श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # 93 ☆
☆ मुक्तक ☆ ।।थोड़ा थोड़ा बदलो एक दिन रोशन नाम हो जायेगा।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
[1]
थोड़ा थोड़ा रोज बदलो काम हो जायेगा।
देखना एक दिन रोशन नाम हो जायेगा।।
कर्म से गुजर कर लिखो दिलकी कलम से।
एक दिन देखते देखते वो पैगाम हो जायेगा।।
[2]
जो दोगे सम्मान तो अधिक होकर आएगा।
सबको साथ ले चलो इंतजाम हो जायेगा।।
सहयोग सद्भावना होते हैं मूलमंत्र जीवन के।
साथ करो काम अभियान सफल हो पायेगा।।
[3]
अनुभव से सीखो आगे आराम हो जायेगा।
मांगों सबकी दुआ नेक नाम तू पायेगा।।
हटा कर घृणा भरो भाव प्रेम का केवल।
नफरत डोर कटते ही प्यार ईनाम लायेगा।।
[4]
पहले दूसरे को नहीं खुद को बदलना जरूरी है।
जब सब मिलके बदलेंगे तब बात होगी पूरी है।।
एक दस सौ बदलें तो राष्ट्र भी बदल जायेगा।
प्रेम निर्मलधारा में बह जायेगी सब मगरूरी है।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464