हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ समय चक्र # 211 ☆ बाल गीत – चित्र बनाएँ धूम मचाएँ ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ ☆

डॉ राकेश ‘चक्र

(हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी  की अब तक कुल 148 मौलिक  कृतियाँ प्रकाशित। प्रमुख  मौलिक कृतियाँ 132 (बाल साहित्य व प्रौढ़ साहित्य) तथा लगभग तीन दर्जन साझा – संग्रह प्रकाशित। कई पुस्तकें प्रकाशनाधीन। जिनमें 7 दर्जन के आसपास बाल साहित्य की पुस्तकें हैं। कई कृतियां पंजाबी, उड़िया, तेलुगु, अंग्रेजी आदि भाषाओँ में अनूदित । कई सम्मान/पुरस्कारों  से  सम्मानित/अलंकृत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बाल साहित्य के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य श्री सम्मान’ और उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान द्वारा बाल साहित्य की दीर्घकालीन सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘बाल साहित्य भारती’ सम्मान, अमृत लाल नागर सम्मानबाबू श्याम सुंदर दास सम्मान तथा उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारी संस्थान  के सर्वोच्च सम्मान सुमित्रानंदन पंतउत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सहित पाँच दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं गैर साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरुस्कृत। 

 आदरणीय डॉ राकेश चक्र जी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 संक्षिप्त परिचय – डॉ. राकेश ‘चक्र’ जी।

आप  “साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र” के माध्यम से  उनका साहित्य प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – समय चक्र – # 211 ☆

बाल गीत – चित्र बनाएँ धूम मचाएँ ☆ डॉ राकेश ‘चक्र’ 

चित्र बनाएँ

धूम मचाएँ।

सुमन , राम के मन हरषाएँ।।

 *

चित्र बनाते चंदा मामा

चंद्रयान भारत लिख रामा

नई प्रीत लिख रंग जमाएं।

चित्र बनाएँ

धूम मचाएँ।

 *

चित्र बनाएँ सप्तऋषी के।

जोकर वाली हँसी – खुशी के।

लप्पा – लोरी मिलकर गाएँ।

चित्र बनाएँ

धूम मचाएँ।।

 *

चित्र बनाएँ तारा ध्रुव के।

राधा , सीता जय गणपत के।

पूर्व दिशा में रवि मुस्काएँ।

चित्र बनाएँ

धूम मचाएँ।।

 *

चित्र बनाएँ माँ , बापू के।

पर्वत , सरिता , तरु , टापू के।

चित्र सभी को मन – मन भाएँ।

चित्र बनाएँ

धूम मचाएँ।।

© डॉ राकेश चक्र

(एमडी,एक्यूप्रेशर एवं योग विशेषज्ञ)

90 बी, शिवपुरी, मुरादाबाद 244001 उ.प्र.  मो.  9456201857

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ तन्मय साहित्य #236 – कविता – ☆ चलाचली की बेला… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी अर्ध शताधिक अलंकरणों /सम्मानों से अलंकृत/सम्मानित हैं। आपकी लघुकथा  रात  का चौकीदार”   महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित। आप हमारे प्रबुद्ध पाठकों के साथ  समय-समय पर अपनी अप्रतिम रचनाएँ साझा करते रहते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कविता चलाचली की बेला” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #236 ☆

☆ चलाचली की बेला… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

चलाचली की बेला

गठरी गाँठ लगा लें

खोया जो उसको भूलें

पाया जितना कुछ

उसे सँभालें।

 

बेचैनी उदासियों को

इक तरफ फेंक दें

रहे न शेष प्रमाद

तमस को समूल मेट दें

गीत लिखे उजियारे के जो

मुक्तकंठ से उनको गा लें

चलाचली की……

 

मेले-ठेले गाँव, शहर

कस्बे बस्ती में

क्या अच्छा क्या बुरा घटा 

जग की कश्ती में,

जीवन सागर के प्रवाह सँग

निज अन्तर्सम्बन्ध बना लें

चलाचली की……

 

पुण्याई-सत्कर्म साथ

गठरी में रख लें

पूर्व रवाना होने के

फिर देख-परख लें,

अब तो मनवा मोहपाश की

त्यागे सब मायावी चालें

चलाचली की……

 

प्रश्न करेंगे ऊपर

क्या धरती से लाये

गए लक्ष्य लेकर जो

वह पूरा कर आये,

वहाँ खुलेंगे पोथी-पन्ने

साँच-झूठ के उजले-काले

चलाचली की……।।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ जय प्रकाश के नवगीत # 60 ☆ पहचान… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय नवगीत “पहचान…” ।

✍ जय प्रकाश के नवगीत # 60 ☆ पहचान… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

चिट्ठियाँ अब

डाक से आती नहीं

मौन पीती

जी रही अभिव्यक्तियाँ ।

 

दौर है मोबाइलों का

एस एम एस बन गए संदेश

सूचनाओं तक हुए सीमित

जान पाते नहीं मन के क्लेश

 

बात करते

छलकती आँखें

पसर जाती

होंठों पर हैं चुप्पियाँ ।

 

उँगलियों से नेट पर

कटते सुबह से शाम तक दिन

उम्र के सिमकार्ड पर नचती

ज़िंदगी रिंगटोन सी पल-छिन

 

आदमी का

नाम इक नंबर

है यही

पहचान की मजबूरियाँ ।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – चुप्पी – 21 ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि –  चुप्पी – 21 ? ?

(लघु कविता संग्रह – चुप्पियाँ से)

तुम्हारी चुप्पी में

शब्दों की

गूँज होती है,

मैं निर्निमेष

देख रहा हूँ

बिलोने की ध्वनि में

अंतर्भूत

माखन की अनुगूँज!

© संजय भारद्वाज  

प्रातः 9:39 बजे

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ आषाढ़ मास साधना ज्येष्ठ पूर्णिमा तदनुसार 21 जून से आरम्भ होकर गुरु पूर्णिमा तदनुसार 21 जुलाई तक चलेगी 🕉️

🕉️ इस साधना में  – 💥ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 💥 मंत्र का जप करना है। साधना के अंतिम सप्ताह में गुरुमंत्र भी जोड़ेंगे 🕉️

💥 ध्यानसाधना एवं आत्म-परिष्कार साधना भी साथ चलेंगी 💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 64 ☆ समुंदर की है मुमकिन थाह लेना… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆

श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “समुंदर की है मुमकिन थाह लेना“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 64 ☆

✍ समुंदर की है मुमकिन थाह लेना… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे 

अभी जी भर तुझे देखा नहीं है

तू है क्या वक़्त जो ठहरा नहीं है

सभी अब मोहतरम सत्ता में आकर

है इनमें कौन जो नंगा नहीं है

 *

मज़ारें मुन्तज़िर अज़दाद की सब

चढ़ाने गुल कोई आता नहीं है

 *

जहां के झूठ सब रिश्ते है तन के

किसी से रूह का नाता नहीं है

 *

किताबों में पढ़े है इनके किस्से

शरीफ इंसान पर मिलता नहीं है

 *

समुंदर की है मुमकिन थाह लेना

दिलों के जितना ये गहरा नहीं है

 *

धजी को सांप छोड़ो तुम बनाना

समझ से अब कोई बच्चा नहीं है

 *

घमंडी का न देता साथ भाई

विभीषण ने किया धोखा नहीं है

 *

मशीनों का अरुण है हाथ इसमें

लियाकत भर से तू जीता नहीं है

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ कादम्बरी # 61 – रूप का गर्व मत करो इतना… ☆ आचार्य भगवत दुबे ☆

आचार्य भगवत दुबे

(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर आचार्य भगवत दुबे जी को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया है।सीमित शब्दों में आपकी उपलब्धियों का उल्लेख अकल्पनीय है। आचार्य भगवत दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें 👉 ☆ हिन्दी साहित्य – आलेख – ☆ आचार्य भगवत दुबे – व्यक्तित्व और कृतित्व ☆. आप निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे विशेष अनुरोध पर आपने अपना साहित्य हमारे प्रबुद्ध पाठकों से साझा करना सहर्ष स्वीकार किया है। अब आप आचार्य जी की रचनाएँ प्रत्येक मंगलवार को आत्मसात कर सकेंगे।  आज प्रस्तुत हैं आपकी एक भावप्रवण रचना – रूप का गर्व मत करो इतना।)

✍  साप्ताहिक स्तम्भ – ☆ कादम्बरी # 61 – रूप का गर्व मत करो इतना… ☆ आचार्य भगवत दुबे ✍

रूप का गर्व मत करो इतना 

आसमाँ पर, नहीं उड़ो इतना

*

वक्त पर काम, हम ही आयेंगे 

जुल्म अपनों पे, न करो इतना

*

नागिनी ये लटें तुम्हारी हैं 

खोलकर मत इन्हें रखो इतना

*

किसकी, नीयत खराब हो जाये 

सब पर, विश्वास मत करो इतना

*

कौन, कब छीन ले तुम्हें मुझसे 

तुम अकेले नहीं फिरो इतना

*

जान मेरी निकलने लगती है 

दूर, मुझसे नहीं रहो इतना

https://www.bhagwatdubey.com

© आचार्य भगवत दुबे

82, पी एन्ड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी, पोस्ट गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – मनन चिंतन ☆ संजय दृष्टि – चुप्पी – 20 ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं।)

? संजय दृष्टि –  चुप्पी – 20 ? ?

(लघु कविता संग्रह – चुप्पियाँ से)

चुपचाप उतरता रहा

दुनिया का चुप

मेरे भीतर,

मेरी कलम चुपचाप

चुप्पी लिखती रही।

© संजय भारद्वाज  

प्रातः 9:26 बजे

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ आषाढ़ मास साधना ज्येष्ठ पूर्णिमा तदनुसार 21 जून से आरम्भ होकर गुरु पूर्णिमा तदनुसार 21 जुलाई तक चलेगी 🕉️

🕉️ इस साधना में  – 💥ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 💥 मंत्र का जप करना है। साधना के अंतिम सप्ताह में गुरुमंत्र भी जोड़ेंगे 🕉️

💥 ध्यानसाधना एवं आत्म-परिष्कार साधना भी साथ चलेंगी 💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ मनोज साहित्य # 135 – मनोज के दोहे ☆ श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” ☆

श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत हैं “मनोज के दोहे ”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 135 – मनोज के दोहे ☆

प्रिये हुआ मन अनमना, चली गई तुम छोड़।

सूना-सूना घर लगे, अजब लगे यह मोड़।।

*

अकथ परिश्रम कर रहे, मोदी जी श्री मान।

पार चार सौ चाहते,  माँगा था वरदान।।

*

गिरे हमारे आचरण, का हो अब प्रतिरोध।

तभी प्रगति के पथ चढ़ें, यही रहा है शोध।।

*

न दिखतीं अमराईयाँ, कटे वृक्ष की मेढ़।

कहाँ गईं हरियालियाँ, चाट गईं हैं भेड़।।

*

अधिक नहीं अनुपात में, हो भोजन का लक्ष्य।

अनुशासित जीवन जिएँ, यही बड़ा है कथ्य।।

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ व्यंग्य / आलेख # 90 – देश-परदेश – चर्चा : राष्ट्रीय विवाह ☆ श्री राकेश कुमार ☆

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” ज प्रस्तुत है व्यंग्य/आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ व्यंग्य # 90 ☆ देश-परदेश – चर्चा : राष्ट्रीय विवाह ☆ श्री राकेश कुमार ☆

खिलाड़ी और बॉलीवुड के विवाह की चर्चा तो होती ही रहती हैं। कुछ दिन पूर्व रामायण परिवार की सुपुत्री सोनाक्षी का विवाह चर्चा और विवाद में रहा हैं। अभिताभ बच्चन का विवाह के फोटो में ना दिखना आदि। जब तक कोई और फिल्मी विवाह नहीं हो जाता तब तक इसके किस्से और अफवाहें गर्म रहेंगे।

इसी बीच एक भारतीय आर्थिक भगोड़े ने अपने पुत्र का विवाह लंदन में आयोजित कर दिया। कुछ चर्चा भी हुई, विशेष कर एक अन्य चर्चित नाम ललित मोदी उपस्थित थे। चोर चोर मोसरे भाई।

हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट आई है, जिसमें ये जानकारी दी गई है, कि भारतीय शिक्षा से अधिक विवाह में खर्च करते हैं। इस बात का राष्ट्रीय विवाह जोकि 12 जुलाई को अम्बानी परिवार में होने जा रहा है, से कोई दूर दूर तक संबंध नहीं हैं।

विवाह पूर्व आयोजनों को प्रोहत्सन देने के लिए देश व्यापी प्रचार के लिए दो कार्यक्रम तो संपन्न हो चुके हैं। ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी हैं, मेरे व्हाट्स एपिया दोस्तों।

विषय राष्ट्रीय है, निमंत्रण पत्र, मेहमान, स्थान, भोजन, रिटर्न गिफ्ट, आदि लंबी सूची है। अलग अलग विषयों पर चर्चा भी तो अलग अलग ही होनी चाइए।

हमने तो आशीर्वाद के रूप में प्रति माह कुछ राशि जियो के जुलाई माह से बढ़े हुए बिल के माध्यम से देना तय कर लिया हैं। आप भी तो कुछ तय करें।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान)

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # 197 – कथा क्रम (स्वगत)… ☆ स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी  हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं  आपका भावप्रवण कविता – कथा क्रम (स्वगत)।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # 197 – कथा क्रम (स्वगत)… ✍

(नारी, नदी या पाषाणी हो माधवी (कथा काव्य) से )

क्रमशः आगे…

जाओ

इनका अभीष्ट सिद्ध करो।

मूक माधवी

चल पड़ी

गालव के पीछे

जैसे

एक सीधी गाय

जाती है

वधिक के पीछे

वध स्थल की ओर।

(स्तब्ध निस्तब्ध और प्रश्न हीन )

माधवी के साथ

चले गालव

और

पहुंचे

इच्वाकुवंशी नृपतिशिरोमणि

महापराक्रमी

हर्यश्व के पास

जो थे

चतुरंगिनी सेना संपन्न ।

गालव ने

शुभाशीष देते हुए

स्पष्ट किया

आने का प्रयोजन।

राजेन्द्र

तुम चाहो तो

शुल्क देकर

इस सौन्द्रर्यवती से

कर सकते हो

विवाह

 क्रमशः आगे —

© डॉ राजकुमार “सुमित्र” 

साभार : डॉ भावना शुक्ल 

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares