श्री एस के कपूर “श्री हंस”
(बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री एस के कपूर “श्री हंस” जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त अधिकारी हैं। आप कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। साहित्य एवं सामाजिक सेवाओं में आपका विशेष योगदान हैं। आज प्रस्तुत है भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आपके द्वारा श्रद्धांजलि स्वरुप रचित एक विशेष रचना ।।राष्ट्र के लिये समर्पण ही, उनका अभिमान था।।)
☆ राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष – राष्ट्र के लिये समर्पण ही, उनका अभिमान था। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆
।।भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2021( राष्ट्रीय एकता दिवस) को उनको शत शत नमन।।
।। 1।।
भारत के लौह पुरुष
सरदार पटेल नाम था।
भारत में रियासतों को
मिलाना उनका काम था।।
भारत प्रथम उप प्रधान
मंत्री भारत रत्न थे वह।
राष्ट्र के लिये समर्पण ही
उनका अभिमान था।।
।। 2 ।।
केवडिया गुजरात में बनी
मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी।
सरदार वल्लभभाई के दम
पर भारत की इमारत खड़ी।।
उस लौह पुरुष की जयंती
पर उनको शत शत नमन।
जिसने भारत की आज़ादी
के लिए थी लड़ाई लड़ी।।
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली
मोब – 9897071046, 8218685464