ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जिंदगी की कश्ती पर समय के थपेड़े बीच-बीच में लगाते रहते हैं। समय के यह थपेड़े कब लगेंगे और कब समय हमारी कश्ती को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा इसी को बताने के लिए मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको आज 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के अश्वनी कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी से अश्विनी शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के साथ उपस्थित हुआ हूं।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। 1 तारीख को 4:25 सायं काल से कन्या राशि का हो जाएगा। चंद्रमा 3 तारीख को 4:10 रात अंत से तुला राशि में प्रवेश करेगा और 6 तारीख को 3:21 दिन से वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में और शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा वक्री शनि कुंभ राशि में और बक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी आ सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। एक, दो और तीन तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले तिल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके पास धन के आने की मात्रा में कमी हो सकती है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर लाभदायक है। चार, पांच और छः तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके सुख और व्यापार में वृद्धि होगी। आपके घुटने में पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 1 अक्टूबर के शाम से दो और तीन तारीख हितकारी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 तारीख के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। दुश्मनों को आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर उत्तम है। रविवार को दोपहर के बाद आपको कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन मंदिर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी हद तक ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्त होने की अच्छी उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए एक अक्टूबर के सायंकाल से दो और तीन तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 सितंबर और एक अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कुछ समस्या हो सकती है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख उत्तम है। 6 तारीख के दोपहर के बाद संभवत आपको कुछ धन मिल सकता है। एक दो और तीन अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सचेत रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन प्राप्त होने का अच्छा योग है। दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके जीवन साथी को भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। इस सप्ताह चार-पांच और 6 तारीख को आपको कोई भी कार्य सतर्क होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माताजी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। धन आने का योग है। आपके पेट में कोई तकलीफ रह सकती है। इस सप्ताह आपके लिए एक दो और तीन तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए ठीक है। 6 तारीख के दोपहर के बाद से भी आपके कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं को प्रयास करने के बाद आप पराजित कर सकते हैं। संतान से आपके सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आप को भाग्य से अच्छी मदद मिल सकती है। परंतु आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके सुख में भी कमी होगी। धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर के दोपहर तक का समय ठीक है। 1 अक्टूबर के दोपहर के बाद से और दो तथा तीन तारीख को आपको कोई कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में उड़द की दाल का दान करें। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपके सुख में थोड़ी कमी हो सकती है। भाइयों के साथ संबंध में तनाव आएगा। कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन अक्टूबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। चार-पांच और 6 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। 6 तारीख को दोपहर के बाद से आपको भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments