मराठी साहित्य – ☆ शिक्षक दिवस विशेष ☆शिक्षक आजचा व कालचा ☆ – श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

शिक्षक दिवस विशेष

श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

 

(प्रस्तुत है शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ  मराठी साहित्यकार श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे जी द्वारा लिखित विशेष  विचारात्मक आलेख शिक्षक आजचा व कालचा.)

 

☆ शिक्षक आजचा व कालचा☆

 

आपण कालच्या शिक्षकापासून सुरुवात करुया.

कालच्या शिक्षकांची शिक्षणावर निष्ठा होती, त्यांची त्यांच्या विद्यार्थ्यांवर निस्वार्थ, प्रेम, आपुलकी होती. विद्यार्थ्याला कसं जास्तीत जास्त शिकवून घडवता येईल याकडे त्यांचा अधिक कटाक्ष असायचा.

ते शिक्षक स्वत: ज्ञानपरायण व विद्यार्थी परायणही होते. ते ज्या गावात नोकरीत असत तिथल्या सर्वांशी त्यांची नाळ जोडलेली असायची.

त्याकाळी त्यांना गुरुजी म्हणजे गरु मानले जायचे. गावातल्यांशी त्यांचा सलोखा असायचा. गावातलं काहीही महत्वाच काम करताना त्यांचा सल्ला मार्गदर्शन घेतलं जायचं इतकी समाजाशी त्यांची नाळ घट्ट होती.

त्यावेळी शिक्षकांना पगारही तुटपुंजा असायचा, त्यांच्या खिशात खूप पैसेही नसायचे पण मनात मात्र आनंद होता. मुलांना शिकवताना आर्थिक बाब कधी त्यांच्या मधे आली नाही.ऐनवेळी त्यांना कधी संप करुन शिकवणं बंद ठेवावं वाटलं नाही.

त्यांचं शिक्षण आतापेक्षा थोडं कमी असलं तरी मुलांचे मानसशास्त्र त्यांना तंतोतंत ठाऊक होतं.

आजच्यासारखं तंत्रज्ञान त्यावेळी नव्हतं, त्यांपासून ते कदाचित दूर असतील पण नेमक्या वेळी नेमके काय करावे हे त्यांना पक्के ठाऊक होते. त्यांनी विद्यार्थ्यांना मनापासून शिकवून त्यांच्यात चांगले गुण रुजविण्याचा प्रयत्न केला.

आजचे शिक्षक तंत्रस्नेही, तंत्रप्रेमी बनले आहेत. अगदी तंत्रज्ञानातले बरेचसे प्रकार त्यांना उत्तम अवगत झाले आहेत पण एकाही शिक्षकाचा चेहरा आता मुलांना शिकवताना उचंबळून येत नाही.न जाणो तंत्रज्ञानामुळे शिक्षकांच्यातही यांत्रिकता आली की काय ? असे वाटते!

आज बहुतेक सर्व शिक्षक पाच अंकी पगार घेताहेत, त्याबद्दल काही आक्षेप घेण्याचं कारण नाही,पण तरीही त्यांच्या चेहऱ्यावर खराखुरा आनंद दिसत नाही असे वाटते.

आर्थिक सुबत्ता भरपूर आली, भौतिक प्रगती झाली मात्र मूळ ध्येयापासून सध्याचे शिक्षक कोसो दूर राहिलेत  असे वाटते.त्यांचा शिकवण्याची वृत्ती कमी व समर्पिततेचा अभाव दिसून येतो. ते पगारार्थी व व्यावसायिक वृत्तीने आपल्या पेशाकडे पहाणारे झालेत. पेशा, व्रत हे शब्द आता विस्मृतीच्या वाटेवर आहेत असे वाटते.

आजचा एकटा शिक्षकच या सर्वाला जबाबदार आहे असे म्हणता येणार नाही. कारण आजचा समाज, पालकवर्ग, विद्यार्थी, शासनाचे सतत बदलणारे ढिसाळ धोरण व बदलती विचार सारणी हे सर्व घटक याला तितकेच जबाबदार आहेत.

सामाजिक जडणघडणीत शिक्षकांचा सिंहाचा वाटा आहे.देशाला सुदृढ व बुद्धिमान नागरिक पुरविण्याचे श्रेय शिक्षकांना जाते.म्हणून आज योग्य विचारसरणीच्या शिक्षकांची समाजाला गरज आहे.

 

©®उर्मिला इंगळे

दिनांक:-४-९-१९

!!श्रीकृष्णार्पणमस्तु !!

Please share your Post !

Shares

English Literature – Teacher’s Day Special – The Last Day – Shri Suraj Kumar Singh

Teacher’s Day Special

Shri Suraj Kumar Singh

 

THE LAST DAY

It was the morning of 31st August. The black clouds that rained throughout the dawn retreated and gave way to the sunny weather and cotton-like clouds. Radio channels were playing devotional songs and bhajans. My father was sitting on his favourite chair with an expressionless face; which means I couldn’t figure out if he was happy or sad or stressed. It was going to be the last day of his school services as a teacher of Chemistry subject. Thirty nine years of selfless service towards future-building, society- reformation and nation-building was to end in a least dramatic way.

Some of his behaviours that morning were quite unusual for me. Every morning he used to watch news headlines on his favourite news channel but that day he stay put. Quiet and calm. I asked if I can switch on the television and switch that favourite news channel of his but he turned me down. I felt that an abrupt separation from a duty he performed for thirty nine years could be harder than I imagined. I still wanted to express my solidarity but I knew no way to do that for a man who has worked with so many people for so long. All my efforts went in vain. So I sat near him and played ‘I will be around’ by Spinners and ‘Take my breath away’ by Berlin on my phone. Seeing him smile few moments later was one of the best feeling ever.

Mum came from the kitchen and we all talked to each other. Time flied like a rocket and dad realised that he is getting late so he began to hustle up to reach the school on time. Since a great deal of time was already wasted, I offered to drop him. He happily agreed.

Later that evening I came to pick him up. I tried to make a phone call and inform him that I have arrived but he had switched his phone off. I waited outside the school gate for an hour but saw no soul coming out of the school’s premise. I felt eerie and thought that what if dad failed to control his emotions and broke down. He would need me in that case. Shall I go inside and check him myself. But I also realised that if he hasn’t then my presence might break him down. I decided to wait outside. Few minutes later dad called me and asked to come. I heard his voice and felt that his tone was pretty normal. That was a positive sign for me. I drove his car inside the school premise through the main gate. While parking I found my ex- Biology teacher Mr. Gupta knocking on the window. I immediately opened the gate and came out to greet him. He was very happy to see me and he asked me to follow him. I followed him into the staff room without questioning. I was surprised to see that the farewell ceremony was not over yet. I saw dad sitting beside the Vice Principal wearing a fabulous blue suit. I was also invited to say something and I had many things to say but couldn’t gather enough courage to speak before those who taught me years ago. Yes! I along with my classmates was given a farewell at the same school, by these same teachers years ago on finishing my twelfth board. In fact, we were the first 12th batch of Kendriya Vidyalaya Hinoo’s second shift. So I respectfully turned down the offer.

I must admit that I have seen many people retire from their offices but I had never seen that kind of respect and love being showered by the colleagues of a superannuating employee. To my amazement many junior fellows touched his feet and an informal guard of honour was also given by his junior, Mazumdar ji (the same person who gifted dad that costly suit and requested him to wear it during the ceremony) who is called and admired by everyone as ‘dada’. The presents and tributes given to dad that day by his students, colleagues and the school administration almost filled dad’s small car.

This is the kind of respect every teacher in the world should be given. It is disappointing to live with the fact that we live in a society where teachers are least respected. They face apathy and ill-treatment everyday and pretty often we come across news like teachers are being deprived of their pension or post-retirement benefits due to intentional delay or inefficiency of the pensioner’s welfare offices in various departments. This Teacher’s Day, let’s take a vow that no superannuated school teacher, government or private, shall remain impoverished due to society’s apathy as every teacher deserves to lead a dignified life.  Don’t forget your retired teachers when you achieve success. Go and meet them. Know the difficulties of their lives and ascertain their health. If possible, help them to stand on their own feet again. Remember, that they spent their entire life for you.

 

© Suraj Kumar Singh, Ranchi

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शिक्षक दिवस विशेष – ☆ वर्तमान शिक्षा का आधार प्राचीन शिक्षा व्यवस्था हो ☆ – डॉ ज्योत्सना सिंह राजावत

शिक्षक दिवस विशेष

डॉ ज्योत्सना सिंह राजावत

 

(शिक्षक दिवस के अवसर पर आज प्रस्तुत है डॉ. ज्योत्सना सिंह रजावत जी का विशेष आलेख “वर्तमान शिक्षा का आधार प्राचीन शिक्षा व्यवस्था हो”.)

 

☆ वर्तमान शिक्षा का आधार प्राचीन शिक्षा व्यवस्था हो ☆

 

विद्वत्वं च नृपत्वं च नैव तुल्यं कदाचन ।

स्वदेशे पूज्यते राजा विद्वान् सर्वत्र पूज्यते ॥

प्राचीन काल में शिक्षा की महत्ता को यहाँ तक स्वीकार किया गया है कि विद्वान और राजा की कोई तुलना नहीं हो सकती है. क्योंकि राजा तो केवल अपने राज्य में सम्मान पाता है, जबकि विद्वान सर्वत्र, यानि जहाँ-जहाँ जाता है हर जगह सम्मान पाता है।भारत की प्राचीन शिक्षा आध्यात्मिकता पर आधारित थी। शिक्षा का प्रारंभिक स्वरूप ऋग्वेद था। वेद और वेदागों में शिक्षा का उद्देश्य, ब्रह्मचर्य, तप और योगाभ्यास से तत्वों का समन्वित सार, उपनिषद, आरण्यक, वैदिक संहिताओं में, स्वाध्याय, सांगोपांग अध्ययन, श्रवण, मनन की शिक्षा दी जाती थी।विद्यार्थी जीवन का सबसे पहला और सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण आश्रम ब्रह्मचर्य आश्रम था जहाँ बालक की पाँच वर्ष की अवस्था से शिक्षा आरंभ कर दी जाती थी। गुरुगृह में रहकर गुरुकुल की शिक्षा प्राप्त करने की योग्यता  उपनयन संस्कार से प्राप्त होती थी। धर्म ग्रन्थों में चारो वर्णों के बालकों के अध्ययन की अवस्था का अलग- अलग विधान था। गुरु के उपदेश पर चलते हुए वेदग्रहण करनेवाले व्रतचारी श्रुतर्षि जो सुनकर वेदमंत्रों को कंठस्थ कर लेते थे। आचार्य स्वर के साथ वेदमंत्रों का परायण करते और  ब्रह्मचारी छात्र उन उसी प्रकार दोहराते चले जाते थे।  ब्रह्मचर्य का पालन सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य था। प्रातः वन्दन संध्या वन्दन,होम अनुष्ठान करते थे। विद्यार्थियों के लिए भिक्षाटन अनिवार्य था। भिक्षा से प्राप्त अन्न गुरु को समर्पित कर देते थे। समावर्तन के अवसर पर गुरुदक्षिणा देने की प्रथा थी। समावर्तन के पश्चात्‌ भी स्नातक स्वाध्याय करते, नैष्ठिक ब्रह्मचारी आजीवन अध्ययन करते, समावर्तन के ब्रह्मचारी दंड, कमंडल, मेखला, आदि को त्याग देते थे। ब्रह्मचर्य व्रत में जिन-जिन वस्तुओं का निषेध था उन सबका उपयोग कर सकते थे।ब्रह्मचारी अध्ययन और अनुसंधान में सदा लगे रहते थे ,वाद विवाद और शास्त्रार्थ में संम्मिलित होकर अपनी योग्यता का प्रमाण देते थे।

भारतीय शिक्षा में आचार्य का स्थान बड़ा ही गौरव स्थान था। उनका बड़ा आदर और सम्मान होता था। आचार्य पारंगत विद्वान्‌, सदाचारी, क्रियावान्‌, विद्यार्थियों के कल्याण के लिए सदा कटिबद्ध रहते उनके चरित्र निर्माण,के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते थे।

धर्मज्ञो धर्मकर्ता च सदा धर्मपरायणः ।

तत्त्वेभ्यः सर्वशास्त्रार्थादेशको गुरुरुच्यते ॥

धर्म को जाननेवाले, धर्म मुताबिक आचरण करनेवाले, धर्मपरायण, और सब शास्त्रों में से तत्त्वों का आदेश करनेवाले गुरु कहे जाते हैं ।

आजकल गुरु शिष्य परम्परा मिट गई है। प्राचीन शिक्षा प्रणाली एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बहुत अंतर आ गया है।अब शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य अर्थ कमाना है। अब न गुरुओं में समर्पण है एवं चरित्र निर्माण की बात है ,और न ही छात्रों में सम्मान की भावना। अब इन दोनों के मध्य सिर्फ औपचारिकता मात्र रह गई है। पहले जहाँ बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए,घर परिवार से दूर गुरुकुल में रहते थे। गुरु मातृ पितृ से बढ़कर होते थे , गुरु छात्रों को अन्तः ज्ञान और वाह्य ज्ञान की शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रहते थे। आज मशीनीकरण के युग में शिक्षा देने के उपकरण भी उपलब्ध हो गए हैं, बच्चों में नैतिक मूल्यों काआभाव हो गया है।वर्तमान शिक्षा का आधार प्राचीन शिक्षा व्यवस्था हो । प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो।

 

डॉ ज्योत्स्ना सिंह

सहायक प्राध्यापक, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर मध्य प्रदेश

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शिक्षक दिवस विशेष – ☆ इससे श्रेष्ठ शिक्षक नहीं देखे ☆ श्रीमति समीक्षा तैलंग

श्रीमति समीक्षा तैलंग 

 

(शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तुत है श्रीमति समीक्षा तैलंग जी  का विशेष आलेख  इससे श्रेष्ठ शिक्षक नहीं देखे. )

 

☆ इससे श्रेष्ठ शिक्षक नहीं देखे ☆

 

वैसे तो मेरी स्कूली पढाई किसी घुमक्कड़ की तरह ही 6 स्कूलों से हुई। मतलब किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं। ऊपर से ये कि एक बीएससी ही किया उस पर भी दो विश्वविद्यालयों का ठप्पा। न जाने कितने तरह के टीचरों से पाला पडा़। कभी पीटने वालों से भी पडा़। और कभी प्यार से समझाकर सिखाने वालों से भी।

सोने पे सुहागा ऐसा कि पढाई भी दो माध्यमों से पूरी हुई। पहले अंग्रेजी फिर हिंदी माध्यम वो भी आठवीं में बदला गया। भैया ट्रांसफर के यही हाल होते हैं। सरकार तो बस ऑर्डर देना जानती है। शहरों से लेकर घरों की अदला बदली और फिर स्कूलों की अदला बदली से लेकर टीचरों और दोस्तों की। सब कुछ गड्डमड्ड।

पर आखिरी स्कूल की बात ही कुछ अलग थी। जितने भी टीचर थे वे खुद इतने अनुशासन में रहते कि बच्चों को अनुशासन में होना आवश्यक ही था। उन्हें जरा भी अनुशासनहीनता नहीं चलती। छोटी छोटी बातों पर कडी निगाह रहती। ब्लैकबोर्ड पर समझाते वक्त पूरा ध्यान रहता कि बैकबैंच पर कुछ खिचड़ी तो नहीं पक रही।

चॉक का निशाना भी बडा़ सटीक बैठता। क्लास में लडके लडकियां सब साथ पढते। पर पीटते वक्त टीचर कोई भेदभाव न करते। गलती की सजा दोनों को बराबर। आज के समय में शिक्षक भी सहमा हुआ और बच्चा भी। उस समय पढाई ऐसी कि कभी ट्यूशन पढने की जरूरत महसूस नहीं हुई। और यदि कोई अनुपस्थित हुआ बिना कारण तो समझो फिर उसकी शामत।

अरे भाई, घर धमक जाते सीधे। और यदि कोई वाजिब कारण मिलता तब उनकी पूरी कोशिश रहती कि बच्चे को कोई दिक्कत न हो। या पढाई में पीछे न छूट जाए। जिसके लिए प्राचार्य से निर्देश रहते कि स्कूल के बाद उनके घर जाकर पढाया जाए। और वे जाते भी।

उस स्कूल का एक और अलग रिवाज था। वहां किसी अभिवावक को स्कूल में टिचरों से मिलने नहीं आना पडता। बल्कि क्लास टीचर निश्चित दिन प्रत्येक छात्र के घर जाया करते। बाकायदा डायरी में पूरी रिपोर्ट तैयार करते। घर में सबसे मिलकर जाते।

एक बार की बात है। एक महीना तेज बुखार के कारण स्कूल नहीं जा पायी। तब हम लोग छतरपुर में रहते थे। वहां उस समय उतना अच्छा इलाज नहीं था। ग्यारहवीं क्लास में थी। वो भी साइंस सब्जेक्ट के साथ। कार से ग्वालियर ले जाया गया। ठीक होने में लगभग बीस पच्चीस दिन और लगे।

वापसी हुई तो ढेर सारी पढाई छूट चुकी थी। परीक्षाएं नजदीक थी। कोर्स को अपनी गति से बढना ही था। स्कूल में टीचरों ने एक्स्ट्रा क्लासेस लेकर पढाया। अब क्लास के संग पढाई का मिलना बहुत मुश्किल होता जा रहा था। हमारे स्कूल के प्राचार्य ने तभी निर्देश दिए कि उसकी पढाई काफी पिछड़ गई है। आप लोग हफ्ते में एक दिन जब तक कोर्स क्लास से नहीं मिल जाता और उसे जब तक समझ में नहीं आ जाता तब तक घर जाकर पढाना होगा। ट्यूशन पर पूरी पाबंदी थी। और शिक्षक भी अपने काम में ईमानदार। बचपन में देखा हुआ आगे के लिए सीख होती है।

सच में आज भी याद है, उन टीचरों ने इतनी मेहनत से पढाया कि उस समय भी उन्होंने मुझसे 75% प्रतिशत के ऊपर लाकर ही दम लिया। वो भी साइंस स्ट्रीम में।

वाकई तब हमारे शिक्षक सख्त जरूर हुआ करते थे। पर उन्हीं की बदौलत तब जो भी कुछ सीख पाए, आज तक याद है। उन सभी गुरुजनों को मेरा हृदय से नमन।

उस स्कूल के मेरे कुछ दोस्त फेसबुक पर हैं जो शायद इस पोस्ट को पढकर उन्हें भी अपने स्कूल के लिए गर्व महसूस होगा।

 

© श्रीमति समीक्षा तैलंग, पुणे 

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शिक्षक दिवस विशेष – ☆ पाठशाला के आँगन में ☆ – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

शिक्षक दिवस विशेष 

श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

(शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तुत है   श्री मच्छिंद्र बापू भिसे जी की  कविता  पाठशाला के आँगन में.)

 

☆ पाठशाला के आँगन में ☆

 

गुरूजी कल फिर मैंने एक मनभावन सपना देखा,
मुरझाए फूल को हँसते-हँसाते आपका चेहरा ही देखा।

पल्लू को कस के पकड़े,पिता की उंगली थामे,
था बैठा मैं,न डर था न किसी से नफरत थी हमें
उम्र ने दी दस्तक,चल पाठशाला के आँगन में,
लिए हाथ कोरी पाटी और विश्वास भरे मन में
न चाहते हुए भी पाटी पर शब्दों को उभरे देखा।

आपको फिर बच्चा बनाए आपसे गीत सुनवाएँ,
बचपन के आँगन में,दोस्तों के साथ गीत गाए
उसकी पाटी,मेरी पेन्सिल,प्यारे झगड़े हमें भाए,
मन में गुस्सा पल का,अगले पल फिर गले मिल जाए
हमारे गुस्से-प्यार में आपका मन-मुस्काता चेहरा देखा।

नासमझ से समझदार बाबू हम बन गए,
हमारी शरारतें भी अपनी आदत मानकर सह गए
दिखाई जो श्रद्धा हम पर,आप आगे चल दिए,
मुड़कर न देखना कहकर,हमें आगे बढ़ाते जो गए
गुरूजी उन हाथों को और प्यार को सख्त होते जो देखा।

गिरकर उठना,उठकर चलना,आपने ही सिखाया,
भटके हुए थे कभी बचपने में,सही रास्ता भी दिखाया
अहंकार ने जब भी छुआ,नम्रता का पाठ भी पढ़ाया,
खोए कभी उम्मीद अपनी,रोशनदान बन सबेरा उगाया,
यौवन की बेला पर हमें संभालते हुए फिर से आपको देखा।

गुरूजी,आज वह परछाई फिर से ढूंढ रहा हूँ,
शायद जिंदगी की तलाश में अपने तन की
खोखली उम्मीदों के बीच खोई रूह ढूँढ रहा हूँl
जो कभी बचपने से यौवन तक आपने सँभाली थी,
उसे आपकी परछाई के तले सुमन-सा बिछता हुआ देखा ।

 

© मच्छिंद्र बापू भिसे

भिराडाचीवाडी, डाक भुईंज, तहसील वाई, जिला सातारा – ४१५ ५१५ (महाराष्ट्र)

मोबाईल नं.:9730491952 / 9545840063

ई-मेल[email protected] , [email protected]

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शिक्षक दिवस विशेष – कविता – ☆ शिक्षक के अधिकार व कर्तव्य ☆ – सुश्री मालती मिश्रा ‘मयंती

शिक्षक दिवस विशेष

सुश्री मालती मिश्रा ‘मयंती’

 

(आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तुत हैसुश्री मालती मिश्रा ‘मयन्ती’ जी  द्वारा  लिखित विशेष आलेख शिक्षक के अधिकार व कर्तव्य.)

 

☆ शिक्षक के अधिकार व कर्तव्य ☆

 

माता-पिता बच्चे को न सिर्फ जन्म देते हैं बल्कि पहले गुरु भी वही होते हैं। बच्चा जब दुनिया में आता है तब आसपास के वातावरण से, परिवार से, रिश्तों से तथा समाज व समाज के लोगों से उसका परिचय माँ ही करवाती है, वह बच्चे को जैसा बताती है वह वही मानता है, माँ ही बच्चे की उँगली पकड़ धरती पर उसे पहला कदम रखना सिखाती है, गिरने के पश्चात् संभलना और पुनः उठकर खड़े होना सिखाती है। माँ हृदय की कोमलता के वशीभूत होकर यदि लड़खड़ाकर गिरते बच्चे को लगने वाली चोट के दर्द से पिघल कर उसे उस चोट से बचाने के लिए पुनः उठना ही न सिखाती तो बच्चा पूरी जिंदगी के लिए न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकलांगता का शिकार हो जाता किन्तु उस समय माँ का हृदय जानता है कि कब उसे नरमी से और कब सख्ती अख्तियार करते हुए बच्चे को गिरकर संभलना और पुनः उठकर चलना सिखाना है और परिणाम स्वरूप बच्चा गिरता है संभलता है और फिर उठकर चलता और दौड़ता है। इन सबके दौरान जो गौर करने वाली बात है, वह है कि बच्चे के जीवन की प्रथम गुरु माँ बच्चे के हितार्थ आवश्यकतानुसार सख्त भी होती है और नरम भी। धीरे-धीरे बच्चे के बड़े होने के साथ-साथ उसकी शिक्षा-दीक्षा हेतु उसे गुरु के सुपुर्द किया जाता है और माता-पिता अपने पुत्र को गुरु के सुपुर्द कर आश्वस्त हो जाते। फिर गुरु बच्चों में अपनी शिक्षा के द्वारा मानवीय व सामाजिक गुणों का विकास करते हैं। बच्चा स्वभावतः बेहद जिज्ञासु, नटखट व स्वछंद प्रवृत्ति का होता है। कभी-कभी तो किसी-किसी बच्चे को स्वछंद से अनुशासित बनाने में गुरु को लोहे के चने चबाने पड़ते हैं। पर गुरु की मर्यादा उसे उस काम को चुनौती की भाँति स्वीकारने पर विवश करती है, इसलिए वह उस बच्चे को कभी नरमी तो कभी सख्ती से सिखाने का प्रयास करता है।

 

एक समय था जब ‘गुरु’ शब्द को ही सम्मान सूचक मानते थे किन्तु धीरे-धीरे समाज की मान्यताएँ बदलीं, लोगों की सोच में परिवर्तन हुआ, रहन-सहन में बदलाव के साथ-साथ पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव न सिर्फ लोगों की मानसिकता में परिवर्तन लाया है हमारी शिक्षा पद्धति भी इससे बेहद प्रभावित हुई है। फलस्वरूप गुरुकुल से पाठशाला बने शिक्षण केंद्र विद्यालय और फिर कॉन्वेंट स्कूल बन गए और इसी के साथ जो पहले गुरु हुआ करते थे वो अब शिक्षक हो गए तथा शिष्य अब विद्यार्धी/शिक्षार्थी बन गए हैं। जहाँ पहले गुरु प्रधान हुआ करता था अब विद्यार्थी प्रधान होता है, तो जिसकी प्रधानता होगी उसी का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और अधिकार भावना की प्रबलता के कारण वर्तमान समय में बच्चे अति संवेदनशील भावनाओं से ग्रस्त हैं। दूसरी ओर मानसिक व शारीरिक दबाव के फलस्वरूप कुछ शिक्षक भी अपनी गरिमा को भूल जाते हैं और अपनी सीमा को भूलकर बर्बरता पर उतर आते हैं किन्तु ऐसा अपवाद स्वरूप ही होता है और ऐसी घटनाओं को देखते हुए तथा विद्यार्थियों की अति संवेदनशीलता को देखते हुए कानून बना दिया गया जिसके तहत शिक्षक के कर्तव्यों को तथा विद्यार्थियों के अधिकारों को वरीयता दी गई। किन्तु जिस प्रकार हर एक कानून का दुरुपयोग भी होता है, उसी प्रकार विद्यार्थियों के अधिकारों का भी दुरुपयोग होने लगा है।

 

आजकल माता-पिता दोनों ही कामकाजी होने के कारण स्वयं तो अपने बच्चों को समय दे नहीं पाते किन्तु बच्चों के प्रति अति सुरक्षा की भावना से ग्रस्त होकर शिक्षक की थोड़ी सख्ती भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और बिना सत्य जाने शिक्षक के प्रति नकारात्मक सोच के वशीभूत होकर आक्रामक कदम उठा लेते हैं और कानून का दुरुपयोग करने से भी नहीं चूकते।

सामाजिक और शैक्षणिक परिवर्तन के फलस्वरूप आज का गुरु गुरु नहीं शिक्षक बन गया है, वह शिक्षक जो सम्मानित तो है किन्तु केवल हवाओं में, किंवदंतियों में। सच्चाई के धरातल पर उतरकर देखें तो न उसका कोई अधिकार है न कोई मान, इतना ही नहीं उसकी अपनी कोई ज़िंदगी भी नहीं है। वह बस आज के सिस्टम का मारा वह बेचारा जीव है, जो बिना आवाज निकाले चुपचाप पिसता है, चीख भी नहीं सकता। अगर आवाज निकालने का प्रयास भी करता है तो उसकी आवाज को शिक्षक की गरिमा के नीचे दबा दिया जाता है, शिक्षक है वह, उसके कंधों पर समाज निर्माण का उत्तरदायित्व है, उसे अपना उत्तरदायित्व पूरी श्रद्धा से पूरी मेहनत से निभाना चाहिए। उसे कितनी भी जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा दिया जाय पर वह शिक्षक है इसलिए उसे पाँच घंटे में पंद्रह घंटे का कार्य करना भी आना चाहिए और साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उसे विद्यार्थियों को सजा देना तो दूर उन्हें डाँटना, आँख दिखाना और छूना भी वर्जित है, मारना या पीटना तो अपराध की श्रेणी से बहुत ऊपर है किन्तु उनको शिष्ट बनाना है। वह शिक्षक जो छात्र के भविष्य को सुधारने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से नित नए तरीके खोजता है, विद्यार्थियों को और सिस्टम को एक पल नहीं लगता उसे अपराधी के कटघरे में खड़ा करने में। वह समझ भी नहीं पाता कि उससे क्या गलती हुई है, उसे अपराधी बनाकर बच्चे व उसके माता-पिता के समक्ष खड़ा कर दिया जाता है।

वर्तमान समय में अध्यापक का सम्मान व अधिकार महज़ एक मृगतृष्णा है जो दूर से एक सुखद भ्रम उत्पन्न करता है किन्तु वास्तविकता कुछ और ही होती है। शिक्षण संस्थाएँ मानों मानवीय भावनाओं से शून्य हो चुकी हैं जिसके फलस्वरूप उनके सोच के अनुसार शिक्षक/शिक्षिका कभी बीमार नहीं हो सकते, उन्हें  अपने परिवार के प्रति समर्पित होने से पहले विद्यालय के प्रति समर्पित होना चाहिए। विद्यालय समय में अपने परिवार से बिल्कुल कट चुके होते हैं चाहे वहाँ कोई इमरजेंसी भी क्यों न हो पर उन तक सूचना पहुँचना अत्यंत दुरुह होता है। शिक्षक आठ के आठ पीरियड खड़े होकर ही पढ़ाने को मज़बूर होते हैं। इस दौरान वह कितनी भी शारीरिक समस्या के शिकार हो जाएँ परंतु कभी इस ओर न तो शैक्षणिक विभागों की दृष्टि पड़ी न मानवाधिकार विभाग की और न ही सरकार की। किन्तु विद्यार्थी की उग्रता व अशिष्टता के लिए यदि यही शिक्षक उसे डाँट दे या पाँच मिनट खड़ा कर दे तो सभी तन्त्र जागरूक हो जाते हैं।

वर्तमान समय में 90% विद्यार्थी भी शिक्षक को एक वेतनभोगी कर्मचारी ही समझते हैं इससे अधिक कुछ नहीं, और तो और वो उन्हें विद्यालय या सिस्टम का नहीं बल्कि अपना कर्मचारी समझते हैं क्योंकि उनके द्वारा दी गई फीस से शिक्षक वर्ग की मासिक तनख्वाह निकलती है। इस समय के बच्चों के विचार व उनका व्यवहार देखकर देश के भविष्य के विषय में सोचती हूँ तो एक प्रश्न खड़ा हो जाता है कि वो बच्चे जिनमें अभी 10 वीं 12 वीं तक भी अनुशासन, शिष्टाचार व  विनम्रता के भाव नहीं पनप सके, वो देश के कर्णधार कैसे बन सकते हैं?

प्रश्न यह भी खड़ा होता है कि क्यों यह बच्चे इतने अधिक उग्र, अनुशासनहीन और संवेदनहीन हो चुके हैं? क्यों वही माता-पिता जो अपने बच्चे को खड़ा करने के लिए उसे चोट सहन करने देते थे वही क्यों उसके भविष्य को बनाने के लिए उसके प्रति थोड़ी सख्ती भी बर्दाश्त नहीं कर पाते? क्यों उन्हें शिक्षक अपने बच्चे के समक्ष सदैव हाथ बाँधे खड़ा हुआ चाहिए? अक्सर देखा जाता है कि वही बच्चा शिक्षक का सम्मान नहीं करता जिसके माता-पिता शिक्षक का सम्मान नहीं करते। जो माता-पिता शिक्षक के प्रति सम्मान दर्शाते हैं वो बच्चे भी सम्मान करते हैं।

अतः आज भी माता-पिता ही बच्चे के गुरु हैं वो बच्चे को जैसी शिक्षा देते हैं बच्चा वैसा ही बनता है, बच्चे को शिष्ट-अशिष्ट बनाना अब सिर्फ माता-पिता के हाथ में है शिक्षक से भी उसे क्या और कितना सीखना है यह भी माता-पिता ही निर्धारित करते हैं। विद्यालय और शिक्षक तो महज किताबी ज्ञान ही दे पाते हैं। गिने-चुने विद्यार्थी ही होते हैं जो शिक्षक को गुरु मानकर उनकी बातों का अनुसरण करते हैं और निःसन्देह ऐसे विद्यार्थी मानवीय मूल्यों के वाहक तथा आदर्श नागरिक होते हैं।

 

©मालती मिश्रा मयंती✍️

दिल्ली
मो. नं०- 9891616087

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – शिक्षक दिवस विशेष – कविता – ☆ आशीष ☆ – श्रीमति विशाखा मुलमुले

शिक्षक दिवस विशेष

श्रीमति विशाखा मुलमुले 

 

(शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तुत है श्रीमती  विशाखा मुलमुले जी  की कविता आशीष. )

 

☆ आशीष ☆

 

आकाश गरज रहा है

बरस रहा है

रूद्र हो रहा है

साथ ही प्रशस्त कर रहा है जीवन

एक शिक्षक की तरह ….

 

धरा,जन ,वृक्ष ,नदी सभी

संग्रहित कर रहे है

इस बौछार को

हो नतमस्तक

एक शिष्य की तरह …..

 

आकाश

धो रहा है मैल को

जो परत दर परत

जमती जा रही थी

अस्तित्व पर शिष्य के

कभी सहलाकर

कभी झकझोड़कर

ताकि ,

निर्मल तन पा शिष्य

विकसित हो सके

उसका चैतन्य भी छा सके

इस सम्पूर्ण  ब्रह्मांड  में

और शिष्य भी सृजक बने

इस नवयुग के निर्माण में

 

© विशाखा मुलमुले  ✍

पुणे, महाराष्ट्र

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – ☆ श्री गणेश चतुर्थी विशेष ☆ चिंतामणी चारोळी ☆ – श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

श्री गणेश चतुर्थी विशेष

श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे

 

(प्रस्तुत है श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर वरिष्ठ  मराठी साहित्यकार श्रीमति उर्मिला उद्धवराव इंगळे जी द्वारा रचित  चिंतामणी चारोळी .)

 

☆ चिंतामणी चारोळी☆

 

गौरीपुत्रा विनायका

तूच बुद्धीची देवता

तूच हेरंब गणेशा

तूच ऐश्र्वर्य प्रदाता !!६!!

 

सिध्दी विनायका राजा

आशीर्वादे एकदंता

बुद्धी लाभते सर्वांना

अशी आहे हो वदंता !!७!!

 

तूच सत् चिदानंदा

तूही गुणत्रयातीता

तूहीच आनंदमया

तुम्ही वाङमय असता!!८!!

 

तूही ब्रह्मचि असता

ज्ञान आहात तुम्हीच

तुम्हीच हो ब्रह्मानंदा

आनंदकंदा तुम्हीच !!९!!

 

सर्व सर्वांचे ऐकावे

म्हणूनी कान सुपाचे

सोंड वाकुडी करुनी

खाता मोदक तुपाचे !!१०!!

 

तुज म्हणे लंबोदर

बरे वाईट पोटात

सर्वांचे सामाऊनिया

घेतसे तू उदरात !!११!!

 

तूच असे विघ्नहर्ता

तूच असे सुखकर्ता

लोक तुज ओळखती

तूच असे दु:खहर्ता!!१२!!

 

तुझी असे स्थूलतनु

तूच गजेंद्र वदन

तूच शैलसुतासुत

तूच असे गजानन !!१३!!

 

तूच चिन्मय अससी

तुज आवडे जास्वंद

तूच भक्तांना देतसे

सुंदर शुभाशीर्वाद !!१४!!

 

श्री गणेशाला नमन

वेदातील तत्वज्ञान

तूच आहेस रे ब्रह्म

तूच करिसी रक्षण !!१५!!

 

तू आहेस शब्दमय

सत्यमय ब्रह्ममय

सार अद्वैत जगाचे

तूचि तू विज्ञानमय !!१६!!

 

तू सर्व आकाशमयी

तूच वायू जल भूमी

योगी ध्यायती तुजसी

सर्व विद्यांचा तू स्वामी!!१७!!

 

तूचि उत्साहवर्धक

एकदन्त चार हात

रंग लाल मोठे पोट

पाश अंकुश हातात !!१८!!

 

व्रातपती गणपती

लंबोदर प्रजापती

शिवसूत विघ्ननाशी

तू असे वरदमूर्ती !!१९!!

 

अथर्वशीर्षाचे फळ

जो करितो अध्ययन

धर्म मोक्ष अर्थकाम

त्यास न बाधेल विघ्न !!२०!!

 

अभिषेक करणारा

वक्ता उत्तम होईल

चतुर्थीचा उपवास

विद्यावान तो होईल !!२१!!

 

असे आहे सांगितले

त्याच अथर्व ऋषींनी

करा दुर्वांनी हवन

होई तोचि बुद्धिमानी !!२२!!

 

करा दुर्वांनी हवन

होई कुबेर श्रीमंत

देई हजार मोदक

फळ मिळेल इच्छित !!२३!!

 

तूप समिधा हवन

त्याला मिळेल सर्वही

जो जाणतो रहस्य हे

तो होईल सर्वज्ञही !!२४!!

 

भाळावर तो शेंदूर

दिसतो शोभायमान

तूच की रे स्थूलतनु

तूच गजेंद्र आनन !!२५!!

 

!!ॐ!!

 

©®उर्मिला इंगळे

दिनांक:२-९-१९

Please share your Post !

Shares

Weekly column ☆ Poetic World of Ms. Neelam Saxena Chandra # 6 – Pandu’s curse ☆ Ms. Neelam Saxena Chandra

Ms Neelam Saxena Chandra

 

(Ms. Neelam Saxena Chandra ji is a well-known author. She has been honoured with many international/national/ regional level awards. We are extremely thankful to Ms. Neelam ji for permitting us to share her excellent poems with our readers. We will be sharing her poems on every Thursday Ms. Neelam Saxena Chandra ji is Executive Director (Systems) Mahametro, Pune. Her beloved genre is poetry. Today we present her poem “Pandu’s curse”. This poem is from her book “Tales of Eon)

 

☆ Weekly column  Poetic World of Ms. Neelam Saxena Chandra # 6

 

☆ Pandu’s curse☆

 

King Pandu, out to hunt

Unable to bear child frustrated

Heard some din in the surrounding

An arrow in his bow mounted

 

Rishi Kindama and his charming wife

Transformed into an antelope and a doe

Invoking magical powers

Were in the open, making love

 

Pandu’s arrow, struck the antelope

Upon the antelope, death hovered

Pandu watched helplessly the repercussions

While the afflicted Rishi cursed

 

Pandu was banned from touching a woman

Having hindered brutally a couple in mating

He was to die then and there

If he ever engaged in love-making

 

A man who cannot father a child

To be a king is deemed unfit

Left Hastinapur for good and forever

To lead the life of a hermit!

 

© Ms. Neelam Saxena Chandra

(All rights reserved. No part of this document may be reproduced or transmitted in any form or by any means, or stored in any retrieval system of any nature without prior written permission of the author.)

 

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – कविता – मनन चिंतन – ☆ संजय दृष्टि – काल….! ☆ – श्री संजय भारद्वाज

श्री संजय भारद्वाज 

 

(श्री संजय भारद्वाज जी का साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। अब सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकेंगे। ) 

☆ काल….! ☆

 

जिन्हें तुम नोट कहते थे
एकाएक कागज़ हो गए,
अलबत्ता मुझे फ़र्क नहीं पड़ा
मेरे लिए तो हमेशा ही कागज़ थे,
हर कागज़ की अपनी दुनिया है
हर कागज़ की अपनी वज़ह है,
तुम उनके बिना जी नहीं सकते
मैं उनके बिना लिख नहीं सकता,

सुनो मित्र!
लिखा हुआ ही टिकता है
अल्पकाल, दीर्घकाल
या कभी-कभी
काल की सीमा के परे भी,
पर बिका हुआ और टिका हुआ
का मेल नहीं होता,
न दीर्घकाल, न अल्पकाल
और काल के परे तो अकल्पनीय!

 

©  संजय भारद्वाज, पुणे

☆ अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार ☆ सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय ☆ संपादक– हम लोग ☆ पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी

मोबाइल– 9890122603

[email protected]

Please share your Post !

Shares
image_print