मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ हे शब्द अंतरीचे # 181 ☆ पहिला पाऊस… ☆ महंत कवी राज शास्त्री ☆

महंत कवी राज शास्त्री

?  हे शब्द अंतरीचे # 181 ? 

☆ पहिला पाऊस… ☆ महंत कवी राज शास्त्री ☆

पहिला पावसाळा, सुचते कविता कुणाला

पहिला पावसाळा, चिंता पडते कुणाला.!!

*

पहिला पावसाळा, गळणारे छत आठवते

पहिला पावसाळा, राहते घर प्रश्न विचारते.!!

*

पहिला पावसाळा, शेतकरी लागतो कामाला

पहिला पावसाळा, चातकाचा आवाज घुमला.!!

*

पहिला पावसाळा, नदी नाले सज्ज वाहण्या

पहिला पावसाळा, झरे आसूसले कूप भरण्या.!!

*

पाहिला पावसाळा, थंड होय धरा संपूर्ण

पहिला पावसाळा, इच्छा होवोत सर्व पूर्ण.!!

*

पहिला पावसाळा, शालू हिरवा प्राची पांघरेल

पहिला पावसाळा, चहू बाजू निसर्ग बहरेल.!!

*

पहिला पावसाळा, छत्री भिजेल अमर्याद भोळी

पहिला पावसाळा, पिकेल शिवार तरच पोळी.!!

© कवी म.मुकुंदराज शास्त्री उपाख्य कवी राज शास्त्री

श्री पंचकृष्ण आश्रम चिंचभुवन, वर्धा रोड नागपूर – 440005

मोबाईल ~9405403117, ~8390345500

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ.गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार # 249 ☆ कथा-कहानी ☆ जन्मदाता ☆ डॉ कुंदन सिंह परिहार ☆

डॉ कुंदन सिंह परिहार

(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं।   हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं।  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं।  उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय कहानी – जन्मदाता ‘। इस अतिसुन्दर रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # 249 ☆

☆ कथा-कहानी ☆ जन्मदाता 

गायत्री को उनके आने की जानकारी थी। बीच-बीच में फोन आते रहते थे— कभी हरद्वार से, अभी वृन्दावन से, कभी बनारस से।ज़्यादा पूछताछ नहीं करते थे, न गृहस्थी के बारे में कोई सवाल करते थे। बस, ‘आनन्द तो है न?’ बच्चों से बात कर लेते थे। अचानक ही कभी प्रकट हो जाते थे। एक-दो दिन रुकते, फिर डेरा समेट कर बढ़ जाते। गायत्री भी उन्हें रुकने के लिए नहीं कहती थी।जैसे आना वैसे ही जाना। मन में कोई उद्वेग नहीं होता।

इस बार तीन दिन पहले फोन आया था कि गायत्री के शहर में विशाल यज्ञ है। कुछ बड़े सन्त आएँगे। वे खुद भी एक हफ्ते वहाँ रहेंगे। यह निश्चित नहीं कि गायत्री के पास कितना रहेंगे, लेकिन कम से कम एक-दो दिन ज़रूर रहेंगे। गायत्री के पति समर ने बताया था कि गोल बाज़ार में बड़ा सा शामियाना लग गया है और यज्ञशाला का निर्माण हो रहा है। शायद उसी में आएँगे। शहर में दो-तीन जगह आयोजन के बैनर भी दिखाई पड़े थे।

कभी दामाद यानी समर फोन उठा ले तो उसी से बात कर लेते हैं। कहते हैं, ‘गृहस्थी में आदमी सारी उम्र कोल्हू का बैल बना रहता है। आँखों पर माया की पट्टी और गोल गोल चक्कर। ऐसे ही उम्र चुक जाती है और हाथ कुछ नहीं आता। निवृत्ति में ही सच्चा सुख है। बिना खोये कुछ नहीं मिलता। सांसारिक सुख तो मृगतृष्णा है।’

उसे समझाते हैं कि इस संसार को तन से भले ही न छोड़ा जाए लेकिन मन से तो छोड़ा ही जा सकता है। हर गृहस्थ को निर्लिप्त होकर अपना कर्म करना चाहिए। काम करें लेकिन आसक्ति रहित होकर। कीचड़ में कमल की तरह।

समर थोड़ी देर उनकी बात सुनता है, फिर फोन गायत्री को पकड़ा देता है। कहता है, ‘तुम्हीं बात करो।’ बाद में गायत्री से कहता है, ‘ये सब बातें आज की ज़िन्दगी में कहाँ संभव हैं?अपने काम में पूरी तरह ‘इनवाल्व’ हुए बिना कैसे रहा जा सकता है?’

गायत्री जवाब देती है, ‘उनकी बातें सुनते जाओ। ज़िन्दगी तो अपने हिसाब से ही चलेगी।’

इस बार वे नियत दिन पर आ गये। सबेरे सबेरे ऑटो आकर रुका और दरवाज़े की घंटी बजी। गायत्री ने बाहर आकर देखा तो एक दस-बारह साल का साधु-वेश धारी बालक दरवाज़े के बाहर सकुचता सा खड़ा मिला। सामने ऑटो के भीतर वे बैठे थे। उनका नियम है कि जब तक घर का व्यक्ति प्रवेश करने के लिए प्रार्थना न करे, वे सवारी से नहीं उतरते। गायत्री की प्रार्थना पर वे ऑटो से उतरे। वे ही गेरुआ वस्त्र, लंबे केश और दाढ़ी। केश लगभग पूर्णतया श्वेत। चेहरे पर खूब प्रफुल्लता और निश्चिंतता। साथ के बालक  का सिर मुंडित है। समर ने ऑटो का भुगतान कर दिया।

उनके लिए पहले से ही एक कमरा खाली कर दिया था। पूरा कमरा धो कर एक तरफ उनके लिए पूजा-स्थान बना दिया गया था। भीतर आकर वे तकिये के सहारे उठंग कर गायत्री के हाल-चाल लेने लगे। फिर दोनों बच्चों को बुलाकर उनके सिर पर स्नेह से हाथ फेरा, थैली में से मिठाई और मेवा निकालकर दोनों को दिया। बच्चे जानते हैं कि वे नाना जी हैं।

उनके साथ आए बालक का नाम अमृतानंद है। अपने भविष्य के लिए ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से उनका शिष्य बन गया है। उनके साथ ही हर जगह जाता है। साधु-वेश के बावजूद उसका स्वभाव सामान्य बालक का ही है। टीवी पर रोचक कार्यक्रम देखकर आँखें जम जाती हैं। अगल-बगल बच्चों को खेलते देख उसके हाथ पाँव भी सिहरने लगते हैं। लेकिन उसकी एक आँख हमेशा गुरुजी पर रहती है। गुरुजी दोपहर को नींद में हों तो घर के बच्चों के साथ मज़े से खेल कूद लेता है।

लेकिन पिता के आने से गायत्री के मन में कोई विशेष खुशी या उत्साह नहीं होता। लंबे अंतरालों पर उनके आने के बावजूद ठंडक जैसी बनी रहती है। उनकी उपस्थिति अनुपस्थिति से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, न ही कोई लहर उठती है। सब कुछ पूर्ववत चलता रहता है। दोनों बहनों, गीता और गौरी को उनके आने की खबर ज़रूर दे देती है।

गायत्री के बेडरूम में पुराना फोटो टँगा है— माता-पिता और चारों भाई बहन। तब गायत्री नौ दस साल की रही होगी। दोनों बहनें उससे छोटी हैं। विशू तब तीन-चार साल का रहा होगा। पिता के माथे पर लाल बिन्दी है। चित्र में माँ का चेहरा देखते उसका गला भर आता है।

उसे याद आता है सबेरे वे चारों, दो दो माँ के आजू-बाजू लेटे रहते थे। माँ उन्हें दुलारतीं, पुराणों की कथाएँ सुनाती रहतीं। उस वक्त उनके चेहरे पर ऐसा अलौकिक आनन्द  दमकता जैसे सारी सृष्टि उनकी बाँहों में सिमट गयी हो। गायत्री को वैसा सुख फिर जीवन में नहीं मिला।

पिताजी सरकारी दफ्तर में मुलाज़िम थे, लेकिन वे जीवन भर लापरवाह और गैरजिम्मेदार ही रहे। घर से निकलने पर कब लौटेंगे, ठिकाना नहीं। जेब में पैसे और हाथ में थैला लेकर सामान लेने निकलते और कहीं गप- गोष्ठी में दो-तीन घंटे गुज़ार कर वैसे ही खाली थैला हिलाते वापस आ जाते। उनके ऐसे आचरण से घर में क्या दिक्कत होती है इसे लेकर वे ज़्यादा परेशान नहीं होते थे। कभी किसी साहित्यिक या धार्मिक महफिल में जम जाते तो सारी रात वहीं गुज़र जाती। माँ सारी रात या तो करवटें बदलती रहतीं या कमरे में उद्विग्न टहलती रहतीं। उन पर क्या गुज़रती थी यह पिता महसूस नहीं कर पाते थे। बच्चों को स्कूल के लिए समय से उठाने से लेकर उनकी फीस समय से जमा करवाने तक की सारी फिक्र माँ को ही करनी पड़ती थी। पिता के ऐसे रवैये के कारण माँ के लिए कहीं आना-जाना मुश्किल रहता था। वे घर में ही बँध कर रह गयी थीं।

फिर माँ के सिर में भारीपन और दर्द रहने लगा था। पिता ने पहले टाला-टूली की,फिर डाक्टर को दिखाया। डाक्टर ने जाँच-पड़ताल के बाद कहा, ‘ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। रोज एक गोली खानी पड़ेगी। गोली कभी बन्द नहीं करना है।’ लेकिन पिता गोली लाना भूल जाते। वैसे भी उन्हें एलोपैथी में भरोसा नहीं था। कहते, ‘ये एलोपैथी की दवाएँ जितना ठीक करती हैं उतना शरीर में जहर इकट्ठा करती हैं। अपना देसी सिस्टम ठीक होता है।’ नतीजतन माँ हफ्तों बिना दवा के रह जातीं।

फिर वह मनहूस दिन आया जब रोज सबेरे पाँच बजे उठने वाली माँ सोती ही रह गयीं। अफरा-तफरी में पास के अस्पताल ले जाने पर पता चला कि रक्तचाप बढ़ने के कारण मस्तिष्क में रक्तस्राव हो गया। माँ फिर होश में नहीं आयीं। उनके चेहरे पर चारों बच्चों की उम्मीद भरी निगाहें चिपकी थीं, लेकिन उन्होंने दूसरे दिन दोपहर सबसे नाता तोड़ लिया।

पिता उस दिन से गुमसुम हो गये। माँ के सारे कृत्य तो उन्होंने किये, लेकिन वे जैसे गहरे सोच-विचार में डूब गये। बच्चों से भी संवाद न के बराबर हो गया। बच्चे सांत्वना के लिए पिता की तरफ देखते थे, लेकिन पिता कुछ अपनी ही उधेड़बुन में लगे हुए थे। ऐसा लगता था वे सब चीज़ों के प्रति तटस्थ, उदासीन हो गये थे।

माँ की तेरहीं के दिन उन्होंने अचानक विस्फोट कर दिया। घर में जुटे रिश्तेदारों के बीच उन्होंने दोनों हाथ उठाकर घोषणा कर दी, ‘मैं अब सन्यास ले रहा हूँ। सांसारिक रिश्तों को तोड़ रहा हूँ। मेरे पास यह मकान है, दफ्तर में प्राविडेंट फंड का पैसा है। कोई चाहे तो इन सब चीज़ों को ले ले और इन बच्चों की ज़िम्मेदारी सँभाल ले। मेरी तरफ से सब खत्म।’

संबंधियों ने इसे उन पर अचानक आयी विपत्ति और दुख का परिणाम माना। उन्हें समझाया बुझाया, मासूम बच्चों के मुँह की तरफ देखने को कहा। जैसे तैसे उन्हें शान्त कराया गया।

लेकिन इसके दो दिन बाद ही वे बच्चों को सोता छोड़ अचानक गायब हो गये। घर में कोहराम मच गया। पिता से छोटे दो भाई थे, दोनों शहर में ही थे। खबर मिली तो दोनों दौड़े आये। बच्चों को समझाया बुझाया। बड़े चाचा चारों बच्चों को अपने घर ले गये। उनके अपने तीन बच्चे थे— दो बेटे और एक बेटी। अब कुल मिलाकर सात हो गये। बड़े चाचा की जनरल गुड्स की दुकान थी। ठीक-ठाक चलती थी।

पिता गायब हुए हुए तो चार साल तक  गुम ही रहे। बड़े चाचा ने उनके मकान को किराये पर चढ़ा दिया और अपनी बाँहें कुछ और लंबी करके बच्चों को उनमें समेट लिया। गायत्री उनकी सबसे बड़ी बेटी हो गयी। महत्वपूर्ण कामों में उसकी सलाह ली जाने लगी। उनके लिए वे चारों सन्तानें उनके अपने बेटी बेटे थे, भतीजियाँ या  भतीजा नहीं। बड़े चाचा खुद जो भी परेशानी महसूस करते हों, उन्होंने घर में बच्चों को कभी उसकी भनक नहीं लगने दी। कैसी भी चिन्ता हो, वह बच्चों के सामने निश्चिंत और प्रसन्न बने रहते। सब बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया और हैसियत के मुताबिक सब की शादी की। समाज को उनके परिवार में घटी घटना का पता था, इसलिए समाज के लोगों ने उनके साथ काफी उदारता बरती।

चार साल बाद गायत्री के पिता अचानक साधुवेश में प्रकट हुए। आये तो ऐसे जैसे कुछ हुआ ही नहीं। बच्चों के लिए अब वह एक अजूबा थे। बुलाने पर ही वे पास आते थे। उन्होंने ‘सब ठीक है?’ के छोटे से प्रश्न में सब को समेट कर अपना फर्ज़ पूरा कर लिया। ज़्यादा कुछ पूछना नहीं। पहले जैसे ही बेफिक्र। भाइयों ने उनका हालचाल पूछा तो जवाब मिला, ‘आनन्द ही आनन्द है। सही मार्ग मिल गया। जन्म सुधर गया।’ दो दिन रहकर वे फिर अंतर्ध्यान हो गये। फिर ऐसे ही उनका आना-जाना होने लगा। सब धीरे-धीरे उनके आने जाने के प्रति तटस्थ हो गये।

बेटियों की शादी के बाद वे वहाँ भी गाहे-बगाहे पहुँचने लगे। बस, एकाएक पहुँच जाते  और फिर एक-दो दिन रुक कर अचानक ही पोटली उठाकर चल देते। शुरू में दामादों को उन्हें समझने और उनके साथ ‘एडजस्ट’ करने में दिक्कत हुई, फिर वे भी आदी हो गये।

इस बार गायत्री के घर आने से पहले उन्होंने दोनों भाइयों को खबर दे दी थी कि वहाँ आकर मिलें। सन्तों के प्रवचन सुनने का लाभ भी मिल जाएगा। गायत्री को वे बता चुके थे कि अपने अखाड़े में अब उनकी पोज़ीशन बहुत ऊपर है, बस बड़े महन्त जी के बाद उन्हीं को समझो।

कॉलोनी के लोग उन्हें जानने लगे थे। उनका साधुवेश वैसे भी लोगों को आकर्षित करता था। लोग जान गये थे कि वे मिस्टर त्रिवेदी के ससुर हैं। अब उनके आने पर दो-चार लोग श्रद्धा भाव से उनके पास आ बैठते थे।

दोनों चाचा बड़े भैया के निर्देश पर पहुँच गये। बड़ी चाची भी पहुँचीं। सोचा इसी बहाने गायत्री से भेंट हो जाएगी। जेठ जी के जाने के बाद से वे ही गायत्री और उसके भाई-बहनों की माँ रहीं और उन्होंने अपने ऊपर आयी ज़िम्मेदारी को खूब निभाया भी। कभी भी जेठ जी के बच्चों को अन्तर महसूस नहीं होने दिया। जीवन की कठिन परीक्षा पति-पत्नी दोनों ने खूब अच्छे अंको से पास की। इसीलिए गायत्री पिता के आने से ज़्यादा खुश बड़े चाचा और चाची के आने से हुई।

शाम को सभी लोग प्रवचन सुनने गये। मंच पर प्रवचनकर्ताओं के साथ गायन-मंडली भी विराजमान थी। प्रवचन के बीच में प्रवचनकर्ता गायन शुरू कर देते और संगीत-मंडली वाद्ययंत्रों के साथ उन्हें सहयोग देने में लग जाती। गायत्री, दोनों चाचा और चाची देर तक प्रवचन सुनते रहे। पिता पहले ही वहाँ पहुँच गये थे, लेकिन वे कहीं अन्यत्र व्यस्त थे।

प्रवचन-स्थल के बाहर अनेक दूकानें सजी थीं जिनमें मालाएँ, शंख, पूजा-पात्र, हवन- सामग्री, धार्मिक पुस्तकें, देवियों-देवताओं के चित्र उपलब्ध थे।

रात को पिता आ गये। दोनों भाइयों से बात करते रहे, किन्तु उनकी रूचि पारिवारिक और सामाजिक मसलों में नहीं थी। मित्रों, रिश्तेदारों की सामान्य जानकारी लेकर वे अपने अनुभव सुनाने में लग गये। कहाँ रहे, कहाँ कहांँ घूमे, किन किन सन्तों की संगत की, यह सब बताते रहे। पारिवारिक और सामाजिक प्रसंग उठते ही उनका ध्यान भटकने लगता। उस दुनिया में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी।

दूसरे दिन सबेरे स्नान-पूजा से निवृत्त होकर वे जल्दी तैयार हो गये। बोले, ‘आज से यज्ञ शुरू होगा। पति-पत्नी जोड़े से यज्ञ के लिए बैठेंगे। मुझे वहाँ प्रबंध देखना होगा। अब दिन भर वहीं रहना पड़ेगा। आगे का जैसा कार्यक्रम होगा, बताऊँगा।’

वे निस्पृह भाव से चले गये। बेटी या भाइयों को छोड़ने का कोई दुख उनके चेहरे पर दिखायी नहीं पड़ा। घर छोड़कर जाने के बाद वे जितनी बार भी गायत्री के पास लौटे, उन्होंने कभी अपने कदम पर पश्चात्ताप ज़ाहिर नहीं किया, न ही कभी उस प्रसंग को उठाया। जैसे जो उन्होंने किया, सब सामान्य और उचित था।

उनके जाने के बाद बड़े चाचा भावुक हो गये। हाथ जोड़कर बोले, ‘बड़े भाग्यशाली हैं। सही रास्ता मिल गया। लोक-परलोक सुधर गया। एक हम जैसे लोग हैं जो जिन्दगी भर मिट्टी गोड़ते रह गये। खाली हाथ आये, खाली हाथ चले जाएँगे।’

गायत्री पिता द्वारा खाली किये गये कमरे में सामान जमाने में व्यस्त थी। बड़े चाचा की बात सुनकर रुक कर बोली, ‘चाचा जी, अफसोस मत करिए। आपके मिट्टी गोड़ने से हम चार प्राणियों की जिन्दगी मिट्टी होने से बच गयी, वर्ना हमारे तो दोनों लोक बिगड़ने वाले थे। भरोसा रखिए, जिस दिन आपके कर्मों का हिसाब होगा, आप नुकसान में नहीं रहेंगे।’

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # 248 – क्षणभंगुरता ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆  संजय उवाच # 248 क्षणभंगुरता ?

इन दिनों घर पर अकेला हूँ। वॉशिंग मशीन के बजाय हाथ से कपड़े धोने को सदा प्राथमिकता देता रहा हूँ। कपड़े भी दो-चार ही हैं, सो आज भी यही सुविधाजनक लगा।

कपड़ों पर साबुन लगाया। नल हल्का-सा चलाकर कपड़े उसके नीचे डाले। देखता हूँ कि साबुन के झाग से कुछ बुलबुले उठते हैं, कुछ देर पानी पर सवारी करते हैं। कोई जल्दी तो कोई देर से पर फूटता हरेक है।

विशेष बात यह कि इस पूरे दृश्य का चित्र सामने की दीवार पर बन रहा है। इसका कारण यह है कि बाथरूम के दरवाज़े के सामने वॉश बेसिन है। बेसिन पर एक बल्ब लगा है, जिसके कारण बुलबुलों के जन्म  और आगे की यात्रा का छायाचित्र दीवार पर बहुत बड़ा होकर दिख रहा है। इस दृश्य के साथ मानस में चिंतन भी विस्तार पा रहा है।

चिंतन बताता है कि  विसर्जन है, तभी सृजन है। पुरानी इमारतें कभी टूटती ही नहीं तो अधुनातन सुविधाओं वाली गगनचुंबी अट्टालिकाएँ कैसे बनतीं?  जो राजा मानव प्रजाति के आरंभ में होता, सदा वही राजा बना रहता। महान डॉन ब्रैडमैन आज भी क्रिकेट खेल रहे होते। जन्म हरेक पाता पर मृत्यु किसी की नहीं होती। इसके चलते धरती पर संसाधन कम पड़ने लगते। लोग एक दूसरे के प्राणों के ही शत्रु हो जाते।

सार यह कि यह मर्त्यलोक है। इसमें विनाश है तभी जीवन की आस है।  अनेक  ज्ञानी-ध्यानी कहते हैं कि जीवन क्षणभंगुर है। मैं विनम्रता से कहता हूँ, सिक्का पलट दो …, तुम पाओगे कि क्षणभंगुरता में ही जीवन है।

वस्तुत: क्षणभंगुरता वरदान है जीवन के लिए। हर क्षण को जीने का दर्शन है क्षणभंगुरता। समय की सत्ता है क्षणभंगुरता।

वन विभाग के एक अधिकारी मित्र ने एक बार निजी बातचीत में एक सत्य घटना सुनाई थी। मुख्यालय से उनके उच्चाधिकारी आए हुए थे।  उच्चाधिकारी अपने इस अधीनस्थ के साथ वनक्षेत्र के निरीक्षण के लिए निकले। रास्ते में  विशाल बरगद के नीचे एक औघड़ बैठे थे। पास के गाँव के कुछ ग्रामीण अपना भविष्य जानने की आस में उन्हें घेरे हुए थे। उच्चाधिकारी को जाने क्या सूझा!  कुछ व्यंग्य से आदेशात्मक स्वर में औघड़ से बोले, “इन गाँववालों को क्या भविष्य बताता है। बता सकता है तो मेरा भविष्य बता।” औघड़ गंभीरता से बोला, “तेरा क्या भविष्य बताना। तेरे पास अब तीन दिन ही बचे हैं।” उच्चाधिकारी आग-बबूला हो गए। औघड़ को अपशब्द कहे और आगे निकल गए।

संयोग कहें या विधि का लेखा, औघड़वाणी सत्य सिद्ध हुई और उच्चाधिकारी तीन दिन बाद सचमुच चल बसे।

मेरे मित्र ने यह घटना अपनी पत्नी को बताई। उसकी पत्नी ने तुरंत औघड़ बाबा से मिलने की इच्छा व्यक्त की ताकि पूरे परिवार का भविष्य पूछा जा सके। मित्र ने इंकार करते हुए कि जीवन में जो घटना होगा, अपने समय पर घटेगा। उसे पहले से जान लिया तो जीवन जीना ही असंभव हो जाएगा। बाद में औघड़बाबा से मिलने से बचने के लिए उन्होंने अन्य क्षेत्र में स्थानांतरण ले लिया।

कबीर ने लिखा है,

‘पाणी केरा बुदबुदा, अस मानुस की जात।

एक दिना छिप जाएगा,ज्यों तारा परभात।।

आयु का बुलबुला कब फूट जाए, कोई नहीं जानता। अत: हर क्षण जिएँ,  क्षणभंगुरता का आनंद उठाएँ। स्मरण रहे, क्षण-क्षण जीवन है, हर क्षण में एक जीवन है।…इति।

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

🕉️ आषाढ़ मास साधना ज्येष्ठ पूर्णिमा तदनुसार 21 जून से आरम्भ होकर गुरु पूर्णिमा तदनुसार 21 जुलाई तक चलेगी 🕉️

🕉️ इस साधना में  – 💥ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 💥 मंत्र का जप करना है। साधना के अंतिम सप्ताह में गुरुमंत्र भी जोड़ेंगे 🕉️

💥 ध्यानसाधना एवं आत्म-परिष्कार साधना भी साथ चलेंगी 💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

संपादक – हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

English Literature – Poetry ☆ Anonymous litterateur of Social Media # 195 ☆ Captain Pravin Raghuvanshi, NM ☆

Captain (IN) Pravin Raghuvanshi, NM

? Anonymous Litterateur of Social Media # 195 (सोशल मीडिया के गुमनाम साहित्यकार # 195) ?

Captain Pravin Raghuvanshi NM—an ex Naval Officer, possesses a multifaceted personality. He served as a Senior Advisor in prestigious Supercomputer organisation C-DAC, Pune. An alumnus of IIM Ahmedabad was involved in various Artificial and High-Performance Computing projects of national and international repute. He has got a long experience in the field of ‘Natural Language Processing’, especially, in the domain of Machine Translation. He has taken the mantle of translating the timeless beauties of Indian literature upon himself so that it reaches across the globe. He has also undertaken translation work for Shri Narendra Modi, the Hon’ble Prime Minister of India, which was highly appreciated by him. He is also a member of ‘Bombay Film Writer Association’. He is also the English Editor for the web magazine www.e-abhivyakti.com

Captain Raghuvanshi is also a littérateur par excellence. He is a prolific writer, poet and ‘Shayar’ himself and participates in literature fests and ‘Mushayaras’. He keeps participating in various language & literature fests, symposiums and workshops etc.

Recently, he played an active role in the ‘International Hindi Conference’ at New Delhi. He presided over the “Session Focused on Language and Translation” and also presented a research paper. The conference was organized by Delhi University in collaboration with New York University and Columbia University.

हिंदी साहित्य – आलेख ☆ अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन ☆ कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

In his Naval career, he was qualified to command all types of warships. He is also an aviator and a Sea Diver; and recipient of various awards including ‘Nao Sena Medal’ by the President of India, Prime Minister Awards and C-in-C Commendation. He has won many national and international awards.

He is also an IIM Ahmedabad alumnus.

His latest quest involves writing various books and translation work including over 100 Bollywood songs for various international forums as a mission for the enjoyment of the global viewers. Published various books and over 3000 poems, stories, blogs and other literary work at national and international level. Felicitated by numerous literary bodies..!

? English translation of Urdu poetry couplets of Anonymous litterateur of Social Media # 195 ?

☆☆☆☆☆

कभी बेपनाह बरस पड़ी…

तो कभी गुम सी है…

यह बारिश भी

कुछ-कुछ तुम सी है…

☆☆

Sometimes it pours heavily…

and sometimes it seems silent…

this rain is also a bit like you…

☆☆☆☆☆

तुझे याद ना करें तो

बेचैन से हो जाते हैं,

पता नहीं जिन्दगी सासों से

चलती है या तेरी यादों से…

☆☆

If I don’t remember you,

I become restless. 

Knoweth not, whether life

is run by breaths or by your memories…

☆☆☆☆☆

आये  हो  जो  आँखों  में

तो  कुछ  देर  ठहर जाओ,

एक  उम्र  गुजर  जाती है

यूँही एक ख्वाब सजाने में…

☆☆

Now that you’ve come in eyes

then, stay there for a while,

An  epoch  passes  by  in

Realising  such  a   dream…!

☆☆☆☆☆

मेंरे जुनूँ का नतीजा

ज़रूर निकलेगा

इसी सियाह समुंदर से

नूर निकलेगा…

☆☆

Result of my passion

Will definitely come out

From the same dark sea only

The effulgence shall emerge…

☆☆☆☆☆

© Captain Pravin Raghuvanshi, NM

Pune

≈ Editor – Shri Hemant Bawankar/Editor (English) – Captain Pravin Raghuvanshi, NM ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ सलिल प्रवाह # 195 ☆ सॉनेट – सीता ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

(आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको आपकी बुआ श्री महीयसी महादेवी वर्मा जी से साहित्यिक विधा विरासत में प्राप्त हुई है । आपके द्वारा रचित साहित्य में प्रमुख हैं पुस्तकें- कलम के देव, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, भूकंप के साथ जीना सीखें, समय्जयी साहित्यकार भगवत प्रसाद मिश्रा ‘नियाज़’, काल है संक्रांति का, सड़क पर आदि।  संपादन -८ पुस्तकें ६ पत्रिकाएँ अनेक संकलन। आप प्रत्येक सप्ताह रविवार को  “साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह” के अंतर्गत आपकी रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है सॉनेट – सीता…।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – सलिल प्रवाह # 195 ☆

☆ सॉनेट – सीता ☆ आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ ☆

वसुधातनया जनकदुलारी।

रामप्रिया लंकेशबंदिनी।

अवधमहिष वनवासिन न्यारी।।

आश्रमवासी लव-कुश जननी।।

क्षमामूर्ति शुभ-मंगलकारी।

जनगण पूजे करे आरती।

संतानों की विपदाहारी।।

कीर्ति कथा भव सिंधु तारती।।

योद्धा राम न साथ तुम्हारे।

रण जीते, सत्ता अपनाई।

तुम्हें गँवा, खुद से खुद हारे।।

सरयू में शरणागति पाई।।

सियाराम हैं लोक-हृदय में।

सिर्फ राम सत्ता-अविनय में।।

©  आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’

१२-४-२०२२

संपर्क: विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१,

चलभाष: ९४२५१८३२४४  ईमेल: [email protected]

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संस्मरण – मेरी यादों में जालंधर – भाग-25 – पेंटर आर्टिस्ट से कार्टूनिस्ट तक संदीप जोशी… ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

श्री कमलेश भारतीय 

(जन्म – 17 जनवरी, 1952 ( होशियारपुर, पंजाब)  शिक्षा-  एम ए हिंदी, बी एड, प्रभाकर (स्वर्ण पदक)। प्रकाशन – अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित । कथा संग्रह – 6 और लघुकथा संग्रह- 4 । ‘यादों की धरोहर’ हिंदी के विशिष्ट रचनाकारों के इंटरव्यूज का संकलन। कथा संग्रह – ‘एक संवाददाता की डायरी’ को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिला पुरस्कार । हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार। पंजाब भाषा विभाग से  कथा संग्रह- महक से ऊपर को वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति का पुरस्कार । हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष । दैनिक ट्रिब्यून से प्रिंसिपल रिपोर्टर के रूप में सेवानिवृत। सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन व पत्रकारिता)

☆ संस्मरण – मेरी यादों में जालंधर – भाग -25 – पेंटर आर्टिस्ट से कार्टूनिस्ट तक संदीप जोशी… ☆ श्री कमलेश भारतीय ☆

(प्रत्येक शनिवार प्रस्तुत है – साप्ताहिक स्तम्भ – “मेरी यादों में जालंधर”)

चंडीगढ़ की यादों में गुलाब की तरह महकती एक याद हैं – संदीप जोशी ! वही संदीप जोशी, जिसके बनाये कार्टून आप देखते हैं, सुबह सुबह ‘दैनिक ट्रिब्यून’ में ताऊ बोल्या’ व ‘द ट्रिब्यून’ में ‘ इन पासिंग’ के रूप में ! जी हां, आज उसी की बात होगी, जो‌ उत्तरी भारत के प्रमुख कार्टूनिस्टों में से एक है।

मेरी पहली पहली मुलाकात करवाई थी, खटकड़ कलां के गवर्नमेंट आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोगी डाॅ सुरेंद्र मंथन ने ! जरा यह भी बताता चलूँ कि डाॅ सुरेंद्र मंथन ‘द ट्रिब्यून’ के चंडीगढ़ के स्टाफ रिपोर्टर श्याम खोसला के छोटे भाई थे। तो एक बार जिन दिनों डाॅ वीरेंद्र मेहंदीरत्ता पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष थे तब उन्होंने दो दिवसीय कहानी कार्यशाला आयोजित की थी, जिसमें डाॅ महीप सिंह मुख्यातिथि थे और पहले दिन सबसे पहले मेरी ही कहानी ‘ अगला शिकार ‘ का पाठ करवाया गया।

पहले दिन का सत्र समाप्त होते ही एक  छोटा सा लड़का डाॅ मंथन को मिलने आया। वह संदीप जोशी था। चर्चित कथाकार बलराज जोशी का बेटा ! बलराज जोशी से मेरी मुलाकात फूलचंद‌ मानव ने ही करवाई थी और चंडीगढ़ के सेक्टर बाइस स्थित काॅफी हाउस में काॅफी की चुस्कियों के बीच मैं अनाड़ी, अनजान सा कथाकार कहानी लिखने का ककहरा सीख रहा था ! फिर बलराज जोशी असमय ही चले गये दुनिया से, पीछे एक बेटा और पत्नी को संघर्ष के लिए जूझने के लिए ! जोशी की पत्नी को पति की जगह अनुकम्पा आधार पर जाॅब भी मिल गयी और सरकारी आवास भी सिर ढंकने के लिए ! वहीं संदीप जोशी से मेरा परिचय करवाया डाॅ मंथन ने और बड़े आग्रह से कहा कि संदीप बहुत ही शानदार पेंटिंग्स बनाता है, क्यों न एक फीचर संदीप पर लिख दूँ ‘दैनिक ट्रिब्यून’ में ! मैंने कहा कि क्या ऐसे अचानक मुलाकात के बाद खड़े खड़े फीचर लिखा जाता है ! मुझे स़दीप की पेंटिंग्स देखनी पड़ेंगी ! उस दिन रहने का इंतज़ाम विश्वविद्यालय में ही था लेकिन डाॅ मंथन ने सुझाव दिया कि आप संदीप के साथ इसके घर आज रह लीजिए, और देख लीजिए इसकी पेंटिंग्स ! सुझाव अच्छा लगा और मैं अपना बैग लिए संदीप जोशी की साइकिल के पीछे बैठकर इनके सरकारी आवास पर पहुँच गया। वहाँ इनकी मम्मी ने बड़ा अच्छा दाल भात बनाया और जब हम दोनों फ्री हुए खाने पीने से तब मैंने कहा कि अब दिखाओ अपनी पेंटिंग्स ! एक कमरे में संदीप की पेंटिंग्स खाकी कवर्ज में लपेटीं बड़े करीने से रखी थीं। वह एक एक कर कवर उतार कर पेंटिंग्स दिखाता गया और एक पेंटिंग जो मुझे पसंद आई उसकी फोटोकॉपी डाक से भेजने की कहकर मैं नवांशहर लौट आया। कुछ दिनों बाद डाक में फोटोकॉपी मिल गयी जो ‘दैनिक ट्रिब्यून’ में फीचर के साथ प्रकाशित भी हो गयी। मैं नवांशहर से ‘दैनिक ट्रिब्यून’  का अंशकालिक रिपोर्टर था और जब भी चंडीगढ़ जाता तब ‘दैनिक ट्रिब्यून’ कार्यालय जरूर जाता। संदीप जोशी पर लिखे फीचर के बाद जब ऑफिस गया तब समाचार संपादक व मेरे पत्रकारिता के गुरु सत्यानंद शाकिर ने संकेत से अपनी ओर बुलाया। वे मुझे मेरे प्रकाशित समाचारों पर टिप्स देते रहते, कभी डांट देते तो कभी सराहते ! उस दिन सराहना मिली कि संदीप जोशी पर लिखकर बहुत अच्छा किया, मैं भी बलराज जोशी का मित्र रहा हूँ और मैं इस परिवार की मदद करना चाहता हूँ लेकिन मेरे पास इनकी कोई जानकारी नहीं थी। तुम एक उपकार और कर दो, उनके बेटे संदीप को मिला दो ! मैंने कहा कि आज ही मिलवाता हूँ और मैं लोकल बस में सेक्टर बाइस स्थित संदीप के घर पहुँच गया। जब सारी बात बताई तब संदीप ने अपनी साइकिल उठाई और मुझे पीछे बिठाकर सेक्टर 29 तक ‘दैनिक ट्रिब्यून’ के ऑफिस तक ले गया ! सत्यानंद शाकिर के सामने संदीप को ले जाकर खड़ा कर दिया। उनके मन में पहले से ही कुछ चल रहा था। वे संदीप जोशी और मुझे संपादक राधेश्याम शर्मा के पास ले गये और संदीप पर प्रकाशित मेरा फीचर दिखाकर संदीप के बारे में कुछ प्लान करने की कही और कुछ दिन बाद ‘दैनिक ट्रिब्यून ट्रिब्यून’ में ‘ताऊ बोल्या’ कार्टून के साथ संदीप जोशी का कायाकल्प एक कार्टूनिस्ट के रूप में हो चुका था ! फिर सन् 1990 में मैं ‘दैनिक ट्रिब्यून में उप संपादक के तौर पर आ गया। संदीप तब तक अपनी पढ़ाई पूरी कर चंडीगढ़ प्रशासन में अच्छी नौकरी पा चुका था और अब उसके पास चमचमाता स्कूटर था। उसका कार्टून कोना अब भी बरकरार था। एक दिन संदीप मेरे पास सलाह लेने आया कि उसे ‘जनसत्ता’ के प्रमोद कौंसवाल यह ऑफर दे रहे हैं कि ‘जनसत्ता’ में कार्टून बनाने का काम शुरू करवा देता हूं, जो अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी नौकरी के रूप में होगा ! संदीप मेरे से सलाह मांगने आया था कि यह पेशकश स्वीकार कर‌ लूं या नहीं ?

मैंने कहा- संदीप कार्टून के कैरीकैचर रोज़ रोज़ लोकप्रिय नहीं होते ! इसी ‘ताऊ बोल्या’ ने तुम्हें चौ देवीलाल से पांच हज़ार रुपये का इनाम दिलवाया और नये कार्टून को लोकप्रिय होने में समय लगेगा और यह जरूरी नहीं कि लोगों को पसंद आये या न आये ! इस तरह मेरी राय संदीप को सही लगी और उसकी लम्बी पारी आज तक जारी है।

इसके बाद मैंने ‘द ट्रिब्यून’ के सहायक संपादक कमलेश्वर सिन्हा को जानकारी दी कि संदीप को कैसी ऑफर आ रही है। इसके बारे में कुछ सोचिए ! अब आगे क्या हुआ या कैसे हुआ, मैं नही जानता लेकिन संदीप जोशी ‘ट्रिब्यून’ में स्थायी तौर पर आ गया और इस तरह कार्टूनिस्ट के तौर पर हम उसे आज तक देख रहे हैं। उसके बनाये दो कार्टूनों का आनंद लीजिए ! पहला जब चौ बंसीलाल को केंद्र से हटाकर हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था और उन्हें बगल में फाइलें दबाये दिखा कर नीचे कैप्शन‌ थी – इबकि बार मैं इमरजेंसी लगाने नहीं आया ! यह ह्यूमर नहीं भूला। इसी तरह दूसरा कार्टून याद है। ‌मैं हिसार आ चुका था। ‌कार्टून था चौ भजनलाल पर ! गोलमेज़ के एक तरफ कांग्रेस हाईकमान सोनिया गाँधी बैठी हैं और सामने चौ भजनलाल !

नीचे कैप्शन थी – यो कैसी मीटिंग होवे? एक को हिंदी को न आवै और दूजे को अंग्रेज़ी ! उस दिन चौ भजनलाल हिसार में ही थे और मीडिया को बुला रखा था। मैं ‘दैनिक ट्रिब्यून’ साथ ही ले गया और चौ भजनलाल को वह कार्टून दिखाया। वे बहुत हंसे और बोले- इतनी अंग्रेज़ी तो आवै सै !

तीसरी बार संदीप ने फिर सलाह मांगी, जिन दिनों मैं ‘दैनिक ट्रिब्यून’ से इस्तीफा देकर हरियाणा ग्रंथ अकादमी का उपाध्यक्ष हो गया था। ‌संदीप को हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कृत करने जा रही थी और वह असमंजस में था कि पुरस्कार ग्रहण करे या नहीं ? मैने सलाह दी कि यह तुम्हारी अपनी प्रतिभा का सम्मान है, ले लो और वह पुरस्कार लेने समारोह में आया। एक बार वह हिसार के बड़े स्कूल  विद्या देवी ज़िंदल स्कूल की आर्टिस्ट कार्यशाला में आया, तब मुझे इतनी खुशी हुई कि उसे अपने घर बुलाया और मीडिया के मित्रों को भी बुला लिया ! इस तरह अनजाने ही मैं संदीप जोशी की ज़िंदगी के महत्त्वपूर्ण मोड़ों पर मैं शायद उसके साथ रहा ! अब वह रिटायरमेंट के निकट है और सोच रहा है कि फिर से कार्टूनिस्ट से पेंटर आर्टिस्ट बन‌ जाये और अपने कथाकार पिता बलराज जोशी पर किताब प्रकाशित करने की योजना भी है !

मेरे अंदर से आवाज़ आती है कि कहीं मुझसे कोई भूल‌ तो नहीं हुई, एक प्रतिभाशाली पेंटर आर्टिस्ट को कार्टूनिस्ट बनने की ओर‌ सहयोग करके?

शायद आज इतना ही काफी! कल फिर मिलते हैं!

क्रमशः…. 

© श्री कमलेश भारतीय

पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी

1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरियाणा) मो. 94160-47075

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आतिश का तरकश #244 – 129 – “उम्मीद ए वफ़ा फिर दगा दे गई है…” ☆ श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’ ☆

श्री सुरेश पटवा

(श्री सुरेश पटवा जी  भारतीय स्टेट बैंक से  सहायक महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और स्वतंत्र लेखन में व्यस्त हैं। आपकी प्रिय विधा साहित्य, दर्शन, इतिहास, पर्यटन आदि हैं। आपकी पुस्तकों  स्त्री-पुरुष “गुलामी की कहानी, पंचमढ़ी की कहानी, नर्मदा : सौंदर्य, समृद्धि और वैराग्य की  (नर्मदा घाटी का इतिहास) एवं  तलवार की धार को सारे विश्व में पाठकों से अपार स्नेह व  प्रतिसाद मिला है। श्री सुरेश पटवा जी  ‘आतिश’ उपनाम से गज़लें भी लिखते हैं ।प्रस्तुत है आपका साप्ताहिक स्तम्भ आतिश का तरकशआज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण ग़ज़ल “उम्मीद ए वफ़ा फिर दगा दे गई है…” ।)

? ग़ज़ल # 129 – “उम्मीद ए वफ़ा फिर दगा दे गई है…” ☆ श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’ ?

मिला हमको भी हमसफ़र ज़िंदगी का,

मगर मुख़्तसर था सफ़र ज़िंदगी का।

*

मुश्किलें  इस  कदर सिर पर आईं,

हमदम बन बैठा क़हर ज़िंदगी का।

*

उम्मीद ए वफ़ा फिर दगा दे गई है,

किस तरह अब कटे पहर ज़िंदगी का।

*

न  होंगी  कम  दिक़्क़तें मेरी रोने से,

ग़म मुझे मिला इस कदर ज़िंदगी का।

*

सरेशाम  अंधेरा  छाया  है ‘आतिश’,

किस तरह अब हो बसर ज़िंदगी का।

© श्री सुरेश पटवा ‘आतिश’

भोपाल, मध्य प्रदेश

≈ सम्पादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ “श्री हंस” साहित्य # 122 ☆ ।।मुक्तक।। ☆ ।।स्वर्ग से भी सुंदर धरती पर संसार चाहिये।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

श्री एस के कपूर “श्री हंस”

☆ “श्री हंस” साहित्य # 122 ☆

।।मुक्तक।। ☆ ।।स्वर्ग से भी सुंदर धरती पर संसार चाहिये।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

[1]

हर दिल में प्यार का   उपहार   चाहिये।

एक दूजे से जुड़ा हुआ सरोकार चाहिये।।

चाहिये जीने का हक़ हर किसीके लिए।

प्रेम की डोरी में   बंधा   संसार चाहिये।।

[2]

महोब्बत   का     बहता सैलाब    चाहिये।

भावनाओं का हरओर बस फैलाव चाहिये।।

चाहिये प्यार से भी प्यारा   रिश्ता  हमको।

दुनिया में हमें अब कोई नहीं दुराब चाहिये।।

[3]

एक धरती इक़आसमां संबको मिले छाया है।

हवा पानी इसको कौन कब बांध पाया है।।

चाहिये प्रभु का हाथ हर किसी  के सर पर।

बस मिट जाए संसार पर पड़ा  बुरा साया है।।

[4]

नफरत का नामोनिशान मिट जाये जहान से।

बस किरदार की खुशबू आये हर मकान से।।

चाहिये नहीं हमें बारूद और बम की दुनिया।

हमकदम हमसाया नजरआए हर इंसान से।।

[5]

तेरा मेरा इसका उसका नहीं हर बार चाहिये।

बिना छल कपट के हर एक व्यापार  चाहिये।।

चाहिये सम्मान से   चिंतन मनन की दुनिया।

स्वर्ग से भी सुंदर धरती    पर संसार चाहिये।।

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ काव्य धारा # 184 ☆ ‘अनुगुंजन’ से – क्या भरोसा जिंदगी का ! ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆

प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

(आज प्रस्तुत है गुरुवर प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी  द्वारा रचित एक भावप्रवण रचना  – “क्या भरोसा जिंदगी का !। हमारे प्रबुद्ध पाठकगण प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी  काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे।) 

☆ काव्य धारा # 184 ☆ ‘अनुगुंजन’ से – क्या भरोसा जिंदगी का ! ☆ प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ 

क्या भरोसा जिंदगी का, बुलबुला है नीर का

पेड़ अधउखड़ी जड़ों का ज्यों नदी के तीर का ।

कभी आँधी की घड़ी में जो खड़ा फूला-फला

वही वर्षा की झड़ी में गिर पड़ा औं’ बह चला ।

ज्यों तरल आंसू नयन का विवश मन की पीर का ।।१।।

कभी बासंती पवन ने प्यार से हुलसा दिया

कभी झंझा के झकोरों ने जिसे झुलसा दिया ।

नियति जिसकी, ज्यों कोई बंदी बँधा जंजीर का ।।२।।

चार दिन के लिए जो संसार में मेहमान है

व्यस्तता में आज की जिसको न. कल का ध्यान है ।

साथ भी जिसको मिला तो नाशवान शरीर का ।।३।।

एक मिट्टी का खिलौना डर जिसे आघात का

ताप का भी, शीत का भी, वात का, बरसात का ।

ज्ञान कुछ जिसको न अपनी ही सही तासीर का ।।४।।

नहीं कोई अंदाज जिसको स्वतः अपनी राह का

पर न कोई अंत जिसकी चाह औ’ परवाह का ।

भटकना जिसको जगत में सदा एक फकीर सा ।।५।।

© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी  भोपाल ४६२०२३

मो. 9425484452

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ प्रकाश वाट… ☆ श्री रवींद्र सोनावणी ☆

श्री रवींद्र सोनावणी

? कवितेचा उत्सव ?

☆ प्रकाश वाट… ☆ श्री रवींद्र सोनावणी ☆

चालत होतो मी एकाकी आयुष्याची वाट

पसरत होता अवतीभवती अंधकार घनदाट

पूर्वाचल कधी निघेल उजळून नव्हते ठाऊक मजला

ठेचाळत धडपडत चाललो रेटीत काळोखाला ||१ ||

*

कर्म भोग हा असा न जाई भोगून झाल्याविना

गिळेल मज अंधार परंतु राहतील पाऊल खुणा

जे होईल ते खुशाल होवो मधे थांबणे नाही

असेल संचित त्याचप्रमाणे न्यायनिवाडा होई ||२ ||

*

निश्चय ऐसा होता उठली नवीन एक उभारी

शीळ सुगंधित वाऱ्याची मज देई सोबत न्यारी

बेट बांबूचे वन केतकीचे पल्याड मिणमिणता दीप

दूर दूर तो प्रकाश तरीही मज भासला समीप हे||३ ||

*

हे देवाने जीवन आम्हा दिधले जगण्यासाठी

उषःकाल तो नक्कीच आहे अंधाराच्या पाठी

मनात आली उसळून तेव्हा उत्साहाची लाट

त्या मिणमिणल्या दीपाने मज दाविली प्रकाश वाट ||४||

© श्री रवींद्र सोनावणी

निवास :  G03, भूमिक दर्शन, गणेश मंदिर रोड, उमिया काॅम्पलेक्स, टिटवाळा पूर्व – ४२१६०५

मो. क्र.८८५०४६२९९३

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares