थोड़ी बारिश दो, तुम्हारा भी, मेरा भी और श्री हनुमत श्रद्धा सुमन पाठकों द्वारा प्रशंसित हो चुकी हैं. श्री नारायण को अनेक साहित्यिक संस्थाओं ने सम्मानित किया है.

श्री अमरेन्द्र नारायण जी  के इस प्रयास की व्यापक सराहना की जानी चाहिये . यह विचार ही रोमांचित करता है कि यदि देश का नेतृत्व लौह पुरुष सरदार पटेल के हाथो में सौंपा जाता तो आज कदाचित हमारा इतिहास भिन्न होता . पुस्तक पठनीय व संग्रहणीय है .

 

चर्चाकार.. विवेक रंजन श्रीवास्तव, जबलपुर .

ए १, शिला कुंज, नयागांव,जबलपुर ४८२००८

मो ७०००३७५७९८