ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (24 जून से 30 जून 2024) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

एक कवि ने कहा है और बिल्कुल सही कहा है :-

होता है वहीं

जो भाग्य में लिखा होता है

मिलता है वहीं

जो सबके लिए बना होता है

 

ना किसी को कम

ना किसी को ज्यादा मिलता है

सबको अपने भाग्य से

अपना हिस्सा मिलता है।

परंतु आपको अपना हिस्सा मालूम नहीं है। इसलिए आप कभी-कभी आने वाली असफलता के कारण जरूर से ज्यादा चिंतित होते हैं। आपकी चिंता ना बढ़े और इस सप्ताह आपके भाग्य में क्या है यह बताने के लिए मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको 24 जून से 30 जून 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया से आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तक के सप्ताह का आपको आपका साप्ताहिक राशिफल बताने जा रहा हूं।

आप सभी को मेरा नमस्कार।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा। 25 तारीख को 3:59 रात से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 28 तारीख को 6:37 प्रातः से मीन राशि का हो जाएगा। 30 तारीख को चंद्रमा 8:54 दिन से मेष राशि में गोचर करेगा।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र मिथुन राशि में रहेंगे। बुद्ध प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेगा तथा 29 तारीख को 11:35 दिन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस पूरे सप्ताह मंगल मेष राशि में, गुरु वृष राशि में, शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि कुंभ राशि में 30 तारीख को 9:37 दिन से वक्री हो जाएगा।

शुक्र के अस्त होने के कारण इस सप्ताह विवाह का मुहूर्त नहीं है। 24 और 26 जून को नामकरण का और 26 और 28 जून को अन्नप्राशन का मुहूर्त है। व्यापार, यज्ञोपवीत तथा मुंडन का मुहूर्त इस सप्ताह नहीं है।

इस सप्ताह 25 जून को गणेश चतुर्थी का और 29 जून को शीतला अष्टमी का व्रत है। 27 जून को मधुमेह जागृति दिवस मनाया जाएगा। 24 जून को 5:38 सायंकाल से रात अंत तक तथा 30 जून को 8:54 दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्ध योग है।

24 तारीख को 3:34 दिन से 2:46 रात तक, 27 को 8:19 रात से 28 को 7:06 प्रातः तक, और 30 जून को 11:51 रात से 1 जुलाई को 10:42 दिन तक भद्रा रहेगी। भाद्रा के समयावधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करने की इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। धन आने के मार्ग में बाधाएं हैं। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके सुख में कमी आएगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में कमी होगी। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से मदद प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून लाभदायक हैं। इन तारीखों में किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु इसके लिए आपको पूरी सावधानी बरतना होगी। आपके जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों से आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आएगा। धन आने का योग है। अगर आप प्रयास करेंगे तो पहले से ज्यादा मात्रा में धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। इस सप्ताह 26 और 27 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल हैं। 30 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप कोई नई चीज खरीद सकते हैं। व्यय में वृद्धि होगी। आय भी पहले से थोड़ी ज्यादा बढ़ेगी। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून लाभदायक हैं। 24 और 25 जून को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप किसी स्कूल में जाकर बच्चों के बीच में पुस्तक का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु आपको कचहरी के कार्यों को सावधानी से करना चाहिए। अगर सावधानी में कमी रहेगी तो नुकसान भी हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। लाभ में कमी आएगी। स्वास्थ्य गिरेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि से आपको कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में मामूली परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून फलदायक हैं। 26 और 27 जून को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपकी मदद करेगा। आपके घर में धन की वृद्धि होगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपनी संतान से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 जून परिणाम दायक हैं। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपने भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आपको गलत रास्ते से धन लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह भाग्य आपकी विशेष रूप से मदद करेगा। आपके कई कार्य जो कि सिर्फ भाग्य के कारण रुके होंगे, उनके होने की उम्मीद है। आपके व्यय में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून लाभदायक हैं। 24, 25 और 30 जून को आपके द्वारा किये गये अधिकांश कार्य सफल होंगे। 28 और 29 जून को आपको कोई भी कार्य पूर्ण सतर्कता के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इसी प्रकार आपकी माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपनी संतान से भी मदद नहीं मिलेगी। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं जिसका की आपको प्रयास भी करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 जून किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 30 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान आपका सहयोग करेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके सुख में कमी आ सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून प्रभावशाली हैं। 28 और 29 जून को किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मंदिर पर जाकर चावल का दान गरीबों के बीच में करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको धन प्राप्त होने की आशा की जा सकती है। कई नए शत्रु पैदा हो सकते हैं और कई पुराने शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। लंबी यात्रा का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। संतान से आपके सहयोग कम प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 30 जून फलदायक है। इन तारीखों में किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी की दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। संतान का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके सुख में कमी आ सकती है। खर्चे में वृद्धि होगी। आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 जून अनुकूल हैं। 26 और 27 जून को किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 24 और 25 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को शनि भगवान का दर्शन करें और उनकी पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद प्राप्त होगी आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण नहीं हो पा रहे हैं उनको करने का प्रयास करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 जून लाभदायक है। 26 और 27 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

 

मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

image_print
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments