☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
☆ सौ. हेमलता मिश्रा “मानवी”, डॉ. प्रेरणा उबाळे एवं श्री भगवान वैद्य “प्रखर” जी महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे – अभिनंदन ☆
मुंबई, ई-अभिव्यक्ति के सम्माननीय, वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकार सौ. हेमलता मिश्रा “मानवी”, डॉ. प्रेरणा उबाळे एवं श्री भगवान वैद्य “प्रखर” जी 18 मार्च 2025 को शाम 6.30 बजे रंगशारदा ऑडिटोरियम, मुंबई में महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे।
इन साहित्यकारों को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
- फणीश्वरनार्थ रेणू पुरस्कार (लोकसाहित्य) – सौ. हेमलता “मानवी” को उनकी कृति “सप्तपणी” के लिए रजत पुरस्कार एवं रु.50,000/- की राशि
- काका कालेलकर पुरस्कार (जीवनी – परक साहित्य) – श्री. भगवान वैद्य “प्रखर” को उनकी कृति “… रुको नहीं पथिक” के लिए कांस्य पुरस्कार एवं रु.25,000/- की राशि
- मामा वरेरकर पुरस्कार (अनुवाद) – डॉ. प्रेरणा उबाळे को उनकी कृति “शुन:शेप” के लिए कांस्य एवं रु.25,000/- की राशि
ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से सौ. हेमलता मिश्रा “मानवी”, डॉ. प्रेरणा उबाळे एवं श्री भगवान वैद्य “प्रखर” जी को इस विशिष्ट उप्लब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकमनाएं
संपादक मण्डल
ई-अभिव्यक्ति (हिन्दी)
≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈