हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 232 ☆ कविता – कृष्ण ही ब्रह्म हैं… ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है एक कविता – कृष्ण ही ब्रह्म हैं)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 232 ☆

? कविता – कृष्ण ही ब्रह्म हैं ?

कृष्ण ही ब्रह्म हैं, कृष्ण ही दिष्यु हैं

कृष्ण ही सत्य हैं, कृष्ण सर्वस्व हैं

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

 

कृष्ण से गीत हैं,कृष्ण से मीत हैं

कृष्ण से प्रीत है, कृष्ण से जीत है

हम राहगीर हैं,कृष्ण की राह के

 

कृष्ण हैं काफिया,कृष्ण ही हैं रदीफ

कृष्ण से नज्म है, कृष्ण में वज्न है

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

 

कृष्ण हैं शाश्वत, कृष्ण अंतहीन हैं

कृष्ण ही हैं प्रकृति, कृष्ण संसार हैं

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

 

कृष्ण सरोकार हैं, कृष्ण ही प्यार हैं

कृष्ण त्यौहार हैं, कृष्ण व्यवहार हैं

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

 

 

कृष्ण ही हैं किताब, कृष्ण ही ग्रंथगार

कृष्ण ही हैं नियम, कृष्ण सरकार हैं

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

 

कृष्ण हैं शीर्षक, कृष्ण ही वाक्य हैं

कृष्ण ही भाष्य हैं, कृष्ण अभिसार हैं

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

 

कृष्ण ही मंजिलें, कृष्ण ही मार्ग हैं

हम राहगीर हैं, कृष्ण की राह के

© विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798

ईमेल [email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 53 – देश-परदेश – बची हुई दवाएं ☆ श्री राकेश कुमार ☆

श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” ज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ आलेख # 53 ☆ देश-परदेश – बची हुई दवाएं ☆ श्री राकेश कुमार ☆

हम सब अपने आप को स्वास्थ्य रखने के लिए नाना प्रकार की दवाओं का सेवन करते हैं। समय समय पर अस्वस्थ होने पर अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग अब दैनिक जीवन का एक भाग हो चुका है। अनेक बार डॉक्टर बदलने या दवा को बदल देने से बहुत सारी दवाइयां शेष रह जाती हैं। प्रायः सभी के घर में बची हुई या शेष रह गई दवाइयों का स्टॉक पड़ा रह जाता है। कुछ समय के अंतराल पर वो निश्चित समयपार हो जाने के कारण अनुपयोगी हो जाती हैं।

इस प्रकार की दवाइयां निज़ी धन की हानि करती है, साथ ही साथ इसको राष्टीय क्षति भी कहा जा सकता है।

एक तरफ आर्थिक रूप से कमज़ोर लोग दवा को खरीदने में असमर्थ होते हुए ना सिर्फ शारीरिक कष्ट उठाते है, वरना अनेक बार जीवन से भी मुक्त हो जाते हैं।

ये कैसी विडंबना है, एक तरफ दवा बेकार हो रही है, दूसरी तरफ बिना दवा की जिंदगी खोई जा रही है। कुछ शहरों में इन बची हुई दवाओं को जरूरतमंद लोगों के उपयोग की व्यवस्था होती हैं, परंतु जानकारी के अभाव में बहुत सारी दवाइयां अनुपयोगी हो जाती हैं। यदि आपके पास किसी भी संस्था के बारे में पुख्ता जानकारी हो तो समूह में सांझा कर देवें, ताकि उसका सदुपयोग हो सकें।

जब परिवार के किसी सदस्य की बीमारी से मृत्यु हो जाती है, उस समय तो बची हुई बहुत सारी दवाएं अनुपयोगी हो जाती हैं।

हम में से अधिकांश साथी सेवानिवृत हैं, कुछ समय इस प्रकार की गतिविधियों को देकर, समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्तियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए  कर सकते हैं।

आप सभी से आग्रह है, की इस बाबत अपने विचार और सुझाव सांझा करें ताकि उनका प्रभावी उपयोग हो सकें।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ श्री अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती #207 ☆ हळवा कोपरा… ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे ☆

श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे

? अशोक भांबुरे जी यांची कविता अभिव्यक्ती # 207 ?

☆ हळवा कोपरा… ☆ श्री अशोक श्रीपाद भांबुरे ☆

रात्र भिजली पावसाने, थांबना आता जरा

मातिच्या गंधात आहे, मिसळलेला मोगरा

काल तू राहून गेला, ना पुन्हा डोकावले

आजही मी रिक्त जपला, तोच हळवा कोपरा

दूर गेला तू जरासा, मी दिला आवाज पण

ऐकता आला तुला ना, शब्द होता कापरा

प्रेमधारा काल निर्मळ, वाहणारी पाहिली

का प्रदूषित आज झाला, तोच प्रीतीचा झरा ?

आग पाणी खेळण्याची, वाटली मज साधने

खोल पाणी त्यात होता, जीवघेणा भोवरा

सर्व नाती सोडली मी, पूजले केवळ तुला

भेटण्याला होत आहे, जीव माझा बावरा

काढले कोणी घरातून, काळजी नाही अता

मृत्युनंतर राखसुद्धा, राखते माझी धरा

© अशोक श्रीपाद भांबुरे

धनकवडी, पुणे ४११ ०४३.

[email protected]

मो. ८१८००४२५०६, ९८२२८८२०२८

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लेखनी सुमित्र की # 157 – गीत – मैंने सब कुछ मान लिया… ☆ डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र” ☆

डॉ राजकुमार तिवारी ‘सुमित्र’

(संस्कारधानी  जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी  को सादर चरण स्पर्श । वे आज भी  हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते हैं। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया।  वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं  आपका भावप्रवण गीत – मैंने सब कुछ मान लिया।)

✍ साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # 157 – गीत – मैंने सब कुछ मान लिया…  ✍

जो भी तुमने कहा सुनयने

मैंने सब कुछ मान लिया।

 

तुमने कहा दूर हट जाओ

खड़ा हुआ मैं हट के

वही कायदे माने मैंने

जो होते पनघट के

 

तुमने कहा नाम मत पूछो

मुझको नहीं भरोसा,

मैं तो मरा प्यास का मारा

तुमने जीभर कोसा।

बेमन से कोसा था तुमने

मैंने सच को जान लिया

 

तुमने कहा भूलना होगा

पिछली सारी यादें

इसका मतलब समझा मैंने

सुन लोगी फरियादें ।

मौन स्वयं मुखरित होता है

मैंने मन में ठान लिया।

© डॉ राजकुमार “सुमित्र”

112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ अभिनव गीत # 157 – “क्या निष्कर्ष निकालूँ…?” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी ☆

श्री राघवेंद्र तिवारी

(प्रतिष्ठित कवि, रेखाचित्रकार, लेखक, सम्पादक श्रद्धेय श्री राघवेंद्र तिवारी जी  हिन्दी, दूर शिक्षा, पत्रकारिता व जनसंचार,  मानवाधिकार तथा बौद्धिक सम्पदा अधिकार एवं शोध जैसे विषयों में शिक्षित एवं दीक्षित। 1970 से सतत लेखन। आपके द्वारा सृजित ‘शिक्षा का नया विकल्प : दूर शिक्षा’ (1997), ‘भारत में जनसंचार और सम्प्रेषण के मूल सिद्धांत’ (2009), ‘स्थापित होता है शब्द हर बार’ (कविता संग्रह, 2011), ‘​जहाँ दरक कर गिरा समय भी​’​ ( 2014​)​ कृतियाँ प्रकाशित एवं चर्चित हो चुकी हैं। ​आपके द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ‘कविता की अनुभूतिपरक जटिलता’ शीर्षक से एक श्रव्य कैसेट भी तैयार कराया जा चुका है। आज प्रस्तुत है आपका एक अभिनव गीत  क्या निष्कर्ष निकालूँ…?)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 157 ☆।। अभिनव गीत ।। ☆

☆ “क्या निष्कर्ष निकालूँ…?” ☆ श्री राघवेंद्र तिवारी

फोन किया करती थी माँ

बेटी को जब घरसे

‘बहुत मजे मे हूँ माँ, कहती

अपने घर, वर से’

 

कहती बेटी विल्कुल भी

चिन्ता मत करना माँ

नहीं कह रही अधिक

मिलाने तेरी हाँ, में हाँ

 

माँ , लेकिन संतुष्ट नही थी

उसके कहने से

बोली क्या निष्कर्ष निकालूँ

तेरे उत्तर से

 

उधर रोज खटती थी बेटी

कठिन नियंत्रण से

मन मसोस रह जाती थी

इस नित- नित के रण से

 

माँ को क्या बतलाती

अपने अंतर की पीड़ा

पूरी नींद नहीं सो पाती

भीतर- बाहर से

 

दिन भर सास सवार

रातआती ‘उनकी’ बारी

सबका साथ निभाना था

बस उसकी लाचारी

 

टूट-टूट कर बिखरी मिलती

सुबह जागने पर

जैसे हिरनी बच पायी हो

हिंसक नाहर से

©  श्री राघवेन्द्र तिवारी

21-09-2023

संपर्क​ ​: ई.एम. – 33, इंडस टाउन, राष्ट्रीय राजमार्ग-12, भोपाल- 462047​, ​मोब : 09424482812​

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ लघुकथा # 208 ☆ “सहानुभूति…” ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय ☆

श्री जय प्रकाश पाण्डेय

(श्री जयप्रकाश पाण्डेय जी की पहचान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी के अतिरिक्त एक वरिष्ठ साहित्यकार की है। वे साहित्य की विभिन्न विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके  व्यंग्य रचनाओं पर स्व. हरीशंकर परसाईं जी के साहित्य का असर देखने को मिलता है। परसाईं जी का सानिध्य उनके जीवन के अविस्मरणीय अनमोल क्षणों में से हैं, जिन्हें उन्होने अपने हृदय एवं साहित्य में  सँजो रखा है। आज प्रस्तुत है आपका एक विचारणीय लघुकथा – “सहानुभूति…)

☆ लघुकथा – ‘सहानुभूति’ ☆ श्री जय प्रकाश पाण्डेय

अमीरों की बस्ती में बीस बाइस साल की सुंदर सी लड़की रोटी चोरी करते जब पकड़ी गई तो पुलिस ने झोपड़ी में बीमार सत्तर साल के मजदूर को पकड़ा। इसी मजदूर ने उसे पाला पोसा था, उसने बताया कि भोपाल गैस त्रासदी की रात तालाब के किनारे नौ-दस महीने की रोती हुई लड़की मिली थी, रोती हुई लड़की के पास एक महिला अचेत पड़ी थी शायद मर चुकी थी। तब से जब ये थोड़ी बड़ी हुई तो अमीरों के घर बर्तन साफ करके गुजारा करती रही।

बस्ती में न उसे कोई बहन कहता न कोई उसे बेटी कहता। इस बस्ती में उसने सिर्फ एक रिश्ता ही ज्यादा देखा कि प्रत्येक नजर उसके युवा तन पर फिसलती और वासना के अजनबी रिश्ते को जोड़ने का प्रयास करती। होली दीवाली, रक्षाबंधन सारे त्यौहार उसके लिए बेमानी। किसी पवित्र रिश्ते की सुगन्ध के लिए वह तरसती ही रही।

एक दिन जब बड़े साहब की पत्नी मायके गई थी और उस दिन मौसम भी बेईमान था, साहब ने उसे गर्म  पकौड़ी बनाने कहा, खौलते तेल में पकौड़ी जब तैर रहीं थीं तो साहब ने पीछे से उसके ब्लाउज में हाथ डाल दिए, कड़ाही पलट गयी थी, खौलते तेल से बेचारी का चेहरे, गले और स्तनों में फफोले पड़ गये थे, सुंदर चेहरा बदसूरती में तब्दील हो गया था।

कुछ दिन बाद जब वह ठीक होकर काम पर जाने लगी तो उसे आश्चर्य हुआ सभी घरों के साहब अब उसे बहन, बेटी जैसे संबोधनों से सहानुभूति देने लगे थे।

© जय प्रकाश पाण्डेय

416 – एच, जय नगर, आई बी एम आफिस के पास जबलपुर – 482002  मोबाइल 9977318765

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 150 ☆ # झुंड… # ☆ श्री श्याम खापर्डे ☆

श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी समसामयिक घटना पर आधारित एक भावप्रवण कविता “# झुंड… #”

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 150 ☆

☆ # झुंड#

हम तमाम उम्र जिन वंचितों के हक के लिए लड़े

जब कुछ भी ना बदल सके तो

आंसू निकल पड़े

सब कुछ लगाया दांव पर

धूप ही मिली,

नहीं मिली छांव पर

पसीने से तरबतर रहे

भीषण गर्मी में खड़े

बुल-डोजरों  ने बस्तियां उजाड़ दी

बसी बसाई गृहस्थियाँ  उजाड़ दी

सब मूकदर्शक बने हुए है

वो गरीब किस किस से नही लड़े

ना सर पर छत है, ना रोजगार है

चारों तरफ महंगाई की मार है

भूख से बिलखते बच्चे

तड़प रहें है पड़े पड़े

आंखों में विलाप है

जीवन है या अभिशाप है

यह जीना कोई जीना है

सोच रहे हैं खड़े खड़े

ऐसे जीने से तो जी भर गया

इन लोगों का तो ज़मीर मर गया

चल उठा मशाल, आगे बढ़

इंतजार में है तेरे ” झूंड” बड़े बड़े/

 

© श्याम खापर्डे

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ हे शब्द अंतरीचे # 145 ☆ वेदनेच्या कविता… ☆ महंत कवी राज शास्त्री ☆

महंत कवी राज शास्त्री

?  हे शब्द अंतरीचे # 144 ? 

☆ वेदनेच्या कविता…

वेदनेच्या ह्या कविता सांगू कशा 

मूक झाली भावना ही महादशा..धृ

 

अश्रू डोळ्यांतील संपून गेले पहा 

स्पंदने हृदयाची थांबून गेली पहा 

आक्रोश मी कसा करावा, कळेना हा.. १

 

नाते-गोते आप्त सारे विखुरले 

रक्ताचे ते पाणी झाले आटले 

मंद मंद मृत शांत भावना.. २

 

ऐसे कैसे दिस आले, सांगा इथे 

कीव ना इतुकी कुणाला काहो इथे 

आंधळे हे विश्व अवघे भासे इथे.. ३

 

सांगणे इतुकेच माझे आता गडे 

अंध ह्या चालीरीतीला पाडा तडे 

राज कवीचे शब्द आता तोकडे.. ४

© कवी म.मुकुंदराज शास्त्री उपाख्य कवी राज शास्त्री

श्री पंचकृष्ण आश्रम चिंचभुवन, वर्धा रोड नागपूर – 440005

मोबाईल ~9405403117, ~8390345500

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ.गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ परिहार जी का साहित्यिक संसार # 212 ☆ लघुकथा – वक्त वक्त की बात ☆ डॉ कुंदन सिंह परिहार ☆

डॉ कुंदन सिंह परिहार

(वरिष्ठतम साहित्यकार आदरणीय  डॉ  कुन्दन सिंह परिहार जी  का साहित्य विशेषकर व्यंग्य  एवं  लघुकथाएं  ई-अभिव्यक्ति  के माध्यम से काफी  पढ़ी  एवं  सराही जाती रही हैं।   हम  प्रति रविवार  उनके साप्ताहिक स्तम्भ – “परिहार जी का साहित्यिक संसार” शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते  रहते हैं।  डॉ कुंदन सिंह परिहार जी  की रचनाओं के पात्र  हमें हमारे आसपास ही दिख जाते हैं। कुछ पात्र तो अक्सर हमारे आसपास या गली मोहल्ले में ही नज़र आ जाते हैं।  उन पात्रों की वाक्पटुता और उनके हावभाव को डॉ परिहार जी उन्हीं की बोलचाल  की भाषा का प्रयोग करते हुए अपना साहित्यिक संसार रच डालते हैं।आज प्रस्तुत है आपकी एक हृदयस्पर्शी एवं विचारणीय लघुकथा वक्त वक्त की बात-‘। इस अतिसुन्दर रचना के लिए डॉ परिहार जी की लेखनी को सादर नमन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – परिहार जी का साहित्यिक संसार  # 212 ☆

☆ लघुकथा – वक्त वक्त की बात 

अम्माँजी अब अट्ठानवे पार की हुईं। अभी टनमन हैं। अपने सब काम खुद कर लेती हैं। किसी का हाथ नहीं थामना पड़ता। बड़ी बहू को बीनने-फटकने में मदद देती रहती हैं। सबेरे मुँह अँधेरे उठकर घर में कुछ न कुछ खड़बड़ करने लगती हैं।

अम्माँजी परिवार के मित्रों-परिचितों के बीच अजूबा बनी हुई हैं। जो घर में आता है वह पहले उन्हीं के हाल-चाल पूछता है। घर में आने वाले के लिए उनके ‘दर्शन’ ज़रूरी होते हैं। दर्शन के बाद लोग उनके पास बैठ जाते हैं, कहते हैं, ‘अम्माँजी, हमारे सिर पर हाथ धर दो। हम भी कम से कम सत्तर पार हो जाएँ। अभी तो उम्मीद कम है।’ अम्माँजी को भी इन बातों में मज़ा आता है। मिलने वाला लौट कर अपने घर जाता है तो वहाँ सबसे पहले अम्माँजी की कैफियत ही ली जाती है।

परिवार के लोग भी अम्माँजी के कारण उन्हें मिलते महत्व से खुश होते हैं। बहुत से लोग सिर्फ अम्माँजी के दर्शन के लिए आते हैं। मन्दिर की देवी की तरह पहले उनके दर्शन करके ही आसन ग्रहण करते हैं। अम्माँजी के तीन बेटे हैं। वे बड़े बेटे गजराज के साथ रहती हैं।

लेकिन गजराज अम्माँजी जैसे खुशकिस्मत नहीं रहे। तम्बाकू खाने की लत लगी थी। उसे ही जबड़े में दबाये दबाये सो जाते। गले में तकलीफ रहने लगी। डॉक्टर ने जाँच की। कहा, ‘लक्षण अच्छे नहीं हैं। दवा लिखता हूँ। नियम से खाइए और तीन-तीन महीने में जाँच कराइए। रोग बढ़ा तो फिर दूसरा ट्रीटमेंट कराना पड़ेगा।’

गजराज ठहरे लापरवाह। दवा खाने में लापरवाही हो जाती, जाँच कराने में भी। अन्ततः वे कमज़ोर होते होते तेहत्तर साल की उम्र में दुनिया से विदा हो गये।

परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा। अम्माँजी इस बड़ी विपत्ति के आघात से संज्ञाशून्य हो गयीं। अब वे दिन भर घर के किसी कोने में चुप बैठी रहतीं। खाने-पीने की याद दिलानी पड़ती। परिवार की ज़िन्दगी को जैसे लकवा लग गया।

अब जो मिलने वाले आते उनसे अम्माँजी बचतीं। ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी बात पर शर्म आती हो। लोग आते तो उन्हें प्रशंसा के बजाय सहानुभूति से देखते। मुँह से ‘च च’ की ध्वनि निकलती। बाहर निकलते तो साथियों से कहते, ‘अम्माँजी का भाग्य देखो। बेटा चला गया, वे अभी तक बैठी हैं। भगवान ऐसी किस्मत किसी को न दे। ऐसी लम्बी उम्र से क्या फायदा!

© डॉ कुंदन सिंह परिहार

जबलपुर, मध्य प्रदेश

 संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ संजय उवाच # 211 – अपरंपार ☆ श्री संजय भारद्वाज ☆

श्री संजय भारद्वाज

(“साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच “ के  लेखक  श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।श्री संजय जी के ही शब्दों में ” ‘संजय उवाच’ विभिन्न विषयों पर चिंतनात्मक (दार्शनिक शब्द बहुत ऊँचा हो जाएगा) टिप्पणियाँ  हैं। ईश्वर की अनुकम्पा से आपको  पाठकों का  आशातीत  प्रतिसाद मिला है।”

हम  प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाते रहेंगे। आज प्रस्तुत है  इस शृंखला की अगली कड़ी। ऐसे ही साप्ताहिक स्तंभों  के माध्यम से  हम आप तक उत्कृष्ट साहित्य पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।)

☆  संजय उवाच # 211 अपरंपार ?

स्थानीय बस अड्डे के पास सड़क पार करने के लिए खड़ा हूँ। भीड़-भाड़ है। शेअर ऑटो रिक्शावाले पास के उपनगरों, कस्बों, बस्तियों, सोसायटियों के नाम लेकर आवाज़ लगा रहे हैं, अलां स्थान, फलां स्थान, यह नगर, वह नगर। हाईवे या सर्विस रोड, टूटा फुटपाथ या जॉगर्स पार्क। हर आते-जाते से पूछते हैं, हर ठहरे हुए से भी पूछते हैं। जो आगंतुक जहाँ जाना चाहता  है, उस स्थान का नाम सुनकर स्वीकारोक्ति में सिर हिलाता हुआ शेअर ऑटो में स्थान पा जाता है। सवारियाँ भरने के बाद रिक्शा छूट निकलता है।

छूट निकले रिक्शा के साथ चिंतन भी दस्तक देने लगता है। सोचता हूँ कैसे भाग्यवान, कितने दिशावान हैं ये लोग ! कोई आवाज़ देकर पूछता है कि कहाँ उतरना है और सामनेवाला अपना गंतव्य बता देता है। जीवन से मृत्यु और मृत्यु उपरांत  की यात्रा में भी जिसने गंतव्य को जान लिया, गंतव्य को पहचान लिया, समझ लिया कि उसे कहाँ उतरना है, उससे बड़ा द्रष्टा और कौन होगा?

एक मैं हूँ जो इसी सड़क के इर्द-गिर्द, इसी भीड़-भड़क्के में रोज़ाना अविराम भटकता हूँ। न यह पता कि आया कहाँ से हूँ, न यह पता कि जाना कहाँ है। अपनी पहचान पर मौन हूँ, पता ही नहीं कि मैं कौन हूँ।

सृष्टि में हरेक की भूमिका है। मनुष्य देह पानेवाले जीव की गति मनुष्य के संग से ही संभव है। यह संग ही सत्संग कहलाता है।

दिव्य सत्संग है पथिक और नाविक का। आवागमन से मुक्ति दिलानेवाले साक्षात प्रभु श्रीराम, नदी पार उतरने के लिए केवट का निहोरा कर रहे हैं। अनन्य दृश्यावली है त्रिलोकी के स्वामी की, अद्भुत शब्दावली है गोस्वामी जी की।

जासु नाम सुमरित एक बारा।उतरहिं नर भवसिंधु अपारा।।

सोइ कृपालु केवटहि निहोरा। जेहिं जगु किय तिहु पगहु ते थोरा।।

केवट का अड़ जाना, पार कराने के लिए शर्त रखने का  आनंद भी अपार है।

मागी नाव न केवटु आना। कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना।।

चरन कमल रज कहुँ सबु कहई। मानुष करनि मूरि कुछ अहई।।

सोचता हूँ, केवट को श्रीराम मिले जिनकी चरणरज में मनुष्य करने की जड़ी-बूटी थी। मुझ अकिंचन को कोई केवट मिले जो श्वास भरती इस देह को मानुष कर सके।

तभी एक स्वर टोकता है, “उस पार जाना है?” कहना चाहता हूँ, “हाँ, भवसागर पार करना है। करा दे भैया…!”

पार जाने की सुध बनी रहे, यही अपरंपार संसार का सार है।

© संजय भारद्वाज 

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय संपादक– हम लोग पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆   ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 

मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

☆ आपदां अपहर्तारं ☆

💥 श्रीगणेश साधना, गणेश चतुर्थी मंगलवार दि. 19 सितंबर को आरम्भ होकर अनंत चतुर्दशी तदनुसार गुरुवार 28 सितंबर तक चलेगी। 💥

🕉️ इस साधना का मंत्र होगा- ॐ गं गणपतये नमः🕉️

💥 साधक इस मंत्र के मालाजप के साथ ही कम से कम एक पाठ अथर्वशीर्ष का भी करने का प्रयास करें। जिन साधकों को अथर्वशीर्ष का पाठ कठिन लगे, वे कम से कम श्रवण अवश्य करें।💥

अनुरोध है कि आप स्वयं तो यह प्रयास करें ही साथ ही, इच्छुक मित्रों /परिवार के सदस्यों  को भी प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं। समय समय पर निर्देशित मंत्र की इच्छानुसार आप जितनी भी माला जप  करना चाहें अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं ।यह जप /साधना अपने अपने घरों में अपनी सुविधानुसार की जा सकती है।ऐसा कर हम निश्चित ही सम्पूर्ण मानवता के साथ भूमंडल में सकारात्मक ऊर्जा के संचरण में सहभागी होंगे। इस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए आप श्री संजय भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते हैं। 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares