॥ श्री रघुवंशम् ॥

॥ महाकवि कालिदास कृत श्री रघुवंशम् महाकाव्य का हिंदी पद्यानुवाद : द्वारा प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’

☆ “श्री रघुवंशम्” ॥ हिन्दी पद्यानुवाद सर्ग #8 (71-75) ॥ ☆

तब उतार अज गोद से, स्वजनों ने सायास

सौंपी सज्जित देह वह अगरू अग्नि के हाथ ॥ 71॥

 

‘‘ज्ञानी अज भी जल मरे इन्दुमती के साथ ” –

राजा जीवित रहे डर हो न यही अपवाद ॥ 72॥

 

रूप – गुणों से श्शेष बस, रही प्रिया की याद

राजा ने जिसकी किया यथा रीति मृत श्राद्ध ॥ 73॥

 

प्रातः निष्प्रभ चंद्र सा अजकर नगर प्रवेश

देखे श्शोक प्रवाह से अश्रु बहाते गेह ॥ 74॥

 

गुरू वशिष्ठ यज्ञार्थी ने घटना यह जान

भेजा अपने शिष्य को अज का दुख रख ध्यान ॥ 75॥

 

© प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’   

A १, विद्युत मण्डल कालोनी, रामपुर, जबलपुर. म.प्र. भारत पिन ४८२००८

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments