श्रीमति योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’ 

(साहित्यकार श्रीमति योगिता चौरसिया जी की रचनाएँ प्रतिष्ठित समाचार पत्रों/पत्र पत्रिकाओं में विभिन्न विधाओं में सतत प्रकाशित। कई साझा संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित। दोहा संग्रह दोहा कलश प्रकाशित संग्रह प्रकाशाधीन विविध छंद कलश।राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मंच / संस्थाओं से 200 से अधिक पुरस्कारों / सम्मानों से सम्मानित। साहित्य के साथ ही समाजसेवा में भी सेवारत। हम समय समय पर आपकी रचनाएँ अपने प्रबुद्ध पाठकों से साझा करते रहेंगे।)  

☆ कविता ☆ नवसंवत्सर… ☆ श्रीमति योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’ ☆

चैत्र मास तिथि प्रतिपदा , बहुत हर्ष है आज।

नवसंवत्सर वार है , बनते शुभमय काज।।1!!

भजते माँ अम्बे रहे , नवसंवत्सर वार।

जले ज्योति है नौ दिवस , माँ करती उद्धार।।2!!

माँ अम्बे का सज रहा , खूब बड़ा दरबार।

रखे मात अम्बे कदम, हरती कष्ट अपार।।3!!

पूजा घर पर ही करें , भगवा ध्वज फहराय।

चरण शरण मैया पड़े , जीवन का सुख पाय।।4!!

धर्म जाति कोई रहे , माने खुश त्योहार।

भक्ति भाव मन में सजे , सुखद बने संसार।।5!!

नव कलिका मन की खिली , अब आनन्द विभोर।

नव संवत्सर की किरण , मन मे करती शोर।।6!!

चैत्र शुक्ल संवत रहे , सुखमय हो परिवेश।

बुरी बला जग से मिटे , मिले सुखद संदेश।।7!!

भारतीय नव वर्ष में , मना रहे त्योहार।

सत्य सनातन धर्म यह , नवसंवत शुभ सार।।8!!

जले ज्योति हर घर  सजे , हुआ तिमिर का नाश।

कलश स्थापना कर रहे , करते दूर निराश।।9!!

जीवन जी इस वर्ष में , करना सदा विशेष ।

ऊँचाई छूना सदा , अंतस मत रख द्वेष ।।10!!

© श्रीमति योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’

मंडला, मध्यप्रदेश

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments