श्री संजय भारद्वाज

(श्री संजय भारद्वाज जी – एक गंभीर व्यक्तित्व । जितना गहन अध्ययन उतना ही  गंभीर लेखन।  शब्दशिल्प इतना अद्भुत कि उनका पठन ही शब्दों – वाक्यों का आत्मसात हो जाना है।साहित्य उतना ही गंभीर है जितना उनका चिंतन और उतना ही उनका स्वभाव। संभवतः ये सभी शब्द आपस में संयोग रखते हैं  और जीवन के अनुभव हमारे व्यक्तित्व पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।  हम आपको प्रति रविवार उनके साप्ताहिक स्तम्भ – संजय उवाच शीर्षक  के अंतर्गत उनकी चुनिन्दा रचनाएँ आप तक  पहुँचा रहे हैं। सप्ताह के अन्य दिवसों पर आप उनके मनन चिंतन को  संजय दृष्टि के अंतर्गत पढ़ सकते हैं। ) 

सभी मित्रों को विश्व हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ।

साथ ही यह आकलन करने का अनुरोध कि निजी स्तर पर अपने जीवन में हम हिन्दी / भारतीय भाषाओं को कितना स्थान देते हैं?

135 करोड़ का देश अपने आप में भूमंडल है। यह भूमंडल, शेष भूमंडल को परिवर्तित करने की क्षमता रखता है। परिवर्तन की कुँजी इकाई के हाथ में है। हम सब इसकी इकाई हैं।…विचार कीजिएगा।

संजय भारद्वाज

अध्यक्ष, हिन्दी आंदोलन परिवार

? संजय दृष्टि – सृजन  ??

कठिन परीक्षाएँ सिर पर हैं,

तुम्हें कभी तैयारी करते नहीं देखा..?

समस्या क्रमांक दो (क) के

तीसरे उपप्रश्न ने पूछा,

जटिल प्रश्नपत्र बने जीवन को

सांगोपांग निहारा,

पारंपरिक उत्तरों को

निकासी का द्वार दिखाया,

कलम स्याही में डुबोई

और मैं हँस पड़ा…!

 

©  संजय भारद्वाज

प्रात: 9:10 बजे, गुडी पाडवा, संवत 2076

अध्यक्ष– हिंदी आंदोलन परिवार  सदस्य– हिंदी अध्ययन मंडल, पुणे विश्वविद्यालय  संपादक– हम लोग  पूर्व सदस्य– महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ☆ ट्रस्टी- जाणीव, ए होम फॉर सीनियर सिटिजन्स 
मोबाइल– 9890122603

संजयउवाच@डाटामेल.भारत

[email protected]

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments