हिन्दी साहित्य – रक्षा बंधन विशेष – कविता ☆ वीर बिजूखा और जुगनू ☆ – सौ. सुजाता काळे

रक्षा बंधन विशेष 

सौ. सुजाता काळे

(प्रस्तुत है सौ. सुजाता काळे जी  की  रक्षा बंधन के अवसर पर उनकी विशेष कविता वीर बिजूखा और जुगनू जो उन्होने उन वीर जवानों के लिए लिखी है जो अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर चुके हैं। रक्षा बंधन पर उनकी विशेष स्मृतियाँ हैं जो हम आपसे साझा कर रहे हैं। उनके ही शब्दों में –    

“हमारी स्कूल महाराणी चिमणाबाई हाईस्कूल, बड़ोदा,   गुजरात से जहाँ मैंने पढ़ाई की, हर साल सैनिकों के लिए राखी और पत्र भेजे जाते हैं और विद्यार्थी स्वयं राखी बनाते हैं । राखी के संग मैंने यह कविता लिखकर भेजी है। हे माँ भारती के वीर सपूतों!  मेरे शूरवीर  भाईयों आपको मेरे शत शत प्रणाम हैं। आपके लिए आपकी बहन की ओर से कविता के रूप में मनोगत प्रस्तुत है। ” – सौ. सुजाता काळे )

 

? वीर बिजूखा और जुगनू  ?

 

सीना तान खड़े रहते हैं,

सभी दर्द सीने में छुपाकर,

यादों को मन में सहलाते,

बर्फीली श्वेत चादर ओढ़कर ।

 

दिल में संजोई ममता को

बारिश संग आँसू में बहाते,

देख न पाता कोई उनको,

किस सागर में जाकर मिलते।

 

कड़ी धूप को चाँदनी बनाते,

कर्तव्य अपना न बिसराते,

कभी बिजूखा या जुगनू बनकर,

आँखों में तारों को सजाते।

 

बाढ़ में घर कभी डूब रहा हो,

सूखे से खेत भी सूख रहा हो,

माँ भारती की रक्षा के लिए,

अपने खून की चुनरी हैं ओढ़ाते।

 

हाथ न बढ़ा सकता हैं कोई,

भारत माँ की आँचल की ओर,

छेदते हो गोलों से  उनके सीने,

जो कदम उठे  भारत की ओर ।

 

आपकी कृतज्ञ बहन,

 

सुजाता काळे ✍

पंचगनी, महाराष्ट्र।

9975577684




हिन्दी साहित्य – रक्षा बंधन विशेष – कविता ☆ राखी की सौंधी सुगंध ☆ – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

रक्षा बंधन विशेष 

श्री मच्छिंद्र बापू भिसे

(रक्षा बंधन के विशेष पर्व पर प्रस्तुत है  श्री मच्छिंद्र बापू भिसे जी  अपनी बहनों के लिए रचित कविता “राखी की सौंधी सुगंध“। इस रचना के बारे  श्री भिसे जी के ही शब्दों में

“मेरी सगी बहन तो नहीं है परंतु मेरी ५ चचेरी बहनों का बहुत प्यार मिला. अब वह तो सरुराल चली गई. कभी वह आती हैं तो कभी पतियाँ. परंतु राखी के पर्व पर भाई का इंतजार करना बहन के लिए सौगात से कम नहीं होता है. अपनी बहनों के इंतजार में रची यह रचना. आपको पसंद जरुर आएगी. यह संदेश मेरी उन सभी बहनाओं के लिए है जो अपने भाई से दूर तो है परंतु दिल के करीब…..” – श्री मच्छिंद्र बापू भिसे)

 

? राखी की सौंधी सुगंध ?

 

मेरी प्यारी बहना,

एक ऐसी राखी जरुर ले आना,

बचपन की यादों की,

सौंधी सुगंध मुझको तू दे जाना.

 

राखी का उत्साह देखा था मैंने,

सुबह उठकर जल्दी माँ से

तोतले बोल रूपए माँगे थे तूने,

याद है आज भी मुझे,

राखी न दे पाई बेबस माँ,

सफ़ेद धागे को कुमकुम कर,

बांध दिया था हाथ पर तूने,

वो राखी का अनुबंद खो गया है कहीं,

वो वापस इस भाई के वास्ते जरुर ले आना

बचपन की …….

 

ढल गया बचपन यौवन हमारे द्वार खड़ा,

यह भाई ही लगता था एक आधार बड़ा,

अब माँ के पास नहीं था कोई बहाना,

राखी के दिन अब एक आँसू नहीं था बहाना,

लाई तू एक राखी मोर पंख से बनी,

नहीं था तेज उसपर था तेरे मुख पर,

देखा जब आरती की थाल जो बनी,

वो राखी के पंख और थाल आज लगती है सूनी

उजड़े सारे रंग उनके वो रंग वापस ले आना,

बचपन की ….

 

हाथ पीले कर एक दिन अपने गाँव तू चली,

राखी पर इंतजार में खड़ा मैं,

प्यार की अपनी वहीँ पुरानी गली,

शाम ढले तू न आई, आई बस एक पाति,

चूमा मैंने, सिर पर ले धरा चिपकाया छाती,

बहना का प्यार उमड़ आया ह्रदय में,

अठखेली देख यह पाति भी गीत है गाती,

‘भाई के प्यार में एक बहना आँसू है बहाती’,

बहना वहीँ पीली हथेली में तेरी मुस्कान ले आना,

बचपन की ….

 

जिम्मेदारियाँ आ गई तुझपर और,

मुझपर भी कुछ आए बंधन,

चाहे बहें मेरी आँखें याद से तेरी,

सिंचाई करना उससे तेरा जीवन हो नंदन,

राखी के दिन याद तू जरुर करेगी मुझको,

एक ही तो भाई है दिल सताएगा तुझको,

संभालकर रिश्तों की डोर दोनों घर की,

लाँघकर परिधि यादें और जज्बात से निकलकर,

वहीँ बचपन की प्यारी बहना जरुर तू ले आना,

बचपन की….

 

© मच्छिंद्र बापू भिसे

भिराडाचीवाडी, डाक भुईंज, तहसील वाई, जिला सातारा – ४१५ ५१५ (महाराष्ट्र)

मोबाईल नं.:9730491952 / 9545840063

ई-मेल[email protected] , [email protected]




हिन्दी साहित्य – रक्षा बंधन विशेष – कविता ☆ रक्षा बंधन ☆ – प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

रक्षा बंधन विशेष 

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

 

(प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित  कविता “रक्षा बंधन”।)

 

? रक्षाबंधन ?

 

राखी है प्रीति मे पगे उपहार का बंधन

भाई बहिन के अति पवित्र प्यार का बंधन

 

नाजुक हैं पर मजबूत है ये रेशमी धागे

बंधन न बडा कोई भी इन धागो के आगे

सुकुमार उँगलियों का मधुर प्यार है इनमें

कोमल कलाइयों की भी झनकार है इनमें

प्यारी बहिन का भाई पे अधिकार का बंधन। राखी है…..

 

यह रस्म नहीं मन की छुपी आस है इनमें

भाई बहिन के रिश्तों का विश्वास है इनमें

इन धागों से दो दूर के संसार बंधे है

भारत की भावनायें और संस्कार बंधे है

राखी है प्यार भरे दो परिवार का बंधन। राखी है…..

 

भाई बहिन के प्रेम की पहचान है राखी

भावों का एक सुख भरा एहसास है राखी

बन्धुत्व के विस्तार का त्यौहार है राखी

राखी बंधी कलाई का प्रिय प्यार है राखी

बहिनों के मन के सपनों की मनुहार है राखी। राखी है…..

 

है हिंद के इतिहास का एक रंग भी इसमें

जब हिंदू बहिन से बाँधा राखी हुमायूँ ने

राखी थी लाज राखी की रानी को बचाने

धर्मो का मर्म समझ भेदभाव भुलाके

राखी है स्नेह के मधुर व्यवहार का बंधन । राखी है…..

 

जब धरती को हर्षाती हैं सावन की घटायें

मनमोर को वनमोर सा रिझाती है घटाये

रक्षा औं प्रीति के गूँथे कई तार है इसमें

भावों का मधुर रसभरा भंडार है इसमें।

इतना सुखद न कोई भी संसार का बंधन। राखी है…..

 

इन रेशमी धागों में है एक सुख भरा संसार

हर मन में जो भर जाता है सावन का मधुर प्यार

आपस के प्रेम भाव का उद्गार है राखी

सावन के सरस माह का श्रृंगार है राखी

भारत के सदाचार सरोकार का बंधन। राखी है…..

 

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

ए १ ,विद्युत मण्डल कालोनी , रामपुर , जबलपुर

[email protected]

मो ७०००३७५७९८

 




हिन्दी साहित्य – रक्षा बंधन विशेष – आलेख ☆ रक्षा बंधन ☆ – श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

रक्षा बंधन विशेष 

श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद”

(आज प्रस्तुत है श्री सूबेदार पाण्डेय “आत्मानंद” जी द्वारा  रक्षा बंधन पर्व पर रचित  विशेष आलेख “रक्षा बंधन”।)

 

? रक्षा बंधन ?

रक्षा बंधन का त्यौहार युगों पुराना है। जिसके स्वरूप का वर्णन  पौराणिक कथाओं एवं घटनाओं के रुप में यत्र तत्र मिलता है। यह त्यौहार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसीलिए इसे रक्षा बंधन श्रावणी आदि नामों से जाना जाता है। इसके मूल में रिश्तों की मधुर मिठास घुली हुई है। इस दिन बहनें अपने हृदय में भाई के लम्बी उम्र एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना ले व्रत रखती है, तथा भाई कलाई में  रक्षा सूत्र बांधती है।

इतिहास की गहराई में जाये तो रानी कर्मावती ने रक्षासूत्र  भेज कर ही चित्तौड़ गढ़ की रक्षा की गुहार लगाई थी, और जौहर कर लिया था, तथा हुमायूँ ने चित्तौड़ की रक्षा की थी। इस प्रकार यह त्यौहार जाति धर्म से परे भावुक रिश्तों पर आधारित है।

यह भी ऐतिहासिक उल्लेख है कि पहले राजा महाराजा ब्राह्मणों द्वारा रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षा का दायित्व निभाते थे। पौराणिक घटनाओं में  भी रक्षा सूत्रात्मक बंधन का उल्लेख मिलता है। जब इंद्र की पत्नी शची ने अपने तपोबल से रक्षा सूत्र उत्पन्न कर देव गुरु वृहस्पति से इंद्र के हाथों पर बंधवाया था।

शिशुपाल वध के पश्चात सुदर्शन चक्र द्वारा श्रीकृष्ण की उंगली कटने पर द्रौपदी ने अपने आँचल का पल्लू फाड़ कर कृष्ण की उँगली में बाँधा था और कृष्ण ने चीरहरण के समय साड़ी का विस्तार कर द्रौपदी की मर्यादा की रक्षा की। आजकल रक्षा बंधन का त्यौहार प्रतीकात्मक हो गया है। धागों के त्यौहार पर आधुनिकता  हावी हो गई है जिससे उसका मूल स्वरूप नष्ट हो रहा है और दिखावा  प्रधान हो रहा है।

 

-सुबेदार पांडेय “आत्मानंद”

संपर्क – ग्राम जमसार, सिंधोरा बाज़ार, वाराणसी – 221208




हिन्दी साहित्य – रक्षा बंधन विशेष – आलेख ☆ मध्यभारत  बुंदेलखंड का आंचलिक पर्व कजलियाँ ☆ – सुश्री सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

रक्षा बंधन विशेष 

सुश्री सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

 

(आज प्रस्तुत है संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी  द्वारा रचित  एक ज्ञानवर्धक आलेख जिसके माध्यम से आप मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के त्यौहार “कजलियाँ” से अवगत होंगे जो रक्षाबंधन के आसपास मनाया जाता है। इस ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए श्रीमति सिद्धेश्वरी जी की  लघुकथाएं  का विशेष आभार।)

 

?  मध्यभारत  बुंदेलखंड का आंचलिक पर्व कजलियाँ ?

 

भारतवर्ष त्योहारों का देश है। सभी जगह अलग-अलग प्रकार से त्यौहार मनाया जाता है। भारत का हृदय स्थल कहने पर मध्य प्रदेश आता है और मध्य प्रदेश में सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है चैत्र माह की रामनवमी से लेकर फागुन की होली तक अनेक त्यौहार हैं। वैसे ही बुंदेलखंड के मुख्य त्योहारों में से एक कजलियां हैं।  कजलियां सदियों से चली आ रही है वर्षा ऋतु के आगमन और सावन की हरी-भरी वादियों के बीच इस त्यौहार का आना होता है।

जहां पर आगे पीछे रक्षाबंधन राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त भी साथ साथ होता है। सावन में ही भगवान शिव की आराधना भी की जाती है। इस प्रकार सावन का महीना भक्ति, शक्ति और उल्लास से भरा होता है और  हो भी क्यों ना प्रकृति की सुंदरता मानव की सुंदरता से अधिक होती है। यह त्योहार विशेष रूप से खेती किसानी से भी जुड़ा हुआ है। सावन में कृष्ण पक्ष के बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाया जाता है। उसके दूसरे दिन षष्ठी को गेहूं के दानों को मिट्टी के बर्तनों सकोरे या फिर बड़े किसी चौड़े मुंह वाले बर्तनों पर मिट्टी डालकर गेहूं के बीज बो दिए जाते हैं। और ढक कर रख दिया जाता है रोज शाम संध्या आरती के साथ गाना बजाना होता है। महिलाएं बड़े उत्साह के साथ इसे पूजन करती हैं। धीरे-धीरे कजलियां अपने आप बढ़ने लग जाती हैं जिसे समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है और रक्षाबंधन के दूसरे दिन टोली बना बना कर जिसमें बाजे गाजे के साथ सभी महिलाएं बालिकाएं सिर पर कजलियां लिए झूमती गाती नदियों की ओर जाती हैं नदी या तालाब में कजलियां को साफ धोकर मिट्टी बहा दी जाती है। और ऊपर से कजलियां तोड़ कर ले आती हैं। सभी बड़े बुजुर्गों को कजलियां भेंटकर आशीर्वाद लिया जाता है महिलाएं आपस में पक्की दोस्ती का वादा भी करती हैं जिसे आपस में एक दूसरे को हमेशा भोजली कहना पड़ता है।

” भोजली गंगा भोजली गंगा लहर तुरंगा

हमरो भोजली रानी के बाढे आठो अंगा

ह. ओ देवी गंगा ह. ओ देवी गंगा”

गांव में किसान आज भी एक दूसरे की कजलीयां देखने जाते हैं। और अपने अपने पैदावार खेतों का पता लगा लेते हैं। नदी से आने के बाद  कजलीयां कान में लगाया जाता हैं और मीठा खिलाया जाता है।

मध्य प्रदेश में आज भी यह त्यौहार जीवित है। कलियों की एक पुरानी कथा है महोबा के सिंह राजपूतों आल्हा- ऊदल को कौन नहीं जानता इनके वीरता की बखान को आल्हा – ऊदल के दोहे के रूप में गाया जाता है। दिल्ली के राजा पृथ्वीराज ने महोबा के राजा की सुपुत्री राजकुमारी चंद्रावलि का अपहरण करना चाहा, और चढ़ाई कर दिया उस समय चंद्रावलि तालाब में कजलीयां सिराने  गई थी। आल्हा उदल, मलखान और चेहरे भाइयों के कारण सभी सेना को खदेड़ दिया गया और तभी से कलियों का त्योहार विजय उत्सव के रुप में मनाया जाने लगा।

एक अन्य कथा है आल्हा – ऊदल दो भाई मां शारदा जो कि सतना के पास ऊंची पहाड़ी पर विराजी है, परम भक्त थे।  कहते हैं, वह कब पूजा करते थे आज तक किसी ने नहीं देखा परंतु मंदिर का पट जब भी खुलता है। मां शारदा के चरणों पर कमल का पुष्प और पूजा का सामान मिलता है। कहते हैं दोनों भाइयों में बहुत गहरा प्यार था एक दिन माता राणी प्रसन्न हो गयी और साक्षात दर्शन देने आ गई। आल्हा उस समय पूजा कर रहा था और ऊदल कुछ सामान लेने गया था मां आल्हा से कहा बोलो तुम्हें क्या चाहिए। आल्हा ने बिना देर किए भाई के प्यार से बंधा कहा हम दोनों हमेशा जीवित रहे, परंतु विधि का विधान तो देखिए हम दोनों का मतलब उस समय उनकी धर्मपत्नी से माना गया क्योंकि धर्म है। भाई ऊदल की मोक्ष की कामना लिए आल्हा बहुत उदास हो गया परंतु मां ने वरदान दे चुकी थी। आज भी गांव में  आल्हा देव की पूजा की जाती है। जब बारिश नहीं होती तो आल्हा- ऊदल पढा जाता है। और कहते हैं इसको गाने से बारिश का होना अनिवार्य है। आज भी शारदा मंदिर में पूजन होता है पट खुलता है। पूजा में कमल के पुष्प चढ़े हुए मिलते हैं। गांव वाले बताते हैं, आज भी आल्हा देव जीवित है। मध्यप्रदेश में कजलियाँ का त्योहार रक्षा बंधन के दूसरे दिन मनाया जाता है।

 

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश




Weekly column ☆ Poetic World of Ms. Neelam Saxena Chandra # 4 – Amba’s wrath ☆

Ms Neelam Saxena Chandra

 

(Ms. Neelam Saxena Chandra ji is a well-known author. She has been honoured with many international/national/ regional level awards. We are extremely thankful to Ms. Neelam ji for permitting us to share her excellent poems with our readers. We will be sharing her poems on every Thursday Ms. Neelam Saxena Chandra ji is Executive Director (Systems) Mahametro, Pune. Her beloved genre is poetry. Today we present her poem “Amba’s wrath”. This poem is from her book “Tales of Eon)

 

☆ Weekly column  Poetic World of Ms. Neelam Saxena Chandra # 4

 

☆ Amba’s wrath ☆

(Denied justice from Bheeshma, a sufferer of fate, Amba seeks justice from God)

 

O life! You have made me a chattel

Loved, lost, owned and dismissed.

And on one leg I stand here on the Himalayas

O God! Before you, to ask for justice.

 

King Shalva I loved, gave away my heart

And accepted I was by pleasure and grace

And yet, taken away from my swayamwar I was

Bheeshma, by virtue of force, caused my disgrace.

 

Owned by Bheeshma, to Vichitrveerya presented

A conquered property I became, exchanging hands

When informed that it was King Shalva I loved

Kind enough they were to understand

 

Went I, to King Shalva, with love in my heart

And…oh! rejected, refused and denied I was

Said he, that he could not have someone as wife

Some other man’s possession who was…

 

With a despondency, I returned

And asked Vichitraveerya to take me as his wife

Declined again, I asked Bheeshma for justice

He was the one, who had changed course of  my life

 

He was the one who had snatched me away

He was the one in whose chariot I sat

Rightfully, I asked him to marry me

And it was then I realized, I had become a doormat

 

Bheeshma rebuffed me, reminded me of his pledge;

Wandered I from place to place, to get even.

Parshurama did help, fought for me-

Unfortunately, against Bheeshma, no one could have won

 

O God! Death of Bheeshma is what I seek

As a revenge for what I had to endure and face

O God! Give me justice, for I know I did not falter

O God! Most humbly, before you, I present my case

 

© Ms. Neelam Saxena Chandra

(All rights reserved. No part of this document may be reproduced or transmitted in any form or by any means, or stored in any retrieval system of any nature without prior written permission of the author.)




हिन्दी साहित्य – ☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक के व्यंग्य – # 10 ☆ रेल्वे फाटक के उस पार ☆ – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

 

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक के व्यंग्य”  में हम श्री विवेक जी के चुनिन्दा व्यंग्य आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। अब आप प्रत्येक गुरुवार को श्री विवेक जी के चुनिन्दा व्यंग्यों को “विवेक के व्यंग्य “ शीर्षक के अंतर्गत पढ़ सकेंगे।  आज प्रस्तुत है श्री विवेक जी का व्यंग्य “रेल्वे फाटक के उस पार ”)

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक के व्यंग्य – # 10 ☆ 

 

 ☆ रेल्वे फाटक के उस पार ☆

 

मेरा घर और दफ्तर ज्यादा दूर नहीं है, पर दफ्तर रेल्वे फाटक के उस पार है. मैं देश को एकता के सूत्र में जोड़ने वाली, लौह पथ गामिनी के गमनागमन का सुदीर्घ समय से साक्षी हूँ. मेरा मानना है कि पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक देश को जोड़े रखने में, समानता व एकता के सूत्र स्थापित करने मे, भारतीय रेल, बिजली के नेशनल ग्रिड और टीवी सीरीयल्स के माध्यम से एकता कपूर ने बराबरी की भागीदारी की है.

राष्ट्रीय एकता के इस दार्शनिक मूल्यांकन में सड़क की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, पर चूँकि रेल्वे फाटक सड़क को दो भागों में बाँट देता है, जैसे भारत पाकिस्तान की बाघा बार्डर हो, अतः चाहकर भी सड़क को देश की एकता के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित नहीं किया जा सकता. इधर जब से हमारी रेल ने बिहार का नेतृत्व गृहण किया है, वह दिन दूनी रात चौगिनी रफ्तार से बढ़ रही है. ढ़ेरों माल वाहक, व अनेकानेक यात्री गाड़ियां लगातार अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हैं, और हजारों रेल्वे फाटक रेल के आगमन की सूचना के साथ बंद होकर, उसके सुरक्षित फाटक पार हो जाने तक बंद बने रहने के लिये विवश हैं.

मेरे घर और दफ्तर के बीच की सड़क पर लगा रेलवे फाटक भी इन्हीँ में से एक है, जो चौबीस घंटों में पचासों बार खुलता बंद होता है. प्रायः आते जाते मुझे भी इस फाटक पर विराम लेना पड़ता है. आपको भी जिंदगी में किसी न किसी ऐसे अवरोध पर कभी न कभी रुकना ही पड़ा होगा जिसके खुलने की चाबी किसी दूसरे के हाथों में होती है, और वह भी उसे तब ही खोल सकता है जब आसन्न ट्रेन निर्विघ्न निकल जाये.

खैर ! ज्यादा दार्शनिक होने की आवश्यकता नहीं है, सबके अपने अपने लक्ष्य हैं और सब अपनी अपनी गति से उसे पाने बढ़े जा रहे हैं अतः खुद अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये फाटक के उस पार तभी जाना चाहिये, जब फाटक खुला हो. पर उनका क्या किया जावे जो शार्ट कट अपनाने के आदि हैं, और बंद फाटक के नीचे से बुचक कर,वह भी अपने स्कूटर या साइकिल सहित,निकल जाने को गलत नहीं मानते.नियमित रूप से फाटक के उपयोगकर्ता जानते हैं कि अभी किस ट्रेन के लिये फाटक बंद है,और अब फिर कितनी देर में बंद होगा. अक्सर रेल निकलने के इंतजार में खड़े बतियाते लोग कौन सी ट्रेन आज कितनी लेट या राइट टाइम है, पर चर्चा करते हैं. कोई भिखारिन इन रुके लोगों की दया पर जी लेती है, तो कोई फुटकर सामान बेचने वाला विक्रेता यहीं अपने जीवन निर्वाह के लायक कमा लेता है.

जैसे ही ट्रेन गुजरती है, फाटक के चौकीदार के एक ओर के गेट का लाक खोलने की प्रक्रिया के चलते, दोनो ओर से लोग अपने अपने वाहन स्टार्ट कर, रेडी, गेट, सेट, गो वाले अंदाज में तैयार हो जाते हैं. जैसे ही गेट उठना शुरू होता है, धैर्य का पारावार समाप्त हो जाता है. दोनो ओर से लोग इस तेजी से घुस आते हैं मानो युद्ध की दुदंभी बजते ही दो सेनायें रण क्षेत्र में बढ़ आयीं हों. इससे प्रायः दोनो फाटकों के बीच ट्रैफिक जाम हो जाता है ! गाड़ियों से निकला बेतहाशा धुआँ भर जाता है, जैसे कोई बम फूट गया हो ! दोपहिया वाहनों पर बैठी पिछली सीट की सवारियाँ पैदल क्रासिंग पार कर दूसरे छोर पर खड़ी, अपने साथी के आने का इंतजार करती हैं. धीरे धीरे जब तक ट्रैफिक सामान्य होता है, अगली रेल के लिये सिग्नल हो जाता है और फाटक फिर बंद होने को होता है. फाटक के बंद होने से ठीक पहले जो क्रासिंग पार कर लेता है,वह विजयी भाव से मुस्कराकर आत्म मुग्ध हो जाता है.

फाटक के उठने गिरने का क्रम जारी है.

स्थानीय नेता जी हर चुनाव से पहले फाटक की जगह ओवर ब्रिज का सपना दिखा कर वोट पा जाते हैं. लोकल अखबारों को गाहे बगाहे फाटक पर कोई एक्सीडेंट हो जाये तो सुर्खिया मिल जाती हैं. देर से कार्यालय या घर आने वालों के लिये फाटक एक स्थाई बहाना है. फाटक की चाबियाँ सँभाले चौकीदार अपनी ड्रेस में, लाल, हरी झंडिया लिये हुये पूरा नियँत्रक है, वह रोक सकता है मंत्री जी को भी कुछ समय फाटक के उस पार जाने से.

 

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव 

ए-1, एमपीईबी कालोनी, शिलाकुंज, रामपुर, जबलपुर, मो. ७०००३७५७९८




हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ श्री ओमप्रकाश जी की लघुकथाएं – #12 ☆ माँ तो माँ है! ☆ – श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का  हिन्दी बाल -साहित्य  एवं  हिन्दी साहित्य  की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी की लघुकथाएं ”  के अंतर्गत उनकी मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण लघुकथाएं आप प्रत्येक गुरुवार को पढ़ सकते हैं।  आज प्रस्तुत है उनकी लघुकथा  “माँ तो माँ है!”। )

 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी की लघुकथाएं – #12☆

 

☆ माँ तो माँ है!☆

 

रमा अपने बेटे को छाती से चिपका कर रो पड़ी, “सुनते हो जी ! कुछ करो ना ? ” उस की बोली निकल नहीं पा रही थी.

आज शाम से ही रमा के बेटे को उलटी दस्त होने लगे थे. जो रूकने का नाम नहीं ले रहे थे. उस ने डॉक्टर को दिखाया. दवा पिलाई. मगर दस्त थे कि बंद नहीं हुए. यह देख कर रमा अपने पुत्र को गोद में ले कर रात भर बैठी रही. वह अपनी सब सुधबुध खो चुकी थी.

तभी रमा के पति अविनाश की आँखें लग गई.

यह देख कर रमा चिल्लाई, “ये क्या है?” वह लगभग चीख पड़ी थी, “हमारा बेटा बीमार पड़ा है और आप नींद निकाल रहे है ?”

अविनाश हड़बड़ा कर उठ बैठा, “क्या हुआ ?”

“मेरे पुत्र की हालत देखो. इस के लिए कुछ भी करो. यह ठीक नहीं हुआ तो मैं मर जाऊंगी.”  वह तड़फ उठी, “तुम क्या जानो. माँ क्या होती है ?”

यह सुन कर अविनाश की आँखें फटी की फटी रह गईं, “माँ अपने बच्चे के लिए इतने दुख-दर्द झेलती है ?”

“हाँ, और नहीं तो क्या?” रमा कहने को तो कह गई. मगर, जब अविनाश को उठते हुए देखा तो पूछ बैठी, “अब कहाँ चल दिए ?”

“अपनी बीमार माँ को अनाथालय से लेने,” अविनाश ने कहा और अनाथालय की ओर चल दिया,  “माँ तो माँ होती है. चाहे वह तुम जैसी माँ हो या मेरे जैसे बेटे की माँ?’’

यह सुन कर रमा की आँखों में भी आँसू आ गए.

 

© ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

पोस्ट ऑफिस के पास, रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) मप्र

ईमेल  – [email protected]

मोबाइल – 9424079675




मराठी साहित्य – समाजपारावरून साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ पुष्प बारावे # 12 ☆ रक्षाबंधन :- स्नेह संवर्धन  ☆ – कविराज विजय यशवंत सातपुते

कविराज विजय यशवंत सातपुते

 

(समाज , संस्कृति, साहित्य में  ही नहीं अपितु सोशल मीडिया में गहरी पैठ रखने वाले  कविराज विजय यशवंत सातपुते जी  की  सोशल मीडिया  की  टेगलाइन माणूस वाचतो मी……!!!!” ही काफी है उनके बारे में जानने के लिए। जो साहित्यकार मनुष्य को पढ़ सकता है वह कुछ भी और किसी को भी पढ़ सकने की क्षमता रखता है।आप कई साहित्यिक,  सांस्कृतिक  एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं आज रक्षा बंधन के इस पर्व पर इस लेखमाला की शृंखला  के अंतर्गत  आलेख रक्षाबंधन :- स्नेह संवर्धन  को हम विशेष रूप से गुरुवार को प्रस्तुत कर रहे हैं । आप प्रत्येक शुक्रवार को उनके मानवीय संवेदना के सकारात्मक साहित्य को पढ़ सकेंगे।  )

 

☆ साप्ताहिक स्तंभ –समाज पारावरून – पुष्प  बारावे  # 12 ☆

 

रक्षाबंधन :- स्नेह संवर्धन   

 

*चिंधी बांधते द्रौपदी हरीच्या बोटाला* 

किंवा 

*रेशमाच्या धाग्यांनी सजली राखी पौर्णिमा* 

*बंधुत्वाच्या बंधुतेची दे प्रेरणा मजला*. 

अशा भावस्पर्शी ओळीतून ही भावस्पंदने मनात रूजली आहे.  पौराणिक आणि ऐतिहासिक काळात  संधी, तह, सलोखा,  सामंजस्य,  राज्य विस्तार, देशरक्षण,  अशा भावनेतून सुरू झालेली ही रक्षाबंधन परंपरा एक संस्कार क्षम सण  आहे.

समाजपारावरून  हा  कौटुंबिक विषय चर्चेला घेताना मन भरून आले.  पण सध्या साजरे होत  असणारे सण पाहिले की मन विषण्ण होते.  मूळ  उद्देश समजावून न घेता केवळ मनोरंजनाचे माध्यम आणि  एकत्र  येण्याचे निमित्त म्हणून  रक्षाबंधन  या सणांकडे पाहिले जाते.

आधुनिक काळात मात्र देणे घेणे यात नवी

पिढी जास्त गुंतलेली आहे.  भावनेला दिखाऊ पणाची आणि नात्याला हिशेबी व्यवहारीकतेची जोड मिळाल्याने या सणाचे मांगल्य,  पावित्र्य कुठेतरी हरवत चालले आहे. बहिणीचे रक्षण आणि बहिणीने भावाच्या दिर्घायुष्यासाठी केलेले औक्षण ,  देवाकडे केलेली प्रार्थना  ,भाऊ बहीण यांचे स्नेहभोजन हा हेतू या सणाचा बाजूला पडून या सणाकडे फक्त  एकत्र येण्याचे निमित्त म्हणून पाहिले जात आहे.

रक्षाबंधनाचा आणखी  एक हेतू म्हणजे   बहिणीने  भावाला राखीच्या नाजूक भावबंधनात बद्ध करताना  आपल्यावर  जर एखादे संकट आले तर तै निवारण करण्यासाठी केलेली विनंती आणि भावाने  आशिर्वाद देऊन रक्षण करण्याचे दिलेले वचन  हा  आहे.  यासाठी : आपला भाऊ सदैव सावलीप्रमाणे उभा असावा आजन्म त्याचे प्रेम,  स्नेह  बहिणीला लाभावा म्हणून बहाणीने केलेले स्नेहबंधन  म्हणजे रक्षाबंधन होय ……!

कौटुंबिक मालमत्तेत बहिणीला मिळणारा वाटा यावर  आता हे नाते  आपला तोल सांभाळत  आहे.  कित्येक वेळा बहिण भावाचे रक्षण करते अशी  उदाहरणे  आपल्याला पहायला मिळत आहेत.  अशा वेळी भाऊ आणि बहिण यांच्यातील भावनिक नाते,  एकमेकांना साथ देण्याची  आश्वासक भूमिका रक्षाबंधनाचा मूळ हेतू साध्य करू शकेल  असे मला वाटते.

भावाने बहिणीला किंवा बहिणीने भावाला काय दिले यापेक्षा परस्परांनी एकमेकांना  आपल्या ह्रदयात दिलेली जागा तो चंदनी पाट,  एकमेकांची वाट पहाताना पाणावलेले डोळे,  भेट झाल्यावर  उजळलेले चेहरे  आणि रेशमी राखीने अंगभर फिरणार्‍या  मोरपिशी  आठवणी या  रक्षाबंधनाची महती जास्त प्रगल्भ करतात.

बहिण लहान की मोठी या पेक्षा बहिण  आणि भाऊ यांनी एकमेकांना बहाल केलेली  अंतरीक माया ममतेची उंची या राखीला अलौकिक उंची प्राप्त करून देते. भावाला पोटभर जेवताना पाहून दाटून  आलेला बहिणीचा स्वर,  स्वतःची काळजी घे,  येत जा  या  वाक्यातला आपलेपणा हा सण साजरा करून जातो.  भावना,  विचार आणि आचार यांच्या  त्रिसूत्रीने हे रक्षाबंधन फक्त बहिणीची नाही तर प्रत्येक व्यक्तीमत्वात दडलेल्या माणसाची,  त्याच्यातल्या माणुसकीची रक्षा करणारे  आहे.

चंद्राच्या सोळा कला ज्या प्रमाणे कला,सुख,  समृद्धी,  यांची वृद्धी  आणि दुःख, दैन्य,  दारिद्र्य यांचा क्षय करतात त्या प्रमाणे भाऊ बहीणीचे हे नाते स्वभाव, कला, स्नेह यांच्या चांदण्याने फुलत राहो अशी कवी कल्पना या सणाचे महत्त्व  अधिक संवेदनशील करते.  राखी हे निमित्त  आहे  माणूस माणसाशी जोडला जाणे ही मूळ भावना हे भावबंधन हा सण शिकवून जातो हेच खरे.

 

✒  © विजय यशवंत सातपुते

यशश्री, 100 ब दीपलक्ष्मी सोसायटी,  सहकार नगर नंबर दोन, पुणे 411 009.

मोबाईल  9371319798.




मराठी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ सुजित साहित्य # 12 – रिक्षा ☆ – श्री सुजित कदम

श्री सुजित कदम

 

(श्री सुजित कदम जी  की कवितायेँ /आलेख/कथाएँ/लघुकथाएं  अत्यंत मार्मिक एवं भावुक होती हैं। इन सबके कारण हम उन्हें युवा संवेदनशील साहित्यकारों में स्थान देते हैं। उनकी रचनाएँ हमें हमारे सामाजिक परिवेश पर विचार करने हेतु बाध्य करती हैं।  

अक्सर हमारे रिश्तों के साथ कई क्षण, कई जीवित और अजीवित भी जुड़े होते हैं।  जो उनके जीवित रहते भी और जाने के बाद भी उनकी स्मृति दिलाते रहते हैं। मैं श्री सुजीत जी की अतिसंवेदनशील एवं हृदयस्पर्शी रचनाओं का कायल हो गया हूँ। पता नहीं क्यों, उनकी प्रत्येक कवितायें कालजयी होती जा रही हैं, शायद यह श्री सुजीत जी की कलम का जादू ही तो है!  निश्चित ही श्री सुजित  जी इस सुंदर रचना के लिए भी बधाई के पात्र हैं। हमें भविष्य में उनकी ऐसी ही हृदयस्पर्शी कविताओं की अपेक्षा है। प्रस्तुत है श्री सुजित जी की अपनी ही शैली में  हृदयस्पर्शी  कविता   “रिक्षा ”। )

☆ साप्ताहिक स्तंभ – सुजित साहित्य #12 ☆ 

 

☆ रिक्षा ☆ 

 

दारा समोर उभी असलेली

रिक्षा पाहीली की…

बाप आठवल्या शिवाय रहात नाही

आणि रिक्षा बरोबरच दिवस भर

राबणारा माझा बाप आजही

डोळ्यासमोरून जात नाही

कारण…

पहाटेच्या उशाला अंधार असतानाच

माझा बाप रिक्षा घेऊन घरातून

बाहेर पडायचा आणि

दिवसभराच्या खर्चाची

सारी गणित सोडवूनच

पुन्हा घराकडं परतायचा.

माझ्या खर्चा साठी त्यानं कधी

स्वतः ची मुठ आवळून धरलीच नाही

आणि माझ्या बापाकडं मी

कोणत्या गोष्टीसाठी हट्ट असा

केलाच नाही..कारण..

माझ्या मनातलं त्याला सारं काही

न बोलताच कळायचं आणि

त्याला रिक्षा चालवताना बघितलं की

माझं काळीज..

त्याच्या कपड्या सारखंच

मळकटलेलं वाटायचं…!

माझा बाप कधी कधी

रिक्षातचं अंगाची घडी करून

झोपायचा..

तेव्हा त्याच्या इतका साधा माणूस

मला दुसरा कुणीच नाही दिसायचा…!

घरासारखीच त्याला तेव्हा

रिक्षा ही जवळची वाटायची अन्

रिक्षात बसल्यावर त्याला

त्याची मायच भेटल्यासारखी वाटायची पण…

आता मात्र दारा समोर

उभी असलेली रिक्षा

दिवसेंदिवस खचत चाललीय

आणि…

बापाच्या आठवणीत ती ही आता

शेवटच्या घटका मोजू लागलीय…!

 

…©सुजित कदम

मो.7276282626